" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Weekly Rashifal /साप्ताहिक राशिफल 

21-27 जनवरी 2019

देखें फ़रवरी माह में पड़ने वाले शुभ महूर्त एवं योग 

Rashifal 2019/ राशिफल 2019

यह राशिफल सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. यह बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | आर्थिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपको लाभ मिलेगा | आप निर्णय बहुत सही और जल्दी लेंगे | इस सप्ताह आप लोगों को सलाह बहुत अच्छा देंगे | आपकी बुद्धि तेज रहेगी | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा | किसी प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | पढाई में मन लगेगा | आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी | प्रेम- सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | जीवन-साथी से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है | तथा मान्सिक कष्ट मिलने की सम्भावना बनी हुई है | स्वास्थ की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | 
सावधानी
प्रेम-सम्बन्धों में तनाव की स्थिति उत्पन्न ना होने दें |

वृष: व्यापारिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह परिश्रम अधिक करना पड़ेगा | परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा | परिश्रम के बल पर आपके इच्छाओं की पूर्ति होगी | कार्य-व्यापार में धन अधिक खर्च होने की सम्भावाना बनी हुई है | धन निवेश के लिए यह सप्ताह आपके अनुकूल है | वैवाहिक-जीवन तथा प्रेम-सम्बन्धों के मामले में यह प्ताह काफी अच्छा है | एक-दुसरे के प्रति प्रेम-समर्पण तथा सहयोग की भावना रहेगी | शिक्षा के मामले में भी यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है | स्वास्थ की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक नहीं है | आपके स्वास्थ में कमी होने
की सम्भावना है | आप थकान महसूस करेंगे | वाहन से चोट लगने की सम्भावना बनी हुई है |
सावधानी
परिश्रम से घबरायें नहीं | वाहन चलाते समय सावधानी बरतें | अपने सेहत पर विशेष ध्यान दें |

मिथुन: आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह आपके आय में वृद्धि का योग बना हुआ है | इस सप्ताह आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | बुद्धि के बल पर सम्मान मिलने का योग है | परिश्रम से उन्नति का योग बना हुआ है | अचानक स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | नए कार्य में धन निवेश से हानि होगी | शारीरिक क्षमता अच्छी रहेगी | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | स्वास्थ के दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपके जीवन साथी के सेहत की समस्या आपको परेशान कर सकती है | 

सावधानीकिसी नए कार्य में धन निवेश ना करें | अपने जीवन-साथी के सेहत का विशेष ध्यान दें |

कर्क: कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | भाग्य आपका साथ देगा | भाग्य के सहयोग से इस सप्ताह आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | आपके आत्मबल में वृद्धि रहेगी | बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी | आपका मन उत्साहित रहेगा | काम में मन लगेगा तथा आपके कार्य की सराहना होगी | नए कार्य-व्यापार के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है | यात्राएँ सुखद एवं लाभकारी होंगी | शिक्षा के क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी | बौद्धिक क्षमता के बल पर सफलता मिलेगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टि से इस सप्ताह जीवन-साथी के साथ वाद-विवाद तथा कुछ मतभेद उत्पन्न होने की सम्भावाना बनी हुई है | जिसके कारण रिश्तों में दूरियाँ उत्पन्न हो सकती हैं | स्वास्थ की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सवाधानीइस सप्ताह कोई नया कार्य-व्यापार ना शुरु करें | जीवन-साथी के साथ सम्बन्धों को सम्भाल कर चलने की आवश्यकता है |

सिंह – इस सप्ताह आपको नये कार्य व्यापार के अवसर मिलेंगे | कार्यस्थल पर बड़े अधिकारीयों से अच्छे सम्बन्ध रहेंगे | इस सप्ताह आपके द्वारा कुछ धार्मिक और सामाजिक कार्य पूर्ण होने की सम्भावना है | आप जरुरतमंद लोगों की सहायता करेंगे | मान्सिक शांति की अनुभूति होगी | आपका दुख कम होगा | शिक्षा की दृष्टि से इस सप्ताह आपको थोड़ी-बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा | वैवाहिक-जीवन तथा प्रेम-सम्बन्धों दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | सन्तान से कष्ट होने की सम्भावना बनी हुई है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधनी – अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें | सन्तान के प्रति सावधान रहें |

कन्या – आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके अनुकूल है | इस सप्ताह आप कोई सम्पत्ति (भूमि,भवन) खरीद सकते हैं | आपके लिए स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत होगी | सुदूर के व्यापार से लाभ होगा | बहुत से लोग वाहन खरीद सकते हैं | इसके लिए इस सप्ताह का अन्तिम भाग काफी अच्छा है | शिक्षा के दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी | पढ़ाई में मन लगेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा | आपके किसी करीबी व्यक्ति से अनावश्यक वाद-विवाद होने की सम्भवना बनी हुई है | जिसके कारण आपका मन अशांत रहेगा | स्वास्थ के ममाले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी – अपने करीबियों से मनमुटाव की स्थिति ना उत्पन्न होने दें | उनसे अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें |

तुला – इस सप्ताह आपकी निर्णयकारी शक्ति प्रबल रहेगी | आप निर्णय बहुत सही लेंगें | भाग्य में वृद्धि का योग है | रुका हुआ कार्य पुनः शुरू होने की सम्भावना बनी हुई है | आर्थिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपको कर्ज के रूप में धन मिलेगा  तथा इससे आपके कार्य में वृद्धि होगी | इस सप्ताह आप दुसरों को सलाह बहुत  अच्छा देंगे | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से इस सप्ताह कुछ लोगों के नये प्रेम-सम्बन्ध बनने की सम्भावाना बनी हुई है | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह आपको अच्छी सफलता देगा | किसी प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में सफलता मिलेगी | आपके पुरुषार्थ में वृद्धि होगी तथा आप दूसरों की सहायता करेंगे | स्वास्थ की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है |

सावधानी –क़र्ज़ लेने से बचें, यदि बहुत आवश्यक हो तो कम से कम क़र्ज़ लें .                   

