" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Sury Grahan 2019/ सूर्य ग्रहण 2019

तारीख : 2-3 जुलाई   2019 

ग्रहण समय (IST) – 2 जुलाई रात्रि  11:30 से  3 जुलाई प्रातः 2:15 बजे तक (भारतीय समयानुसार)

 सूतक –  मान्य नहीं 

इस वर्ष का दूसरा सूर्यग्रहण 2-3 जुलाई , 2019 को भारतीय समय के अनुसार 2 जुलाई रात्रि  11:30 से  3 जुलाई प्रातः 2:15 बजे तक रहेगा  | यह ग्रहण भारत को छोड़कर विश्व के कई देशों में दिखाई देगा | भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इस लिए भारत में ‘सूतक’ मान्य नहीं होगा | (सूतक की मान्यता तभी होती है, जब ग्रहण दिखाई पड़ता है) अन्तरिक्ष में ग्रहों के साथ घटित होनेवाली घटना राशियों को भी प्रभावित करती हैं | 

    

राशियों पर सूर्यग्रहण का प्रभाव

मेष – इस सूर्यग्रहण से आपके पारिवारिक खुशियों पर प्रभाव पड़ेगा | आपके करीबी लोगों से धोखा मिलने का योग बना हुआ है | तथा उनसे वाद-विवाद होने के कारण मनमुटाव रहेगा | उत्तेजना आप पर हावी रहेगी | आपके पुरुषार्थ में कमी रहेगी | किसी भी कार्य में आपका मन नहीं लगेगा | तथा आपके आत्मबल में भी कमी रहेगी |

वृषभ  आपके लिए धन हानि का योग बना हुआ है | आपकी वाणी दूषित होगी | आप किसी को कहना कुछ और चाहेंगे परन्तु आपसे वचन कुछ और ही निकलेगा | आपके बड़े भाई से आपका विवाद हो सकता है | जिसके कारण आपको बहुत कष्ट होगा | आपके स्वास्थ क समस्या भी आपको परेशान करेगी |

मिथुन – यह सूर्यग्रहण आपके लिए काल्पनिक भय उत्पन्न करेगा | आप भविष्य के बारे में सोच कर भयभीत होंगे | आपके पुरुषार्थ में कमी रहेगी | आपके अन्दर स्वार्थपरता बढ़ेगी | आपका मन उद्वेलित होगा | आप बेचैनी महसूस करेंगे | अचानक कहीं आपको चोट लग सकती है | तथा जल से आपको नुकसान होने की सम्भावना बनी हुई है | गहरे जल से दूर रहें |

कर्क इस सूर्यग्रहण के प्रभाव से आप मानसिक  रूप से अशांत रहेंगे | आपका मन विचलित हो सकता है | आपको सुख की अनुभूति नहीं होगी | आप किसी प्रकार का कष्ट महसूस करेंगे और आर्थिक दृष्टि से धन हानि का योग भी बना हुआ है | आर्थिक मामले में कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें |

सिंह  यह सूर्यग्रहण आपके आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेगा | आपके आय में बाधा उत्पन्न होगी |   बहुत से लोगों के अन्दर गलत तरीके से धन प्राप्त करने की प्रवृत्ति उत्पन्न होगी | अत्यधिक धन प्राप्ति की इक्षा प्रबल होगी | आपका मन अशान्त रहेगा |

कन्या – सूर्यग्रहण के प्रभाव से बहुत से लोगों की नौकरी रुकने की सम्भावना बनी हुई है | आपके कार्य-व्यापार में भी बाधा का योग बना हुआ है | पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है | तथा उनके स्वास्थ की गम्भीर समस्या उत्पन्न होने की सम्भावना बनी हुई है | आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी | छोटी-छोटी बातों पर आप क्रोधित होंगे | कार्य-क्षेत्र और परिवार के कारण आप तनावग्रस्त रहेंगे |

तुला – इस सूर्यग्रहण का प्रभाव आपके पिता से सम्बन्धित कोई बड़ा कष्ट उत्पन्न होने का प्रबल योग बना हुआ है | परिवार में वरिष्ठ लोगों के स्वास्थ की समस्या बढ़ेगी | भाग्य भरोषे जो कार्य है उसमे रुकावट उत्पन्न होगी | तथा उनसे मान्सिक कष्ट मिलने की सम्भावना है | ग्रहाण के 10-15 दिन पहले आपके लिए सम्पत्ति से हानि होने की सम्भावना बनी हुई है | अपने सम्पत्ति के प्रति सावधान रहें | किसी अचल सम्पत्ति में धन निवेश करने से बचें |

वृश्चिक – यह सूर्यग्रहण आपके स्वास्थ को प्रभावित करेगा | आप अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें | भाग्य आपका साथ नहीं देगी | कार्य-स्थल पर बड़े अधिकारियों से कुछ वाद-विवाद के कारण कोई बड़ी हानि हो सकती है | आपके आय में बाधा का योग बना हुआ है | अचानक आप बहुत आवेशित हो सकते हैं | आवेश में आकर या किसी के बहकावे में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं | जिससे आपको हानि होने की सम्भावना है | आपके आत्मबल में कमी आयेगी | तथा आपका मन भ्रमित रहेगा |

धनु – इस सूर्यग्रहण से आपका भाग्य प्रभावित होगा | जिसके कारण भाग्य आपका साथ नहीं देगा | किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलेगा | जीवनसाथी के स्वास्थ की बड़ी समस्या उत्पन्न होगी, जो काफी लम्बे सामय तक आपको परेशान कर सकती है | रिश्ते टूटने की सम्भावना भी बनी हुई है | किसी भी प्रकार की नई साझेदारी में किये गए कार्य से आपको बड़ी हानि होगी |

मकर – यह सूर्यग्रहण आर्थिक मामले में आपके अनुकूल रहेगा | पुराने कर्ज से आपको मुक्ति मिलेगी | किसी से शत्रुता का भाव है या किसी प्रकार का शत्रुता है तो वो समाप्त होगा | परन्तु जीवन साथी के साथ वाद-विवाद और बढ़ेगा | रिश्ते टूटने की भी प्रबल सम्भावना बनी हुई है | आपके स्वास्थ क समस्या आपको परेशानी में डाल सकती है |

कुम्भ – इस सूर्यग्रहण के प्रभाव से गर्भवती महिलाओं को हानि होने की सम्भावना बनी हुई है | जो लोग शिक्षार्थी हैं उनका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा | आपका मन विचलित होगा | जो लोग शिक्षा में कहीं दाखिला लेना चाहते हैं, उनको उचित स्थान नहीं मिलेगा | आपका मन भटकेगा | नाकारात्मक सोच रहेगी | सन्तान के कारण आपको काष्ट होगा |

मीन – यह सूर्यग्रहण आपके चल-अचल सम्पत्ति के हानि का योग बना हुआ है | सम्पत्ति के लिए परिवार में वाद-विवाद की सम्भावना बनी हुई है | आपकी माता के स्वास्थ खराब होने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | पारिवारिक सुख में कमी रहेगी | आप तनावग्रस्त रहेंगे | आपका मन अशान्त रहेगा |


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web