" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Weekly Rashifal 10-16 December 2018

साप्ताहिक राशिफल 10-16 दिसम्बर 2018

 

देखें दिसम्बर माह में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहार 

Rashifal 2019/ राशिफल 2019

साप्ताहिक  राशिफल  सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. यह  राशिफल  बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस सप्ताह आपके आय में वृद्धि होगी | व्यापारिक दृष्टि से स्थाई चीजों में धन निवेश से आपको हानि होगी | पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी | आपके आत्मबल में वृद्धि होगी | शिक्षा की दृष्टि से इस सप्ताह आप सभी विषयों पर अच्छी पकड़ रखेंगे | पढ़ाई में आपक मन लगेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से काफी अच्छा समय है | स्वास्थ की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बाधा उत्पन्न कर सकता है |

सावधानी – अपने स्वास्थ के प्रति सावधान रहें | व्यापारिक दृष्टि से कोई स्थाई निवेश ना करें |

वृष: आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा | इस सप्ताह आपको अचानक कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बनी हुई है | आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है | जो बहुत ही सुखद होगा | किसी करीबी व्यक्ति से वाद-विवाद होने की सम्भावना है | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों में मधुरता रहेगी | एक दुसरे के विचार में समानता रहेगी | वैवाहिक दृष्टि से इस सप्ताह आप अपने रिश्ते को स्थाई रूप दे सकते हैं | जो लोग शादी के योग्य हैं उनके विवाह होने की सम्भावना है | आप अपने साथी के समक्ष खुलकर अपने विचारों को रख सकते हैं | स्वास्थ की दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | आपके वाहन से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा |
सावधानी – अपने करीबी लोगों से सतर्क रहें, उनसे वाद-विवाद से बचें | अपने वाहन से सावधान रहें |

मिथुन –आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह धन हानि का योग बना हुआ है | भाग्य आपका साथ नहीं देगा | इस सप्ताह आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा | परिश्रम के अनुसार फल नहीं मिलेगा | थकान बहुत अधिक रहेगा | किसी चीज का परिणाम अच्छा तथा समय से नहीं मिलेगा | शिक्षा की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों में मनमुटाव रहेगा | रिश्तों में विरक्ति की भावना बनेगी | साथी के प्रति लगाव रहते हुए भी दूरियाँ बनी रहेंगी | वैवाहिक जीवन के लिए काफी कठिन सप्ताह है | विवाद बढ़ने की सम्भावना है | स्वास्थ की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य है |

सावधानी – परिश्रम से घबारायें नहीं | धैर्य रखें | सोच-समझकर धन खर्च करें | रिश्तों में मनमुटाव और विवाद को ना बढायें |

कर्क – शिक्षा की दृष्टि से यह सप्ताह काफी अच्छा है | इस सप्ताह आप कोई अच्छी सफलता हाँसिल करेंगे | किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी | पढ़ाई में आपका मन लगेगा | पारिवारिक सुख की अनुभूति होगी | सन्तान से आपको सुख मिलेगा | कार्य-व्यापार की दृष्टि से इस सप्ताह आप कोई योजना बनाना चाहते हैं, तो बना सकते हैं | उसके लिए काफी अच्छा समय है | आपके सोचने की शक्ति काफी अच्छी रहेगी | आप निर्णय बहुत सही लेंगे | आप अपने सुख-सम्बन्धित कोई भौतिक वास्तु लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं | इसके लिए सप्ताह का अन्तिम भाग अत्यधिक उपयुक्त है | प्रेम-सम्बन्ध तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से सप्ताह आपको अचानक कहीं चोट लगने की सम्भावना बनी हुई है |
सावधानी – आवागमन में सावधानी बरतें | चोट लग सकती है |

सिंहकॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस सप्ताह आपकी पद-प्रतिष्ठा में अचानक वृद्धि होने की सम्भावना है | आपके कार्यस्थल पर जो लोग कार्यरत हैं, उनका पूरा सहयोग मिलेगा, तथा आपस में मेलभाव रहेगा | धन खर्च अधिक होगा | घर-परिवार में कोई शुभ कार्य होने की सम्भावना बनी हुई है | व्यापारिक दृष्टि से इस सप्ताह कोई नया व्यापार करना चाहते हैं,
तो कर सकते हैं उसके लिए अच्छा समय है | व्यापार में साझेदारी से लाभान्वित होंगे | प्रेम- सम्बन्धों के दृष्टि से यह सप्ताह काफी अच्छा है | वैवाहिक जीवन के लिए भी यह सप्ताह आपके अनुकूल है | रिश्तों में थोड़ा बहुत तकरार होने की सम्भावना है | इस सप्ताह का मध्य और अन्तिम भाग अतिउत्तम है | जो लोग विवाह करना चाहते हैं, कर सकते हैं | शिक्षा में कुछ रुकावट के साथ सफलता का योग बना हुआ है | सन्तान के कारण दुखी होंगे | स्वास्थ की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी – रिश्तों में वाद-विवाद से बचें | अपनी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें | सोच-समझकर धन खर्च करें | सन्तान के प्रति सावधान रहें |

कन्या : शिक्षा की दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बेहद नाकारात्मक है | शिक्षा के क्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा | आप बहुत जल्दी उत्तेजित हो जायेंगे | आपकी महत्वाकांक्षाएँ बढ़ी रहेंगी | जो आपके लिए घातक है | जो लोग कला और लेखन के क्षेत्र में हैं | उनकी पदोन्नति की सम्भावना है | आपकी वाणी अच्छी रहेगी | कार्य-व्यापार के क्षेत्र में इस सप्ताह अचानक  स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है | आप उत्तेजना में कोई भी निर्णय ले सकते हैं | जो हानिकारक है | आय में वृद्धि होगी | धन खर्च अधिक होगा | फिर भी आपकी बचत अच्छी होगी | आपके द्वारा लिया हुआ निर्णय सफल नहीं होगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है | नए प्रेम-सम्बन्ध बनेंगे | एक- दुसरे के प्रति वैचारिक ताल-मेल काफी अच्छा रहेगा | स्वास्थ की दृष्टि से इस सप्ताह गर्भवती महिलाओं को इस सप्ताह के मध्य और सप्ताह के अन्तिम भाग में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है | सन्तान से दुखी होंगे |

सावधानी – गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें | कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना करें | अपने शिक्षा पर विशेष ध्यान दें | अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें | धन खर्च सोच-समझकर करें | सन्तान के प्रति सावधान रहें |

तुलापारिवारिक दृष्टि से इस सप्ताह आपके भाई-बहन, माता-पिता से किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो सकती है | तथा कुछ मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होने की सम्भावना है | इस सप्ताह आपके घर में किसी चीज की हानि होने का योग है | आपके व्यक्तित्व की दृष्टि से यह सप्ताह आपके अनुकूल है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह बहुत अच्छा है | नए प्रेम-सम्बन्ध बनेंगे | जो लोग विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए भी काफी अच्छा समय है | साथी के प्रति आकर्षण बढेगा | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा | कार्य-व्यापार में वाद-विवाद होने की सम्भावना है | स्वास्थ के लिए यह सप्ताह सामान्य है |

सावधानी – कार्यस्थल पर किसी से वाद-विवाद से बचें | परिवार में मनमुटाव हो ऐसी स्थिति ना बनने दें |

वृश्चिक : कॅरियर और व्यापारिक दृष्टि से इस सप्ताह आप धन निवेश करके आय अर्जित करेंगे | स्थाई सम्पत्ति में निवेश के लिए अच्छा समय है | परिश्रम अधिक करना पड़ेगा | आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है | यात्रा सुखद होगी | आपके करीबी लोगों से रिश्तों में दूरी बढ़ेगी | दूसरों पर हावी होने की, अपनी बात मनवाने की प्रवृत्ति बनेगी | सट्टा में निवेश से आपको हानि होगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | रिश्तों में असन्तुष्टि की भावना उत्पन्न हो सकती है | तथा कुछ लोगों को थोड़े समय के लिए साथी से दूर जाने की स्थति उत्पन्न हो सकती है | शिक्षा की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |
सावधानी – आपने करीबी लोगों से रिश्तों को बनाए रखें | दूसरों पर हावी होने की अपने इस प्रवृत्ति का परित्याग करें |

