" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

December Rashifal 2018/दिसम्बर राशिफल 2018

December Horoscope 2018/ December 2018/ /दिसम्बर माह का राशिफल 2018

देखें दिसम्बर माह में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहार 

Rashifal 2019/ राशिफल 2019

दिसम्बर राशिफल 2018 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. दिसम्बर 2018 का राशिफल  बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह महीना आपके अनुकूल है | इस महीने आपकी आर्थिक वृद्धि होगी, जिसका कारण आपकी पदोन्नति, बड़े लोगों की उदारता अथवा बोनस या आपका पिछला कार्य जो संतुष्टिदायक हो, हो सकता है | आय के साथ साथ  पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | आपके परिश्रम की सराहना होगी | तथा परिश्रम का परिणाम बहुत अच्छा होगा | व्यापारिक दृष्टी से भी इस महीने व्यापार के लिए नए अवसर मिलेंगे | व्यापार में निवेश के लिए काफी अच्छा समय है | इससे आपके आय में वृद्धि होगी | इस महीने व्यापारिक वर्ग को भी बड़े अधिकारियों अथवा प्रभावशाली लोगों से सहयोग तथा कोई कागजी कार्य रुका हुआ है तो उसमे सफलता मिलाने की सम्भावना है | शिक्षा की दृष्टि से महीने का अन्तिम भाग (15 से 31) दिसम्बर आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है | आप कोई नई उपलब्धि हांसिल करेंगे | पढ़ाई तथा अपने बौध्दिक क्षमता से अपने भाग्य को बढ़ा पायेंगे | आप निर्णय बहुत सही लेंगे | प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे | प्रेम-संबंधों के मामले में इस महीने विपरीत लिंगियों के प्रति आकर्षण बढेगा परन्तु नए सम्बन्ध नहीं बनेंगे | सम्बन्धों को लेकर आप कोई स्थाई निर्णय नहीं ले पायेंगे | विवाह की दृष्टि से यह महीना आपके अनुकूल है | अचानक विवाह के प्रस्ताव आयेंगे और विवाह भी हो सकता है ऐसा संयोग बना हुआ है | पारिवारिक सुख में पति-पत्नी को छोड़कर  अन्य रिश्ते कष्टकारी होंगे | धन खर्च में वृद्धि होगी |

सावधानी धन खर्च पर अंकुश लगावें | तथा पारिवारिक रिश्तों में अनबन से बचें |

वृष: इस महीने आपके आय में वृद्धि होगी तथा निरन्तरता बनी रहेगी | व्यापार के क्षेत्र में भी वृद्धि के आसार बने हुए हैं | व्यापार के लिए नए व् अच्छे अवसर मिलेंगे | जिसके कारण आमदनी में वृद्धि होगी | नौकरी के स्थान (कार्यालय) में इस महीने तनावपूर्ण स्थिति रहेगी तथा अचानक और बढ़ने की सम्भावना है | बड़े अधिकारियों के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं | अचानक किसी से ज्यादा वाद-विवाद हो सकता है | जिसके कारण स्थान परिवर्तन होने की सम्भावना है | वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्धों की दृष्टि से यह महीना आपके अनुकूल है | वैवाहिक जीवन में एक दुसरे के प्रति प्रेम बढेगा, तथा जीवन-साथी के प्रति विश्वास बढेगा | लम्बे समय तक एक दूसरे का साथ रहेगा | जीवन साथी के स्वास्थ सम्बंधित समस्या को लेकर आप परेशान रहेंगे तथा आपका समय व्यर्थ होगा | प्रेम-सम्बन्धों में वृद्धि होगी | नए रिश्ते जन्म लेंगे | मानसिक शान्ति रहेगी | लम्बे समय से चल रहे प्रेम-सम्बन्ध को विवाह में परिवर्तित करना चाहें तो इसके लिए अच्छा समय है, कर सकते हैं | रिश्तों में गहराई होगी | इस महीने आपके सुख-सुविधाओं पर आधिक धन खर्च होंगे | परिवार के अन्य सदस्यों जैसे- भाई, बहन, माता-पिता, बुआ इत्यादि से मनमुटाव रहेगा | आप भी तनावग्रस्त रहेंगे | अन्य लोगों पर आप विश्वास नहीं करेंगे | जिसके कारण आप कहीं न कहीं विवाद को जन्म देंगे | स्वास्थ के मामले में यह महीना आपके विपरीत है | शारीरिक कष्ट होगा | तथा इस महीने परिश्रम इतना अधिक होगा जो आपको थका देगा |

