" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

February Rashifal 2019/फरवरी राशिफल 2019

February Horoscope 2019/February 2019 /फरवरी माह का राशिफल 2019

देखें फरवरी  माह में पड़ने वाले शुभ महूर्त एवं योग 

Rashifal 2019/ राशिफल 2019

महाशिवरात्रि पर सामूहिक रुद्राभिषेक – Book Now

फरवरी राशिफल 2019 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. फरवरी 2019 का राशिफल  बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : कॅरियर और फायनेंस के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए अनुकूल है | कार्य-व्यापार में उन्नति का योग बना हुआ है | आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | विशेषकर इस महीने के प्रारम्भिक ‘15’ दिनो तक | स्थान परिवर्तन से लाभ मिलेगा | आर्थिक दृष्टिकोण से इस महीने आपके आय में अचानक वृद्धि होने की सम्भावना बनी हुई है | इस महीने परिश्रम अधिक होगा | आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ी रहेगी | आपका पराक्रम बहुत अच्छा रहेगा | किसी भी बात पर आप बहुत जल्दी उत्तेजित हो जायेंगे | आत्मबल में वृद्धि रहेगी | इस महीने आपकी बुद्धी गलत दिशा में जा सकती है | पारिवारिक दृष्टिकोण से इस महीन का मध्य भाग (15-25 तारीख) आपके लिए हानिकारक है | पारिवारिक सुख में कमी रहेगी तथा अत्यधिक धन खर्च होने की सम्भावना बनी हुई है | जिन लोगों का कोई कोर्ट-कचहरी या वाद-विवाद की समस्या है | उनकी परेशानी अचानक बढ़ सकती है | शिक्षा के मामले में यह महीना आपके अनुकूल रहेगा | किसी प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | पढ़ाई में मन लगेगा | सन्तान से सुख की प्राप्ति होगी | प्रेम-सम्बन्ध अच्छे रहेंगे,परन्तु विवाह में परिवर्तित हों, ऐसी कोई सम्भावना नहीं है | जो लोग विवाहित हैं, उनके लिए यह महीना काफी अच्छा है | भाग्य सहयोगी रहेगा | जीवन साथी के सहयोग से आपके कार्य में वृद्धि होगी | विवाह के लिए यह महीना आपके प्रतिकूल रहेगा | भाग्य के भरोसे आपका कार्य नहीं होगा | इस महीने पुरुष वर्ग को किसी महिला मित्र से विशेष सहयोग मिलने की सम्भावना बनी हुई है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह महीना बिल्कुल ठीक नहीं है | जिन लोगों को स्वास्थ में पहले से समस्या है | उनकी समस्या और बढ़ सकती है | जो लम्बे समय तक ठीक नहीं होगी | 

सावधानी – भाग्य भरोसे किसी कार्य को ना छोड़ें | किसी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़ें | धन सोच-समझकर खर्च करें | अपने स्वास्थ के प्रति विशेष सावधानी बरतें |

वृष: कॅरियर और फायनेंस के दृष्टिकोण से यह महीना आपके काफी अनुकूल है | व्यापारिक वर्ग के लिए इस महीने अच्छी उन्नति का योग बना हुआ है | आपकी निर्णयकारी शक्ति काफी अच्छी रहेगी | आप उचित निर्णय लेंगे | आपके अन्दर अच्छे व्यापारिक गुण उत्पन्न होंगे | आपके आय में वृद्धि होगी | तथा एक से अधिक आय के स्रोत रहेंगे | परिश्रम आवश्यकता से अधिक रहेगा | जो लोग नौकरी-पेशा में हैं | उनके आय में भी वृद्धि का योग बना हुआ है | शिक्षा के मामले में भी यह महीना काफी अच्छा रहने वाला है | आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी | आप किसी प्रकार की प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में बड़ी उपलब्धि हाँसिल कर सकते हैं | इस महीने विशेषकर 13 फरवरी से पहले आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आगे चलकर आपको बेहतर परिणाम मिलेगा | बुद्धि के बल पर भाग्योदय का योग बना हुआ है | इस महीने के मध्य भाग में आपके कार्य-व्यापार में कुछ हानि तथा निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है | पारिवारिक सुख में कमी रहेगी | पैत्रिक सम्पत्ति को लेकर वाद-विवाद होने की सम्भावना बनी हुई है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से भी यह महीना आपके अनुकूल रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों में मधुरता रहेगी | जो लोग विवाह के योग्य हैं | उनके विवाह का योग बना हुआ है | जीवन-साथी के सहयोग से कोई कार्य-व्यापार में वृद्धि होगी | स्वास्थ के मामले में यह महीना बिल्कुल ठीक नहीं है | आपके पिता की सेहत आपको परेशान कर सकती ही | विशेष करके 13 फरवरी के बाद परेशानी और बढ़ सकती है |

