" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Weekly Rashifal 24-30 December 2018

साप्ताहिक राशिफल 24-30 दिसम्बर 2018

देखें दिसम्बर माह में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहार 

Rashifal 2019/ राशिफल 2019

साप्ताहिक  राशिफल  सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. यह  राशिफल  बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह आपके आय में वृद्धि होने की सम्भावना है | धन अधिक खर्च होगा | उतावलेपन में आकर आप अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं | अचानक सुदूर यात्रा का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह सप्ताह आपके अनुकूल है | नये प्रेम-सम्बन्ध बनने तथा उनके आगे बढ़ने की सम्भावना बनी हुई है | बहुत से लोगों के लिए अचानक वैवाहिक प्रस्ताव आयेंगे | पारिवारिक सुख में कमी रहेगी | शिक्षा की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | आपके वाहन से सम्बन्धित कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है |

सावधानीउतावलेपन में आकर धन खर्च ना करें | अपने वाहन से सावधान रहें |

वृषइस सप्ताह आप कई चीजों को एक साथ करने की सोचेंगे | जिसके कारण मान्सिक तनाव बढ़ेगा | मन शान्त नहीं रहेगा | पारिवारिक रिश्तों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न होने की सम्भावना है | अपने करीबी लोगों से आपका विश्वास टूट सकता है | आप लोगों पर जल्दी विश्वास नहीं करेंगे | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक दृष्टि से काफी अच्छा समय है | जो लोग अपने प्रेम-सम्बन्धों को विवाह में परिवर्तित करना चाहते हैं , कर सकते हैं | आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है | स्वास्थ के मामले में इस सप्ताह आपको शारीरिक कष्ट की सम्भावना बनी हुई है | शिक्षा के मामले में भी यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानीअपना मान्सिक सन्तुलन सही रखें | एक साथ कई चीजों को करने की ना सोचें | पारिवारिक रिश्तों में वाद- विवाद से बचें | अपने स्वास्थ पर विशेष ध्यान दें |

मिथुन – आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह अचानक धन हानि की सम्भावना बनी हुई है | किसी नये कार्य को शुरू करने के लिए यह सप्ताह बिल्कुल ठीक नहीं है | शिक्षा की दृष्टि से यह सप्ताह काफी अच्छा है | पढ़ाई में मन लगेगा | किसी प्रकार की प्रतियोगिता या परीक्षा में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे | इस सप्ताह परिश्रम बहुत अधिक रहेगा | क्रोध आप पर हावी रहेगा | आप तनाव महसूस करेंगे | आपके वाणी में कड़वाहट रहेगी | विवाह सम्बन्धित कोई विवाद चल रहा है, तो इस सप्ताह और बढ़ सकता है | प्रेम-सम्बन्धों के मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह काफी अच्छा है |

सावधानीधन खर्च सोच-समझकर करें | इस सप्ताह कोई नया कार्य शुरु ना करें | क्रोध से दूर रहें | अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें | रिश्तों में विवाद से दूर रहें |

कर्क – इस सप्ताह आपके लिए यात्रा का योग बना हुआ है | आपकी यात्रा सफल और सुखद होगी | आपकी इच्छाएँ पूरी होंगी | यह सप्ताह आपके लिए काफी मनोरंजक रहेगा | स्वास्थ सम्बन्धित समस्याएँ आपको परेशान करेंगी | आप बहुत जल्दी भावुक होंगे | भावनाओं में आकर लिया हुआ निर्णय गलत हो सकता है | शिक्षा की दृष्टि यह सप्ताह सामान्य रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह सप्ताह बिल्कुल ठीक नहीं है | जो लोग अपने रिश्तों को स्थाई रूप देना चाहते हैं | इसके लिए समय ठीक नहीं चल रहा है |

सावधानी अपने स्वास्थ का ख़याल रखें | अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें | रिश्तों को स्थाई रूप देने से बचें |

सिंहआर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह अधिक धन खर्च होने की सम्भावना बनी हुई है | कार्यक्षेत्र में आप निर्णय बहुत सही लेंगे | व्यापारिक क्षेत्र में नई योजनाओं के लिए सही समय है | शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | पढ़ाई में मन लगेगा | आपके करीबी लोगों के रिश्तों में मधुरता रहेगी | सबको साथ लेकर चलने की भावना रहेगी | बहुत लोगों के विपरीत लिंगी से सम्बन्ध जुड़ने की सम्भावना है | यात्राएँ कष्टकारी सिद्ध होंगी | वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्धों के लिए भी काफी अच्छा समय है | स्वास्थ की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानीअत्यधिक धन खर्च पर अंकुश लगावें | यात्रा करते समय सावधानी बरतें |

कन्या : कॅरियर की दृष्टि से इस सप्ताह आपके आय में वृद्धि होने की सम्भावना है | इस सप्ताह अचानक स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | आपके अन्दर सहयोग की भावना बनेगी | अपने करीबियों का सहयोग करेंगे | परिवार में कोई सुखद समाचार मिलने की सम्भावना है | आप सम्बन्धों को समझेंगे और उन्हें अच्छे से निभायेंगे | प्रेम-सम्बन्धों और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह सप्ताह आपके अनुकूल है | जो लोग अपने प्रेम-सम्बन्धों को विवाह में परिवर्तित करना चाहते हैं | वो योजना बना सकते हैं | बौद्धिक क्षमता बढ़ी रहेगी | आप निर्णय बहुत सही लेंगे | स्वास्थ की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानीजो लोग अपने सम्बन्धों को विवाह में परिवर्तित करना चाहते हैं, वो योजना बना सकते हैं |

