" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

January Rashifal 2019/जनवरी राशिफल 2019

January Horoscope 2019/January 2019 /जनवरी  माह का राशिफल 2019

देखें जनवरी  माह में पड़ने वाले शुभ महूर्त एवं योग 

Rashifal 2019/ राशिफल 2019

जनवरी राशिफल 2019 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. जनवरी 2019 का राशिफल  बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस महीने परिश्रम अधिक होगा तथा परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा | आर्थिक दृष्टि से इस महीने आपके आय में वृद्धि होगी | स्थान परिवर्तन से कार्यक्षेत्र में सफलता का योग बना हुआ है | व्यापारिक वर्ग को लाभ मिलेगा | अचानक कोई नया अवसर मिलने की सम्भावना बनी हुई है | आप निर्णय बहुत सही लेंगे | आपका लिया हुआ निर्णय भाग्य बदल सकता है | व्यापार में निवेश के लिए नहीं परन्तु कोई बड़ा निर्णय के लिए काफी अच्छा समय है | शिक्षा की दृष्टि से भी यह महीना आपके काफी अनुकूल है | पढाई में मन लगेगा | भाग्य आपका साथ देगा | किसी प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में आप अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे | आपकी बौद्धिक क्षमता बहुत अच्छी रहेगी | इस महीने आपके लिए यात्रा का योग बना हुआ है | यात्राएँ सुखद नहीं रहेंगी | सन्तान से सुख प्राप्त होगा | आपकी सन्तान आपसे प्रभावित होंगे | पारिवारिक दृष्टि से इस महीने आपके जीवन-साथी के स्वास्थ की समस्या आपको परेशान करेगी | स्वास्थ के मामले में यह महीना सामान्य रहेगा | कुछ लोगों को पेट से सम्बन्धित समस्या उत्पन्न हो सकती है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टिकोण से यह महीना सामान्य रहने वाला है |

सावधानीकिसी भी क्षेत्र में धन निवेश ना करें | अपने जीवन-साथी के स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें | यात्रा करते समय सावधानी बरतें |

वृष: यह महीना कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से आपके अनुकूल है | आपके आय में वृद्धि होगी | जो लोग खुद के व्यापार में हैं, उनको अच्छा लाभ मिलेगा | व्यापार के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे तथा जो लोग नौकरी में हैं, उनको बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा | भाग्य आपका साथ नहीं देगा | आप अपनी प्रतिभा के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे | आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी | इस महीने आपकी बौद्धिक और शारीरिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | आप अपने कार्यों से लोगों को प्रभावित करेंगे | आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा आपके उन्नति का योग बना हुआ है | यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा | यात्रा सुखद रहेगी | पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से इस महीने रिश्तों में वैचारिक मतभेद रहेगा | वाद-विवाद की सम्भावना बनी हुई है | आपने करीबी लोगों से सावधान रहें | शिक्षा के मामले मे यह महीना आपके प्रतिकूल है | पढ़ाई में मन नहीं लगेगा | आपके अन्दर आलस्यता उत्पन्न होगी | आपका मन स्थिर नहीं रहेगा | आप तनावग्रस्त रहेंगे, तथा सुख की तरफ आकर्षित होंगे | स्वास्थ की दृष्टि से यह महीना सामान्य रहेगा | जिन लोगों को ह्रदय में समस्या है, उनकी समस्या 15 जनवरी  तक बढ़ सकती है | इसके बाद स्थिति सामान्य रहेगी |

सावधानी अपने शिक्षा के प्रति विशेष सतर्क रहें | आलस्य का परित्याग करें | आपने स्वास्थ का खयाल रखें | करीबियों से सावधान रहें | रिश्तों में वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न होने दें | उत्तेजनाओं को खुद पर  हावी ना होने दें | केवल भाग्य भरोसे किसी कार्य को ना करें |

