" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है " - पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है " - पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Surya Grahan 2018 – सूर्य ग्रहण 2018

 तारीख : 11 अगस्त 2018 

ग्रहण समय (IST) : दोपहर 1:32 से सायं 5:00 बजे तक  

(भारतीय समयानुसार)

कुल अवधि – लगभग 3 घंटे 35 मिनट  के लिए आंशिक सूर्य ग्रहण

 सूतक –  भारत में मान्य नहीं

सूतक का समय – भारत में मान्य नहीं

2018 का अंतिम  सूर्य ग्रहण 11 अगस्त  2018 में होगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस ग्रहण को  उत्तरी अमेरिका, उत्तरी- पश्चिमी एशिया, दक्षिण कोरिया, मास्को, चीन आदि देशों में देखा जाएगा।

भारत में सूर्य ग्रहण के नहीं दिखाई देने के कारण भारत में ग्रहण का सूतक काल शून्य रहेगा। ग्रहण एक खगोलीय घटना मात्र नहीं हैं जहां एक तरफ इसका वैज्ञानिक महत्व है तो वहीं दूसरी तरफ ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह एक आध्यात्मिक घटना होती है जिसका समस्त प्राणियों पर प्रभाव पड़ता है। विशेषकर सूर्य ग्रहण एवं चंद्र ग्रहण का। परंतु ऐसा नहीं है कि ग्रहण का सभी प्राणियों पर बुरा ही प्रभाव पड़ता है कुछ राशियों पर इस ग्रहण का अच्छा प्रभाव भी पड़ता है। इस  वर्ष भी ग्रहण कुछ राशियों के लिए अच्छा समाचार ला रहे हैं तो कुछ राशि के लिए कुछ समस्याएं भी।

यदि आपकी कुंडली में ग्रहण दोष  है तो “ग्रहण दोष शांति पूजा” के लिए यह दिन सर्वोत्तम है. “पितृ दोष शांति ” और  “वैदिक सूर्य शांति पूजा ” के लिए भी यह दिन उपयुक्त माना जाता है. इस दिन किये गये कार्यों का प्रभाव कई गुना अधिक हो जाता है इसलिए मन्त्र सिद्धि और किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए ग्रहण का  दिन अत्यंत ही उपयुक्त माना गया है.

दान :  चावल , आटा , दाल , वस्त्र , फल इत्यादि का दान सर्वोत्तम

ग्रहण सूतक में निषिद्ध कर्म 


Puja of this Month

Rashifal 2026

Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web