" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Aries

काल पुरुष की कुंडली में धनु राशि को नवम स्थान प्राप्त है. धनु लग्न के स्वामी बृहस्पति  हैं जो देवताओं के गुरु माने गये हैं. बृहस्पति के प्रभाव के कारण धनु लग्न में जन्मे जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं.  अधिकारप्रिय, करुणामय और मर्यादापूर्वक व्यवहार इनका स्वभाव है. इस लग्न में जन्मे जातक गेहुएं रंग , विशाल नेत्र ओर उन्नत ललाट वाले बुद्धिजीवी होते हैं. धनु राशि में जन्में जातक बड़े  कद के और सुगठित देह वाले होते हैं। इनके चेहरे की बनावट को देखकर लगता है मानो किसी कलाकार ने कोई कलाकृति बनाई हो। इनकी नासिका का अगला भाग  नुकीला तथा गर्दन लम्बी होती है।  और पढ़ें …..

 

साप्ताहिक राशिफल (धनु राशि) / Weekly Horoscope Dhanu Rashifal

साप्ताहिक राशिफल 3 दिसम्बर – 9 दिसम्बर 2018   

 Rashifal 2019 /राशिफल 2019

कॅरियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | आपके पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि में बाधा का योग बना हुआ है | कार्य-क्षेत्र में किसी से वाद-विवाद होने की सम्भावना है | परिश्रम  का उचित परिणाम नहीं मिलेगा | झूठे आरोप के शिकार हो सकते हैं | आपके पराक्रम में वृद्धि रहेगी | स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | यात्रा अनावश्यक होगी जिससे धन अधिक खर्च होगा | आपके स्वास्थ की समस्या आपको परेशान कर सकती है |

सावधानी – कार्यस्थल पर किसी से वाद-विवाद ना करें | झूठे आरोपों से बचें  तथा भगवान “शिवजी तथा गणेशजी” की नित्य आराधना करें |

दिसम्बर राशिफल 2018: धनु राशि/December Rashifal 2018: Dhanu Rashifal

 Rashifal 2019 /राशिफल 2019

इस महीने आप बहुत अधिक भावनाओं में पड़कर अधिक धन खर्च करेंगे | महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी | धर्म और सामाजिक कार्य के लिए उत्साह में आकर अधिक धन खर्च कर सकते हैं | जिससे आपके गृहस्थी में आर्थिक समस्या आ सकती है | इस महीने भाग्य आपका साथ नहीं देगा | कार्य में परिवर्तन से लाभ तथा भाग्य का साथ मिलने का योग है | परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा | थकान देनेवाली स्थिति बनेगी | नौकरी में बड़े अधिकारियों का साथ नहीं मिलेगा जिससे पदोन्नति में बाधा का योग बन रहा है | शिक्षा के लिए भी यह महीना ठीक नहीं है | कहीं न कहीं कुछ बाधा उत्पन्न होगी | आलस्य आप पर हावी रहेगा | मन विचलित होगा | दूसरों के कार्य अथवा व्यर्थ में आपका समय नष्ट होगा | स्वास्थ को लेकार अधिक सतर्कता की आवश्यकता है | स्वास्थ आपको बहुत अधिक परेशानी में डाल सकता है | जिसके कारण आप अपने कार्य से लम्बी अवधि के लिए दूर रहेंगे | विवाह और प्रेम-सम्बन्ध के लिए यह महीना समान्य है | रिश्तों में बहुत अधिक लगाव नहीं होगा | सम्बन्धो में मनमुटाव रहेगा | नया रिश्ता बनने का कोई सम्भावना नहीं है | परिवार में बड़े भाई के साथ विवाद हो सकता है | आपके भाई या बहन की स्वस्थ खराब होने की सम्भावना है |

सावधानी – “शनिदेव” के मन्दिर में तेल का दिया जलावें तथा आराधना करें | इससे स्वास्थ और धन सम्बन्धीत समस्या का समाधान होगा | घर की जरूरतों को पूरा करने के बाद और अपनी आर्थिक स्थिति को देखकर, उसके अनुसार धन खर्च करें | समय का दुरुपयोग न करें |

