" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

वास्तु शास्त्र भी दिला सकता है जीवन में सफलता

हर इंसान की चाहत होती है कि वह अपना जीवन सुख, शांति और आर्थिक संपन्नता के साथ जीए। हालांकि कुछ लोगों  को समृद्धि व धन आसानी से मिल जाता है वहीं कुछ लोगों को इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। ज्योतिष शास्त्र की शाखा वास्तुशास्त्र में कुछ उपाए बताए गए हैं जिनके माध्यम से जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि घर हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यदि घर में नकारात्मक शक्तियों का वास हो तो जीवन में सफलता की प्राप्ति नहीं होती है। इनसे बचने के लिए वास्तु के यह उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार यदि मेहनत के साथ इन उपायों का प्रयोग किया जाए तो जातकों की अधिकांश परेशानियों से छुटकारा पाया  जा सकता है।
1 घर के मुख्य कमरे की दीवार पर परिवार की खुशहाल तस्वीर लगाएं, इससे घर में सकारात्मकता का वास होगा और परिवार में खुशहाली आएगी।
2. वास्तुशास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में दीवार घड़ी लगाना लाभकारी माना जाता है, इससे पति-पत्नी के संबंध मधुर बने रहते हैं।
3. घर के मुख्य कक्ष के उत्तर पूर्वी हिस्से में एक्वेरियम रखना लाभदायक होता है, मान्यता है कि सुनहरी मछलियां समृद्धि लेकर आती हैं।
4. भगवान की आराधना करते हुए चेहरा उत्तर पूर्व की तरफ रखना लाभदायक माना जाता है। इसलिए उत्तर दिशा या पूर्व में ही मंदिर का निर्माण करें।
5. घर के दरवाजे अगर-खुलते बंद होते हुए आवाज करते हैं तो ये वास्तु अनुसार अशुभ माने जाते हैं।
6. हनुमान जी की मूर्ति को दक्षिण-पूर्वी दिशा में रखने से बचना चाहिए, मान्यता है इससे नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव तेज हो जाता है।
7. घर का उत्तरी-पूर्वी हिस्सा हमेशा साफ रखना चाहिए, कूड़ेदान को विशेषकर इस स्थान पर नहीं रखना चाहिए।
8. सोने के कमरे में पौधे या पानी वाली कोई चीज नहीं रखनी चाहिए। इसी के साथ शीशे की वस्तु रखने से भी बचना चाहिए। शीशे से नकारात्मक शक्तियां आकर्षित होती हैं।
9. घर की दीवारों पर उदासी या आक्रमक पेंटिग्स या तस्वीरें लगाने से बचें।
10. घरों की दीवारों का रंग सौम्य या हलके  होने चहिये . इस प्रकार के रंग मानसिक शांति देते हैं.

पं धीरेन्द्र नाथ दीक्षित 

Astrotips Team


Puja of this Month

Rashifal 2026

Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web