" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

June Rashifal 2018/June Horoscope 2018/ June 2018/ जून राशिफल 2018/ जून माह का राशिफल 2018

देखें जून 2018 में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहार 

जून राशिफल 2018 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. यह राशिफल बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : मेष राशि के जातकों के लिए यह माह काफी प्रभावशाली रहेगा। इस समय पराक्रम काफी बड़ा हुआ रहेगा। निर्णय शक्ति भी बहुत अच्छी रहेगी। हालांकि आय की दृष्टी से देखें तो कुछ रूकावटों का योग बन रहा है। हालांकि पद प्रतिष्ठा व मान सम्मान के साथ पदोन्नति का योग भी बन रहा है। सभी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा रहेगी । अच्छे मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय और व्यय के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। भोग विलासता में अधिक धन खर्च हो सकता है। भवन वाहन आदि खरीदने के लिए यह समय बहुत अच्छा है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी की महत्वकांक्षा बढ़ सकती हैं। नए संबंध बन सकते हैं। शिक्षा की दृष्टी से यह समय बहुत अच्छा रहेगा। बैद्धिक क्षमता और आत्म बल अच्छा रहेगा जिसके कारण परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। संतान के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

वृष: वृषभ राशि के जातकों में जिनके पास अभी नौकरी नहीं है उन्हें नौकरी आदि मिलने में अभी परेशानी हो सकती है। रूके हुए कार्यों में भी परेशानियां आ सकती है। आय में कमी आ सकती है। बड़े लोगों से  संबंध खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टी से भी यह समय अच्छा नहीं है। शरीर में ऊर्जा की कमी रहेगी इस लिए जातक  अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। जिन जातकों की नौकरी चल रही है उनकी आय में थोडी वृद्धि  हो सकती है। तर्क शक्ति इस समय बड़ी हुई रहेगी। शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। जिनकी आय चल रही है वह अच्छी बचत कर सकते हैं। इस समय आप  लंबी योजना बना सकते हैं। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। जीवन साथी के साथ मिलकर काम करने में भाग्योदय होगा। किसी से धोखा मिल सकता है, विशेष रूप से पुरुषों को स्त्री से और स्त्री का पुरूष से। इस समय लोग आपसे किए गए वादे नहीं निभागंगे। इस समय भाग्य साथ नहीं देगा इस लिए  भाग्य के भरोसे कोई काम न करें। इस समय बड़े लोगों के साथ मिलकर चलने से लाभ मिल सकता है अन्यथा हानि हो सकती है।

2018 में जाने क्या होगा शनि ढैय्या “ का  आप पर प्रभाव

मिथुन: आय की दृष्टी से यह समय बहुत अच्छा है। अचानक लाभ मिल सकता है। नौकरी मिलने में कुछ परेशानी आ सकती है लेकिन थोडी सी मेहनत के बाद सफलता मिल सकती है। शिक्षा की दृष्टी से यह समय बहुत अच्छा है। आत्मबल बड़ा हुआ रहेगा साथ ही बैद्धिक क्षमता भी अच्छी रहेगी। घर परिवार के प्रतिरूचि बढेगी। कही दूर जाने और स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। विवाह के लिए यह समय अच्छा नहीं है। खर्चों पर विशेष ध्यान रखें, अधिक खर्च का योग बन रहा है। इस समय आपकी वाणी प्रखर  रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोडा सावधान रहें। पेट और उसके नीचे के हिस्से में परेशानी हो सकती है।

जाने वर्ष 2018 के सभी शुभ योग

कर्क: कैरियर की दृष्टी से देखें तो 15 जून तक का समय अच्छा है। इस समय में आय में वृद्धि होने की संभावना है। पद प्रतिष्ठा भी मिल सकती है। 15 जून के बाद काम बिगड़ सकते हैं। व्यय और खर्च अधिक होगा। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस समय आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। गुप्त शत्रु से सावधान रहें। इस समय विवाह आदि का योग बन रहा है साथ ही शादी टूटने का भी योग बना हुआ है। इसलिए शादी से  पहले अच्छी तरह से  जांच परख लें। प्रेम संबंध का योग बन रहा है। इस समय विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण अधिक रहेगा लेकिन इसका अंत अच्छा नहीं रहेगा। इस माह  कर्ज चुकाने में कुछ परेशानी आ सकती है। मन  विचलित रहेगा। पद प्रतिष्ठा में कुछ हानि हो सकती है। इस समय कुछ नया खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

