" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Tripindi Shradh/त्रिपिंडी श्राद्ध 

ज्ञात – अज्ञात पितृ दोष शांति के लिए त्रिपिंडी श्राद्ध 

Tripindi Shradh : Request Now 

पितृ दोष का सबसे सामान्य कारण आपके अपने घर या ननिहाल में आपके जन्म से पूर्व किसी सदस्य की अकाल मृत्यु हो जाती है और उसका दाह – संस्कार उचित तरीके से नहीं किया गया होता है तो ऐसी स्थिति में यह दोष उत्पन्न होता है। इसके अलावा यदि किसी कि भूमि या संपत्ति पर आपने बल पूर्वक अधिकार किया हो , जाने – अनजाने आपके पूर्वजों ने किसी की हत्या की हो या किसी को इतना सताया हो कि उस दुःख के कारण उसकी मृत्यु हो गयी हो तो आने वाली पीढ़ी में पितृ दोष स्वतः उत्पन्न हो जाता है . पितृ दोष अत्यंत ही हानिकारक होता है क्योंकि यह उस व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को धीरे – धीरे दीमक की तरह नुकसान पहुंचता है और इसका इलाज ग्रह शांति नहीं है।

देखें मेरा पितृ दोष के कारण और निवारण के ऊपर विस्तृत वीडियो

आपकी कुंडली में चाहे कितने भी अच्छे योग क्यों ना हों, यदि आपकी कुंडली में पितृ दोष है तो जीवन अत्यंत संघर्षमय हो जायेगा। पितृ दोष के प्रभाव के कारण होने वाले सामान्य प्रभाव निम्न हैं –

  • धन हानि
  • अनावश्यक के विवाद
  • परिवार में क्लेश
  • शुभ कार्यों में विलम्ब
  • संतान हीनता
  • अचानक दुर्घटना का योग
  • नौकरी-व्यापार में असफलता
  • अकाल मृत्यु
  • घातक हथियारों या हिंसक जंतुओं के कारण मृत्यु
  • अग्नि या विस्फोटकों से हानि इत्यादि के अलावा जीवन के हर क्षेत्र में समस्याओं की भरमार रहती है।

पितृ दोष शांति के लिए भाद्रपद माह की पूर्णिमा से लेकर अश्विन माह की अमावस्या तक का समय सर्वमान्य रूप से निर्धारित है , इसे पितृ पक्ष भी कहते है. इसके अलावा पितृ शांति प्रत्येक माह की अमावस्या को भी कराया जा सकता है।  पितृ दोष शांति के लिए होली के अगले दिन से लेकर नवरात्री प्रारम्भ होने से पूर्व अर्थात चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रथमा तिथि से लेकर अमावस्या तक का समय भी सर्वोत्तम होता है , इसका एक लाभ यह भी है कि  चूँकि हमारा संवत्सर नवरात्र के प्रथम दिन से प्रारंभ होता है अतः इस समय पितृ शांति कारने से घर – परिवार में कोई शुभ कर्म जैसे शादी, गृह प्रवेश इत्यादि करने में कोई रुकावट नहीं होती है .

यह तब कराना चाहिए जब आपकी कुंडली में पितृ दोष हो परन्तु यह ज्ञात ना हो कि परिवार में किसकी अकाल मृत्यु हुई है , यह श्राद्ध ज्ञात और अज्ञात दोनों ही प्रकार के पितरो की शांति के लिए सर्वोत्तम है .

Tripindi Shradh : Request Now 

 

 


Puja of this Month

Rashifal 2026

Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web