मिथुन: कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह महीना फायनेंस के मामले में आपके प्रतिकूल है | आवेश में आकर आप अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं | आप किसी के बहकावे में आकर धन खर्च करेंगे | जिससे आपको हानि होगी | जो लोग नौकरी में, व्यापार में अथवा राजनीतिक क्षेत्र में हैं | उनके लिए इस महीने कुछ नई जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी | पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की सम्भावना है | आपके ऊपर कार्य का भार बढ़ेगा, जिसकी वजह से आप काफी व्यस्त रहेंगे | आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी | आप बहुत अच्छी योजना बना सकते हैं | इस महीने आप एक अच्छे सलाहकार सिद्ध होंगे | शिक्षा के क्षेत्र में इस महीने लाभ का योग बना हुआ है | विशेषकर जो लोग जन्मस्थान से दूर जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए काफी अच्छा समय है | पढ़ाई में मन लगेगा | किसी भी प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी | तकनिकी क्षमता बहुत अच्छी रहेगी | जो लोग लेखन कार्य में हैं, उनके लिए भी काफी अच्छा समय है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टिकोण यह महीना ठीक नही है | सम्बन्धों में असंतुष्टि की भावना रहेगी | वाद-विवाद बढ़ने की सम्भावना बनी हुई है | प्रेम-सम्बन्धों में जनवरी माह के प्रारम्भ से ही तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने का पूरा योग बना हुआ है | स्वास्थ की दृष्टि से इस महीने आपके शारीर में कमर से निचले हिस्से में समस्या उत्पन्न हो सकती है तथा ‘नर्व्स’ सम्बन्धित समस्या आपको परेशान कर सकती है |

सावधानीकिसी के प्रलोभन में आकर तथा आवेश में आकर धन खर्च ना करें | सम्बन्धों में वाद-विवाद से दूर रहें | अपने स्वास्थ का ख़याल रखें |

कर्क: व्यापारिक दृष्टिकोण से इस महीने व्यापार में धन निवेश करने से आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा | कोई नया कार्य-व्यापार को प्रारम्भ करने के लिए जनवरी महीने का दूसरा चरण ( 15 जनवरी ) के बाद बहुत अच्छा समय है | जो लोग नौकरी में हैं, उनके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | इस महीने (15 जनवरी ) के बाद उन्नति का काफी अच्छा योग बना हुआ है | इस महीने आपके आय में वृद्धि होगी | भाग्य आपका सहयोगी रहेगा | आपको बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा | जिन लोगों का आपसे मनमुटाव था | उनका भी सहयोग मिलेगा और इससे आपकी तरक्की होगी | बहुत से लोगों के लिए एक से अधिक आय के स्रोत हो सकते हैं | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | शिक्षा के मामले में भी यह महीना आपके अनुकूल है | शिक्षा में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | शिक्षा में अच्छे स्थान प्राप्त होने की पूरी सम्भावना है | पढाई के प्रति समर्पित रहेंगे | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक दृष्टि से यह महीना आपके प्रतिकूल है |  रिश्तों में तनाव की स्थिति बनी रहेगी | विवाह सम्बन्धित बात करने के लिए सही समय नहीं है | विवाह की बात नहीं नहीं बनेगी | सम्बन्धों में वाद-विवाद बढ़ने की सम्भावना बनी हुई है | अपने बुद्धि के बल पर आप रिश्तों में उलझनों से बच सकते हैं | स्वास्थ की दृष्टि से इस महीने आपका स्वास्थ ठीक रहेगा | लम्बे समय से चल रही बीमारी से मुक्ति मिलेगी | आपके कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी | गुप्त शत्रु आपको हानि पहुँचा सकते हैं |

सवाधानी – अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें | सम्बन्धों में वाद-विवाद से दूर रहें | रिश्तों में तनाव से दूर रहें | ‘राहू’ की दशा अन्तर्दशा ख़राब हो तो उसके लिए ‘भगवान् शिव’ की पूजा आराधना करें |

सिंह कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा | पदोन्नति का प्रस्ताव तथा स्थान परिवर्तन की सम्भावना होते हुए भी रुकावट का योग बना हुआ है | आय में वृद्धि होने की सम्भावना है | भाग्य आपका बहुत सहयोगी नहीं रहेगा | जिसके कारण चीजें दिखायी देंगी मगर वो पूर्ण नहीं होंगी | आपके कार्य-व्यापार में अथवा सलाहकार के रूप में आपके करीबी मित्र, भाई-बहन आपका सहयोग करेंगे | इनके सहयोग से आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी | तथा आप सुखकी अनुभूति करेंगे | शैक्षणिक मामले में भी यह महीना आपके अनुकूल है | आप पढाई में बेहतर उन्नति करेंगे तथा अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे | जो लोग उच्च शिक्षा में हैं,उनके लिए काफी अच्छा समय है, तकनिकी क्षेत्र, चिकित्सा के क्षेत्र में तथा जो लोग कई भाषाओँ की पढाई कर रहें हैं | उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी | आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी | इस महीने स्थाई सम्पत्ति जैसे- भूमि, वाहन और मकान इत्यादि खरीद सकते हैं | उसके लिए काफी अच्छा समय है | किसी योजनाओं में धन निवेश के लिए सही समय नहीं है | पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा | प्रेम-समबन्धों और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से या महीना आपके अनुकूल है | सम्बन्धों में मधुरता रहेगी | एक-दुसरे के प्रति लगाव बढ़ेगा | जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनके विवाह होने का प्रबल योग बना हुआ है | इस महीने विशेषतः प्रेम-सम्बन्ध विवाह में परिवर्तित हो सकते हैं | ऐसी स्थिति इस महीने के प्रथम चरण ( 1 से 15 जनवरी ) तक बनी हुई है | स्वास्थ की दृष्टि से इस महीने के अन्तिम चरण ( 15 जनवरी ) के बाद आपको अचानक कहीं तेज चोट लगने की सम्भावना बनी हुई है | अचानक से कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है |

