" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Weekly Rashifal /साप्ताहिक राशिफल 

1-7 April 2019

देखें अप्रैल माह में पड़ने वाले शुभ महूर्त एवं योग 

Rashifal 2019/ राशिफल 2019

यह राशिफल सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. यह बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष – इस सप्ताह आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है | भाग्य आपका साथ नहीं देगा | भाग्य भरोसे कार्य में रुकावट उत्पन्न होगी | आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | आपके आय में समानता रहेगी | इस सप्ताह आपका मन चंचल रहेगा | मन को स्थिर करना आपके लिए कठिन होगा | आपके लिए स्थान परिवर्तन का प्रबल योग बना हुआ है | शिक्षा के मामले में या सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा | इस सप्ताह आपको शिक्षा में कोई नई उपलब्धि प्राप्त होगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | परिवार में पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की सम्भावना बनी हुई है | स्वास्थ के मामले में भी सामान्य सप्ताह रहेगा | 
सावधानी
भाग्य भरोसे कोई कार्य करने से बचें | मन शान्त रखें | पिता से वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न करें |

वृषभ – इस सप्ताह आपके ऊपर क्रोध हावी रहेगा | आप बहुत जल्दी आवेशित होंगे | कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | व्यापार में उन्नति करेंगे | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी  लेकिन सप्ताह के आखिरी भाग में कुछ अधिक धनहानि होने की सम्भावना बनी हुई है | आय में निरन्तरता बनी रहेगी  तथा काम करने में मन लगेगा | इस सप्ताह आप कहीं अपनी स्थाई सम्पत्ति निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं | इससे आपको लाभ मिलेगा | इस सप्ताह आपको सन्तान से लाभ मिलेगा  तथा आप अपने सन्तान से सुख प्राप्त करेंगे | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा | पढ़ाई में आपका मन लगेगा | किसी भी प्रकार की परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह आपके लिए हानिकारक है |

सावधानी क्रोध को अपने ऊपर हावी ना होने दें | अत्यधिक धन खर्च पर नियंत्रण रखें | अपने स्वास्थ का ख़याल रखें |

मिथुन – इस सप्ताह भाग्य का साथ रहेगा | परिश्रम का बहुत अधिक लाभ मिलेगा | कार्यों में सफलता मिलने का पूरा-पूरा योग बना हुआ है | आपकी युक्तिबल काफी अच्छी रहेगी | जिसके कारण आप किसी भी दुविधा से बहार निकलने में सक्षम होंगे | आप अपने बुद्धि के बल पर किसी भी क्षेत्र में अच्छी सफलता हाँसिल करेंगे | इस सप्ताह किसी बड़े व्यक्ति के सहयोग से आपके कार्य-व्यापार में अच्छी उन्नति का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह बेहद नाकारात्मक सप्ताह है | आपकी महात्वाकांक्षाएँ बढ़ी रहेंगी | शिक्षा तथा स्वास्थ के मामले में सामान्य सप्ताह रहेगा |

सावधानीअपनी महत्वाकांक्षाओं को नियंत्रित करें | प्रेम-सम्बन्धों तथा विवाह के मामले में इस सप्ताह सावधानी बरतें |

कर्क इस सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | कही अचानक अत्यधिक धन हानि का योग बना हुआ है | आय में वृद्धि रहेगी | इस सप्ताह कार्य-व्यापार के लिए कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है | जो आपके लिए लाभकारी रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के लिए बेहद नाकारात्मक सप्ताह रहेगा | विवाह के लिए कहीं कोई बात चल रही हो तो वह अन्तिम समय पर बिगड़ सकती है | ऐसा योग बना हुआ है | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बिल्कुल ठीक नहीं है | अचानक आपकी समस्या बढ़ सकती है | खराब स्वास्थ के कारण कोई महत्वपूर्ण अवसर से आप चूक सकते हैं |

सावधानीआप अपने स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें | विवाह के लिए कोई बात चल रही हो तो उसे इस सप्ताह टाल दें |

