Day: Friday Date: 14-august-2026
Tithi: Shukla Dwitiya Nakshatra: Purva Phalguni
Yoga: - Rahu Kaal: 10:46 - 12:25
More
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है " - पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है " - पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

गुरु सम्बंधित रोग और उपचार

ग्रहों का उपचार हम योग से भी सरलता से कर सकते है।  योगशास्त्र और ज्योतिषशास्त्र का सही से उपयोग करके मनुष्य सकारात्मक और रोग मुक्त हो सकता है। दोनों शास्रों में हाथो का प्रयोग लगभग एक लक्ष्य के लिए किया जाता है।

ग्रहों के उपचार मे रत्नों का और योग में मुद्राएं का बहुत महत्व है। जन्मकुंडली से रोग का विचार लग्नेश, द्वितीयेश, षष्ठेश, सप्टमेश, आष्ठमेश के स्वामी ग्रह, उनमें स्थित ग्रहो से, गंडमूल नक्षत्रों से भी किया जाता है। शनि की साढ़ेसाती में मनुष्य तनाव ग्रस्त, हर काम को जल्दी करने की कोशिश मे बेचैन  रहता है। ऐसी स्थिति मे योग साधना रामबाण उपाय है।

गुरु से सम्बन्धित रोग और यौगिक उपाय

पीलिया, मधुमेह, स्थूलता, श्वास रोग, वायु विकार, फेफड़ों में दर्द, कुंडली में गुरु-शनि, गुरु-राहु और गुरु-बुध जब मिलते हैं तो अस्थमा, दमा, श्वास आदि के रोग, गर्दन, नाक या सिर में दर्द, इसके अलावा गुरु की राहु, शनि और बुध के साथ युति अनुसार बीमारियां, जैसे- पेचिश, रीढ़ की हड्डी में दर्द, कब्ज, रक्त विकार, कानदर्द, पेट फूलना, जिगर में खराबी, थायराइड रोग।

निम्लिखित कुछ सरल उपाय दिए गए है जो की  हर उम्र का व्यक्ति कर सकता है।

योग का और ज्योतिष का एक गहरा सम्बन्ध मानव शरीर के पंचतत्वों और त्रिदोष से जुड़ा है। जिनका सही अनुपात नही होने से रोग और जीवन में समस्या बढ़ती है इसलिए योग नित्य करना चाहिए। रोज किसी भी समय आप शांत चित्त होकर गहरी श्वास के साथ 10 से 15 मिनट  अपने  रोग से संबंधित मुद्रा और चक्र पर ग्रह सम्बंधित  मंत्र के साथ ध्यान करें

  • नाड़ी शोधन प्राणायाम
  •  आकाश मुद्रा
  •  स्वाधिष्ठान चक्र पे ध्यान गुरु के मंत्र के साथ

 

दिव्याकान्ति लोकनार

AstroTips Team

सूर्य सम्बंधित रोग एवं उपचार  मंगल सम्बंधित रोग एवं उपचार
बुध सम्बंधित रोग एवं उपचार चन्द्र सम्बंधित रोग एवं उपचार
शुक्र सम्बंधित रोग एवं उपचार शनि सम्बंधित रोग एवं उपचार
राहु सम्बंधित रोग एवं उपचार केतु सम्बंधित रोग एवं उपचार

Puja of this Month

Rashifal 2026

Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web
slot88