" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

 

Weekly Rashifal /साप्ताहिक राशिफल 

18-24 March 2019

देखें मार्च माह में पड़ने वाले शुभ महूर्त एवं योग 

Rashifal 2019/ राशिफल 2019

यह राशिफल सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. यह बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष – इस सप्ताह आपके काफी अनुकूल रहने वाला है | कार्यक्षेत्र में उन्नति तथा सफलता का योग बना हुआ है | आपका मन उत्साह से भरा रहेगा | किसी से कोई शत्रुता है तो वो समाप्त होगी | शिक्षा के मामले में सामान्य सप्ताह रहेगा | इस सप्ताह आपकी सोच नाकारात्मक रहेगी | पारिवारिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपके किसी करीबी व्यक्ति या जीवन साथी से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है | प्रेम-सम्बन्धों के मामले में अच्छा सप्ताह रहेगा | बहुत से लोगों के नये सम्बन्ध जुड़ने की सम्भावना बनी हुई है | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी परिवार में वाद-विवाद की स्थिति ना उत्पन्न करें | नकारात्मक सोच से दूर रहें |

वृषभइस सप्ताह आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | आय में समानता रहेगी | आपकी वाणी शोधपूर्ण रहेगी | इस हफ्ते आपके अन्दर किसी नये चीजों की खोजबीन की प्रवृत्ति बनेगी | आपके लिए यात्रा का योग बना हुआ है | दूर की यात्राएँ होंगी | जिसके कारण परिवार से दुरी बढ़ेगी | तथा परिवार में किसीसे वाद-विवाद तथा वैचारिक मतभेद भी होने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | इस सप्ताह आपका मन अशान्त रहेगा | शिक्षा के मामले में समानता रहेगा | जो लोग विवाह के योग्य हैं | उनके लिए रिश्ते आयेंगे | स्वास्थ के दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपके स्वास्थ में कमी आयेगी |

सावधानी अपने स्वास्थ का ख़याल रखें | परिवार में वैचारिक मतभेद से दूर रहें | तथा अपने मन को नियंत्रण में रखें |

मिथुन इस सप्ताह आपका भाग्य सहयोगी रहेगा | कार्य-व्यापार में उन्नति का योग बना हुआ है | व्यक्तिगत जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न होगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन कष्टकारी रहेगा | आपके जीवन-साथी को कुछ कष्ट उत्पन्न हो सकता है | इस सप्ताह आपकी कामेक्षा बहुत प्रबल रहेगी | आपके उत्साह में वृद्धि रहेगी | आपकी महत्वाकांक्षाएँ बढ़ी रहेंगी | एक साथ बहुत सी चीजों के बारे में आप सोचेंगे | इस सप्ताह आप खरीदारी अधिक कर सकते हैं | शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का योग बना हुआ है | इस सप्ताह आप कोई नई योजना बना सकते हैं | इसके लिए काफी अच्छा समय है | सन्तान से कष्ट होगा | स्वास्थ के मामले में सामान्य सप्ताह रहेगा |

सावधानी अपने सन्तान के प्रति सतर्क रहें | जीवन साथी से वाद-विवाद से दूर रहें |  अपनी उत्तेजनाओं पर नियंत्रण रखें | अपनी महत्वाकांक्षाओं को नियन्त्रित करें |

कर्क आर्थिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह अनावश्यक रूप से धन खर्च होने की सम्भावना बनी हुई है | आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | आपकी वाणी  बहुत प्रभावशाली रहेगी | शिक्षा के मामले में इस सप्ताह कुछ रुकावट के साथ सफलता मिलने का योग बना हुआ है | आपके आत्मबल में वृद्धि रहेगी | आपका मन प्रसन्न रहेगा | इस सप्ताह के मध्य भाग में आपके किसी करीबी व्यक्ति से वाद-विवाद होने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | इस सप्ताह आपके प्रेम-सम्बन्ध बेहतर होंगे | तथा सम्बन्धों में मधुरता रहेगी | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी करीबी लोगों विशेषकर महिलाओं से वाद-विवाद से दूर रहें | अनावश्यक धन खर्च से बचें |

सिंह इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगी | कार्य-व्यापार में आपको सहायता मिलेगी | आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | इस सप्ताह आपको कोई शुभ समाचर मिलने का योग बना हुआ है | सन्तान को कष्ट होगा | तथा इसके कारण आपको मान्सिक अशांति रहेगी | आपकी सोच मंद रहेगा | जिसके कारण आप कोई भी सही निर्णय नहीं ले पायेंगे | शिक्षा के मामले में इस सप्ताह अत्यधिक प्रयास के बाद सफलता मिलाने का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से सामान्य सप्ताह रहेगा | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | आपके शारीर में कोई अंदरूनी तकलीफ उत्पन्न होने की सम्भावना बनी हुई है |

सावधानी अपने सेहत पर विशेष ध्यान दें | शिक्षा में सफलता के लिए अपने प्रयासों को बढायें | अपने सन्तान के प्रति सावधानी बरतें | तथा उसका ध्यान रखें |

कन्या इस सप्ताह आप कहीं कोई कार्य व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो अपने जीवन साथी के साथ मिलकर शुरू कर सकते हैं | जीवन साथी के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा | प्रेम सम्बन्धों में मधुरता रहेगी | जो लोग विवाह के योग्य हैं | उनका विवाह होने का पूर्ण योग है | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा | पारिवारिक मामले में इस सप्ताह मतभेद उत्पन्न होने की सम्भवना बनी हुई है | पिता से वैचारिक मतभेद की सम्भावना बनी हुई है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपके पिता को कुछ कष्ट होने की सम्भावना बनी हुई है |