सावधनी केवल भाग्य भरोषे किसी कार्य को ना छोड़ें | अपने स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें | यात्रा करते समय सावधानी बरतें | तथा ‘भगवान् गणेशजी’ पूजा करें | इससे आपको लाभ मिलेगा |

कन्या कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह महीना काफी अच्छा है | आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, कार्य-व्यापार में उन्नति का योग बना हुआ है | व्यापार में धन निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं | उसके लिए काफी अच्छा समय है | स्थान परिवर्तन से लाभान्वित होंगे | आपके आय का स्रोत एक से अधिक होगा | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | आत्मबल में वृद्धि होगी | विश्वाश बढ़ा रहेगा | आपके जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन हो सके इस प्रकार का निर्णय आप ले सकते हैं | इस महीने आपके करीबी लोग आपके पीठ पीछे आपकी बुराई करेंगे | और उनसे किसी प्रकार का सहयोग आपको नहीं मिलेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से इस महीने जो लोग विवाह के योग्य हैं उनके विवाह का प्रबल योग बना हुआ है | अचानक आपके विवाह सम्बन्धित बात चलेगी और बात पक्की भी हो जायेगी | शिक्षा के मामले में इस महीने कुछ बाधा का योग बना हुआ है | आपकी निर्णय लेने की क्षमता काफी अच्छी रहेगी | आपकी दूर दृष्टि बहुत अच्छी रहेगी | सन्तान के दृष्टिकोण से इस महीने आपके सन्तान को कष्ट का योग बना हुआ है | कोई अचल सम्पत्ति भूमि, वाहन इत्यादि खरीदने के लिए यह महीना ठीक नहीं है | जो लोग अपनी सम्पत्ति बेचना चाहते हैं, बेच सकते हैं | इसके लिए अच्छा समय है | पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना बनी हुई है | स्वास्थ की दृष्टि से यह महीना आपके अनुकूल है |

सावधानी अपने करीबियों से सतर्क रहें | अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें | इस महीने कोई अचल सम्पत्ति में धन निवेश ना करें | अपने सन्तान का खयाल रखें | पिता के साथ वैचारिक मतभेद से बचें |

तुला कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस महीने आपके कार्यस्थल पर आपको तनाव की स्थिति रहेगी | आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होंगे | इस महीने आपकी नकारात्मक सोच बढ़ेगी | किसी भी बात को लेकर आप बहुत अधिक परेशान हो जायेंगे | कार्यस्थल पर किसी से वाद-विवाद होने की भी सम्भावना बनी हुई है | अचानक स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | ऐसी स्थिति बनी हुई है | आर्थिक दृष्टि से इस महीने आपकी आय में निरन्तरता बनी रहेगी | परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा | आप सुख की अनुभूति नहीं कर पायेंगे | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह महीना बिल्कुल ठीक नहीं रहेगा | पारिवारिक मामले में आप अपने करीबी रिश्तों में ( भाई, बहन, मित्र से ) सन्तुलन नहीं रख पायेंगे | विशेषकर ऐसी स्थिति 16 जनवरी तक ज्यादा रहेगी | आपका मन अशान्त रहेगा | शिक्षा की दृष्टिकोण से यह महीना सामन्य रहेगा | आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी | स्वास्थ की दृष्टि से भी यह महीना सामान्य रहेगा |

सावधानीकार्यस्थल पर आपने आपको तनाव से दूर रखें | आपने क्रोध पर नियंत्रण रखें | छोटी-छोटी बातों पर ध्यान ना दें | वाद-विवाद से दूर रहें | अपने करीबी रिश्तों को सन्तुलित ढंग से निभाएँ |                     

