" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Weekly Rashifal /साप्ताहिक राशिफल 

18-24 फ़रवरी 2019

देखें फ़रवरी माह में पड़ने वाले शुभ महूर्त एवं योग 

Rashifal 2019/ राशिफल 2019

यह राशिफल सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. यह बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : कॅरियर और फायनेंस के दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा | आप के आय में वृद्धि का योग बना हुआ है | इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | पारिवारिक सुख में कमी रहेगी | इस सप्ताह आपका क्रोध बढ़ा रहेगा | बात-बात पर अचानक क्रोध करेंगे | प्रेम-सम्बन्ध तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह आपके अनुकूल है | किसी प्रकार की प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | स्वास्थ के दृष्टि से आपके चेहरे पर चोट लगने की सम्भावना बनी हुई है | 

सावधानी –परिवार के प्रति सतर्क रहें | क्रोध पर नियंत्रण रखें | चेहरे पर चोट-चपेट से बचें |

वृष: आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | अनावश्यक धन खर्च बढ़ेगा | इस सप्ताह आपके किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने की सम्भावना बनी हुई है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन में समानता रहेगी | व्यापार में लाभ नहीं मिलेगा | शिक्षा के दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह प्रतिकूलता लिए हुए है |

सावधानी – अनावश्यक धन खर्च पर नियंत्रण रखें | अपने करीबी लोगों से सतर्क रहें | अपने स्वास्थ का विशेष ख़याल रखें |

मिथुन: आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह ठीक नहीं है | अचानक ऐसी पारिस्थिति उत्पन्न होगी जहाँ अत्यधिक धन खर्च हो सकता है | प्रेम-सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी | वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा | व्यक्तिगत रिश्तों में करीबियाँ बढ़ेंगी | सामाजिक कार्यों में आपका समय और धन दोनों अधिक खर्च होगा | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा | स्वास्थ के मामले में बेहद खराब समय है |

सावधानी – अत्यधिक धन खर्च पर नियंत्रण रखें  तथा अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें |

कर्क: इस सप्ताह आपके लिए यात्रा का योग बना हुआ है | यात्राएँ सुखद होंगी तथा यात्रा से आपको लाभ मिलेगा | आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह आपके आय में वृद्धि होने की सम्भावना बनी हुई है | इस सप्ताह आपका मन अशान्त रहेगा | सन्तान के दृष्टि से यह सप्ताह आपके अनुकूल है | जो लोग सन्तान के लिए प्रयासरत हैं,उनको सफलता मिलेगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | शिक्षा के मामले में इस सप्ताह किसी परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | स्वास्थ के दृष्टि से सामान्य सप्ताह है |

सावधानी – अपने मन पर नियंत्रण रखें |

सिंह – इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा | रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा | अचानक कोई शुभ-समाचार मिलने का योग बना हुआ है | आपके उत्साह में वृद्धि रहेगी | आप किसी भी कार्य को अच्छे से मन लगाकर करेंगे | स्थाई सम्पत्ति में वृद्धि का योग बना हुआ है | बहुत से लोग स्थाई सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं  अथवा अपनी धन-संपदा में वृद्धि कर सकते है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह आपके काफी अनुकूल है | आपके ज्ञान में वृद्धि होगी | बहुत सी चीजों में आपका अनुभव बढ़ेगा | किसी भी प्रकार की परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता  मिलाने का योग बना हुआ है | स्वास्थ के मामले में सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी – स्थाई सम्पत्ति में सोच-समझकर धन निवेश करें |

कन्या – कार्य-व्यापार के मामले में इस सप्ताह आपके लिए स्थान-परिवर्तन का योग बना हुआ है | स्थान- परिवर्तन से आपको लाभ मिलेगा | आपके रहने का स्थान भी परिवर्तिती होने की सम्भावना है | पारिवारिक सुख में कमी रहेगी | आप तनावग्रस्त रहेंगे | आपसी रिश्तों में किसी प्रकार की वैमनस्यता हावी रहेगी | जिसके कारण आप दुखित होंगे | शिक्षा के दृष्टिकोण से सामान्य सप्ताह रहेगा | आपके आय में रुकावट का योग बना हुआ है | स्वास्थ के मामले में इस सप्ताह आपको कहीं चोट लग सकती है |