तुला : इस सप्ताह आपके कार्यस्थल पर आपको किसी का सहयोग नहीं मिलेगा | आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह धन अधिक खर्च होगा | कर्ज लेने की सम्भावना बन रही है | इस सप्ताह आपके जीवन में शुभता रहेगा | भौतिक सुख-सुविधाओं पर अधिक धन खर्च होगा | शारीरिक ऊर्जा बढ़ी रहेगी | यात्रा में रूचि बढ़ेगी | आप कोई नई योजना बनायेंगे | आप निर्णय काफी अच्छा लेंगे | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के लिए काफी अच्छा समय है | नए सम्बन्ध बनेंगे | कुछ लोगों के एक से अधिक प्रेम-सम्बन्ध उत्पन्न होने की सम्भावना है | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह आपके बिल्कुल प्रतिकूल है | पढ़ाई में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा |

सावधानीकिसी से कर्ज लेने से बचें | अपने कार्यस्थल पर सावधान रहें तथा किसी से ज्यादा सहयोग की उम्मीद ना करें | पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें |

वृश्चिक : इस सप्ताह जो लोग सामाजिक कार्य में हैं, उनके लिए और शिक्षक वर्ग के लिए काफी अच्छा समय है | प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | वाणी बहुत अच्छी रहेगी | चीजों को देखने-परखने का नजरिया बहुत सही रहेगा | निर्णय लेने की क्षमता काफी अच्छी रहेगी | इस सप्ताह आप अपनी चीजों को विस्तृत कर सकते हैं | कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं | उसके लिए काफी अच्छा समय है | साझेदारी में निवेश से हानि होने की पूरी सम्भावना है | बुद्धि के बल पर भाग्योदय का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक दृष्टि से यह सप्ताह बिल्कुल ठीक नहीं है | रिश्तों में दूरियाँ बनेंगी तथा वैचारिक मतभेद होगा | स्वास्थ की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी साझेदारी में निवेश से बचें | आपना धन निवेश करें | रिश्तों में वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न होने दें |  

धनु  : स्वास्थ की मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | आपको स्वास्थ सम्बन्धित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा | चोट-खरोच लगने की सम्भावना बनी हुई है | शिक्षा के क्षेत्र में भी बाधा का योग बना हुआ है | पढ़ाई में मन नहीं लगेगा | आलस्यता आप पर हावी रहेगी | मन उदास रहेगा | सामाजिक कार्य में तथा न्यायिक मामले में आप निष्पक्ष होकर निर्णय देंगे | धार्मिक यात्राओं के लिए काफी अच्छा समय है | इस सप्ताह आप धार्मिक यात्रा कर सकते हैं | इस सप्ताह आपको कोई अच्छा मार्गदर्शक मिलेगा ऐसी सम्भावाना बनी हुई है | वैवाहिक जीवन तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए यह सप्ताह बिल्कुल ठीक नही है | इसमें बाधा का योग बना हुआ है |

सावधानी अपने स्वास्थ का ख़याल रखें | आवागमन में सावधानी बरतें | अपने शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान दें |

मकर: शिक्षा की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा है | पढाई में मन लगेगा | इस सप्ताह आप कोई भी कार्य बड़े भावनात्मक तरीके से करेंगे | आपके अन्दर भावनात्मक आवेश बढ़ी रहेगी | आप कोई भी निर्णय बहुत जल्दबाजी में करेंगे | यात्राओं में बाधा का योग बना हुआ है | विशेषकर रात्रि में यात्रा से दुर्घटना की सम्भावना बनी हुई है | वाणिज्यिक मामले में किसी स्थाई सम्पत्ति में निवेश के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है | इसमें आपको हानि होगा | इस सप्ताह आपकी किसी विशेष व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है | जो आपका बहुत सहयोग करेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें | जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें | भगवान् “गणेशजी” का स्मरण करके और सावधानीपूर्वक यात्रा करें | जरुरी ना हो तो रात्रि में यात्रा ना करें | स्थाई सम्पत्ति में निवेश से बचें |

कुम्भ : व्यापारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके अनुकूल है | आपके व्यापार में वृद्धि होगी | कोई नई उपलब्धियाँ हाँसिल करेंगे | आपके भाग्योदय का प्रबल योग बना हुआ है | भाग्य आपका साथ देगा | शिक्षा के क्षेत्र में आपको कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा | आप आलस्य के सिकार होंगे | स्थान परिवर्तन से आप लाभान्वित होंगे | यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा | आयात-निर्यात के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा | आप बहुत जल्दी क्रोधित होंगे | आप किसी गलत व्यसन के सिकार हो सकते हैं | वाहन से सतर्क रहें आपका वाहन आपको धोखा दे सकता है | प्रेम-सम्बन्धों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें | आलस्य का परित्याग करें | गलत व्यसन से दूर रहें | अपने वाहन के प्रति सतर्क रहें |

मीन: यह सप्ताह किसी बड़ी योजनाओं में निवेश करने के लिए काफी अनुकूल है | आप खुद से सोच-समझकर निर्णय लें, फिर धन निवेश करें, तो आपको लाभ मिलेगा | सन्तान के कारण आपको कुछ मान्सिक कष्ट होगा | पारिवार के प्रति आप सतर्क रहेंगे | तथा अपने परिवार का अच्छे से देखभाल करेंगे | कार्यस्थल पर किसी बड़े अधिकारियों से वाद-विवाद की सम्भावाना बनी हुई है | स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | इस सप्ताह सुदूर की यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा | शिक्षा की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी किसी बड़ी योजना में निवेश के लिए किसी और की सलाह ना लें, खुद के बुद्धि विवेक से निर्णय करें | कार्यस्थल पर बड़े अधिकारीयों से वाद-विवाद से बचें | अपने सन्तान के प्रति सतर्क रहें |

शुभम भवतु

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web