सिंह इस सप्ताह आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बना हुआ है | काम में आपका मन लगेगा | आपके उत्साह मे वृद्धि रहेगी | आपकी सन्तान को  चोट लगने की सम्भावना बनी हुई है | आर्थिक मामले में सामान्य सप्ताह रहेगा | प्रेम-सम्बन्ध तथा वैवाहिक जीवन के मामले में यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों में मधुरता रहेगी | जो लोग शादी करना चाहते हैं उनके लिए काफी अच्छा समय है | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | पढ़ाई में बाधा का योग बना हुआ है | स्वास्थ के मामले में यह सामान्य सप्ताह रहेगा |

सावधानी अपनी सन्तान के प्रति सतर्क रहें | अपने छोटे बच्चे को अकेले कहीं जाने ना दें | चोट लगने की सम्भावना बनी हुई है |  पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें |

कन्या इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके लिए बहुत अधिक संघर्ष की स्थिति बनी हुई है | अत्यधिक परिश्रम से सफलता का योग बना हुआ है  तथा आपको अच्छा अवसर भी मिलेगा | भाग्य आपका सहयोग नहीं देगा | आर्थिक मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है | लिया हुआ कर्ज चुका नहीं पायेंगे | पारिवारिक जीवन में कुछ अस्थिरता का योग बना हुआ है | आपके लिए यात्रा का योग बना हुआ है | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा | परिश्रम से सफलता का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्ध तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से भी सामान्य सप्ताह रहेगा | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | स्वास्थ के मामले में सामान्य सप्ताह रहेगा |

सावधानी अत्यधिक परिश्रम से घबरायें नहीं | कर्ज लेने से बचें | परिवार में स्थिरता बनायें |

तुला इस सप्ताह आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | आप जिस कार्य को अपने बुद्धि के बल पर करेंगे | उसमे आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी | आपके करीबियों से कुछ कठिनाई का योग बना हुआ है | दूसरों के भरोसे किसी भी कार्य को करने में आपको हानि होगी | जिसके कारण आपको मानसिक अशांति होगी | आर्थिक मामले में समानता रहेगी | आपके लिए यात्रा का योग बना हुआ है | शिक्षा के दृष्टिकोण से सामान्य सप्ताह रहेगा | प्रेम-सम्बन्ध तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टि से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | सम्बन्धों में अचानक दरार उत्पन्न हो सकता है | स्वास्थ के मामले में इस सप्ताह अचानक आपको चोट लगने की सम्भावना बनी हुई है |

सावधानी वाहन इत्यादि से सावधान रहें | अपने करीबियों से सावधान रहें | दूसरों के भरोसे कोई कार्य ना करें | अपने सम्बन्धों के प्रति सतर्क रहें |

वृश्चिक इस सप्ताह नया व्यापार करने के लिए काफी अच्छा समय है | विशेषकर सप्ताह का अन्तिम भाग काफी बेहतर है | आप कोई नया व्यापार करना चाहते हैं तो कर सकते हैं | भौतिक सुखों पर आपका धन बहुत अधिक खर्च होगा | जो लोग वाहन खरीदना चाहते हैं उनके लिए भी काफी अनुकूल समय है | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके काफी अनुकूल रहेगा | आप किसी भी परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे | जो लोग सन्तान के लिए प्रयासरत हैं | उनको सफलता मिलेगी | प्रेम-सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी | वैवाहिक जीवन में अपने जीवन साथी के प्रति प्रेम आकर्षण बढ़ेगा | स्वास्थ के मामले में सामान्य सप्ताह रहेगा |

