Day: Sunday Date: 16-august-2026
Tithi: Shukla Panchmi Nakshatra: Hasta
Yoga: Sadhya Rahu Kaal: 17:21 - 18:59
More
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है " - पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है " - पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सांपो से जुड़े शकुन और अपशकुन

सांप एक ऐसा जीव है जिसे देखकर हम डर जाते हैं लेकिन यदि उसी सांप को मंदिर पर देखे तो उसे देखकर भक्ति भावना जागृत हो जाती है। शास्त्रों के अनुसार सांप को पूजनीय भी बताया गया है। महादेव नाग को आभूषण की तरह अपने गले में धारण करते हैं। सांपों से जुड़े कई शकुन और अपशकुन हमारे समाज में प्रचलित हैं। इन संकेतों का ध्यान रखने पर भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जो लोग ज्योतिष में विश्वास रखते हैं, उनके लिए शकुन और अपशकुन की मान्यताएं काफी महत्व रखती हैं।

1. यदि किसी व्यक्ति को सांप पेड़ पर चढ़ता दिखाई देता है तो उसे समझ लेना चाहिए कि आने वाले समय में कुछ अच्छा होने वाला है। माना जाता है कि यह एक शुभ शकुन है और धन मिलने की संभावनाओं को दर्शाता है।

2. यदि किसी अमीर व्यक्ति को सांप पेड़ से उतरते हुए दिखाई देता है तो यह अपशकुन माना जाता है। ऐसा होने पर धन हानि की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में व्यक्ति के लिए पैसों के मामलों में सावधानी रखना चाहिए।

3. यदि कोई गरीब व्यक्ति सांप को पेड़ से उतरते देखता है तो उसके लिए यह शुभ शकुन है। धनहीन व्यक्ति के लिए यह शकुन पैसा प्राप्त होने की ओर इशारा करता है।

4. मरा हुआ सांप देखना अशुभ माना जाता है। यदि कहीं मरा हुआ सांप दिखाई दे तो भगवान शिव से क्षमा याचना करनी चाहिए और शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए।

5. किसी आवश्यक कार्य पर जाते समय कोई सांप आपके दाहिने हाथ की ओर से रास्ता काट दे तो यह शुभ शकुन माना जाता है। ऐसा होने पर कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

6. किसी आवश्यक कार्य पर जाते समय यदि बाएं हाथ की ओर से कोई सांप आपका रास्ता काट दे तो आपको सावधान होकर कार्य करना चाहिए। ऐसा होने पर कार्यों में असफलता के योग बनते हैं।

7. किसी मंदिर में सांप का दिखना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा होने पर व्यक्ति की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।

8. यदि शिवलिंग पर सांप लिपटा हुआ दिखाई दे तो यह भी बहुत शुभ शकुन होता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

9. सफेद सांप दिखना एक शुभ शकुन माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को कार्यों में सफलता मिलती है।

10. यदि किसी व्यक्ति को नाग-नागिन प्रणय करते दिखे तो इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे में व्यक्ति को नाग-नागिन के सामने रुकना नहीं चाहिए। यदि उनके प्रेम में विघ्न पड़ता है तो यह व्यक्ति के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे स्थान से तुरंत चले जाना चाहिए। नाग-नागिन से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।

पं धीरेन्द्र नाथ दीक्षित 
Astrotips Team

अंगो के फडकने का रहस्य                           स्वपन विचार                                 विवाह सम्बन्धी योग 


Puja of this Month

Rashifal 2026

Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web
slot88