सावधानी कार्यस्थल पर अपने बड़े अधिकारियों के साथ तनाव से बचें | स्वास्थ के प्रति सचेत रहें | परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विवाद से बचें | करीबियों पर भरोसा रखें |

मिथुन: कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस महीने व्यापार के क्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा | परन्तु साझेदारी के कार्य में कठिनाई आएगी | विवाद होगा | दूसरों पर निर्भरता आपके लिये हानिकारक होगा | इसके कारण आपका कार्य रुकेगा | इसके कारण मानसिक तनाव बढेगा | व्यापार में नए-नए प्रयोग आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगी | नौकरी के क्षेत्र में भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है | आय में निरन्तरता बनी रहेगी | इस महीने आप काल्पनिक भय के शिकार होंगे | जो चीज नहीं है उसके बारे सोचकर आप भयभीत होंगे | आपके मन में नकारात्मक विचार आयेंगे | शिक्षा की द्रष्टि से यह महीना आपके अनुकूल है | जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं | उनके लिये अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | आप किसी भी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे | परन्तु अधिक परिश्रम के बाद | क्रोध अधिक आयेगा | साथियों के साथ मनमुटाव होने की सम्भावना है | आपके मन में भविष्य को लेकर अजीबों गरीब विचार आयेंगे | जिसके कारण मन अशान्त होगा, वैवाहिक मामले और प्रेम-सम्बन्धों की दृष्टि से यह महीना बिल्कुल अच्छा नहीं है | विवाह की बात चल रही है तो उसमे कुछ अड़चने आ सकती है | विवाह को लेकार कोई झगड़ा या विवाद चल रहा हो तो उसमे और वृद्धि की सम्भावना है | तथा धन अधिक खर्च होगा ऐसा योग बना हुआ है | स्वास्थ की दृष्टि से यह महीना अच्छा है | लम्बे समय से चल रही कोई व्याधि या कष्ट से कुछ निजात मिलेगा | स्वास्थ सम्बंधित समस्या से राहत मिलेगा | धन खर्च बढेगा | वाणी पर नियंत्रण रखे |

सावधानीकिसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें | व्यर्थ धन खर्च पर रोक लगावें | अपने मन में व्यर्थ के काल्पनिक विचार ना लायें |

कर्क: फायनेंस और कॅरियर की दृष्टि से यह महीना सामान्य है | आय में वृद्धि होगी | पदोन्नति की प्राप्ति होगी | व्यापारिक वर्ग के लिए यह महीना ठीक नहीं है | बड़े व्यापार में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है | कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न होगी | बहुत अधिक धन खर्च होगा | आपके इच्छा के अनुरूप फल नहीं मिलेगा | इसके कारण आप घबराहट में रहेंगे | इस महीने व्यापार में कोई नया निवेश ना करें | विशेषकर जहाँ आप दूसरों पर निर्भर हैं | इससे आपको हानि होगी | शिक्षा के मामले में इस महीने आपकी बुद्धि कुशाग्र (बहुत-तेज) रहने वाली है | मन एकाग्र रहेगा |किसी भी विषय के प्रति एक निश्चित निर्णय होगा आपका | आपका मन अत्यधिक सुख की तरफ जाएगा | अलस्यता आप पर हावी होगी | इधर-उधर घूमने का मन करेगा तथा भौतिक (भोग-विलासिता) चीजों की तरफ आपका मन आकर्षित होगा | वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्धों की दृष्टि से यह महीना आपके प्रतिकूल है | इस समय आप रिश्ते को लेकार नाकारात्मकता के कारण अन्तिम निर्णय ले सकते हैं | जिसकी वजह से रिश्ते जुड़ भी सकते हैं और टूट भी सकते हैं | स्वास्थ के मामले में भी कोई खराब महीना नहीं हैं | परन्तु थोड़ा चिंतित थोड़ा तनाव, थोड़ी भावनात्मक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा | लेकिन काफी हद तक इसपर आपका नियंत्रण रहेगा | कुछ मामलों में खुशदिल रहेंगे |