सावधानी – अपने करीबियों से वाद-विवाद ना करें, तथा उनसे सतर्क रहे | अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें | पिता के स्वास्थ का ख़याल रखें  |

मिथुन: कॅरियर और फायनेंस के दृष्टिकोण से यह महीना सामान्य रहेगा | आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | बौद्धिक क्षमता के बल पर आप अपने व्यापार के विस्तार के लिए निर्णय ले सकते हैं | इससे आपको लाभ मिलेगा | अचानक कार्य-व्यापार से सम्बन्धित कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है | किसी बड़े व्यक्ति अथवा उच्च अधिकारी से बहुत तेज विवाद होने की सम्भावना प्रबल है | आर्थिक मामले में इस महीने विशेषकर 13 फरवरी के बाद अचानक धन हानि का योग बना हुआ है | भाग्य सहयोगी रहेगा | शिक्षा के क्षेत्र में इस महीने आपको कोई नई उपलब्धि मिलेगी | पढ़ाई में आप कुछ बेहतर कर सकते हैं | आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी | गीत-संगीत और कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी तथा इसपर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा विवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह महीना बिल्कुल ठीक नहीं है | रिश्ते टूटने की सम्भावना बनी हुई है | जो लोग सन्तान प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं, उनके लिए इस महीने कोई शुभ-समाचार मिलने की सम्भावना बनी हुई है | आपके शब्दों पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा | आपकी वाणी से दूसरों को कष्ट होने की सम्भावना बनी हुई है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह महीना सामान्य रहेगा | आपके चेहरे पर चोट लगने की सम्भावना बनी हुई है |

सावधानी – वाहन चलाते समय सावधानी बरतें | अपनी वाणी पर संयम रखें | धन खर्च सोच-समझ कर करें | उच्च अधिकारियों से वाद-विवाद से दूर रहें |

कर्क: कॅरियर और फायनेंस के मामले में यह महीना सामान्य रहेगा | आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बना हुआ है | इस महीने आप कॅरियर से सम्बन्धित कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं | जो आपकी जिन्दगी में बड़ा बदलाव लायेगा | आपकी निर्णयकारी शक्ति काफी अच्छी रहेगी | आर्थिक मामले में यह महीना आपके प्रतिकूल है | अधिक धन खर्च होने की सम्भावना बनी हुई है | किसी से कर्ज लेने के लिये उचित समय नहीं है | इससे आपको हानि होगी | लिया हुआ कर्ज जल्दी  लौटा नहीं  पायेंगे | आपकी आय में समानता रहेगी | शिक्षा के मामले में यह महीना आपके अनुकूल है | आपकी तर्क शक्ति काफी अच्छी रहेगी | आपकी बुद्धि काफी तेज रहेगी | पढ़ाई में मन लगेगा | आपकी स्मरणशक्ति काफी अच्छी रहेगी | किसी भी प्रकार के परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में आपकी बुद्धि अन्तिम समय तक साथ देगी तथा आपको अच्छी सफलता मिलेगी | प्रेम- सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से काफी नकारात्मक महीना है | जीवन साथी के साथ अचानक तेज ववाद-विवाद होने की सम्भावना बनी हुई है | अचानक क्रोध के कारण रिश्तों में दूरी बन सकती है | स्वास्थ के मामले में यह महीना आपके अनुकूल रहेगा | आपके उत्साह में वृद्धि होगी तथा आपके स्वास्थ में कोई कमी नही रहेगी | सन्तान सुख की प्राप्ति का योग बना हुआ है |

