" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Sury Grahan 2020/Solar Eclipse 2020/सूर्य ग्रहण 2020

तारीख : 21 जून  (रविवार) 2020

ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार) :  10:17 AM से 2:02 PM 

सूर्य ग्रहण विशेषयह सूर्यग्रहण 21 जून, (आषाढ़ मास) के कृष्ण पक्ष के अमावस्या तिथि को मृगशिरा नक्षत्र में मिथुन राशि पर लगेगा | इस सूर्यग्रहण को भारत सहित एशिया और दक्षिण पूर्वी यूरोप में देखा जा सकता है | सूतक शनिवार रात्रि 10 बजे से ही आरम्भ हो जायेगा.

सूतक में क्या न करें 

यह राशिफल सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है तथा  बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष: इस सूर्यग्रहण से आपका शिक्षा क्षेत्र प्रभावित होगा | पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा | आपके करीबी लोगों से धोखा मिलने का योग बना हुआ है तथा उनसे वाद-विवाद होने के कारण मनमुटाव रहेगा | उत्तेजना आप पर हावी रहेगी | आपके पुरुषार्थ में कमी रहेगी | किसी भी कार्य में आपका मन नहीं लगेगा तथा आपके आत्मबल में भी कमी रहेगी |

वृषभ:  आपके लिए यह ग्रहण धन हानि का योग बना रहा है | पारिवारिक सुख में कमी महसूस होगी | जो लोग भूमि अथवा मकान के लिए धन निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा समय नहीं हैं | आपकी वाणी दूषित रहेगी | आप किसी को कहना कुछ और चाहेंगे परन्तु आपसे वचन कुछ और ही निकलेगा | आपके बड़े भाई से आपका विवाद हो सकता है | जिसके कारण आपको बहुत कष्ट होगा | आपके स्वास्थ की समस्या भी आपको परेशान करेगी |

मिथुन: यह सूर्यग्रहण आपके लिए काल्पनिक भय उत्पन्न करेगा | आप भविष्य के बारे में सोच कर भयभीत होंगे | आपके पुरुषार्थ में कमी रहेगी | आपके अन्दर स्वार्थपरता बढ़ेगी तथा  मन उद्वेलित होगा | किसी भी प्रकार के निर्णय के लिए उचित समय नहीं है | आपके स्वास्थ में कमी रहेगी | किसी रोग से संक्रामण की वृहद् सम्भावना बनी हुई है | किसी भी प्रकार के निवेश से बचें | आप बेचैनी महसूस करेंगे | अचानक कहीं आपको चोट लग सकती है | अग्नि तथा जल से आपको नुकसान होने की सम्भावना बनी हुई है | गहरे जल से दूर रहें | यात्राओं से कष्ट होगा तथा आपके करीबी लोगों से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है |

कर्कइस सूर्यग्रहण के प्रभाव से आप मान्सिक रूप से अशांत रहेंगे | आपका मन विचलित हो सकता है | आप अपने विचारों को नियंत्रण में रखें | किसी भी प्रकार के व्यसन से हानि का योग बना हुआ है | आप गलत लोगों की संगत  में पड़ सकते हैं | आपको सुख की अनुभूति नहीं होगी | आप किसी प्रकार का कष्ट महसूस करेंगे और आर्थिक दृष्टि से बेवजह धन हानि का योग भी बना हुआ है | आर्थिक मामले में कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें | धन खर्च बढ़ेगा | आपके लिए बेवजह की यात्राओं का भी योग बना हुआ है | यात्राएँ सुखद नहीं होंगी |

सिंहयह सूर्यग्रहण आपके क्रोध को बढ़ावा देगा | आप तनावग्रस्त रहेंगे | इस समय आपके द्वारा लिया गया निर्णय गलत हो सकता है | आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी | आपके आय में बाधा उत्पन्न होगी |   बहुत से लोगों के अन्दर गलत तरीके से धन प्राप्त करने की प्रवृत्ति उत्पन्न होगी | अत्यधिक धन प्राप्ति की इच्छा प्रबल होगी | आपका मन अशान्त रहेगा | शिक्षा के क्षेत्र में बाधा उत्पन्न होगी | आपका आत्मबल कमजोर होगा | किसी भी गलत कार्य को करने में आपकी रूचि बढ़ेगी | आप बेवजह के विवाद में पड़ सकते हैं |

कन्या: सूर्यग्रहण के प्रभाव से बहुत से लोगों की नौकरी छूटने की सम्भावना बनी हुई है | आपके कार्य-व्यापार में भी अचानक बाधा का योग बना हुआ है | पिता तथा आपके किसी बड़े अधिकारी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है  तथा उनके स्वास्थ की गम्भीर समस्या उत्पन्न होने की सम्भावना बनी हुई है | आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी | छोटी-छोटी बातों पर आप क्रोधित होंगे | कार्य-क्षेत्र और परिवार के कारण आप तनावग्रस्त रहेंगे | बेवजह की यात्राएँ होंगी | जिसका कोई लाभ नहीं मिलेगा |