वृश्चिक – पारिवारिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | गृहस्थ जीवन कष्टकर होगा | आपको कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा | आपके आत्मबल में वृद्धि होगी | आपका मन सांसारिक चीजों से विरक्त होगा | आप धर्म की तरफ आकर्षित होंगे | आपका मन धर्म के कार्यों में लगेगा | आपका सकारात्मक दृष्टिकोण होगा | शिक्षा के क्षेत्र में आप कोई बड़ी उपलब्धि हाँसिल करेंगे | इस सप्ताह आप जिसकी मदत करेंगे वो आपका एहसानमंद रहेगा | इस सप्ताह आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद में रुकावट आएगी | जिसके कारण आपको मान्सिक कष्ट होगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है | सन्तान के कारण आपको मान्सिक कष्ट होने की सम्भावना बनी हुई है | स्वास्थ की दृष्टि से आपके लिए सामान्य स्थिति रहेगी |

सावधानी – अपनी उम्मीदों पर नियंत्रण रखें | अपने परिवार के प्रति सतर्क रहें | अपने सन्तान पर विशेष ध्यान दें |

धनु – इस सप्ताह आपके लिए यात्रा का प्रबल योग बना हुआ है | घर-परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा | आर्थिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपका बहुत अधिक धन खर्च होने का योग बना हुआ है | करीबी लोगों से  मिलने का योग बना हुआ है | कार्य-व्यापार में वृद्धि क योग बना हुआ है | स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों में समानता रहेगी | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह बिल्कुल ठीक नहीं है | आप अपने स्वास्थ को लेकर परेशान हो सकते हैं |

सावधानी – आप अपने स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें | तथा भगवान ‘शिवजी’ की प्रतिदिन पूजा-अर्चना करें | धन सोच-समझकर खर्च करें |

मकर – यह सप्ताह आपके लिए उल्झनो से भरा हुआ है | मान्सिक उल्झन बनी रहेगी | जिसके कारण आप बहुत परेशान रहेंगे | कारोबार में भी चिन्ता उत्पन्न होगी | कार्य-व्यापार में कठिनायों का सामना करना पड़ेगा | लोगों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद होने का योग बना हुआ है | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | जो इन सबसे बाहर निकलने में सहायक होगी | नए कार्य-व्यापार के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है | व्यापार में साझेदार के साथ मतभेद की भावना उत्पन्न हो सकती है | परिश्रम बहुत अधिक होगा | स्थान परिवर्तन से आपको लाभ मिलेगा | शिक्षा के दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों के मामले में यह सप्ताह बिल्कुल ठीक नहीं है | स्वास्थ के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी – बेकार की उल्झनों में ना पड़ें | इस सप्ताह कोई नया कार्य-व्यापार प्रारम्भ ना करें | अपने साझेदार के साथ मतभेद से बचें | क्रोध पर नियंत्रण रखें |

कुम्भ – इस सप्ताह आपके पारिवारिक सुख में कुछ कमी रहेगी | आपके बौद्धिक क्षमता में कमी रहेगी | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | किसी प्रकार की प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में बाधा उत्पन्न होने का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से इस सप्ताह जीवन साथी के साथ सुख-समृद्धि का योग बना हुआ है | आपके आय में वृद्धि होगी | अत्यधिक परिश्रम से आपको लाभ मिलेगा | सन्तान से सुख मिलने का योग बना हुआ है | स्वास्थ की दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपके माता के स्वास्थ की समस्या आपको परेशान कर सकती है |

सावधानी – अपने माता के स्वास्थ का विशेष ख़याल रखें | अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें | परिश्रम से घबरायें नहीं |

मीन – व्यापारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके अनुकूल है | व्यापार में उन्नति का योग है | कहीं धन निवेश के लिए सही समय नहीं है | उच्य अधिकारियों से मतभेद हो सकता है | पारिवारिक सुख में कमी रहेगी | भूमि,मकान में सुख से रह नहीं पायेंगे | बेचैनी महसूस करेंगे | आपका मन धार्मिक रहेगा | आपसे किसीको कोई हानि नहीं होगी | आप स्वार्थ से परे रहेंगे | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी | भाग्य आपका साथ देगी | बौद्धिक क्षमता के बल पर आप मुश्किलों से सामना कर पायेंगे | विपरीत लिंगी सहयोगी के सहयोग से आपको अच्छी सफलता मिलेगी | स्वास्थ की दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी – इस सप्ताह धन निवेश करने से बचें | कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों से मिलकर रहें |


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web