सावधानी आवश्यकता से अधिक धन खर्च को नियन्त्रित करें |

धनु आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | आय के आगमन में बाधा रहेगी | कार्य-व्यापार में आपके भाई-बहनों का काफी सहयोग मिलेगा | रचनात्मक कार्यों में इस सप्ताह आपको सफलता मिलेगी | इस सप्ताह आप अपने पुराने मित्रों से मिलेंगे तथा आपके मित्रों का साहयोग आपको मिलेगा ऐसा योग बना हुआ है | शिक्षा के मामले में इस सप्ताह आपके लिए बाधा उत्पन्न होगी | पढ़ाई से ध्यान भटकेगा | आपका मन अनियंत्रित होगा | प्रेम-सम्बन्ध तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से बेहद नाकारात्मक सप्ताह है | जीवन साथी के कारण मानसिक  तनाव बढ़ेगा | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी शिक्षा में सफलता में लिए अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें | जीवन साथी से तनाव की स्थिति ना उत्पन्न करें | मन की शान्ति के लिए योग, ध्यान इत्यादि करें |

मकर इस सप्ताह आपके लिए यात्रा का योग बना हुआ है | यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | आपकी वाणी में प्रखरता रहेगी | आप अपनी बौद्धिक क्षमता और वाणी के बल पर आप अच्छी उपलब्धि हाँसिल करेंगे | बहुत अधिक बोलने के कारण आपसे कुछ लोग नाराज भी हो सकते हैं | शिक्षा के मामले में भी आपके अनुकूल समय है | इस सप्ताह किसी विषय में विशेषता प्राप्त करने के लिए काफी अच्छा समय है | आपका पुरुषार्थ बढ़ा रहेगा | आपकी सोच बड़ी होगी | आप सबको एक साथ लेकर चलने की सोच रखेंगे | इस सप्ताह आपके कुछ गलत शत्रु उत्पन्न होंगे परन्तु इनका विनाश बहुत जल्दी होगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | स्वास्थ के मामले में भी सामान्य सप्ताह रहेगा |

सावधानी किसी को सलाह देते समय या कोई भी बात बोलते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें | अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें |

कुम्भ इस सप्ताह आर्थिक निवेश के लिए काफी अच्छा समय है | कहीं धन निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं | आपके आय में कमी रहेगी | कार्य-व्यापार में आपके उम्मीद के मुताबिक़ आय नहीं होगी | परिश्रम अधिक करना पड़ेगा | परिश्रम का उचित परिणाम नहीं मिलेगा | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | यात्र का योग बना हुआ है | सप्ताह के प्रथम भाग में सुदूर की यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा | भौतिक सुख की चीजों पर आपका धन खर्च होगा और ये चीजें आपको सहज ही प्राप्त होंगी | आपकी तर्क शक्ति काफी अच्छी रहेगी | शिक्षा के मामले में अच्छा समय है | आप किसी परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में सफल होंगे |ऐसा योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में इस सप्ताह आपके जीवन साथी से कुछ वाद-विवाद हो सकता है जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी अत्यधिक धन खर्च पर नियंत्रण रखें | अत्यधिक परिश्रम से घबराएँ नहीं | जीवन साथी से वाद-विवाद ना करें |

मीन इस सप्ताह आपके कार्य क्षेत्र में कुछ कठिनाई का योग बना हुआ है | आपके उन्नति में कहीं अचानक अवरोध उत्पन्न होने का पूर्ण योग बना हुआ है | आर्थिक स्थिति आपके प्रतिकूल रहेगी | किसी से कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है | बेवजह धन खर्च होने की सम्भावना बनी हुई है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में बेहद प्रतुकुल समय है | पुराने सम्बन्ध टूट सकते हैं  और बहुत से लोगों के दूसरे सम्बन्ध भी जुड़ सकते हैं | पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है | इस सप्ताह बड़े भाई के साथ सम्बन्धों को निभाना कठिन होगा | इस सप्ताह जो लोग धार्मिक क्षेत्र, न्यायिक क्षेत्र और सामाजिक क्षेत्र में हैं उनके लिए काफी अच्छा समय है | शिक्षा के मामले में सामान्य सप्ताह रहेगा | पैतृक सम्पत्ति का मामला और उलझेगा | आपका स्वास्थ खराब होने क प्रबल योग बना हुआ है |

सावधानी पैत्रिक सम्पत्ति के मामले से दूर रहें | कार्य-व्यापार में सावधानी बरतें | सम्बन्धों को टूटने से बचाएँ | अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें |      


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web