सावधानीअधिक धन खर्च पर नियन्त्रण रखें | आलस्यता को अपने ऊपर हावी ना होने दें |

सिंह: इस महीने आपका कैरियार बहुत अच्छा है | पदोन्नति प्राप्ति की संभावना है | पदोन्नति ना हो तो जहाँ कार्यरत हैं वहाँ आप सब पर हावी रहेंगे | तथा खुश रहेंगे | आर्थिक दृष्टि से भी यह महीना आपके अनुकूल है | आय में वृद्धि होगी | व्यापारिक दृष्टि से भी यह महीना आपके अनुकूल है | व्यापार में वृद्धि होगी | इस महीने व्यापार में धन निवेश कर सकते हैं | लाभ मिलेगा | इस महीने आपके निर्णय लेने की क्षमता काफी अच्छी है | जो भी निर्णय लेंगे सही साबित होगा | कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं | इसमें भी लाभ मिलेगा | वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्धो के दृष्टि से यह महीना उतना ठीक नहीं है | रिश्तों में तनाव की स्थिति बनी हुई है | बहुत तेज वाद-विवाद होने की सम्भावना है | दोनों पक्ष में से कोई झुकाने के लिए सहमत नहीं होगा | एक दूसरे पर हावी रहेंगे | नए सम्बन्ध नहीं बनेंगे | आप बहुत जल्दी क्रोधित हो जायेंगे | शिक्षा की दृष्टि से यह महीना काफी अच्छा है | आप शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाँसिल करेंगे | भविष्य की कोई अच्छी योजना भी बना सकते हैं | बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी | परिश्रम का बेहतर परिणाम मिलेगा | किसी प्रकार की प्रतियोगिता हो उसमे आपको सफलता मिलेगी | आपके द्वारा लिया गया निर्णय सही सिद्ध होगा | करीबी लोगों से बहुत अच्छे सम्बन्ध रहेंगे | नए मित्र विशेष करके (विपरीत लिंगी) मित्र बनेंगे | तथा आपको उनका पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा | इस महीने स्थाई सम्पत्ति जैसे- जमीन, घर, वाहन इत्यादि खरीद सकते हैं | आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | इस महीने आपकी यात्राएँ ठीक नहीं होंगी | बेवजह और अधिक धन खर्च होंगे |

सावधानी हो सके तो इस महीने यात्रा ना करें | रिश्तों में वाद-विवाद से दूर रहें | क्रोध को अपने ऊपर हावी ना होने दें | दूसरों को नीचे दबाने की प्रवृति को खुद पर हावी ना होने दें |