सवाधानीइस महीने ना किसी से कर्ज लें ना किसी को कर्ज दें | कर्ज लेकर कहीं निवेश करने से बचें | जीवन साथी से वाद-विवाद से दूर रहें | तथा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें |

सिंह – कॅरियर और फायनेंस के मामले में यह महीना आपके अनुकूल रहने वाला है | जो लोग कहीं कार्य कर रहे हैं | उनके लिये काफी अच्छी उन्नति का योग बना हुआ है | कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी तथा आपका दबदबा बना रहेगा तथा आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | जो लोग सलाहकार के भूमिका में हैं | उनके लिए काफी अच्छा महीना है | आप बहुत अच्छा और उचित सलाह देंगे | आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना सामान्य रहेगा | कार्य-व्यापार में परिश्रम अधिक रहेगा तथा परिश्रम का उचित लाभ मिलेगा | स्थान परिवर्तन से लाभ मिलेगा | यात्रा से लाभ मिलेगा | इस महीने भाग्य आपका साथ नहीं देगी | भाग्य भरोसे आपका कोई भी कार्य सफल नहीं होगा | लौटरी या अन्य किसी कार्य में धन निवेश करने के लिये यह समय ठीक नहीं है | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह महीना बिल्कुल ठीक नहीं है | आप जो चीज सोचेंगे, वो तुरन्त नहीं होगा उसमे रुकावट उत्पन्न होगी | पढाई में मन नहीं लगेगा | आपके धैर्य में कमी आयेगी तथा शिक्षा में बाधा का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले मे यह महीना आपके अनुकूल है | सम्बन्धों में मधुरता रहेगी | वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा | नये सम्बन्ध जुड़ सकते हैं | स्वास्थ के मामले में यह महीना विशेषकर 13 फरवरी तक ठीक नहीं है | घटना-दुर्घटना का योग बना हुआ है | बिजली से, आग से आपको हानि होने का योग बना हुआ है |

सावधनी – अपने स्वास्थ के प्रति सावधान रहें | आग, बिजली से तथा और भी जो आपको तुरन्त प्रभावित करती हों उन सब चीजों से सावधान रहें | अपने शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान दें | वाहन सावधानी से चलावें तथा यात्रा के लिये निकलने से पहले भगवान “शिवजी” को प्रणाम करें |

कन्या – कॅरियर और फायनेंस के मामले में यह महीना सामान्य रहेगा | आपके पदोन्नति का योग बना हुआ है | घर परिवार में सुख-सुविधाओं के ऊपर धन खर्च होगा | आर्थिक दृष्टिकोण से इस महीने आपके आय में वृद्धि होगी, परन्तु आपके मन में कुछ असंतोषजनक भावना बनेगी | आप अपने आय से संतुष्ट नहीं रहेंगे | सुख की अनुभूति नहीं होगी | स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | स्थान परिवर्तन से लाभ का योग बना हुआ है | शिक्षा के मामले में काफी अच्छा महीना है | जो लोग किसी प्रतियोगिता, परीक्षा अथवा शिक्षा प्राप्ति के लिए
विदेश जाना चाहते हैं , उनके लिये सफलता का योग बना हुआ है | बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | प्रेम- सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से इस महीने कई लोगों के नये प्रेम-सम्बन्ध बनेंगे | सन्तान के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिये कष्टकारी रहेगा | विशेषकर 1 फरवरी से13 फरवरी तक ज्यादा कष्टकारी रहेगा | आपके सन्तान को चोट लगने का भय, तथा दशा-अन्तर्दशा खराब होने के कारण सन्तान के खोने का भय भी बना हुआ है | स्वास्थ के मामल में इस महीने आपके सन्तान के सेहत आपको परेशानी में डाल सकती है |