वृश्चिक इस महीने कॅरियर के दृष्टिकोण से आपके पदोन्नति की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | लाभ में वृद्धि का योग बना हुआ है | आर्थिक दृष्टि से इस महीने आपके आय में वृद्धि होगी | तथा रुका हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना बनी हुई है | व्यापार में लाभ मिलेगा | आवेश में आकर तथा दुसरे के बहकावे में आकर आप धन निवेश ना करें | इससे आपको हानि होगी | भाग्य आपका साथ देगा | यह महीना सम्पत्ति- जमीन, घर, वाहन इत्यादि खरीदने के लिए काफी अच्छा है | पारिवारिक दृष्टि से इस महीने आपके पिता से कुछ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना बनी हुई है | सन्तान के साथ समय बिताने के लिए काफी अच्छा महीना है | सन्तान से आपका मन अतिप्रशन्न रहेगा | शिक्षा के मामले में यह महीना आपके काफी अनुकूल है | किसी प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | पढ़ाई में मन लगेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से इस महीने आपके प्रेम में अत्यधिक वृद्धि होगी | एक दुसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा | वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी | स्वास्थ की दृष्टि से इस महीने के दुसरे चरण में (15 जनवरी के बाद ) आपके पिता के स्वास्थ की समस्या आपको परेशान कर सकती है | कुछ लोगों के लिए उनके पिता घर से कहीं दूर जा सकते हैं | ऐसा योग बना हुआ है |

सावधानी किसी के झाँसे में (बहकावे में) धन सम्बन्धित कोई निर्णय ना लें | आवेश से दूर रहें | आपने पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें | उनसे वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न करें |

धनु कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह महीना सामन्य रहने वाला है | आर्थिक दृष्टि से इस महीने आपको अपने पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी | फायनेंस के मामले में धन हानि की सम्भावना है | आपका मन आपको सही-गलत का संकेत देगा परन्तु आवेश में आकर आप अधिक धन खर्च करेंगे | इस महीने आप दूसरों की अपेक्षा खुद पर आश्रित रहेंगे | आप खुद का कोई नया रोजगार शुरू कर सकते हैं | इसमें भाग्य आपका साथ देगा | कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों और जीवन साथी के लिए यह महीना आपके प्रतिकूल है | रिश्तों में दूरियाँ बढ़ेंगी | जीवन-साथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे | रिश्तों में संतुष्टि का आभाष नहीं होगा | शिक्षा के मामले में इस महीने कुछ बाधा उत्पन्न होने की सम्भावना बनी हुई है | आपका मन उदास रहेगा | सही निर्णय नहीं कर पायेंगे | पढाई में मन नहीं लगेगा | आपके उत्साह में कमी रहेगी | इस महीने यात्राएँ बहुत अधिक होंगी | परिवार में कोई शुभ कार्य होगा, ऐसा योग बना हुआ है | स्वास्थ की दृष्टि से इस महीने आपको कुछ समस्या परेशान कर सकती है |

सावधानी सोच समझकर धन खर्च करें | आवेश में आकर धन खर्च ना करें | जीवन-साथी से तालमेल बना कर रहें | पढ़ाई मे मन लगाएँ | अपने उत्साह को बढ़ाए रखें | आपने स्वास्थ का ध्यान रखें |

मकर कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह महीना सामान्य रहने वाला है | पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है | आप योजनाएँ बनायेंगे मगर उसपर आप पूरा अमल नहीं कर पायेंगे | आवश्यकता के अनुरूप आप परिश्रम नहीं कर पायेंगे | आपके करीबी मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा | बड़े भाई के साथ मतभेद होने की सम्भावना बनी हुई है | आपकी दूरदृष्टि काफी अच्छी रहेगी | सही-गलत का संकेत मिलेगा | आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके अनुकूल है | आपके आय में वृद्धि होगी | कार्य-व्यापार में स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | जिन लोगों का कार्य-व्यापार सुदूर से उन्हें लाभ मिलेगा | शिक्षा के दृष्टिकोण से इस महीने आप अच्छी सफलता हाँसिल करेंगे | आपका मन शांत रहेगा | तथा पढ़ाई में मन लगेगा | विशेष करके इस महीने के अन्तिम भाग में (15 जनवरी के बाद ) शिक्षा के लिए काफी अच्छी सफलता मिलने की सम्भावना है | स्वास्थ की दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए प्रतिकूल है | अचानक कोई बड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है | इस महीने के अन्तिम भाग में (15 जनवरी के बाद ) अचानक कन्धे या कन्धे से ऊपर के हिस्से में तेज चोट लगने की सम्भावना बनी हुई है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह महीना बिल्कुल ठीक नहीं है | अचानक विवाह का योग बनेगा | बिना किसी योजना के चीजें सामने आयेंगी | बेवजह के रिश्ते पनप सकते हैं | जिसका अन्त बिल्कुल ठीक नहीं होगा |