सिंह: सिंह राशि के जातकों का आय की दृष्टी से यह समय बहुत अच्छा है। किसी नई योजना के लिए काम करने के लिए यह समय अनुकूल  रहेगा। निर्णय शक्ति बहुत अच्छी रहेगी। बौद्धिक क्षमता बहुत अच्छी रहेगी। इस समय ऊर्जा बहुत अधिक रहेगी। घर से दूर जाने में पदोन्नति मिल सकती है। शिक्षा की दृष्टी से देखें तो यह समय ज्यादा अच्छा नहीं है।  इस समय मन में द्वंद की स्थिति रहेगी। भाग्य साथ देगा। शत्रु परास्त होंगे साथ ही शत्रुओं से भी लाभ मिल सकता है। विवाह में कुछ रूकावटें आ सकती हैं।  इस समय व्यय अधिक रहेगा। भाई बहन को कष्ट हो सकता है। भाई-बहन या परिवार के ऊपर कुछ खर्च हो सकता है।

Get Your Career Horoscope Report By Pt.Deepak Dubey Now!

कन्या : यह समय उन्नति करने वाला है। प्रमोशन का योग बना हुआ है। आय की दृष्टी से देखें तो कुछ तनाव के साथ आय में वृद्धि हो सकती है। इस समय उग्रता बहुत अधिक रहेगी। वाद-विवाद और तनाव बना रहेगा। इस समय जातक भविष्य में आने वाली स्थितियों को पहले से ही भाप लेगा। मेडिकल और गूढ़ विधा में काम करने वालों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। जातक की अधिक अपेक्षा के चलते प्रेमी या जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी आ सकती है। गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखें।

जानिए जून माह में पड़ने वाली  एकादशी का महत्व 

तुला :  तुला राशि के जातकों का भाग्य इस माह बहुत ही अच्छा रहेगा। शेयर आदि में निवेश करने पर लाभ मिल सकता है। आय बढ़ेगी। इस समय जातक में ऊर्जा और पराक्रम अधिक रहेगा। जातक सफलता प्राप्त करने के लिए किसी को नुक्सान भी पहुंचा सकता है। जातक को चाहिए कि किसी को नुक्सान पहुंचाने की प्रवृति से बचे। पद प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए भी यह समय अच्छा है। हालांकि शिक्षा की दृष्टी से देखें तो यह समय अच्छा नहीं है। जातक को चाहिए कि इस समय किसी से अपनी तुलना न करें। निवेश के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। जमीन आदि खरीदने का योग बन रहा है। जीवन साथी के साथ सहयोग मिलेगा। अचानक यात्रा का योग बन रहा है। बड़ी पद प्रतिष्ठा मिल सकती है।

वैवाहिक समस्या हेतु “माँ कात्यायनी अनुष्ठान” करवाने के लिए क्लिक करें 

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों का 15 तारीख तक का समय बहुत ही अच्छा है। लेकिन इसके बाद का समय अच्छा नहीं है। जातक को चाहिए कि इस समय वाद-विवाद से दूर रहें। इस समय क्रोध से बचें। अचानक क्रोध आ सकता है। करीबी लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। यह समय पिता के लिए अच्छा नहीं है। पिता से मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ काम करने पर भाग्योदय हो सकता है। हालांकि जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद भी हो सकता है। प्रमोशन के लिए यह समय सही नहीं है। प्रमोशन आदि में कई प्रकार की परेशानियां आ सकती हैं। कार्यस्थल पर कई प्रकार की परेशानियां आ सकती हैं। इस समय बड़े लोगों से न उलझें। आवेश अधिक रहने से कुछ परेशानियां हो सकती हैं। अपनों से वाद-विवाद या झगडा हो सकता है। पराक्रम अधिक रहेगा। धार्मिक कार्यों में और लोगों की मदद करने में आगे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ काम करने में भाग्योदय हो सकता है। भाग्य के भरोसे कोई काम न करें। बिजनिस में साझेदारों के साथ प्रेक्टीकल रहें। इस समय जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अलर्जी हो सकती है सावधान रहें ।

