" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Saturn Retrograde In Sagittarius/ शनि वक्री धनु राशि में /वक्री शनि धनु राशि में 

तिथि : 18 अप्रैल 2018 

**यह राशिफल लग्न पर आधारित है चन्द्र या सूर्य राशि पर नहीं, साथ ही यह राशिफल केवल गुरु को ध्यान में रखकर किया गया है अतः विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचे .

 

 meshमेष राशिफल (Aries Horoscope) : कार्य की दृष्टी से मेष राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा नहीं है। कार्यों में शिथिलता रहेगी। शरीर में आलस भरा रहेगा। शनि की तीसरी दृष्टी ११ वे घर में होने से आय में वृद्धि होगी। लेकिन करीबी दोस्तों, भाई बहनों को कष्ट हो सकता है। इसके साथ ही साथ शत्रुओं में भी वृद्धि होने का योग बन रहा है। भाग्य ज्यादा साथ नहीं देगा कोर्ट कचेहरी के मामलों में विलम्ब हो सकता है।

taurusवृष राशिफल (Taurus Horoscope) : वृषभ राशि के जातक अपना विशेष रूप से ध्यान रखें। चोट लगने की संभावना है। इसके साथ ही साथ नौकरी से संबंधित परेशानियां भी आ सकती हैं जातक को चाहिए कि वह वाद-विवाद से बचें। लाभ में कमी का भी योग बन रहा है, इसलिए अपने खर्चो पर नियंत्रण रखें। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इसके अतिरिक्ति संतान के साथ भी वैचारिक मतभेद हो सकता है।

geminiमिथुन राशिफल(Gemini Horoscope) :  मिथुन राशि के जातकों का भाग्य साथ नहीं देगा। धर्म में कमी आएगी साथ ही अधर्म में वृद्धि होगी। लोगों के प्रति अविश्वास की भावना में वृद्धि होगी। चोट लगने की संभावना है। जीवन साथ के भी चोट या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का योग बन रहा है। घर से दूर रहने की भी स्थिति बन सकती है। बुद्धि सही दिशा में कार्य नहीं करेगी। काम में मन नहीं लगेगा।

Scorpioकर्क राशिफल (Cancer Horoscope):  शत्रुओं की दृष्टी से कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा हैं। शत्रु परास्त होंगे। लेकिन शत्रुओं में वृद्धि होगी। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है लेकिन कर्ज लेने से बचें। अचानक काम में बदलाव आ सकता है। करीबी लोगों में आप के प्रति विश्वास की कमी आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। राहू या शानि की प्रत्यंतर दशा होने पर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं।

Leoसिंह राशिफल (Leo Horoscope) : शिक्षा के क्षेत्र में रूकावट आ सकती है। संतान से विवाद हो सकता है। गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आय की दृष्टी से यह समय अच्छा नहीं है। आय में कमी आ सकती है। मन को शांत रखें तथा वाद विवाद से बचें। कार्य स्थल पर वाद-विवाद हो सकता है। पारिवारिक रिश्ते टूटने का भी योग बन रहा है। इस समय में बुद्धि काम नहीं करेगी इस लिए गलत निर्णय लेने से धन हानी का भी योग बन रहा है। बचत कम होगी।

 virgoकन्या राशिफल (Virgo Horoscope) : यात्रा  से लाभ होगा और यात्राएँ होंगी भी . यह समय आपके शात्रों के लिए बेहतर नहीं अर्थात कोई भी व्यक्ति जो आपसे शत्रुता रखता है या हानि पहुँचाने का प्रयास करता है तो बिना प्रयास के ही परस्त होगा . हाँ पारिवारिक सुखों के मामले में यह समय कुछ परेशानी भरा हो सकता है . यदि कुंडली में विवाह से सम्बंधित कोई दोष है तो इस समय परेशानियाँ और अधिक बढ़ सकती है .

libraतुला राशिफल(Libra Horoscope):  भाग्य की दृष्टी से तुला राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा नहीं है। भाग्य साथ नहीं देगा इस लिए भाग्य के सहारे कोई कार्य न करें। गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पढ़ाई में सफलता के अधिक मेहनत करनी पडेगी। दूर की यात्रा का भी योग बन रहा है, इस यात्रा से नुक्सान मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय उचित नहीं है।

cancerवृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope) : वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय अच्छा नहीं हैं। जातक को चाहिए कि शांति और धैर्य के साथ कार्य करें। इस समय में जातक में क्रोध की अधिकता रहेगी। साथ ही हानी होने का भी योग बन रहा है तथा बचत कम होगी। स्वास्थ्य की दृष्टी से भी यह समय अच्छा नहीं है। जातक की माता को भी कष्ट हो सकता है। इस समय में भूमि आदि न खरीदे। भूमि खरीदने पर नुक्सान हो सकता है। जिन लोगों की संपत्ती नहीं बिक रही है उनकी सम्पत्ती इस समय में बिक सकती है, लेकिन सम्पत्ती के बिकने में जातक को नुक्सान होगा।

Sagiधनु राशिफल(Sagittarius Horoscope):  इस समय क्रोध की अधिकता रहेगी। करीबी लोगों से विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी कष्ट हो सकता है। अधर्म के प्रति रूचि बढेगी साथ ही धर्म के प्रति आस्था में कमी आएगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें, बड़े लोगों से भी विवाद हो सकता है हालांकि वह किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। उग्रता में भी वृद्धि होगी साथ ही वेचैनी और अनिर्दा बढ़ेगी।

capriमकर राशिफल(Capricorn Horoscope) : मकर राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। शत्रु को नुक्सान होगा। साथ ही इस समय में कर्ज भी समाप्त होगा। बचत में कमी आएगी। लम्बे समय से चले आ रहे रोगों से भी मुक्ति मुक्ति मिलेगी। दूर की यात्रा का भी योग बन रहा है।

Aquariusकुम्भ राशिफल(Aquarius Horoscope) : यह समय आय की दृष्टी से अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी। शिक्षा में बाधा आने का योग बन रहा है। साथ ही नकारात्मक भावनाओं में वृद्धि होगी। चोट लगने की संभावना है। इसके साथ ही साथ संतान को कष्ट होने का योग बन रहा है। यह समय आरोग्यता देगा।

Piscesमीन राशिफल(Pisces Horoscope) : कार्य स्थल पर शांति का माहौल बनाए रखें, विवाद हो सकता है। माता पिता का विशेष ध्यान रखें. हृदय रोगी विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हृदय संबंधी परेशानियां आ सकती हैं।  जीवन साथी को कष्ट हो सकता है, इसके अतिरिक्ति वैवाहिक जीवन में भी कष्ट पैदा हो सकता है। न्यायालय के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं। मीन राशि के जातक को शनि संबंधी कामों में नुक्सान हो सकता है।


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web