सावधानी – अपने सन्तान को अकेले ना छोड़ें | सन्तान के स्वास्थ का ख़याल रखें | पारिवारिक सुखों पर धन खर्च सोच-समझकर करें |

तुला – कॅरियर और फायनेंस के मामले में यह महीना अच्छा है , जो लोग नौकरी-पेशा हैं  उनके लिए यथा-स्थिति बनी हुई है  तथा जो लोग व्यापार में हैं, उनके लिये कार्य-स्थल पर तनाव की स्थिति रहेगी | आपका मन अस्थिर रहेगा | काम से मन उबेगा | किसी प्रकार की बड़ी उपलब्धि के लिए आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ेगी |जिसके कारण नींद पूरी नहीं होगी | आर्थिक दृष्टिकोण से इस महीने अधिक धन खर्च होने की सम्भावना बनी हुई है | लिया हुआ कर्ज आपके लिए मान्सिक चिन्ता का कारण बनेगा | इस महीने कर्ज ना लें | अन्यथा आप उस कर्ज से जल्दी मुक्त नहीं हो पायेंगे | दूसरों की सहायतया के लिये कर्ज लेने से आपको हानि होगी | इस महीने 1 फरवरी से13 फरवरी तक आपकी आय में विशेषकर बाधा का योग बना हुआ है | अचानक आपकी आय रुक सकती है | इस महीने आपके गुप्त शत्रु आपको बहुत परेशान करेंगे | आपसे गुप्त कोई षडयंत्र रचा जा सकता है | शिक्षा के दृष्टिकोण से इस महीने जो लोग उच्च शिक्षा में हैं, उनके लिए काफी अच्छा समय है |
किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्ध तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टि से यह महीना बिल्कुल ठीक नहीं है | जीवन साथी से तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी | जो लोग प्रेम-सम्बन्ध में हैं, और कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं | वो निर्णय नहीं ले पायेंगे  तथा निर्णय लेने के लिए सही समय भी नहीं है | उत्तेजना बहुत अधिक रहेगी | स्वास्थ के मामले में यह महीना सामान्य रहेगा |

सावधानी – कर्ज के लेन-देन से दूर रहें | अपनी आकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें | प्रेम-सम्बन्धों तथा विवाह के मामले में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें | अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें | कार्य-स्थल पर तनाव से दूर रहें |

वृश्चिक – कॅरियर और फायनेंस के मामले में यह महीना उन्नतिदायक है | इस महीने आपके लिए उन्नति के मार्ग खुलेंगे | आपकी निर्णयकारी शक्ति काफी अच्छी रहेगी | आर्थिक दृष्टिकोण से इस महीने आपके आय में कमी रहेगी | फिर भी सुख की अनुभूति होगी | आप बहुत जल्दी आवेशित होंगे | इस महीने भाग्य आपका साथ नहीं देगा | पारिवारिक दृष्टिकोण से इस महीने आपके बड़े भाई से वाद-विवाद की सम्भावना बनी हुई है | आपका पराक्रम सही दिशा में रहेगा | शिक्षा के दृष्टि से यह महीना आपके अनुकूल रहेगा | पढ़ाई के बल पर आपको बड़ी उपलब्धि मिलाने का योग बना हुआ है | आप किसी प्रकार की परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे | आपकी बुद्धि तेज रहेगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह महीना सामान्य रहेगा | एकतरफा प्रेम रहेगा | आप जिससे प्रेम करेंगे, उससे आपको कोई प्रभाव नहीं होगा, जिसके कारण आपका मन दुखित होगा | प्रेम-सम्बन्धो में रूखापन रहेगा | आपके तरफ से समर्पण की भावना रहेगा | आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे | जो लोग शादी करने के लायक हैं | उनके शादी के लिए बिलम्ब होने की सम्भावना बनी है | सन्तान के दृष्टिकोण इस महीने आपको सुख की अनुभूति होगी | जिन लोगों को सन्तान प्राप्ति की इच्छा है | उनके लिए शुभ समाचार मिलने का योग बना हुआ है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह महीना सामान्य रहेगा ||

