" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Kanya Rashifal 2025 : कन्या राशिफल 2025

कन्या राशिफल 2025 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2025 का राशिफल कन्या लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल 2025 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

वर्ष की मुख्य बातें

  •  शनि गोचर मीन में – 29 मार्च 2025
  • राहू गोचर कन्या से सिंह में  तथा  केतु गोचर सिंह कुम्भ में – 29 मई 2025
  • गुरु गोचर मिथुन में  – 14 मई 2025  , 18 अक्टूबर को कर्क में  और पुनः 5 दिसम्बर को मिथुन में
  • साढ़े साती – चन्द्र राशि कुम्भ के लिए अंतिम , मीन के लिए मध्य , और मेष के लिए प्रथम चरण प्रारंभ होगा
  • शनि की ढैय्या – चन्द्र राशि कर्क और वृश्चिक के लिए समाप्त तो सिंह और धनु के लिए ढैय्या प्रारंभ होगी
  • 2 सूर्य ग्रहण- 29 मार्च तथा 21 सितम्बर
  • 2 चन्द्र  ग्रहण- 14 मार्च तथा 7 सितम्बर

 

सभी राशियों के लिए यह वर्ष दो तरह का प्रभाव देने वाला है आधा आधा क्योंकि मई तक चार ग्रह अलग राशियों में हैं और जून से अलग राशियों में. अतः यह वर्ष सभी के लिए अस्थिरता का है यह सारांश है किसी को पहले तो किसी को बाद में 

मई 2025 तक की स्थिति

  • मानसिक चिंता परेशान करेगी  
  • संतान से लाभ परन्तु वैचारिक मतभेद भी
  • वैवाहिक जीवन में समस्या या परिस्थितिजन्य दूरी
  • शिक्षा प्रतियोगिता में सामान्य सफलता रहेगी
  • साझेदारों से हानि की प्रबल सम्भावना
  • पदोन्नति में कठिनाई रहेगी
  • विवाह के लिए समय उलझा हुआ सामान्य है
  • जमीन जायदाद के लिए समय सामान्य है

मई 2025 के बाद की स्थिति

  • मानसिक चिंता में कमी
  • कार्य क्षेत्र में प्रभाव और उन्नति के प्रबल योग
  • धन और समय शुभ और सामाजिक कार्यों में खर्च हो
  • बचत ठीक रहेगी
  • भाग्य वश होने वाले कार्यों में मदद मिलेगी
  • प्रेम विवाह की प्रबल सम्भावना
  • संतान से सुख  
  • शत्रु उत्पन्न होते रहेंगे लेकिन समाप्त भी होंगे  
  • स्थान परिवर्तन विशेष कर निवास स्थान
  • ह्रदय रोग से पीड़ित लोग विशेष सावधानी रखें

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)

मेष राशिफल 2025/वृषभ राशिफल 2025/मिथुन राशिफल 2025/ कर्क राशिफल 2025/ सिंह राशिफल 2025/  तुला राशिफल 2025/ वृश्चिक राशिफल 2025/धनु राशिफल 2025/ मकर राशिफल 2025/ कुम्भ राशिफल 2025/मीन राशिफल 2025  


Puja of this Month

Rashifal 2026

Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web