Error: Contact form not found.

पारिवारिक सुख : दाम्पत्य सुख के लिए 2015 सुखमय एवं आनंददायक होगा। प्रेम सम्बन्धो में भी सुधार आएगा। अनावश्यक उलझनों से बचें अन्यथा सम्बन्धो में कटुता आने की सम्भावना बनी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि एवं संतान से शुभ समाचार की प्राप्ति के योग हैँ। शत्रुओं का नाश होगा। वर्ष के अंत में स्वास्थ के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
आय और कारोबार : धन, रोज़गार और व्यापार के मामलों में यह वर्ष बेहतर गुज़रेगा। पुराने कर्ज़ों से मुक्ति मिलेगी। अगर आप रोज़गार तलाश रहे हैं तो अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और अगर रोज़गार में पहले से हे हैं तो मान प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेगे। बड़े प्रस्तावों पर निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।
स्वास्थ : वर्ष के दूसरे भाग में स्वास्थ का ध्यान रखना आवश्यक है। उदर विकार होने की सम्भावना बनी रहेगी, इसलिए खान पान में नियंत्रण रखे। दिनचर्या को नियमित करे। व्यायाम और सैर को दिनचर्या में शामिल करे। अनावश्यक यात्राओं को टाले।