सावधानी – तनाव से दूर रहें | आपसी रिश्तों में मनमुटाव ना रखें | यात्रा में सावधानी बरतें |

तुला – आर्थिक मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा | आपके अन्दर थोड़ी उद्विग्नता रहेगी | आपका मन अत्यधिक चंचल रहेगा | एक साथ बहुत सी चीजों की तरफ आपका मन आकर्षित होगा | प्रेम-सम्बन्धों में वृद्धि का योग है | एक – दुसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा तथा नजदीकियाँ भी बढ़ेंगी | जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनके रिश्ते की बात चलेगी | विवाह के प्रस्ताव आयेंगे तथा कुछ लोगों के विवाह भी हो सकते हैं | सन्तान से सुख की प्राप्ति होगी | शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | स्वस्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी – अपने मन की उद्विग्नता पर नियंत्रण करें |                

वृश्चिक – इस सप्ताह भाग्य आपका साथ नहीं देगा | आपका कार्य पूर्ण होते-होते रुक सकता है | आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह पुराना कर्ज आपको परेशान करेगा | जिसके कारण मान्सिक अशान्ति का सामना करना पड़ेगा | धन खर्च बढ़ेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | आपके करीबी लोगों से अच्छे अनुभव की प्राप्ति होगी | आपके ज्ञान में वृद्धि होगी | आप बहुत सी नई चीजों को जानेंगे समझेंगे | शिक्षा में सफलता का योग है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी – भाग्य भरोसे कोई कार्य ना छोड़ें | सोच-समझकर धन खर्च करें |

धनु – आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | आपके आय में रुकावट का योग बना हुआ है | अत्यधिक धन खर्च होगा | पारिवारिक लोगों के वैमनस्यता के कारण आपको मान्सिक कष्ट होगा | आपका मन अशान्त रहेगा | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | शारीरिक कष्ट होने की सम्भावना बनी हुई है | प्रेम-सम्बन्ध तथा वैवाहिक जीवन के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी – अत्यधिक धन खर्च पर नियंत्रण रखें | पारिवारिक लोगों से तनाव की स्थिति उत्पन्न ना करें | मन शान्त रखें | तथा अपने स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें | मन की शान्ति के लिए ‘भगवन शिवजी’ की पूजा करें |

मकर – कार्य-व्यापार के दृष्टि से इस सप्ताह स्थान परिवर्तन से लाभ का योग बना हुआ है | इस सप्ताह आपके लिए यात्रा का योग है | यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा | आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह स्थाई सम्पत्ति में वृद्धि होगी | भूमि, भवन, वाहन इत्यादि लेने के लिए सही समय है | भाग्य आपका साथ नहीं देगा | भाग्य भरोषे धन निवेश से आपको हानि होगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से तथा शिक्षा के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी |

सावधानी – भाग्य भरोसे कोई कार्य अथवा किसी लोटरी में धन निवेश ना करें |

कुम्भ – आर्थिक दृष्टि यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | अत्यधिक धन हानि की सम्भावना बनी हुई है | पारिवारिक जीवन और व्यक्तिगत जीवन में मानसिक  अशान्ति रहेगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा विवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से सामान्य सप्ताह रहेगा | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह आपके अनुकुल है | शिक्षा के क्षेत्र में आप कोई नई उपलब्धी हाँसिल करेंगे | किसी प्रकार की परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है |

सावधानी – अत्यधिक धन खर्च पर नियंत्रण रखें | पारिवार में तनाव की स्थिति ना उत्पन्न करें | अपने स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें |

मीन – आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके काफी अनुकूल है | आपके आय में वृद्धि का योग है | कर्ज लेकर व्यापार में निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा | आपके लिए यात्रा का योग बना हुआ है | यात्राएँ लाभकारी होंगी | पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह कष्टकारी है | आपके करीबी लोगों से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होगी | शिक्षा के मामले में सामान्य सप्ताह रहेगा | स्वास्थ के दृष्टि से सामान्य स्थिति बनी हुई है |

सावधानी – अपने करीबी लोगों से सावधान रहें तथा अपने परिवार के प्रति सावधानी बरतें |


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web