" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Weekly Rashifal /साप्ताहिक राशिफल 

4-10 फ़रवरी 2019

देखें फ़रवरी माह में पड़ने वाले शुभ महूर्त एवं योग 

Rashifal 2019/ राशिफल 2019

यह राशिफल सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. यह बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : आर्थिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह बहुत अधिक धन खर्च का योग बना हुआ है | अचानक बिना किसी योजना के धन खर्च होंगे | आपका मन उदास रहेगा | आपके आत्मबल में कमी रहेगी | कार्य-व्यापार के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा | इस सप्ताह आपके द्वारा लिया गया निर्णय सही नहीं होगा | सन्तान के दृष्टिकोण से जिन लोगों को सन्तान प्राप्ति की इच्छा है | उनके लिए इस सप्ताह सफलता का योग बना हुआ है | शिक्षा के मामले में भी यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा | किसी प्रकार की परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | आपके जीवन साथी से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है | स्वास्थ के दृष्टि से भी यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी धन सोच-समझकर तथा योजनाबद्ध तरीके से खर्च करें | आत्मबल में वृद्धि के लिए “भगवान सूर्य ” की उपासना करें  तथा पानी का प्रयोग | इस सप्ताह कार्य-व्यापार में कोई निर्णय ना लें | जीवन साथी से वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न होने दें |

वृष: इस सप्ताह भाग्य आपके अनुकूल रहेगा | अचानक कार्य व्यापार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं | कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा | आय में समानता बनी रहेगी | जो लोग सामाजिक कार्य में हैं, उनके लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है | समाज में अपमानित होने का भय बना हुआ है | आपके कर्म में कमी आएगी | आपके पराक्रम में कमी रहेगी | आपकी बुद्धि सही दिशा में नहीं रहेगी | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों के दृष्टि से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहने वाला है | जीवन-साथी के साथ वैचारिक मतभेद तथा छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव की स्थिति बनी हुई है | स्वास्थ के मामले में भी यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | आपको कमजोरी महसूस होगी | आपके स्वास्थ की समस्या आपको परेशानी में डाल सकती है |

सावधानी अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें | सामाजिक कार्य के मामले में सावधानी बरतें | जीवन साथी से छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न ना करें |

मिथुन: आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | धन हानि का योग बना हुआ है | आय में वृद्धि रहेगी | धन का बचत नहीं कर पायेंगे | जो लोग राजनीति में हैं, उनके लिए समय अनुकूल है | सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी | आपके आवेश में वृद्धि होगी | कॅरियर के मामले में इस सप्ताह विपरीत लिंगी से आपको सहयोग मिलेगा | जिसके कारण आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा | पारिवारिक सुख में वृद्धि का योग है | भाग्य अपका सहयोगी रहेगा | शिक्षा तथा स्वास्थ के क्षेत्र में समानता रहेगी |

सावधानी अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें | धन सोच-समझकर खर्च करें |

कर्क: कॅरियर और फायनेंस के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा | आय में वृद्धि का योग बना हुआ है | पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | राजनैतिक कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी | आपको कहीं सम्मान मिलेगा | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | इस सप्ताह आप निर्णय बहुत सही लेंगे, तथा आपके निर्णय का परिणाम भी जल्दी मिलेगा | शिक्षा के दृष्टिकोण से सप्ताह सामान्य रहेगा | वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्धों के लिए नकारात्मक सप्ताह है | इस सप्ताह आपकी महत्वाकाक्षाएँ बहुत बढ़ी रहेंगी | स्वास्थ के मामले में सप्ताह सामान्य रहने वाला है |

सावधानी रिश्तों को सम्भाल कर चलें | जीवन साथी से तनाव की स्थिति ना उत्पन्न करें | अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें |

सिंह – आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा | आपके आय में वृद्धि का योग बना हुआ है तथा आमदनी में निरन्तरता बनी रहेगी | कार्य-व्यापार में पदोन्नति होने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | व्यापार में नये अवसर मिलेंगे | आपके मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा | कहीं कोई कार्य मित्रों के भरोषे है, वो पूरा होगा | शिक्षा के दृष्टि से सामान्य सप्ताह है | जो लोग राजनैतिक क्षेत्र में हैं | उनको सफलता नहीं मिलेगा | पारिवारिक मामले में जीवन साथी से तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी | पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहेगा | आपकी इच्छाएँ बढ़ी रहेंगी | बहुत से लोगों के लिए स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी जो लोग राजनैतिक क्षेत्र में हैं | उन्हें अपने कार्य के प्रति सतर्कता बरतने की आवश्यकता है | परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न ना करें |

कन्या – कैरियर और फायनेंस के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | इस सप्ताह जो लोग कर्ज लेना चाहते हैं | उन्हें कर्ज आसानी से मिल जायेगा | इस सप्ताह बहुत से लोगों को कर्ज से मुक्ति भी मिलेगी | कार्यस्थल पर कुछ उल्झन तथा कठिनाई रहेगी | परिश्रम का लाभ तुरन्त नहीं मिलेगा | कोई स्थाई सम्पत्ति में धन निवेश करने से आपको हानि होगी | इसके लिए अच्छा समय नहीं है | शिक्षा के क्षेत्र में यथा स्थिति बनी रहेगी | वैवाहिक-जीवन तथा प्रेम-सम्बन्ध में समानता रहेगी | जो लोग राजनिति में हैं, उनको सफलता मिलते-मिलते अन्तिम समय पर बाधित हो सकती है | ऐसा योग बना हुआ है | शिक्षा और स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है |

सावधानीअपने कार्यस्थल पर शांति बनाएँ, तथा उल्झनों से दूर रहें | इस सप्ताह किसी स्थाई सम्पत्ति अथवा नये व्यापार में धन निवेश ना करें | जो लोग राजनिति में हैं | वो इस सप्ताह किसी भी प्रकार के प्रस्ताव से बचें |

तुला – इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि रहेगी | आपके शत्रु आपसे परास्त होंगे | सामाजिक कार्यों में व्यवहार,छल-कपट इत्यादि हर प्रकार से सफलता प्राप्त करेंगे | आय में समानता रहेगी | पारवारिक मामले में तथा आपके करीबी लोगों से मनमुटाव हो सकता है | जो लोग धार्मिक और सामाजिक उत्थान के लिए कार्यरत हैं, उनके कार्य में वृद्धि होगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से इस सप्ताह उतार-चढ़ाव रहेगा | विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा | नये प्रेम-सम्बन्ध जुड़ सकते हैं | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | भौतिक सुखों में वृद्धि होगी | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | सप्ताह के अन्तिम भाग में कुछ शारीरिक कष्ट बढ़ने की सम्भावना बनी हुई है |

सावधानीकरीबी लोगों से सावधान रहें | अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें |                   

वृश्चिक – कॅरियर और फायनेंस के दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | इस सप्ताह भाग्य आपका साथ नहीं देगा | भाग्य भरोसे किसी बड़े कम में धन निवेश से हानि होगा | इस सप्ताह कैसे भी करके आप अपना कार्य कराने में सक्षम होंगे | आपकी बौद्धिक क्षमता बहुत अच्छी रहेगी | इस सप्ताह किसी बड़े से सम्बन्ध बनेंगे | जिससे आपको लाभ मिलेगा | पारिवारिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | परिवार में थोड़ी-बहुत कठिनाई बनी रहेगी | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा | इस सप्ताह आप कोई परीक्षा अथवा किसी प्रकार की प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है | जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनके लिए काफी अच्छा समय है | प्रेम-सम्बन्धों में मधुरता रहेगी  तथा एक-दूसरे के प्रति लगाव बढ़ेगा | बहुत से लोगों के लिए नये रिश्ते आ सकते हैं | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामन्य रहेगा |

सावधानी अपने परिवार का विशेष ध्यान रखें | भाग्य भरोषे कोई बड़े कार्य में धन निवेश ना करें |