कन्या : कॅरियर की दृष्टि से इस महीने अचानक बदलाव दिखेगा | अचानक स्थान परिवर्तन हो सकता है | ऐसा योग बना हुआ है | आप बहुत जल्दी बोर हो जायेंगे | आपके अन्दर उत्साह की कमी होगी | आर्थिक वृद्धि लगातार बनी रहेगी | व्यापारिक दृष्टि से इस महीने आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं | इसमें आपको लाभ मिलेगा | आपके सोचने की शक्ति मजबूत होगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक दृष्टि से भी यह महीना काफी अच्छा है | प्रेम-सम्बन्धों में समर्पण की भावना उत्पन्न होगी | किसी बात को लेकार कोई अनबन हो तो उसे आप अपने बौद्धिक क्षमता के बल पर बात-चीत करके सुलझा लेंगे | जो लोग विवाह योग्य हैं | उन लोगों के विवाह होने की सम्भावना बनी हुई है | बहुत से लोगों के शादी की बात चल सकती है | तथा शादी पूर्ण होने की प्रबल सम्भावना है | रिश्तों में पनप रही शिकायत दूर होगी | जिसके कारण रिश्ते और मजबूत होंगे | रिश्तों की उम्र लम्बी होगी | शिक्षा की दृष्टि से इस महीने बहुत अच्छा नहीं है | पढाई में मन नहीं लगेगा | आवश्यकता से अधिक सोचेंगे | बहुत ज्यादा महत्वकांक्षाएँ बढ़ेंगी | जिसके कारण ध्यान भटकेगा | स्वास्थ की दृष्टि से इस महीने हृदय रोगियों के लिये समस्या बढ़ सकती है | छाती में तेज दर्द तथा संक्रमण की सम्भावना है |

सावधानी – हृदय रोगी आपने सेहत का विशेष ख़याल रखें | शारीर के उपरी हिस्से का विशेष बचाव करें | अपने अन्दर उत्साह की कमी ना होने दें | इसके लिए हो सके तो भगवान् “गणेशजी”की पूजा आराधना करते रहें |

तुला : इस महीने  आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा | आपके शत्रु आपसे परास्त होंगे | जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं | वो अपने विरोधियों को मात देंगे | तथा अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे | व्यवसाय तथा नौकरी के क्षेत्र में भी आपका वर्चस्व बना रहेगा | किसी प्रकार की प्रतियोगिता हो आपका दबदबा रहेगा | इस महीने आपकी आगे बढ़ने की प्रवृत्ति रहेगी | आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके अनुकूल है | आपके आय में निरन्तर वृद्धि होगी | सुख की अनुभूति होगी | आपका मन प्रसन्न रहेगा | इस महीने आपके लिए ऐसी स्थिति बनी हुई है, कि आप जो सोचेंगे उसमे आपको सफलता मिलेगी | भौतिक सुख की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा तथा इसके पीछे आप धन भी खर्च करेंगे | जो कार्य दूसरों के सहारे हैं उसमे आपको सफलता नहीं मिलेगा | इस महीने आपकी पदोन्नति नहीं होने वाली है | कार्य स्थल पर  आपके सहयोगियों, करीबियों से किसी प्रकार का सहयोग आपको नहीं मिलाने वाला है | लोग पीठ पीछे आपका बुरा सोचेंगे | शिक्षा की दृष्टिकोण से यह महीना सामान्य रहेगा | जो लोग निरन्तर पढाई कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी  तथा जो लोग नया विषय चुन रहे हैं, या नया दाखिला ले रहे हैं, तो इसमें बाधा उत्पन्न होगी | नतीजा रुक कर मिलेगा | पारिवारिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्धों की दृष्टि से इस महीने नए प्रेम सम्बन्ध उत्पन्न होंगे या एक साथ कई प्रेम-सम्बन्ध बन सकते हैं | तनावपूर्ण स्थिति होते हुए भी सम्बन्धों को सही रखेंगे | दूसरों पर हावी होने की प्रवृत्ति रहेगी | आप अपनी ही बातों को सर्वोपरि सिद्ध  करना चाहेंगे  और सफल भी होंगे | आपको व्यक्तिगत सुख मिलने का योग बना हुआ है | स्वास्थ की दृष्टि से आपके परिवार में महिला वर्ग में किसी वृद्ध महिला, माता, के सेहत खराब होने की सम्भावना बनी हुई है | अचल सम्पति जैसे- घर, जमीन खरीदने के लिए यह महीना बिलकुल ठीक नहीं है | धन निवेश की दृष्टि से यह महीना आपके प्रतिकूल है | वाहन खरीद सकते हैं |