धनु  : आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह आपके आय में वृद्धि होने की सम्भावना है | धन खर्च अधिक होगा | धन बचत नहीं कर पायेंगे | यात्रा का योग बना हुआ है | आप अपने करीबी लोगों से मिलेंगे | उनके प्रति आत्मसमर्पण का भाव उत्पन्न होगा | प्रेम-समबन्धों तथा वैवाहिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | रिश्तों में वाद-विवाद होने की सम्भावना बनी हुई है | साथी से दूर जाने का योग बन रहा है | भाग्य आपका साथ नहीं देगा | परिश्रम से सफलता मिलने के आसार हैं | शिक्षा की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य है | स्वास्थ की दृष्टि से इस सप्ताह कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है |
सावधानी – आपने स्वास्थ के प्रति सावधानी बर्तें | सोच-समझकर धन खर्च करें | धैर्य-पूर्वक तथा परिश्रम से अपने कार्य में आगे बढ़ें |

मकर: कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस सप्ताह स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति का योग बना हुआ है | आर्थिक दृष्टि से आपके आय में वृद्धि होगी | धन बचत होगा | किसी के सुझाव से शुरू किये हुए कार्य से आप लाभान्वित होंगे | कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा | आपकी वाणी में कठोरता आएगी | आपकी भाषा से लोग दुखी होंगे | शिक्षा के दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके अनुकूल है | किसी प्रतियोगिता अथवा किसी प्रकार की परीक्षा में आप सफलता हाँसिल करेंगे | पढ़ाई में आपका मन लगेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह सप्ताह बिल्कुल ठीक नहीं है | विशेषकर सप्ताह के मध्य और अन्तिम भाग में अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा | स्वास्थ के दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है |
सावधानी – अपनी बोलचाल की भाषा में शालीनता बनाएँ | रिश्तों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है |

कुम्भ :प्रेम-सम्बन्ध तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से इस सप्ताह आप अपने साथी के साहयोग से कोई कार्य करते हैं, तो उसमे आपको अच्छी सफलता मिलेगी | इस सप्ताह आपके लिए धार्मिक यात्रा का योग बना हुआ है | धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी | तथा आप इन कार्यों में सहयोग करेंगे | भाग्य आपका साथ देगा | घर-परिवार से दूर जाने की स्थिति बनी हुई है | स्थाई सम्पत्ति में निवेश के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है | सेयर इत्यादि में निवेश कर सकते हैं | कार्यस्थल पर कर्मचारियों से छोटे-छोटे विवाद होने की सम्भावना है | स्वास्थ की दृष्टि से आपके चेहरे पर चोट लगने की सम्भावना है | शिक्षा की
दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य है |
सावधानी – चोट-खरोच से अपने चेहरे की रक्षा करें | स्थाई सम्पत्ति में निवेश से बचें |

मीन: शिक्षा की दृष्टि से इस सप्ताह आप लेखन के कार्य में उपलब्धि हाँसिल करेंगे | जो लोग चिकित्सा के क्षेत्र में हैं तथा जो लोग वाणिज्यिक क्षेत्र में हैं उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है | किसी से वाद-विवाद होने की सम्भावना है | परिवार के कार्य से यात्रा का योग बन रहा है | पुरुषों के लिए किसी महिला के कारण परेशानी का योग बन रहा है | अतिउत्साह में लिया गया निर्णय आपको परेशानी में डाल सकता है | सन्तान के कारण दुख होगा | तथा दूर होने का योग बना हुआ है | दूर जाने से आपके कार्य में वृद्धि होगी | स्वास्थ की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी – वाद- विवाद से दूर रहें | कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें | अपने आचरण के प्रति सतर्क रहें | अपने सन्तान के प्रति सावधान रहें |

शुभम भवतु

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web