सावधानी कोई भी फैसला अपने जीवन साथी से मिलकर करें | इससे आपको सफलता मिलेगी | पिता से वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न करें | तथा अपने पिता के सेहत का ख़याल रखें | परिवार में मतभेद ना उत्पन्न करें |

तुलाआर्थिक मामले में इस सप्ताह के मध्य मे अचानक आपके आय में वृद्धि का योग बन रहा है | इस सप्ताह आपकी मान्सिक उल्झन और बढ़ेगी | मन अशान्त रहेगा | आप कोई सही निर्णय नहीं कर पायेंगे | व्यापार में साझेदारी का प्रबल योग बना हुआ है | शिक्षा के मामले में भी उन्नतिदायक सप्ताह रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से सामान्य सप्ताह रहेगा | इस सप्ताह के मध्य और अन्तिम भाग में सन्तान सुख का योग बना हुआ है | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | कमर दर्द या कमर के निचले हिस्से में समस्या बढ़ सकती है |

सावधानी मान्सिक उल्झनो में ना पड़ें | मन शान्त रखें | इस सप्ताह किसी बड़े निर्णय से दूर रहें | अपने स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें |

वृश्चिक इस सप्ताह आपकी निर्णयकारी शक्ति काफी अच्छी रहेगी | आप कोई भी निर्णय बहुत सही लेंगे | इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा | आपके आत्मबल में वृद्धि रहेगी | इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में वृद्धि का योग बना हुआ है | कोई भी पारिवारिक कार्य करने में आप इस सप्ताह समर्थ होंगे | करीबी लोगों से आपको इस सप्ताह कोई सहयोग नही मिलेगा | जिन लोगों से सहयोग की उम्मीद है उनसे निरासा मिलेगी | सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह सामन्य रहेगा | घर-परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा |

सावधानी अपने सेहत का विशेष ध्यान रखें |

धनु आर्थिक मामले में इस सप्ताह आपके आय में कमी रहेगी | साझेदारी में कोई कार्य में आपको असफलता मिलेगी | इसके लिए बिल्कुल अच्छा समय नहीं है | इस सप्ताह आपके मित्रों का सहयोग मिलेगा तथा आप मित्रों का सहयोग करेंगे भी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा | इस सप्ताह आपको काल्पनिक भय परेशान करेगा | आपकी वाणी पर नियंत्रण नहीं रहेगा | आप अचानक कुछ कठोर वचन बोल सकते हैं | आपको अनिद्रा का भय बना हुआ है | शिक्षा के लिए सामान्य सप्ताह रहेगा | धार्मिक और सामाजिक कार्यों मे आपकी रूचि बढ़ेगी | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा |

सावधानी आप अपने स्वास्थ के प्रति सावधान रहें | व्यापर में साझेदारी से बचें | वाणी पर नियंत्रण रखें |

मकर आर्थिक मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | इस सप्ताह परिश्रम बहुत अधिक करना पड़ेगा | कहीं सुदूर जाकर व्यापार करने से आपको लाभ मिलेगा | यात्राएँ बहुत अधिक होंगी | धार्मिक कार्यों में सामाजिक कार्यों में आपके द्वारा दूसरों को लाभ मिलेगा | आपका कोई व्यक्तिगत लाभ नहीं होगा | थकान बढ़ेगी | धन खर्च बढ़ेगा | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह काफी अच्छा है | प्रेम-सम्बन्धों में मधुरता रहेगी | परिवार में कोई अशुभ संचार मिलने की सम्भावना बनी हुई है | गलत लोगों से वाद-विवाद होने की सम्भावना बनी हुई है | भाग्य पक्ष भुत मजबूत नहीं है | भाग्य भरोषे कोई कार्य नहीं होगा | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानीगलत लोगों से वाद-विवाद से बचें | परिश्रम से घबारायें नहीं | अधिक धन खर्च पर नियंत्रण रखें | भाग्य भरोषे कोई कार्य ना करें |

कुम्भइस सप्ताह सुदूर यात्रा से आपको लाभ मिलेगा | पिता का सहयोग तथा बड़ों का साथ मिलेगा | परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा | आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे | शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | किसी प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में आपको अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | आर्थिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह धन हानि का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों के लिए सामान्य सप्ताह रहेगा | स्वास्थ के दृष्टि से भी सामान्य सप्ताह रहेगा |

सावधानीआर्थिक मामले में सोच-समझकर निर्णय लें | अत्यधिक धन खर्च पर नियंत्रण रखें |

मीन इस सप्ताह आपके व्यक्तिगत सुख में कुछ कमी रहेगी | पारिवारिक जीवन से दुरी बनेगी | धन निवेश के मामले में आपका निर्णय गलत हो सकता है | आय में कमी रहेगी | अत्यधिक धन खर्च होने की सम्भावना बनी हुई है | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह काफी उन्नतिदायक है | शिक्षा में आपको अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | सन्तान के दृष्टिकोण से इस सप्ताह सन्तान सुख की प्राप्ति होगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में यह सामान्य सप्ताह रहेगा | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह ठीक नहीं है | कहीं चोट-चपेट लगने की सम्भावना बनी हुई है |

सावधानी अपने स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें | आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें | अत्यधिक धन खर्च पर नियंत्रण रखें |


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web