" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Aries

मकर राशि को काल पुरुष की कुंडली में दसवां स्थान प्राप्त है . इसका स्वामी ग्रह शनि है . मकर लग्न में जन्में जातक शरीर से पतले, मध्यम कद, पैनी आंखें, नाक चपटी के और प्रायः श्यामवर्ण और फुर्तीले हुआ करते हैं। इनके शरीर का गठन सुव्यवस्थित नहीं होता। प्रायः इनके शरीर का कोई अवयव अनुपात में कम या अधिक हेाता है। मकर लग्न वाले व्यक्ति प्रायः उग्र स्वभाव के होते हैं.  इनके स्वभाव में उत्साह के साथ-साथ झगडालू प्रकृति भी होती है। क्रोध आता भी धीरे- धीरे आता है व शांत भी देरी से होता है।स्तिथियों के अनुरूप अपने स्वभाव को ढालना आपको बहुत अच्छे से आता है.  आप बहुत ही परिश्रमशील व उद्यमी व्यक्ति है तथा हिम्मत हारना व निराश होना आपके स्वभाव में नहीं है. मकरलग्न में उत्पन्न जातक शांत तथा उदार स्वभाव  के व्यक्ति होते हैं और पढ़े …..

 

 

साप्ताहिक राशिफल (मकर राशि) / Weekly Horoscope Makar Rashifal

साप्ताहिक राशिफल 3 दिसम्बर – 9 दिसम्बर 2018 

 Rashifal 2019 /राशिफल 2019

यह सप्ताह कॅरियर और आर्थिक दृष्टि से आपके अनुकूल है | आपके आय में वृद्धि होगी | धन की बचत होगी | कार्य-व्यापार में वृद्धि का योग है | सुदूर के आयात-निर्यात के कार्य में लाभ मिलेगा | बड़े लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा | शिक्षा की दृष्टि से इस सप्ताह आपकी बौद्धिक क्षमता बहुत अच्छी रहेगी | किसी प्रकार की प्रतियोगोता हो या परीक्षा उसमे आप अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे | भाइयों का सहयोग नहीं मिलेगा | भाइयों से विवाद होने की सम्भावना बन रही है | आपकी महत्वाकांक्षाएं काफी बढ़ी रहेंगी | भोग-विलास और भौतिक इच्छाएँ बड़ी प्रबल रहेंगी | रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा तथा नए सम्बन्धों में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा |
सावधानी – आपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें | रिश्तों में अनबन से बचें | भाइयों से वाद-विवाद में ना उलझें |         

दिसम्बर राशिफल 2018: मकर राशि/December Rashifal 2018: Makar Rashifal

 Rashifal 2019 /राशिफल 2019

कार्य व्यापार की दृष्टि से यह महीना आपके अनुकूल नहीं है | नए व्यापार में नुकसान होगा | नए और उत्साहित कार्य का प्रस्ताव हो तो भी इस महीने आरम्भ  ना करें | इससे आपका नुक्सान होगा | अपने पुराने व्यापार का विस्तार करें | नौकरी के मामले में इस महीने आपकी पदोन्नति का योग बना हुआ है | मान-सम्मान में वृद्धि होगी | जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, वे लोग अपना प्रयास बढ़ा दें | तो महीने के प्रथम भाग के अन्त (14,15 नवम्बर) तक सफलता मिलाने का योग है | बौद्धिक क्षमता के बल पर आप चीजों को हाँसिल करेंगे | आप अपने हुनर का प्रदर्शन करके बड़े लोगों का मन जीतेंगे, बड़े लोगों से आपका व्यवहार अच्छा रहेगा | आय में वृद्धि होगी | भाग्य आपका साथ देगा | व्यापार और नौकरी दोनो क्षेत्रों में धन की वृद्धी होगी | धन   में बचत होगी | बहुत से लोगों को सुदूर की यात्रा का योग बन रहा है | यह यात्रा आपके लिए हितकारी सिद्ध होगी | शिक्षा की दृष्टि से यह महीना आपके अनुकूल है | तार्किक शक्ति मजबूत रहेगी, जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए बड़ा सही महीना है | किसी प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे | ये सब विशेष करके (15,16 नवम्बर) के बाद फलित होगा | विवाह के लिए यह समय सही नहीं है | विवाह की बात बड़ी तेजी से चलेगी, रिश्ते भी जुड़ सकते हैं | मगर ये रिश्ते लम्बे उम्र तक नहीं टिकेंगे | प्रेम-सम्बन्धों के लिए भी ये महीना ठीक नहीं है | स्वास्थ के मामले में यह महीना उतना ठीक नहीं रहेगा | अचानक कोई दुर्घटना हो सकती है | चोट-चपेट का डर है | वाहन चलाते समय सावधान रहें | आग से दूर रहें |

