" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Weekly Rashifal /साप्ताहिक राशिफल 

15-21 April 2019

देखें अप्रैल माह में पड़ने वाले शुभ महूर्त एवं योग 

Rashifal 2019/ राशिफल 2019

यह राशिफल सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. यह बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेषइस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि रहेगी | आपकी ख्याति में वृद्धि होगी | कार्य करने की क्षमता काफी बढ़ी रहेगी | किसी भी कार्य-व्यापार में परिश्रम से लाभ मिलेगा | इस सप्ताह आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे | जिनसे आपको लाभ मिलेगा | आर्थिक मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | धन खर्च बढ़ेगा | घर-परिवार में अप्रत्याशित धन-खर्च होगा | इस सप्ताह तनाव बढ़ेगा | किसी से वाद-विवाद होने की भी सम्भावना बनी हुई है | भाग्य का साथ नहीं रहेगा . आपके उत्साह में वृद्धि रहेगी | अत्यधिक उत्साह में आकर आप धन निवेश के मामले में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं | शिक्षा के दृष्टिकोण से सामान्य सप्ताह है | सुदूर के यात्रा से आपको लाभ मिलेगा | सुदूर की यात्रा सम्भावित है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टि से सामान्य रहेगा |

सावधनी सोच-समझकर धन- खर्च करें | भाग्य भरोसे कोई कार्य ना करें | अत्यधिक उत्साह में किसी व्यापार में धन निवेश ना करें | परिवार में किसी से तनाव की स्थिति उत्पन्न ना करें | वाद-विवाद से बचें |

वृषभ आर्थिक मामले में यह सप्ताह आपके काफी अनुकूल रहेगा | आपके आय में वृद्धि रहेगी | इस सप्ताह अचानक आय अप्रत्याशित       हो सकती है | परिवार से कहीं दूर जाने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | कॅरियर और निवेश के दृष्टिकोण से आप इस सप्ताह कुछ बड़ा धन निवेश करने की सोचेंगे , परन्तु इसके लिए सही समय नहीं हैं | स्थाई सम्पत्ति में जो लोग धन निवेश करना चाहते हैं, कर सकते हैं | इसके लिए सही समय है | शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | पढ़ाई में मन लगेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके काफी अनुकूल रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी | विवाह के लिए काफी अच्छा समय है | जो लोग विवाह योग्य हैं | उनके विवाह का प्रबल योग बना हुआ है | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह ठीक नहीं है | आपके स्वास्थ की समस्या आपको परेशानी में डाल सकती है |

सावधानी इस सप्ताह किसी प्रकार का कोई बड़ा धन निवेश ना करें | अपने स्वास्थ के प्रति सतर्कता बरतें |

मिथुनइस सप्ताह आपको बहुत अच्छी ख्याति मिलेगी | इस सप्ताह आपका ज्यादा समय लोगों के बीच व्यतीत होगा | जिससे आपको प्रसन्नता होगी | आपके पुरुषार्थ और पराक्रम में वृद्धि रहेगी | इस सप्ताह कार्य-व्यापार में आपके भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा | विशेषकर आपके बडे भाई के सहयोग से आपको अच्छी सफलता और लाभ मिलेगा | इस सप्ताह साझेदारी में कोई कार्य-व्यापार करने से आपको हानि होगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों में तनाव की स्थित रहेगी | शिक्षा के मामले में कठिनाई भरा सप्ताह रहेगा | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | बुद्धि के बल पर सफलता का योग बना हुआ है | इस सप्ताह बहुत से लोगों से जान-पहचान होगी मगर अच्छे मित्र नहीं बनेंगे | स्वास्थ के मामले में भी यह सप्ताह ठीक नहीं है | आपके जीवन साथी का स्वास्थ अचानक खराब हो सकता है |

सावधानी आप अपने शिक्षा पर विशेष ध्यान दें | मन लगाकर पढ़ाई करें | साझेदारी में कोई कार्य-व्यापार ना करें | विवाह इत्यादि के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है | अपने जीवन साथी के स्वास्थ का विशेष ख़याल रखें |

