" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Dhanu Rashifal 2023 : धनु राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2023 का राशिफल धनु लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल 2023 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

 

विशेष :

  • पूरे वर्ष पर्यंत शनि कुंभ राशि  में रहेंगे, राहु-केतु इस साल मेष और तुला में 29 नवंबर तक यानि ग्यारह महीने तक यह एक ही राशि में रहेंगे, साल के अंतिम माह में यह मीन और कन्या राशि को प्रभावित करेंगे ।
  • बृहस्पति देव वर्ष के पहले  चार महीने यानि 22 अप्रैल तक मीन स्वराशि में, उसके बाद बाकी के आठ महीने मेष राशि को प्रभावित करेंगे ।
  • साढ़े साती  का प्रभाव इस साल मकर, कुंभ, मीन राशिओं पर रहेगा ।
  • मकर राशि पर शनि की साढ़े साती  का अंतिम भाग, कुंभ राशि पर मध्य भाग और मीन राशि पर साढ़े साती का प्रभाव शुरू होगा ।
  • शनि की ढैया का प्रभाव पूरे वर्ष पर्यंत तक कर्क और वृश्चिक राशि पर रहेगा ।

करियर

कॅरिअर के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा । वर्ष के प्रारंभ में आपको ढेर सारी खुशियाँ प्राप्त होगी । मन प्रसन्न, आत्मविश्वास में वृद्धि, स्वास्थ्य में वृद्धि, कुछ मामलों में अप्रत्याशित रूप से प्राप्ति आपको इस वर्ष होगी । वर्ष के प्रारंभ में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होंगी, किसी नई जिम्मेदारी प्राप्ति से आपकी प्रतिष्ठा और आय में वृद्धि होगी । वर्ष के मध्य में स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे है । स्थान परिवर्तन आपके लिए काफी शुभता लायेगा । आय में वृद्धि और बचत होगी, नये अवसर भी आपको मिलेंगे, करीबी लोगों के लिए आपका धन खर्च होगा । करीबी लोगों को आप सहयोग भी करेंगे । व्यापार में वृद्धि के योग बने हुए हैं । शिक्षा प्रतियोगिता में आप भ्रमित रहेंगे कर कुछ रहे है और कुछ और ही आप करेंगे इस प्रकार की स्थिति आपके लिए बन सकती है । कुछ लोगों का पढाई में मन नही लगेगा इस लिए मन को एकाग्र करके स्थिर भाव से काम करे । कहीं निवेश करने के लिए या प्रोपर्टी खरीदने बेचने के लिए वर्ष का पहला हिस्सा अच्छा रहेगा, वर्ष का दूसरा हिस्सा सामान्य रहेगा । इस वर्ष को शुभता के लिए 60-70% अंक दिये जासकते है ।

सम्बन्ध

विवाह के लिए अच्छा समय है । प्रेम संबंध अच्छे होने की संभावना इतनी अच्छी नही है लेकिन रिश्तों के लिए उत्सुकता बहुत अधिक बनी रहेगी । संतान प्राप्ति के लिए इस वर्ष कुछ समस्या रहेगी इसलिए आप मेडिकल हेल्प लीजिये जो संतान प्राप्ति के इच्छुक है और संतान प्राप्ति के लिए आप अप्रैल के बाद ।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिए कोई नकारात्मक स्थिति नही रहेगा । लेकिन शुक्र और शनि का गोचर धनु वालों के लिए अच्छा नही है अगर जिनकी भी इन ग्रहों की दशा अंतर्दशा चल रही हो तो उनके लिए सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी । कुछ लोगों को इसी कारण मानसिक परेशानी, तनाव, अनिद्रा, बुरे सपने परेशान कर सकते है । मन मस्तिष्क में बैचेनी बनी रहेने के संकेत प्राप्त हो रहे है ।

सावधानियां एवं उपचार

  • मन में तनाव अस्थिरता, अनिद्रा हो सकती है इसलिए आप अपने मंदिर में एक ज्योत जलाये या जिस भी भगवान में आप विश्वास रखते हो उनके नाम से सोने से पहले ज्योत जालाये यह उनके लिए अच्छा है .
  • जिनको बुरे सपने आते या अनिद्रा की शिकायत है या जिनकी राहु की दशा-अंतर्दशा चल रही है ।
  • दुर्गा सप्तशती का पाठ करे या अर्गला स्रोत का पाठ करे उससे मन में शांति बनी रहेगी ।
  • संतान से संबंधित कोई समस्या या बाधा हो तो वह भी दूर होगी आपकी निर्णय शक्ति अच्छी रहेगी ।
  • प्रकृति के पास कभी-कभी समय व्यतीत करे, प्राकृतिक वस्तुओं का सेवन करे ।
  • गणेशजी की उपासना करे ।

शुभम भवतु  पं. दीपक दूबे (View Profile)

मेष राशिफल 2023/ वृषभ राशिफल 2023/मिथुन राशिफल 2023/ कर्क राशिफल 2023सिंह राशिफल 2023कन्या राशिफल 2023तुला  राशिफल 2023वृश्चिक राशिफल 2023/ मकर राशिफल 2023कुम्भ राशिफल 2023मीन राशिफल 2023


Puja of this Month

Rashifal 2026

Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web