सावधानी – रिश्ते को अभी अंतिम रूप न दें | इस महीने कोई नया व्यापार आरम्भ न  करें | वाहनों, बिजली, आग से सतर्क रहें |

Makar Rashifal 2019 : मकर राशिफल 2019 

 Rashifal 2018 /राशिफल 2018

Aries

मकर राशिफल 2019 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2019 का राशिफल मकर लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. मकर राशिफल 2019 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

विशेष :

  • इस वर्ष कुल 5 ग्रहण लग रहे हैं जिसमे दो ग्रहण जनवरी में , २ जुलाई में और एक दिसम्बर में है. 
  • देश के लिए बहुत उतार – चढाव और अस्थिरता का वर्ष.
  • भीषण प्राकृतिक आपदा के संकेत.
  • इस वर्ष शनि केतु की युति होगी.  इससे पूर्व वर्ष 1870 में इस प्रकार का संयोग बना था. अब शनि केतु युति 57 वर्ष उपरान्त 2076 में होगी.
  • मार्च में राहू और केतु तथा नवम्बर में गुरु का राशि परिवर्तन होगा.
  • इस वर्ष शनि राशि परिवर्तित नहीं करेंगे.
  • शनि साढ़े साती – वृश्चिक , धनु और मकर पर वर्ष पर्यंत रहेगी .
  • शनि की ढैय्या – वृषभ और कन्या पर वर्ष पर्यंत रहेगी. 

आर्थिक स्थिति: कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह वर्ष अस्थिरता उत्पन्न करेगा | कार्यक्षेत्र से जल्दी-जल्दी स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | मार्च महीने के बाद नौकरी और व्यापर में अस्थिरता और अधिक बढ़ने की सम्भावना है | कार्य-व्यापार में संतुष्टि नहीं मिलेगी | बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ेगा | इसका परिणाम अपेक्षाकृत कम मिलेगा | सुदूर यात्रा (विदेशों में कार्य-व्यापार) से लाभ मिलेगा | आर्थिक दृष्टि से इस वर्ष आप धन निवेश कर सकते हैं | कार्य-व्यापार में नए बदलाव से लाभ मिलेगा | धन बचत अच्छी होगी | जो लोग लम्बे समय से कर्ज लिये हुए हैं, वो इस वर्ष कर्जमुक्त होंगे | ऐसा योग बना हुआ है |

वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्ध : इस वर्ष प्रेम-सम्बन्धों और वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से मार्च महीने के बाद स्थिति आपके अनुकूल है | प्रेम सम्बन्धों में मधुरता रहेगी | रिश्तों में स्थिरता बनेगी | बहुत से लोगों के लिए विवाह की बात चलेगी | मार्च महीने के बाद वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और लम्बे समय तक चल सकता है | इस वर्ष अज्ञात शत्रु बनेंगे |

शिक्षा : शिक्षा के मामले में यह वर्ष काफी अच्छा है | शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने का योग बन रहा है | किसी प्रकार की प्रतियोगिता हो उसमे आपको सफलता मिलेगी | जो लोग नए विषयों पर शोध कर रहे हैं | उनके लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा | पढ़ाई में मन लगेगा तथा नई उपलब्धियाँ हाँसिल करेंगे |

स्वास्थ्य: स्वास्थ की दृष्टिकोण से यह वर्ष सामान्य रहेगा | छोटी-मोटी समस्याएँ आ सकती हैं | ग्रह दोष के कारण स्वास्थ खराब होगा तो जल्दी ठीक नहीं होगा | सन्तान से वैचारिक मतभेद के कारण दूर होने की संभावना है | पेट से सम्बन्धित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है |

सावधानी

  • परिश्रम से घबरायें नहीं |
  • स्थान परिवर्तन के लिए तैयार रहें |
  • कार-व्यापार में परिवर्तन करें | इससे लाभ मिलेगा |
  • रिश्तों की दृष्टि से इस वर्ष मार्च महीने तक सावधान रहने की आवश्यकता है |
  • इस वर्ष समस्याओं के आने पर ठहरना नहीं है | उनका सामना करें |
  • अज्ञात शत्रुओं से सावधान रहें | सन्तान के प्रति मतभेद या दुरी बने तो उसे कम करने का प्रयास करें |
  • स्वास्थ की दृष्टि से अपने पेट के प्रति सावधान रहें |
  • इस वर्ष जुलाई और अगस्त का महीना आपके लिए ठीक नही है | इस महीने सावधान रहें |

राशिफल 2019मेष राशिफल 2019वृषभ राशिफल 2019मिथुन राशिफल 2019कर्क राशिफल 2019सिंह राशिफल 2019कन्या राशिफल 2019तुला  राशिफल 2019वृश्चिक राशिफल 2019धनु राशिफल 2019/कुम्भ राशिफल 2019मीन राशिफल 2019

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)

 


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web