सावधानीघर- परिवार में माता तथा अन्य वृद्ध महिलाओं के सेहत का ख़याल रखें | इस महीने कोई अचल सम्पति ना खरीदें | दूसरों पे आश्रित ना रहें | अपना कार्य खुद ही करें | नए कार्य में धन निवेश ना करें |

वृश्चिक : कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह महीना काफी आच्छा है |  आर्थिक वृद्धि होगी | नौकरी में पदोन्नति होगी जिसकी वजह से आय बढेगी | व्यापार क्षेत्र में हैं तो भी आय में वृद्धि होगी  तथा व्यवसाय में निवेश कर रहे हैं तो उसका परिणाम अच्छा मिलेगा | प्रभावशाली तथा बड़े लोगों से नए बहुत अच्छे सम्बन्ध बनेंगे तथा इनसे सम्पर्क से, सहयोग के कारण आपके कार्य में वृद्धि होगी | नौकरी में भी आपके अपने बड़ों का सहयोग मिलेगा | जिससे आपके आय में वृद्धि होगी | इस महीने धन खर्च में स्थिरता रहेगी | शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत अच्छा महीना है | जो लोग शिक्षारत हैं वो अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे | तथा जो लोग नये विषय के लिए दाखिला लेना चाहते हैं, ले सकते हैं | उनको भी अच्छा परिणाम मिलेगा | आप इस क्षेत्र में दूसरों के भी सहयोगी होंगे | अपने ज्ञान को एक दूसरे के साथ सेयर करेंगे | बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी | आपका लिया हुआ निर्णय सही होगा | बुद्धि के बल पर आपका भाग्य उदय होगा | वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्धों की दृष्टि से इस महीने इन सम्बन्धों में दूरियां बढ़ने की सम्भावना बनी हुई है | एक दूसरे के साथ रहते हुए भी बहुत अच्छे सम्बन्ध नहीं रहेंगे, मानसिक दूरी बढ़ेगी | नए सम्बन्ध जुड़ सकते हैं | स्वास्थ की दृष्टि से यह महीना सामान्य से बेहतार है | इस महीने आपको ‘रक्त’ से सम्बन्धित समस्या तथा नसों की समस्या परेशान कर सकती है | जिनको ये समस्या पहले से है बढ़ सकती है  और जिन्हें नहीं है उन्हें शुरू हो सकती है | नशा (व्यसन) से दूरी  बनाएं | जुआ, सट्टा आदि खेल में आपको बड़ी हानि होगी |

सावधानी सम्बन्धों को सम्भालने की आवश्यकता है | सट्टा लगाना नशा इत्यादि से दूर रहें | अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें |

धनु  : कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस महीने यात्रा अथवा स्थान परिवर्तन से आपको लाभ मिलेगा | जो लोग नौकरी में स्थान परिवर्तन करना चाहते हैं, कर सकते हैं उनके लिए अच्छा समय है | वर्तमान समय में आपके कार्यस्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनेगी | कर्मचारीयों से मनमुटाव रहेगा | व्यापारिक वर्ग के लिए भी यह महीना ठीक नहीं है | व्यापार में नए निवेश से हानि होगी | धन अधिक खर्च होगा | आय में कमी होगी | बड़े अधिकारीयों से वाद-विवाद हो सकता है | इस महीने सामाजिक तौर पर या परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी | दूसरों की समस्याओं को समझेंगे तथा सबको साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति रहेगी | परिवार में भाइयों से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं | वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह महीना ठीक नहीं है | रिश्तों को लेकार वाद-विवाद  बढ़ सकता है | बौद्धिक रूप से असंतुष्टि का भाव बना हुआ है | स्वास्थ के मामले में भी यह महीना आपके प्रतिकूल है | कोई लम्बे समय की बिमारी आपको परेशान कर सकती है | विशेष करके जो लोग ‘गैस्ट्रिक’ और एसीडीटी से परेशान हैं | उनकी परेशानियाँ और बढ़ सकती है | कमर और पैर के निचले हिस्से में बहुत आधिक दर्द उत्पन्न हो सकता है  तथा चोट लगने की सम्भावना है | शिक्षा के मामले में भी यह महीना सामान्य है | इस महीने जिनका जैसा चल रहा है, वैसा ही चलेगा | नए विषय के लिए दाखिला लेना है तो उसके लिए बहुत अच्छा समय नहीं है | कोई अच्छी सफलता नहीं मिलेगी |

