" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है " - पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है " - पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Singh Rashifal 2026 : सिंह राशिफल 2026

सिंह  राशिफल 2026 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2026 का राशिफल सिंह  लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल  2026 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

वर्ष की मुख्य बातें

  •  शनि गोचर पूरे वर्ष मीन राशि में रहेगा
  •  राहू 5 दिसम्बर 2026 तक कुम्भ में और उसके बाद मकर में होंगे तथा केतु 5 दिसम्बर तक सिंह में उसके बाद कर्क में होंगे
  •  गुरु 2 जून तक मिथुन , उसके बाद कर्क में और फिर 31 अक्टूबर को सिंह राशि में
  •  साढ़े साती – चन्द्र राशि कुम्भ के लिए अंतिम , मीन के लिए मध्य , और मेष के लिए प्रथम चरण की साढ़े साती पूरे वर्ष पर्यंत बनी रहेगी
  •  शनि ढैय्या पूरे वर्ष सिंह और धनु के लिए बनी रहेगी

इस वर्ष चार ग्रहण लगेंगे 

  • पहला सूर्य ग्रहण: 17 फरवरी, 2026 (वलयाकार – रिंग ऑफ फायर)।
  • दूसरा सूर्य ग्रहण: 12 अगस्त, 2026 (आंशिक रूप से भारत में दृश्यमान)। 
  • पहला चन्द्र ग्रहण: 3 मार्च, 2026 (खंडग्रास, होली पर, भारत में दृश्यमान)।
  • दूसरा चन्द्र ग्रहण: 28 अगस्त, 2026 (आंशिक)। 

 

 

स्वास्थ्य के लिए यह वर्ष भी बहुत अनुकूल नहीं , अनिद्रा – बेचैनी परेशान करेगी , मस्तक और पैर दोनों ही कष्ट के लिए संवेदनशील रहेंगे .

आय में निरंतरता रहेगी लेकिन कार्य स्थल पर उतार चढाव या बाधाओं का सामना कर पड़ सकता है , महत्वाकांक्षा खूब बढ़ी चढ़ी रहेगी .

नए पार्टनरशिप से बचें विवाह के लिए भी वर्ष उपयोगी नहीं लेकिन प्रेम सम्बन्ध पनप सकता है हालाकि उसमें भी अस्थिरता रहेगी उच्च शिक्षा के लिए यह वर्ष बेहद सहयोगी है योग्य लोगों के लिए कुछ बाधाओं और प्रारम्भिक समस्याओं के साथ संतान प्राप्ति का भी योग है.

संपत्ति में निवेश के लिए समय उपयुक्त है सामाजिक धार्मिक कार्यों में समय में और धन खर्च होगा , और इससे सम्बंधित कोई बड़ा कार्य संपन्न होगा  

सुझाव : नया व्यापार , साझेदारी और सम्बन्ध को लेकर बहुत सावधान रहें या ना करें ना पड़ें

उपचार : राहू और शनि की शांति आवश्यक है , यह करियर और स्वास्थ्य दोनों के लिए सहयोगी रहेगा , सूर्य गायत्री और हनुमान जी की आराधना  

शुभम भवतु

पं. दीपक दूबे (View Profile)

 

मेष राशिफल 2026/ वृषभ राशिफल 2026/मिथुन राशिफल 2026/ कर्क राशिफल 2026/ कन्या राशिफल 2026/ तुला राशिफल 2026/वृश्चिक राशिफल / धनु राशिफल 2026/ मकर राशिफल 2026/ कुम्भ राशिफल 2026/मीन राशिफल 2026  


Rashifal 2027

Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web