सावधानी कोई भी योजना अच्छे से सोच-समझकर बनावें | अपने बड़े भाई से वाद-विवाद से बचें | आप अपने सेहत का विशेष ख़याल रखें | जिन लोगों के कुण्डली में ‘सूर्य और केतू’ की दशा-प्रत्यन्तर्दशा टकरा रही हो वे लोग ‘भगवान् शिवजी’ की पूजा अर्चना करें | अचानक से आये रिश्ते को इस समय स्वीकार ना करें | रिश्तों के लिए अच्छा समय नहीं है |

कुम्भ कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह महीना आपके अनुकूल रहने वाला है | कर्म क्षेत्र में भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा | आप अपने कार्य-व्यापार को बढ़ा सकते हैं | इसके लिए काफी अच्छा महीना है | परिश्रम का बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा | नौकरी में पद-प्रतिष्ठा के लिए बड़े अधिकारियों से बात कर सकते हैं | इसके लिए बहुत अच्छा समय है | बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा | आप जिस कार्य में हाथ लगायेंगे उस कार्य में आपको सफलता मिलेगी | ऐसा योग बना हुआ है | आय में समानता रहेगी | शिक्षा की दृष्टि से भी यह महीना काफी अच्छा परिणाम देने वाला है | आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी | पढ़ाई में मन लगेगा | किसी प्रकार की प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में अच्छी सफलता हाँसिल करेंगे | पारिवारिक दृष्टि से इस महीने सन्तान से कुछ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना बनी हुई है | इस महीने के प्रथम चरण में ( 1जनवरी से15 तक ) आपके सन्तान के विचार से आपके विचार नहीं मिलेंगे | इस महीने यात्राएँ बहुत अधिक व सुखद रहेंगी | सुख-उपभोग की वास्तु में निवेश की दृष्टि से भी यह महीना काफी अच्छा है | इस महीने आप कोई वाहन खरीद सकते हैं | जीवन में सुख की अनुभूति रहेगी | गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह महीना सामान्य रहेगा | स्वास्थ की दृष्टि से भी यह महीना आपके अनुकूल रहेगा |

सावधानी आप अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें | छोटी बुद्धि के लोगों से सावधानी बरतें | अपने सन्तान से वैचारिक मतभेद को दूर करें |

मीन यह महीना काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है | इस महीने किसी चीज का परिणाम अचानक मिलेगा | आपकी कुण्डली में किस प्रकार की दशा-अन्तर्दशा चल रही है, उसके हिसाब से अच्छ या बुरा प्रभाव पड़ेगा |

यदि ‘शनि’ और ‘राहू’ की दशा-प्रत्यन्तर्दशा हो तो इसका आप पर प्रतिकूल असर पड़ेगा | और यदि ‘मंगल, गुरु, सूर्य’ की दशा- अन्तर्दशा हो तो अनुकूल प्रभाव पड़ेगा |

नौकरी के क्षेत्र में इस महीने भाग्य आपका सहयोगी रहेगा | कार्य क्षेत्र में पदोन्नति का योग प्रबल है | आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | आय में समानता रहेगी | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह महीना काफी अच्छा रहने वाला है | आप कोई अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे | कार्यक्षेत्र पर बड़े अधिकारियों से तगड़े वाद-विवाद की सम्भावना है | पित्रिय सम्पत्ति को लेकर आपस में विवाद होने की सम्भावना बनी हुई है | निर्णय आपके पक्ष में नहीं रहेगा | पिता से वैचारिक मतभेद बढ़ेगा | आपके करीबियों का सहयोग नहीं मिलेगा | आपके आत्मबल में वृद्धि होगी | सन्तान की दृष्टि से इस महीने आपको कठिनाईयों का समाना करना पड़ेगा | प्रेम –सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह महीना सामान्य रहने वाला है | स्वास्थ के मामले में यह महीना काफी बेहतर रहेगा | शारीरिक शक्ति बढ़ी रहेगी |

सावधानी कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकरियों से वाद-विवाद से बचें | अपने सन्तान के प्रति सतर्क रहें | पिता से वैचारिक मतभेद को दूर करें |                 


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web