सावधानीकार्य स्थल में बदलाव करें | लाभान्वित होंगे | बड़े अधिकारियों से रिश्ते सम्भाल कर चलायें | सेहत के प्रति सचेत रहें | अपने पढ़ाई के प्रति ध्यान दें |

मकर: कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस महीने आपकी आय बढेगी | पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | इस महीने भाग्य आपका साथ देगा | परिश्रम थोड़ा अधिक है | स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा | जिसके कारण आपके कार्य की प्रसंशा होगी | जो लोग नौकरी के लिए इंटरव्यू देना चाहते हैं, तथा नई नौकरी ढूंढ रहे हैं उनको सफलता मिलेगी | व्यापारिक वर्ग के लिए यह महीना बहुत अच्छा नहीं है | व्यापार में बड़े निवेश से आपको घाटा होगा | जो लोग समूह में व्यापार करते हैं उनके लिए बहुत बड़ी कठिनाई है | यात्राओं से इस महीने आपको लाभ मिलेगा | जो लोग तकनीकी क्षेत्र में काम करते हैं उनको लाभ मिलेगा | आयत-निर्यात के कार्य में सफलता मिलेगा | वैवाहिक और प्रेम-सम्बन्धों की दृष्टि से यह महीना आपके लिए बिलकुल ठीक नहीं है | वैवाहिक जीवन में लगातार तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है | प्रेम-सम्बन्ध में वैचारिक मतभेद रहेंगे | बौद्धिक रूप से एक-दूसरे  को परास्त करने की भावना रहेगी | पुरानी बातों को लेकार वाद-विवाद होने की सम्भावना है | नए प्रेम-सम्बन्ध बने तो उसका अंत जल्दी और बुरा होगा | विवाह की बात बहुत तेजी से चलने की सम्भावना है | स्वास्थ की दृष्टि से यह महीना थोड़ा नकारात्मक है | आपको भूलने की समस्या परेशान करेगी | गला और गले से ऊपर का भाग में समस्या होने की सम्भावना है | किसी प्रकार की दुर्घटना में आपके सर को ज्यादा क्षति होने की सम्भावना है | शिक्षा की दृष्टि से इस महीने आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना है | किसी एक विषय में विशेषज्ञता लेना चाहते हैं विशेष करके वाणिज्य या टेक्नोलोजी में  तो उसमे आपको सफलता मिलेगी | ज्ञान के मामले में यह महीना काफी अच्छा है |

सावधानीअपने स्वास्थ के प्रति ध्यान दें | विशेषकर वाहन चलाते समय सर की सुरक्षा हेतु हेलमेट का प्रयोग करें | रिश्तों में वाद-विवाद से दूर रहें | इस महीने नए प्रेम –सम्बन्ध ना बने तो ही अच्छा है | व्यापार में धन निवेश ना करें |