तुलाइस सूर्यग्रहण के प्रभाव से आपका भाग्य प्रभावित होगा | भाग्य भरोसे जो कार्य है उसमे रुकावट उत्पन्न होगी  तथा उनसे मान्सिक कष्ट मिलने की सम्भावना है | आपके आय में बड़ी हानि होने की सम्भावना बनी हुई है | अपने सम्पत्ति के प्रति सावधान रहें | किसी अचल सम्पत्ति में धन निवेश करने से बचें | आपके अन्दर स्वार्थपरता की भावना उत्पन्न होगी | इस समय आप अपने तनाव को कम करने के लिए किसी व्यसन अथवा इससे भी गलत राह अपना सकते हैं |

वृश्चिकयह सूर्यग्रहण आपके स्वास्थ को प्रभावित करेगा | आप अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें | भाग्य आपका साथ नहीं देगी | कार्य-स्थल पर बड़े अधिकारियों से कुछ वाद-विवाद के कारण कोई बड़ी हानि हो सकती है | आपकी आय में बाधा का योग बना हुआ है | अचानक आप बहुत आवेशित हो सकते हैं | आवेश में आकर या किसी के बहकावे में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं | जिससे आपको हानि होने की सम्भावना है | धन हानि का प्रबल योग बना हुआ है | आपके आत्मबल में कमी आयेगी  तथा आपका मन भ्रमित रहेगा | परिवार में पिता अथवा किसी बड़े-बुजुर्ग के सेहत की समस्या बढ़ेगी | कोई भी शुभ कार्य करने से बचें | अनावश्यक यात्रा लाभकारी नहीं होगी | अग्नि से दूर रहें |

धनु: इस सूर्यग्रहण से आपका भाग्य प्रभावित होगा | जिसके कारण भाग्य आपका साथ नहीं देगा | किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलेगा | जीवनसाथी के स्वास्थ की बड़ी समस्या उत्पन्न होगी, जो काफी लम्बे सामय तक आपको परेशान कर सकती है | रिश्ते टूटने की सम्भावना भी बनी हुई है | किसी भी प्रकार की नई साझेदारी में किये गए कार्य से आपको बड़ी हानि होगी | इस समय आपका क्रोधपूर्ण स्वभाव रहेगा | ग्रहण के अगले 30 दिन तक साझेदारी में कोई नया कार्य-व्यापार ना करें |

मकर : यह सूर्यग्रहण आर्थिक मामले में आपके अनुकूल रहेगा | पुराने कर्ज से आपको मुक्ति मिलेगी | किसी से शत्रुता का भाव है या किसी प्रकार का शत्रुता है तो वो समाप्त होगा परन्तु जीवन साथी के साथ वाद-विवाद और बढ़ेगा | कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको थोड़ी राहत मिलने की सम्भावना है | रिश्ते टूटने की भी प्रबल सम्भावना बनी हुई है | आपके स्वास्थ की समस्या आपको परेशानी में डाल सकती है | इस समय आपके अनावश्यक के खर्च बढ़ेंगे |

कुम्भ: इस सूर्यग्रहण के प्रभाव से गर्भवती महिलाओं को हानि होने की सम्भावना बनी हुई है | जो लोग शिक्षार्थी हैं उनका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा | आपका मन विचलित होगा | जो लोग शिक्षा में कहीं दाखिला लेना चाहते हैं, उनको उचित स्थान नहीं मिलेगा | आपका मन भटकेगा | नाकारात्मक सोच रहेगी | सन्तान के कारण आपको कष्ट होगा | सन्तान से वैचारिक मतभेद की प्रबल सम्भावना बनी हुई है |

मीन: यह सूर्यग्रहण आपके चल-अचल सम्पत्ति के हानि का योग बना हुआ है | सम्पत्ति के लिए परिवार में वाद-विवाद की सम्भावना बनी हुई है | आपकी माता के स्वास्थ खराब होने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | पारिवारिक सुख में कमी रहेगी | आप तनावग्रस्त रहेंगे | आपका मन अशान्त रहेगा | बिजली अथवा किसी अन्य कारण से घर या कार्यस्थल पर आग से खतरा हो सकता है. आपके विचार रोषपूर्ण होंगे | आप बहुत अधिक नाकारात्मक सोचेंगे | परिवार के लोगों पर बहुत जल्दी आपको क्रोध आयेगा |

शुभम भवतु

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web