" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Chandra Grahan 2019/ चन्द्र ग्रहण 2019

तारीख : 16-17 जुलाई  2019 

ग्रहण समय (IST) – 16 जुलाई रात्रि 1:33 से 17 जुलाई  प्रातः 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

कुल अवधि – 2 घंटे 57 मिनट  

सूतक – 16 जुलाई दोपहर  3:55 से 17 जुलाई प्रातः 4:30

सूतक में क्या करें और क्या न करें   

     

राशियों पर चन्द्रग्रहण का प्रभाव

मेष – यह चन्द्रग्रहण आपके भाग्य-स्थान को प्रभावित करेगा | जिसके प्रभाव से अचानक आपको कोई अशुभ समाचार मिलने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | भाग्य आपका साथ नहीं देगा | भाग्य भरोसे कोई भी कार्य पूर्ण नहीं होगा | उस कार्य में विघ्न उत्पन्न होगा | घर-परिवार में कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है |

वृषभ – इस चन्द्रग्रहण से आपका अष्टम भाव प्रभावित होगा | जिसके कारण आपको जल से भय बना हुआ है | गहरे जल से दूर रहें | आपके स्वास्थ की समस्या आपको परेशान करेगी | आर्थिक स्थिति कमजोर होगी | धन हानि का प्रबल योग बना हुआ है | इस समय कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से बचें |

मिथुन – इस चन्द्रग्रहण से आपका सप्तम भाव प्रभावित होगा | जिसके कारण आपके जीवन साथी के स्वास्थ पर बुरा असर पड़ेगा | अचानक कोई बिमारी उत्पन्न हो सकती है | साझेदारी में शुरु किया हुआ कार्य अचानक बिल्कुल बंद हो सकता है | आय में कमी रहेगी |

कर्क – यह चन्द्रग्रहण आपके छठें भाव को प्रभावित करेगा | जिसके प्रभाव से आपके शत्रुओं का विनाश होगा | आर्थिक दृष्टिकोण से आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी | स्वास्थ दृष्टिकोण से कई लोगों के शारीर के निचले हिस्से में सर्जरी की समस्या उत्पन्न होगी | परन्तु यह जल्दी ठीक होगा | कोई दूसरी छोटी-छोटी बिमारी भी आपको परेशान करेगी | कार्य-व्यापार में आपको परिश्रम का उतना अच्छा परिणाम नहीं मिलेगा | आवश्यकता से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा |

सिंह – इस चन्द्रग्रहण का प्रभाव आपके पञ्चम भाव पर पड़ेगा | जिससे आपकी शिक्षा प्रभावित होगी | पढ़ाई में मन नहीं लगेगा | मन स्थिर नहीं रहेगा | किसी भी प्रकार के परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता नहीं मिलेगी | सन्तान से वैचारिक मतभेद अथवा सन्तान से दुरी का प्रबल योग बना हुआ है | गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ की समस्या बढ़ सकती है

कन्या – इस चन्द्रग्रहण से आपका चतुर्थ भाव प्रभावित होगा | जिसके कारण आपके पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहेगा | आपकी माता को कोई बड़ा कष्ट उत्पन्न होने की प्रबल सम्भावना बनी हुइ है | इस समय भू-सम्पत्ति इत्यादि खरीदने या बेचने के लिए उचित समय नहीं है | इसमें आपको हानि होने का भय बना हुआ है | स्थाई सम्पत्ति में निवेश करने से बचें |

तुला – इस चन्द्रग्रहण के प्रभाव से आपके करीबी लोगों से मनमुटाव उत्पन्न होगा | विशेषकर आपके बहनों से आपके सम्बन्ध बिगड़ने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | बहुत से लोगों के रिश्ते टूट सकते हैं  तथा कुछ वाद-विवाद की भी सम्भावना है | आपका मन भ्रमित रहेगा | आपके पुरुषार्थ में कमी रहेगा | आत्मबल कम होगा | काम में मन नहीं लगेगा |

वृश्चिक – इस चन्द्रग्रहण के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होगी | अत्यधिक धन हानि का प्रबल योग बना हुआ है | शिक्षा में बाधा का योग बना हुआ है | अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा | अच्छी सफलता नहीं मिलेगी | पारिवारिक जीवन में किसी से वाद-विवाद की संम्भावना बनी हुई है | आपके किसी अति प्रिय करीबी व्याक्ति से विछोह का योग बना हुआ है | रिश्ते टूट भी सकते हैं |

धनु – इस ग्रहण के प्रभाव से आपके पारिवारिक जीवन में अशांति उत्पन्न होगी | सामाजिक जीवन में अस्थिरता बनेगी | आपके लिए अचानक कोई यात्रा सम्भावित है | आपको मान्सिक अशांति रहेगी | आत्मविश्वाश में कमी रहेगी | मन उद्वेलित रहेगा | अचानक आपके स्वास्थ की कमी आपको परेशान करेगी | जल और अग्नि से आपको भय उत्पन्न होगा | इस ग्रहण से आपका कार्य-व्यापार पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा |

मकर – इस ग्रहण के प्रभाव से आपकी यात्रा प्रभावित होगी | विशेष करके 16,17 और 18 ये तीन दिन कोई यात्रा ना करें | इस समय यात्रा अत्यधिक कष्टकारी होगी | गहरे जल से आपको नुकसान होने का भय है | आपके स्वास्थ की समस्या आपको परेशान करेगी | आर्थिक स्थिति कमजोर होगी | अचानक आपका धन किसी बड़ी चीजों के लिए खर्च होगा, तथा बेवजह भी धन खर्च होने की सम्भावना बनी हुई है |

कुम्भ – इस ग्रहण के प्रभाव से अचानक आपकी आय में रुकावट उत्पन्न होगी | आपके कार्य-व्यापार में मंदी रहेगी | आपकी कमाई के सारे स्रोत बन्द हो सकते हैं | बहुत से लोगों को उनके सन्तान से सम्बन्धित नाकारात्मक समाचार मिलने की सम्भावना बनी हुई है |

मीन – इस चन्द्रग्रहण के प्रभाव से आपका कार्यक्षेत्र अत्यधिक प्रभावित होगा | जो लोग किसी के आधीन नौकरी करते हैं, उन्हें निष्कासित किया जा सकता है या उनका स्थान परिवर्तन किया जा सकता है | कार्य- स्थल पर तनाव की स्थिति रहेगी | आपको काल्पनिक भय परेशान करेगा | आपका मन स्थिर नहीं रहेगा | जिसके कारण आप कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं |


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web