कुम्भ : कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस महीने आर्थिक वृद्धि होगी | भाग्य आपका साथ देगा | पदोन्नति के लिए भी अच्छा समय है | नई नौकरी करना चाहते हैं तो इसके लिए भी बहुत अच्छा समय है | यदि नए व्यापार को शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं | इसमें सफलता मिलेगी | अचानक आपको क्रोध आ सकता है जिसकी वजह से आपको हानि हो सकती है | नए व्यापार में वृद्धि होगी | साझेदारों से आप लाभान्वित होंगे | तथा व्यापार अच्छा चलेगा | आय में वृद्धि होगी | स्थान परिवर्तन से लाभ होगा | शिक्षा के दृष्टि से यह महीना उतना ठीक नही है | शिक्षा के मामले में आप स्पष्ट निर्णय नहीं ले पायेंगे | मन चिन्तित रहेगा | आप कभी उत्साहित तो कभी हतोत्साहित होंगे | आपको ऐसा लगेगा की आप सही दिशा में नहीं हैं | जिसके कारण तनाव में रहेंगे | किसी विषय को बदलना चाहते हैं, तो उसके लिए अभी सही समय नहीं है | इस महीने नए प्रेम-सम्बन्ध नहीं बनेंगे | परन्तु वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा | एक-दूसरे  का सहयोग हो तो आप लाभान्वित होंगे | जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनका विवाह होगा | ऐसा योग बना हुआ है | अहंकार से बचने की जरुरत है | स्वास्थ की दृष्टि से इस महीने अचानक चोट-चपेट लगने की आशंका है |

सावधानी रिश्तों में अहंकार से बचने की जरुरत है | सावधानी से आवागमन करें | जिससे की आप चोट से बचे रहें | शिक्षा के क्षेत्र में उत्साह को बनाए रखने के लिए थोड़ा मनोरंजन की जरुरत है | तथा भगवान् “गणेशजी” की पूजा करें |

मीन: कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस महीने आर्थिक स्थिति खराब होने का योग बन रहा है | अचानक स्थान परिवर्तन होने की सम्भावना है | आय में कमी आएगी | स्थान परिवर्तन के कारण धन खर्च आधिक होगा | यह स्थान परिवर्तन आपके लिए लाभप्रद नहीं होगा | इस महीने आपके सहन शक्ति आच्छी रहेगी | इस समय आपके लिए संघर्षपूर्ण स्थिति बनी हुई है | जो लोग व्यापार में हैं उनके लिए यह महीना लाभदायक है | भाग्य आपका सहयोगी है | धन निवेश कर सकते हैं उसके लिए अच्छा समय है | आगे चल कर इसका बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा | आप खुद का या साझेदारी मे कार्यरत हैं तो भी इस महीने आपके लिए अच्छा समय है | तथा कार्य में उन्नति मिलाने का योग है | जिस कार्य की जिम्मेदारी आप लेते हैं, उन कार्यों में आपको बहुत अच्छी सफलता मिलेगी | प्रेम सम्बन्धों में इस महीने आपके लिए सामान्य स्थिति बनी हुई है | कुछ तनाव के साथ तर्क शक्ति आधिक बढ़ी रहेगी | परन्तु माहौल ठीक रहेगा | इस महीने बहुत लोगों के लिए विवाह का योग बन रहा है | विवाह में कुछ समस्या आ सकती है परन्तु आप इसे सुलझा लेंगे | शिक्षा की दृष्टि से यह महीना थोड़ा धीमा है | ना तो बहुत उन्नति करेंगे और ना ही बहुत अधिक क्षति होगी | स्थिति सामान्य बनी हुई है | प्रतियोगिता में आपको आती हुई चीजें भूल जायेंगे | अचानक मतिभ्रम की स्थिति पैदा हो जाएगी | स्वास्थ की दृष्टिकोण से यह महीना आपके अनुकूल है | हृदयरोगियों तथा जिनको गैस्टिक की समस्या है, वो इस महीने बढ़ सकती है |

सावधानीकिसी प्रतियोगिता में जाने से पहले “भगवान् गणेशजी” का ध्यान तथा पूजा करके जायें | हृदय रोगी तथा गैस्ट्रिक की समस्या वाले लोग आपने सेहत का ख़याल रखें | वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्धों में तर्क- कुतर्क से बचें |    

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)

 


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web