सावधानी – आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें | भाग्य भरोसे कोई कार्य ना करें | घर परिवार में बड़े भाई से वाद-विवाद से दूर रहें |

धनु – कॅरियर और फायनेंस के दृष्टिकोण से यह महीना आपके अनुकूल है | कार्य-व्यापार में स्थान परिवर्तन से उन्नति का योग बना हुआ है | आय में अचानक अच्छी वृद्धि का योग बना हुआ है | इस महीने आप किसी शुभ कार्य में धन खर्च करेंगे | तथा कुछ स्थाई सम्पत्ति में भी धन खर्च होने की सम्भावना बनी हुई है | जो लोग नौकरी पेशा  हैं, उनके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | जो लोग कोई स्थाई सम्पत्ति लेना चाहते हैं | उनके लिए काफी अच्छा समय है | आप अपने सुख की चीजों पर खूब धन खर्च करेंगे | इस महीने आप भूमि, मकान, वाहन इत्यादि खरीद सकते हैं | आपकी वाणी बहुत अच्छी रहेगी | आपके निर्णय लेने की क्षमता काफी अच्छी रहेगी | कोई भी निर्णय बहुत जल्दी करेंगे | दूर दृष्टि काफी अच्छी रहेगी | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह महीना सामान्य रहेगा | परिश्रम से सफलता मिलेगी | इस महीने आपके लिए यात्रा का योग बना हुआ है | आपकी यात्रा अच्छी होगी | तथा इससे आपको लाभ मिलेगा | प्रेम-सम्भंधों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह महीना बिल्कुल ठीक नहीं है | रिश्तों में तनाव की स्थिति बनी हुई है | जीवन साथी के साथ मतभेद की भावना बनी हुई है | जीवन साथी से विछोह होगा  तथा मान्सिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह महीना काफी सवेदनशील रहेगा | आपके स्वास्थ की समस्या आपको परेशान कर सकती है |

सावधानी – अपने स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें | धन सोच-समझकर खर्च करें | रिश्तों में तनाव से दूर रहें | जीवन साथी से तनाव की स्थिति उत्पन्न ना करें |

मकर – कॅरियर और फायनेंस की दृष्टिकोण से इस महीने उतार चढ़ाव की स्थिति बनेगी | जो लोग सुदूर के कार्य-व्यापार से आपको लाभ मिलेगा | जो लोग अपने स्थान पर काम कर रहे हैं | उनके लिए कठिनाई का योग बना हुआ है | कार्य-व्यापार में परिवर्तन के साथ उन्नति का योग बना हुआ है | परिश्रम बहुत अधिक करना पड़ेगा | परिश्रम के बल पर उन्नति का योग बना हुआ है | इस महीने आप कुछ धन बचत कर पायेंगे | परिवार में इस महीने किसी बड़े से तेज विवाद होने की सम्भवना बनी हुई है | आपके बड़े भाई या बहन के सुख में कमी रहेगी  तथा इनसे वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना बनी हुई है | रिश्तों के मामले में यह महीना बिल्कुल ठीक नहीं है | जीवन साथी के साथ भी कुछ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना बनी हुई है | वैवाहिक जीवन के दृष्टि से यह महीना आपके लिए ठीक नही है | शिक्षा के दृष्टीकोण से यह महीना सामान्य रहेगा | निवेश के लिए यह महीना ठीक नहीं है | नए साझेदारी में धन निवेश से आपको हानि होगी | सन्तान से सुख की अनुभूति होगी | बहुत से लोगों को इस महीने परिस्थिति वश सन्तान से वियोग की सम्भावना बनी हुई है | स्वास्थ के मामले में यह महीना बिल्कुल ठीक नहीं है | कोई घटना-दुर्घटना की सम्भावना बनी हुई है | 1 फरवरी से 13 फरवरी तक विशेष हानि का योग बना हुआ है |

सावधानी – आप अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें | वाहन सावधानी से चलायें | इस महीने नये साझेदारी में धन निवेश ना करें | जीवन साथी तथा भाई-बहन से वाद-विवाद से दूर रहें तथा तनाव की स्थिति उत्पन्न ना करें |

