Day: Sunday Date: 16-august-2026
Tithi: Shukla Panchmi Nakshatra: Hasta
Yoga: Sadhya Rahu Kaal: 17:21 - 18:59
More
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है " - पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है " - पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

मिटटी के लाभकारी परिणाम 

हिन्दू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है। यही कारण है कि हिन्दू धर्म में मिट्टी को मां कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मिट्टी को मंगल का कारक कहा जाता है। मंगल के दोष निवारण के लिए मिट्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इतना ही नहीं मिट्टी को सुख-शांति और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। प्रकृतिक चिकित्सा विज्ञान में मिट्टी को बहुत ही अच्छा कहा जाता है। कई बीमारियों का इलाज भी मिट्टी से किया जाता है। यही नहीं मिट्टी के बर्तनों में बना खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिट्टी के वर्तन में खाना पकाने और उसमें खाना खाने से मंगल ग्रह के दोषों से भी मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है। शास्त्रों के अनुसार घर में मिट्टी से बनी कुछ विशेष चीजें रखने से जीवन में सुख-शांति आती है और किस्मत से जुड़ी परेशानियां दूर हो होती हैं।

१. भगवान की मूर्ति: साधारणतया भगवान की मूर्तियां विभिन्न धातुओं में बनाई जाती है लेकिन शास्त्रों के अनुसार घर के मंदिर में मिट्टी से बनी हुई भगवान की मूर्ति बहुत ही शुभ रहती है। मिट्टी की मूर्ति की पूजा करने से धर में सूख और शांति का वातावरण रहता है साथ ही घर में मिट्टी के भगवान रखने से मनोकामनाएं भी जल्दी पूरी होती हैं। ऐसा करने से घर-परिवार में कभी धन का अभाव नहीं रहता है।

. दीपक: शास्त्रों के अनुसार घर में सुबह-शाम दीपक जलाना चाहिए और यदि ये दीपक मिट्टी के होंगे तो ज्यादा शुभ परिणाम देता है। घर के आंगन में या तुलसी के पास मिट्टी का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यही कारण है कि दीपावली के दिन भी लक्ष्मी जी के लिए मिट्टी का दीपक ही जलाया जाता है।

३. बर्तन: शास्त्रों के अनुसार मिट्टी के बर्तन का प्रयोग करने से मंगल ग्रह के दोष दूर होते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में मिट्टी से ही बने बर्तन रखना चाहिए। इन बर्तनों का उपयोग करने से मंगल ग्रह के दोष दूर होते हैं। विज्ञान की दृष्टी से देखें तो मिट्टी के बर्तन में बना खाना अन्य धातुओं से बने वर्तन की तुलना में अधिक फायदेमंद होता है।

४. मटका: शास्त्रों के अनुसार मिट्टी का घडा कई प्रकार के वास्तु दोष को दूर करता है। इतना ही नहीं मिट्टी का घड़ा घर में रखने से मंगल ग्रह के दोषों भी कम होते हैं। वहीं यदि स्वास्थ्य की दृष्टी से देखें तो मिट्टी के घड़े का पानी फ्रिज के पानी की तुलना में कई गुना अधिक फायदेमंद होता है। यही कारण है शास्त्रों में भी मिट्टी का घड़ा घर में रखने के लिए कहा जाता है।

५. पक्षी: शास्त्रों के अनुसार घर की उत्तर-पूर्वी दिशा में मिट्टी से बने पक्षी रखने से किसी भी प्रकार की नकारात्मकता नहीं पनप पाती है। मिट्टी के पक्षी जैसे कबूतर, चिड़िया, कोयल, तोता आदि रख सकते हैं। इस छोटे से उपाय का प्रयोग प्रयोग करने मात्र से जीवन में आने वाली अनेक परेशानियों से छुटकारा जाया जा सकता है।

 


Puja of this Month

Rashifal 2026

Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web
slot88