Dhanu Rashifal 2019 : धनु राशिफल 2019

 Rashifal 2018 /राशिफल 2018

Aries

धनु राशिफल 2019 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2019 का राशिफल धनु लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. धनु राशिफल 2019 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

विशेष :

  • इस वर्ष कुल 5 ग्रहण लग रहे हैं जिसमे दो ग्रहण जनवरी में , २ जुलाई में और एक दिसम्बर में है. 
  • देश के लिए बहुत उतार – चढाव और अस्थिरता का वर्ष.
  • भीषण प्राकृतिक आपदा के संकेत.
  • इस वर्ष शनि केतु की युति होगी.  इससे पूर्व वर्ष 1870 में इस प्रकार का संयोग बना था. अब शनि केतु युति 57 वर्ष उपरान्त 2076 में होगी.
  • मार्च में राहू और केतु तथा नवम्बर में गुरु का राशि परिवर्तन होगा.
  • इस वर्ष शनि राशि परिवर्तित नहीं करेंगे.
  • शनि साढ़े साती – वृश्चिक , धनु और मकर पर वर्ष पर्यंत रहेगी .
  • शनि की ढैय्या – वृषभ और कन्या पर वर्ष पर्यंत रहेगी. 

आर्थिक स्थिति : कॅरियर और फायनेंस के दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा | इस वर्ष परिश्रम बहुत ज्यादा है | आपके परिश्रम के अनुसार फल नहीं मिलेगा | नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | बहुत दूर स्थान परिवर्तन से आर्थिक रूप से लाभान्वित होंगे | कार्यस्थल पर वाद-विवाद से आप परेशान रहेंगे | आपके उत्साह में कमी आयेगी | व्यापर क्षेत्र में भी इन सब परेशानियों का सामना करना पड़ेगा | अधिक थकान के कारण क्रोध बढ़ेगा | आस-पास के लोगों से तनावपूर्ण स्थिति रहेगी | आर्थिक दृष्टि से इस वर्ष धन बचत नहीं कर पायेंगे | आय में अस्थिरता रहेगी |

वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्ध : प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से इस वर्ष रिश्तों में तनावपूर्ण स्थिति का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों में वाद-विवाद होने की सम्भावना है | रिश्ते बिगड़ सकते हैं |

शिक्षा : शिक्षा के दृष्टिकोण से यह वर्ष सामान्य रहेगा | बहुत अधिक सफलता नहीं मिलेगी | आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा | इस वर्ष आपके स्कूल, कॉलेज बदलने की सम्भावना बन रही है | इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में अधिक उन्नति नहीं कर पाएंगे | ग्रह दशा ठीक रही तो, कुछ अच्छा भी कर सकते हैं | आप आलस्य के  शिकार  रहेंगे | शिक्षा में आप अपने विषय को बदल सकते हैं |

स्वास्थ्य: स्वास्थ की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बेहद नाकारात्मक है | अपने स्वास्थ के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है | अचानक दुर्घटना होने की संभावना है | मानसिक  तनाव रहेगा | कोई समस्या जो आपको लम्बे समय तक परेशान करेगी | धार्मिक कार्यों के लिए काफी अच्छा वर्ष रहेगा | आध्यात्मिक यात्रा कर सकते हैं | धार्मिक कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी |

सावधानी

  • इस वर्ष कोई नया कार्य ना शुरू करें |
  • कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें |
  • विवाह और नए प्रेम-सम्बन्धों से बचें |
  • अधिक परिश्रम से हतोत्साहित ना हो |
  • क्रोध पर नियंत्रण रखें |
  • स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें |
  • घटना-दुर्घटना से सावधान रहें |
  • आलस्य का परित्याग करें |
  • इस वर्ष मार्च से लेकर नवम्बर तक आपको विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है |    

राशिफल 2019मेष राशिफल 2019वृषभ राशिफल 2019मिथुन राशिफल 2019कर्क राशिफल 2019सिंह राशिफल 2019कन्या राशिफल 2019तुला  राशिफल 2019वृश्चिक राशिफल 2019मकर राशिफल 2019कुम्भ राशिफल 2019मीन राशिफल 2019

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web