कुम्भ – कॅरियर और फायनेंस के दृष्टि से यह महीना काफी अच्छा रहेगा | आपके आय में वृद्धि का योग बना हुआ है | कार्य-व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा | जो लोग कर्ज लिए हैं, वो इस महीने कर्जमुक्त होंगे | पैसे के बल पर आप किसी भी परेशानी से निकलने में समर्थ होंगे | कुछ बुरी प्रवृत्ति के लोग आपको परेशान करेंगे | जिनसे आपका कुछ वाद-विवाद भी हो सकता है | आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बना हुआ है | भाग्य आपका साथ देगी | इस महीने आप कहीं धन निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं उससे आपको लाभ मिलेगा | शिक्षा के मामले में भी काफी अच्छा महीना है | कहीं दूर जाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए काफी अच्छा समय है | आपको किसी प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में काफी अच्छी सफलता मिलाने की सम्भावना बनी हुई है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से अच्छा समय नहीं है | जीवन साथी के साथ विवाद होने की सम्भावना बनी हुई है | जिसके कारण आपसी मतभेद की भावना उत्पन्न होने की सम्भावना बनी हुई है | विवाह के लिए भी कोई अच्छा समय नही है | परिश्रम का उचित लाभ मिलेगा | सन्तान से किसी कारण वश दूरी बनेगी | स्वास्थ के मामले में यह महीना सामान्य रहेगा |

सावधानी –वाद-विवाद से दूर रहें | प्रेम-सम्बन्धों में जीवन साथी से वाद-विवाद से दूर रहें |

मीन – कॅरियर और फायनेंस के दृष्टि यह महीना सामान्य रहेगा | आर्थिक मामले कोई वृद्धि का योग नहीं है | आय में कोई परिवर्तन नहीं आएगा| स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | सुदूर की यात्रा से आपको लाभ मिलेगा | इस महीने आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बना हुआ है | जो लोग किसी कारण कोर्ट-कचहरी के मामले में फँसे हुए हैं, उनको इन सब मामलों से मुक्ति मिलेगी और उनके सम्मान में वृद्धि होगी | भाग्य सहयोगी रहेगी | परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा | भाग्य भरोसे कार्य में आपको उन्नति मिलेगी | जो लोग कर्ज लेकर व्यापार बढ़ाना चाहते हैं | उनके लिए काफी अच्छा समय है | इससे लाभ मिलेगा तथा लिया हुआ कर्ज जल्दी चुका पायेंगे | आपको कर्ज मिलने की भी अच्छी सम्भावना बनी हुई है | नए व्यापार के लिए भी काफी अच्छा समय है | आपका दूर दृष्टि काफी अच्छी रहेगी | चीजों को देखने परखने की शक्ति अच्छी रहेगी | इस महीने आपके अन्दर दूसरों में कमी निकालने की प्रवृत्ति बनेगी | दूसरों को दुविधा में डालकर आप खुद आगे बढ़ें इस प्रकार की सोच आपके अन्दर उत्पन्न होने का योग बना हुआ है | इस महीने पैतृक सम्पत्ति के मामले में आपको कोई सफलता नहीं मिलेगी | कई लोग झूठ का सहारा ले सकते हैं | शिक्षा के मामले में इस महीने कुछ कठिनाईयों के साथ सफलता का योग बना हुआ है | आपका मन भ्रमित रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टि से यह महीना सामान्य रहेगा | परिवार में किसी प्रकार का कोई दुखद समाचार मिलने का योग बना हुआ है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह महीना आपके पिता के सेहत के लिए हानिकारक है | जो आपको परेशानी में डाल सकता है |

सावधानी – अपने पिता के सेहत का विशेष ध्यान रखें | बुरी आदतों को खुद पर हावी ना होने दें | झूठ से दूर रहें | पैतृक सम्पत्ति के लिए इस महीने कोई हस्तक्षेप ना करें | मन शांत रखें | शिक्षा पर विशेष ध्यान दें.


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web