कर्ककॅरियर और आर्थिक मामले में यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा | इस सप्ताह अचानक आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बना हुआ है | आपके आय में भी वृद्धि होगी | इस सप्ताह आप कोई कर्ज लेंगे तो उसे जल्दी चुका नहीं पायेंगे | कार्य-व्यापार के मामले में आप कुछ अच्छे निर्णय ले सकेंगे | जो लोग राजनैतिक या सामाजिक कार्यों में हैं उनको इस सप्ताह काफी अच्छी सफलता मिलने का योग बना हुआ है | भाई-बहनों का अच्छा सहयोग मिलेगा | शिक्षा के मामले में भी काफी अच्छा सप्ताह है | किसी भी परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता मिलाने का पूरा योग बना हुआ है | जो लोग सन्तान के लिए प्रयासरत हैं, उनको सन्तान प्राप्ति होने की पूरी सम्भावना है | आपके सन्तान से आपको सुख की प्राप्ति होगी | प्रेम सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में यह सप्ताह बिल्कुल ठीक नहीं है | रिश्तों में वाद-विवाद की सम्भावना बनी हुई है | जीवन साथी से तनाव की स्थिति बनी हुई है | स्वास्थ के मामले में इस सप्ताह आपके पेट से सम्बन्धित कोई लम्बे समय की बिमारी प्रारम्भ होने की सम्भावना बनी हुई है | जिन लोगों को पहले से यह बिमारी है, तो इस सप्ताह बढ़ सकती है | केवल भाग्य  भरोसे  कोई कार्य पूर्ण नहीं होगा |

सावधानी भाग्य भरोसे  कोई कार्य ना छोड़ें | वैवाहिक मामले में वाद-विवाद से बचें | जीवन साथी से तनाव की स्थिति ना उत्पन्न करें | इस सप्ताह किसी से कोई नया कर्ज लेने से बचें | अपने स्वास्थ का विशेष ख़याल रखें |

सिंह इस सप्ताह आपका भाग्य बहुत प्रबल है | पहले के किये हुए परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा | भाग्य भरोसे  कार्य में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | इस सप्ताह आप किसी भी कार्य में हाथ लगाएंगे, उसमे आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी | जो लोग सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में हैं उनको इस सप्ताह कोई बड़ा उत्तरदायित्व मिलने की पूर्ण सम्भावना बनी हुई है | आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बना हुआ है | आर्थिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपके आय में वृद्धि रहेगी | आय के अतिरिक्त श्रोत भी हो सकते हैं | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | किसी भी प्रकार के निर्णय के लिए काफी अच्छा समय है | आपकी दूर दृष्टि काफी अच्छी रहेगी | आप कोई भी निर्णय सोच-समझकर लेंगे | इस समय आपको किसी भी प्रकार की होने वाली घटना का    पूर्वाभास होता रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके अनुकूल नहीं हैं | जीवन साथी से मनमुटाव की स्थिति रहेगी | प्रेम-सम्बन्धों में स्थिरता नहीं रहेगी | साथी के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होगा | स्थाई सम्पत्ति के लिए काफी अच्छा समय है | भूमि, भवन, वाहन इत्यादि लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं | सन्तान के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है | गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ में कमी होने की सम्भावना बन रही है | पारिवारिक दृष्टि से इस सप्ताह बहनों से वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना बनी हुई है |

सावधानीगर्भवती महिलाओं का विशेष रूप से खयाल रखें | जीवन साथी से मनमुटाव ना उत्पन्न करें | कुटुम्ब में बहनों से वैचारिक स्थिति ना बनने दें | अपने सन्तान के प्रति सतर्क रहें |

कन्याकार्य व्यापार के क्षेत्र में इस सप्ताह जो लोग कहीं सुदूर व्यापार कर रहे हैं, उनको लाभ मिलने का योग है | इस समय जो लोग साझेदारी में कोई कार्य-व्यापार कर रहे हैं, या करना चाहते हैं | उनको भी लाभ मिलेगा ऐसा योग बना हुआ है | आय में वृद्धि रहेगी | इस सप्ताह आपके परिवार में अचानक कोई घटना दुर्घटना का योग बना हुआ है | परिवार के कारण आपको मानसिक  अशांति रहेगी और बेवजह धन खर्च होगा | स्थाई सम्पत्ति में जो लोग धन निवेश करना चाहते हैं | उनके लिए यह सप्ताह बिल्कुल ठीक नहीं है | इस सप्ताह आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | आप इस सप्ताह बहुत सही निर्णय लेंगे |  कार्यस्थल पर जो स्थानीय लोग हैं उनसे कुछ वाद-विवाद होने की सम्भावना बनी हुई है , परन्तु आपका प्रभाव अधिक रहेगा  और आप अपने युक्ति बल से सब सम्भाल लेंगे | इस सप्ताह आपके भाइयों का सहयोग मिलेगा | प्रेम-सम्बन्धों के मामले में इस सप्ताह कठिनाई रहेगी | वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा | शिक्षा के मामले में अच्छा सप्ताह है | परिश्रम से सफलता का योग बना हुआ है | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानीअपने परिवार के प्रति सतर्क रहें | कार्य स्थल पर किसी से वाद-विवाद ना करें | इस सप्ताह किसी स्थाई सम्पत्ति में निवेश ना करें |