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

धनु: धनु राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें विशेष रूप से जिन जातकों की शनि, शुक्र या बुद्ध की दशा या अंतर दशा चल रही हो। कैरियर और आय की दृष्टी से यह समय बहुत ही अच्छा है। इस समय आय बढेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। जातक को चाहिए कि इस समय अपने आवेश और आवेग पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा है। इस समय प्रेम भी बढ़ेगा साथ ही यदि कोई वैचारिक मतभेद है तो वह भी समाप्त हो जाएगा। संतान से लाभ मिलेगा। संतान प्राप्ति का योग भी बन रहा है। इस समय स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। शिक्षा की दृष्टी से यह समय बहुत ही अच्छा है।

अकाल मृत्यु से बचने का एकमात्र उपाय ” महा मृतुन्जय अनुष्ठान “

मकर: कैरियर की दृष्टी से यह समय ज्यादा अच्छा नहीं है। फिर भी नए अवसर मिल सकते हैं। इस समय  आपके स्वयं के निर्णय ज्यादा बेहतर रहेंगे। अच्छा रहेगा कि आप दूसरों से सलाह लेने के स्थान पर स्वयं ही निर्णय ले । पद प्रतिष्ठा और प्रमोशन का योग बन रहा है। आय की दृष्टी से भी समय अच्छा है। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। निवेश से आय में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। हालांकि इस समय बुद्धि की लडाई चलेगी जिसमें आपकी विजय पक्की है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा है। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। नए प्रेम संबंध बनाते समय सावधानी रखें गलत लोगों से प्रेम संबंध बन सकते हैं। इस समय काम उत्तेजना बढ सकती है। विदेश या दूर जाने का योग बन सकता है। जातक को अपनी उग्रता पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जातक बिजली और आग से सावधान रहें। गर्दन या उसके ऊपरी हिस्से में चोट लग सकती है। पराक्रम के साथ क्रोध भी बड़ा हुआ रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। माता से संबंध बनाकर चलने पर लाभ मिलेगा। खर्च अधिक रहेगा।

Get Your 5 yrs Career & Finance Report By Pt.Deepak Dubey Now!

कुंभ: कैरियर की दृष्टी से कुंभ राशि के जातकों का समय लगातार अच्छा चल रहा है। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। इस समय आपकी सोच बहुत ही अच्छी रहेगी। इस समय स्थान परिवर्तन से लाभ मिलेगा। हालांकि यात्रा से कुछ कष्ट हो सकता है लेकिन इससे आर्थिक लाभ मिलेगा। इस समय भाग्य के भरोसे कोई काम न करें।  जल, कपड़ा, डेरी, फिल्म और लेखन संबंधी काम करने वाले भाग्य के भरोसे कोई काम न करें। प्रेम संबंधों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। यदि इस समय विवाह होता है तो बहुत ही अच्छा रहेगा।  कमर के निचले हिस्से में कुछ परेशानी हो सकती है। जातक अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

भयानक पितृ दोष और प्रेत बाधा निवारण हेतु कराएँ “माँ वन दुर्गा अनुष्ठान” 

मीन: यह महीना कुछ बेहतर है। सोच पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। विचार बहुत अधिक नकारात्मक रहेंगे।  निवेश के लिए यह समय बहुत अच्छा है। इस समय किसी को कर्ज न दें, दिया गया कर्ज के वापस मिलने की संभावना कम है। शत्रुओं से सावधान रहें। शत्रु से धन की हानि हो सकती है। आय के लिए यह समय अच्छा है। इस समय वाद-विवाद से बचें।आवेश की अधिकता रहेगी । इस समय अपनी सोच को सकारात्मक रखें। शिक्षा में कुछ परेशानी हो सकती है। गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखें, छोटी से समस्या पर भी डाक्टर से संपर्क जरूर करें। परिवार का सहयोग मिलेगा विशेष रूप से माता का। भाग्य साथ देगा। बड़े लोगों से विवाद से बचें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web