" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Sury Grahan 2019/ सूर्य ग्रहण 2019

तारीख : 6 जनवरी (रविवार ) 2019 

ग्रहण समय (IST) – प्रातः 4:05 से 09:11 बजे तक (भारतीय समयानुसार)

 सूतक –  मान्य नहीं 

सूतक में क्या करें और क्या न करें   

इस वर्ष प्रथम सूर्यग्रहण 6 जनवरी (रविवार ), 2019 को भारतीय समय के अनुसार ‘प्रातः  4:05 से  09:11 बजे’ के मध्य   होगा | यह ग्रहण भारत को छोड़कर विश्व के कई देशों में दिखाई देगा | भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इस लिए भारत में ‘सूतक’ मान्य नहीं होगा | (सूतक की मान्यता तभी होती है, जब ग्रहण दिखाई पड़ता है) अन्तरिक्ष में ग्रहों के साथ घटित होनेवाली घटना राशियों को भी प्रभावित करती हैं | यह ग्रहण चीन, जापान, कोरिया , रूस और मंगोलिया में दिखाई देगा |

     

राशियों पर सूर्यग्रहण का प्रभाव

मेष – इस सूर्यग्रहण से आपके पारिवारिक खुशियों पर प्रभाव पड़ेगा | पारिवारिक सुख में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा | उत्तेजना आप पर हावी रहेगी | भाग्य भरोषे कोई भी कार्य में अगले 30 दिनों तक आपको परेशान करेगी | ऐसे कार्य में धन निवेश से बचें | अपने माता-पिता के स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें |

वृषभ – आपके करीबियों से आपको धोखा मिलेगा | इस ग्रहण के प्रभाव से आपके आस-पास कोई अशुभ घटना घटित होने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | आपके आत्मबल में कमी आयेगी | अत्यन्त आवश्यक बातों को किसी और से कहने से बचें | उसे अपने तक ही सिमित रखें |

मिथुन – यह सूर्यग्रहण आपके जीवन-साथी के स्वास्थ को प्रभावित करेगा | अपने जीवन-साथी के स्वास्थ का विशेष ख़याल रखें | अगले 30 दिनों तक नई साझेदारी  में कोई भी कार्य ना करें | इससे आपको हानि होगी | वैवाहिक जीवन कष्टकारी होने की सम्भावना बनी हुई है |

कर्क – इस सूर्यग्रहण के प्रभाव से आप मान्सिक रूप से अशांत रहेंगे | आपका मन विचलित हो सकता है | आपको सुख की अनुभूति नहीं होगी | आप किसी प्रकार का कष्ट महसूस करेंगे और आर्थिक दृष्टि से धन हानि का योग भी बना हुआ है | आर्थिक मामले में कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें |

सिंह – यह सूर्यग्रहण आपके निर्णय-शक्ति को प्रभावित करेगा | कोई बड़ा निर्णय जो आपकी जिन्दगी में बदलाव लानेवाला हो | अभी ऐसे निर्णय लेने से बचें | आपके प्रेम-सम्बन्धों में बाधा उत्पन्न होने की सम्भावना बनी हुई है | आपके सन्तान के लिए कष्ट उत्पन्न होने की सम्भावना है | आपने सन्तान के प्रति सतर्क रहें |

कन्या – आपके लिए स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | अचानक स्थान परिवर्तन हो सकता है | सूर्यग्रहण के प्रभाव के कारण आपके आय में कमी आयेगी | अगले 30 दिनों तक किसी सम्पत्ति में धन निवेश ना करें | यह आपके लिए हानिकरक हो सकती है |

तुला – इस सूर्यग्रहण का प्रभाव आपके भाई-बहनों को प्रभावित करेगा | जिसके कारण आपके भाई-बहनों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है | तथा उनसे मान्सिक कष्ट मिलने की सम्भावना है | आपके लिए सम्पत्ति से हानि होने की सम्भावना बनी हुई है | अपने सम्पत्ति के प्रति सावधान रहें |

वृश्चिक – यह सूर्यग्रहण आपके स्वास्थ को प्रभावित करेगा | आप अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें | आपके आय में बाधा का योग बना हुआ है | अचानक आप बहुत आवेशित हो सकते हैं | आवेश में आकर या किसी के बहकावे में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं | जिससे आपको हानि होने की सम्भावना है | आपके आत्मबल में कमी आयेगी | तथा आपका मन भ्रमित रहेगा |

धनु – इस सूर्यग्रहण से आपका भाग्य प्रभावित होगा | जिसके कारण भाग्य आपका साथ नहीं देगा | किसी भी कार्य में सफल होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा | किसी भी प्रकार के व्यसन से आपको बहुत बड़ी हानि होने की सम्भावना है | इससे दूर रहें | गलत लोगों के संगति से हानि का योग बना हुआ है |

मकर – यह सूर्यग्रहण आपके कार्य में रुकावट उत्पन्न करेगा | आपके कार्य करने की क्षमता बाधित होगी | यह सूर्यग्रहण आपके लिए लम्बी यात्रा का योग बनायेगा | आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं |

कुम्भ – इस सूर्यग्रहण के प्रभाव से आपके आय में वृद्धि होगी | आपके कार्य में वृद्धि होने की सम्भावना है | कोई बड़ी घटना से अत्यधिक धन हानि की सम्भावना बनी हुई है | ऐसी परिस्थितियों से सावधान रहें |

मीन – यह सूर्यग्रहण आपके लिए आपमान का भय उत्पन्न कर सकता है | आपको कहीं समाज में अपमानित होना पड़ सकता है | आपके स्थान परिवर्तन का प्रबल योग बना हुआ है | नौकरी करने वाले ‘मीन’ राशि के जातक की कुण्डली में यदि ‘केतू, सूर्य, शनि’ प्रभाव में हैं तो सावधान रहें तथा अपने बड़े अधिकारीयों को प्रसन्न रखें |


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web