तुला इस सप्ताह आपके मन में स्वार्थता बढ़ेगी | आर्थिक मामले में अच्छा सप्ताह है | आपके आय में अधिकता रहेगी | व्यक्तिगत रूप से किये गए कार्यों में आपको अच्छी सफलता नही मिलेगी | परिश्रम का उचित परिणाम नहीं मिलेगा | कोई भी कार्य थोड़ा विलम्ब से होगा | आपका आत्मबल कमजोर रहेगा | मन विचलित हो सकता है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में सामान्य सप्ताह रहेगा | जीवन साथी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा | परन्तु आपके जीवन साथी का व्यवहार आपको परेशान करेगा | इस सप्ताह जो लोग अपने जीवन-साथी के साथ मिलकर कोई कार्य-व्यापार करतें हैं तो इसमें आपको लाभ मिलेगा | इस सप्ताह आपके जीवन साथी पर अचानक धन खर्च होने का प्रबल योग बना हुआ है | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | करीबी लोगों से आपको परेशानी होगी | भाई-बहनों से कटुता उत्पन्न होगी | भाग्य आपका बहुत सहयोगी नहीं रहेगा | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी भाई-बहनों से वाद-विवाद करने से बचें | अत्यधिक परिश्रम से घबराएँ नहीं | भाग्य भरोसे  कोई कार्य ना करें | आत्मबल में वृद्धि के लिये “भवान सूर्यदेव” को अर्घ्य दें | और आदित्यहृदय का पाठ करें | धन खर्च सोच-समझ कर करें |

वृश्चिक कॅरियर और व्यापारिक दृष्टि से इस सप्ताह कुछ वाद-विवाद होने की सम्भावना बनी हुई है परन्तु जो लोग नौकरी में हैं उनके लिए काफी अच्छा समय है | उनको नए प्रस्ताव मिल सकते हैं | कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी | जिसके कारण आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगे | इस सप्ताह अचानक आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है | गलत लोगों के बहकावे में आकर आप बेवजह धन खर्च कर सकते हैं | परिश्रम अधिक करना पड़ेगा | आपके करीबी मित्रों से धोखा मिल सकता है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा | जो लोग अपने प्रेम-सम्बन्धों को स्थाई रिश्तों में बदलना चाहते हैं  तो बदल सकते है | जो लोग शादी के योग्य हैं उनके लिए रिश्ते आ सकते हैं | शिक्षा की दृष्टि से यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा | आपको किसी परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलाने की सम्भावना बनी हुई है | इस सप्ताह आपके घर में किसी बहुमूल्य चीज के नुकसान होने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सामान्य सप्ताह रहेगा | वाहन से हानि का योग है |

सावधानी अपने करीबी मित्रों से सावधान रहें | किसी के बहकावे में ना पड़ें | धन-खर्च सोच-समझकर करें | कार्य व्यापार में किसी से वाद-विवाद ना करें | घर की बहुमूल्य चीजों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें | अपने वाहन से सावधान रहें |

धनुइस सप्ताह कॅरियर के मामले में कुछ अस्थिरता रहेगी | इस सप्ताह आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा | जिससे आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | स्थाई सम्पत्ति के लिए काफी अच्छा समय है | वाहन, भूमि, भवन इत्यादि में धन निवेश कर सकते हैं | सन्तान से सुख मिलेगा | जो लोग सन्तान के लिए प्रतीक्षारत हैं उनको सन्तान की प्राप्ति होगी | प्रेम-सम्बन्ध तथा वैवाहिक जीवन के मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद रहेगा | बहुत से लोगों के रिश्ते टूट सकते हैं | पारिवारिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपके भाई बहनों का सहयोग मिलेगा तथा उनसे प्रेम बढ़ेगा | परिस्थिति वश दूरी भी हो सकती है | शिक्षा के मामले में सामान्य सप्ताह रहेगा | आपके लिए यात्रा का योग बना हुआ है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | आपके स्वास्थ की समस्या आपको परेशान कर सकती है |

सावधानी आप अपने कॅरियर के प्रति सतर्कता बरतें | जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न करें | अपने स्वास्थ का ख़याल रखें |