धनु – यह सप्ताह आपके लिए काफी प्रभावशाली है | जो लोग धार्मिक,सामाजिक कार्यों में हैं | उनके लिए काफी प्रभावशाली सप्ताह है | सुदूर की यात्रा का योग बना हुआ है | यात्रा से आप लाभान्वित होंगे | इस सप्ताह आपके करीबी लोगों से अच्छा सहयोग मिलेगा | आपके अपने लोग आपके हर फैसले में आपके साथ रहेंगे | इस सप्ताह आप कोई स्थाई सम्पत्ति खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं | इसके लिए अच्छा समय है | धन निवेश के लिए भी शुभदायक सप्ताह है | शिक्षा के मामले में सामान्य सप्ताह है | प्रेम-सम्बन्धो तथा वैवाहिक जीवन के मामले में यह सप्ताह नाकारात्मक है | जीवन साथी से तनाव की स्थिति बनी हुई है | स्वास्थ के दृष्टि से इस सप्ताह आपके जीवन साथी के स्वास्थ की समस्या आपको परेशान करेगी | आपके स्वास्थ में भी कमी आयेगी |

सावधानीअपने जीवन साथी के तथा अपने सेहत का विशेष ध्यान दें | तनाव से दूर रहें |

मकर – कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस सप्ताह स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति का योग बना हुआ है | आर्थिक दृष्टि से आपके आय में वृद्धि होगी | धन बचत होगा | किसी के सुझाव से शुरू किये हुए कार्य से आप लाभान्वित होंगे | कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा | आपकी वाणी में कठोरता आएगी | आपकी भाषा से लोग दुखी होंगे | शिक्षा के दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके अनुकूल है | किसी प्रतियोगिता अथवा किसी प्रकार की परीक्षा में आप सफलता हाँसिल करेंगे | पढ़ाई में आपका मन लगेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह सप्ताह बिल्कुल ठीक नहीं है विशेषकर सप्ताह के मध्य और अन्तिम भाग में अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा | स्वास्थ के दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है |

सावधानीअपनी भाषा पर नियंत्रण रखें |

कुम्भ – इस सप्ताह आपकी वाणी बहुत अच्छी रहेगी | आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे | आपकी बातें सारगर्भित होंगी | इस सप्ताह विपरीत लिंगी मित्र से सहयोग मिलेगा | जिससे आप लाभान्वित होंगे | भाग्य आपका साथ देगा | आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा | आय में समानता रहेगी | धन निवेश के लिए अच्छा सप्ताह है | कार्य-व्यापार में उन्नति का योग है | व्यापार में साझेदारी के लिए अच्छा समय नहीं है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में यह सप्ताह ठीक नहीं है | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | इस सप्ताह आपके धार्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी  तथा धर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी | यह सप्ताह कर्ज के लेन-देन के लिए ठीक नहीं है | इस सप्ताह अकेले यात्रा से आपको हानि होने की सम्भावना बनी हुई है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानीइस हफ्ते कर्ज के लेन-देन से दूर रहें | व्यापार में साझेदारी से दूर रहें | अकेले यात्रा करनेसे बचें |

मीन – आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह आपके आय में निरन्तरता रहेगी | आपकी निर्णयकारी शक्ति काफी अच्छी रहेगी | परन्तु कोई बड़ा फैसला लेने से हानि होने की सम्भावना बनी हुई है | शिक्षा के मामले में काफी अच्छा सप्ताह है | पढाई में मन लगेगा | किसी प्रकार की परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | आपकी युक्तिबल काफी अच्छी रहेगी | किसी चीज को प्राप्त करने की प्रबल इच्छा रहेगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से सामान्य रहेगा | जो लोग विवाह के योग्य हैं | उनके लिए रिश्ते आयेंगे | ऐसा योग बना हुआ है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | कुछ लोगों के पेट और पेट के उपरी हिस्से में सर्जरी की सम्भावना बनी हुई है |

सावधानी अपने स्वास्थ के प्रति सावधान रहें | इस सप्ताह कोई बड़ा फैसला लेने से बचें |


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web