मकर इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी | अत्यधिक धन खर्च होगा | इस सप्ताह आप अपने घर में कुछ सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं | आय में निरन्तरता रहेगी | आप धन का बचत नहीं कर पायेंगे | कर्ज से मुक्ति मिलेगी | सुदूर के व्यापार से आपको लाभ मिलेगा | यात्रा का योग बना हुआ है | परिवार में पिता अथवा किसी बड़े से वैचारिक मतभेद हो सकता है | पैतृक सम्पत्ति के विवाद में आपको कठिनाई होगी | आपके पराक्रम में वृद्धि रहेगी | भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा | स्थान परिवर्तन से आपको लाभ मिलेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | सम्बन्धों में कठिनाई होगी | जिन लोगों का विवाह होने वाला है | उनके लिए अचानक अवरोध उत्पन्न हो सकता है | शिक्षा के दृष्टिकोण से साम्कन्य सप्ताह रहेगा | इस सप्ताह कुछ गलत लोगों से आपका वाद-विवाद हो सकता है | जो काफी लम्बे समय तक रहेगा | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सामान्य सप्ताह रहेगा |

सावधानी अत्यधिक धन खर्च पर अंकुश करें | पिता या अपने से बड़े अधिकारियों से वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न करें | गलत लोगों से विवाद में ना पड़ें | पैतृक सम्पत्ति में कठिनाइयो से दूर रहें | अपनी वाणी पर संयम रखें | विवाह में अवरोध उत्पन्न ना होने दें |

कुम्भइस सप्ताह आपके कार्य-व्यापार में रुकावट का योग बना हुआ है | आपको परिश्रम का उचित परिणाम नहीं मिलेगा | सफलता देर से मिलेगी | आपका मन विचलित रहेगा | एक साथ कई चीजों के बारे में सोचेंगे | आपके अन्दर नाकारात्मक विचार आयेंगे | बहुत से लोगों के लिए पदोन्नति का योग बना हुआ है | इस सप्ताह आपके पिता, गुरु, और बड़े लोगों का काफी अच्छा सहयोग मिलने की सम्भावना प्रबल है | तथा इनसे सलाह ले कर कोई कार्य करेंगे तो उसमे आपको अच्छी सफलता मिलेगी | आर्थिक मामले में सप्ताह सामान्य रहेगा | आय में रुकावट के साथ निरन्तरता बनी रहेगी | विपरीत लिंगी के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा | जीवन साथ के सहयोग से तथा उनसे सलाह करके कोई भी कार्य करेंगे तो उसमे आपको लाभ मिलेगा | तथा आपका भाग्य भी साथ देगा | प्रेम सम्बन्धों में मधुरता रहेगी | शिक्षा के मामले में सप्ताह सामान्य रहेगा | स्वास्थ के मामले में आपकी माता की सेहत आपको परेशान करेगी |

सावधानी परिश्रम से घबरायें नहीं | मन को विचलित ना होने दें | एकाग्रता बनाये रखें | मन की शान्ति के लिए हरी चीजों का प्रयोग करें | तथा “ भगवान गणेशजी” की पूजा करें | अपनी माता के सेहत का विशेष ध्यान रखें |

मीनइस सप्ताह आपका मन उत्साहित रहेगा | कार्य करने की क्षमता काफी अच्छी रहेगी | आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि रहेगी | आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि रहेगी | फिर भी कार्यस्थल पर रुकावट का योग बना हुआ है | अचानक आपके कार्य-व्यापार में अस्थिरता उत्पन्न होगी | इस सप्ताह आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलते मिलते टल जायेगी | भाग्य का साथ रहेगा  | परिवार में कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है | तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है | बहुत से लोगों इस सप्ताह कोई पुराना घर या वाहन खरीद सकते हैं | लेकिन इसमें आपको हानि हो सकती है | साझेदारी में कार्य करने के लिए अच्छा समय नहीं है | प्रेम-सम्बन्धो तथा वैवाहिक जीवन के मामले में अच्छा सप्ताह नहीं है | विचारधार ठीक नहीं रहेगी | सम्बन्ध टूटने की भी सम्भावना बनी हुई है | शिक्षा तथा स्वास्थ के मामले में सामान्य सप्ताह रहेगा | जो लोग शेयर इत्यादि में कार्य कर रहे हैं | उनको निवेश के लिए अच्छा समय है |

सावधानीकार्यक्षेत्र में अस्थिरता को दूर करने के लिए “भगवान् विष्णुजी तथा गणेशजी” की आराधना करें तथा धर्म स्थान पर ‘गुरु’ सम्बन्धित दान जैसे पीला फल तथा पीले  वस्त्र का दान करें तथा वृक्षों की सेवा करें | इससे आपको लाभ मिलेगा | साझेदारी में कोई कार्य ना करें | रिश्तों को टूटने से बचाएँ |              

              


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web