" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Weekly Rashifal /साप्ताहिक राशिफल 

2 – 8 Dec 2019

देखें दिसम्बर माह में पड़ने वाले शुभ महूर्त एवं योग 

Rashifal 2019/ राशिफल 2019

यह राशिफल सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. यह बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष कैरियर और फायनेंस के दृष्टिकोण से इस महीने का प्रथम भाग आपके प्रतिकूल रहेगा |  इस महीने किसी प्रकार की उन्नति के मार्ग में रुकावट उत्पन्न होगी | आय में बाधा का योग बना हुआ है | धन आते-आते रुक सकता है | आप सही निर्णय नहीं ले पायेंगे | आपके लिए मतिभ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी | शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है | आपके लिए अपने सन्तान से दूर होने की स्थिति उत्पन्न होगी , परन्तु महीने के अंतिम भाग में परिस्थितियाँ ठीक इसके विपरीत होंगी | अचानक नौकरी से सम्बन्धित कोई शुभ समाचार मिलेगा | आप की निर्णयकारी क्षमता में अच्छी वृद्धि रहेगी | आपके ख्याति में वृद्धि होगी | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | वाणी सारगर्भित रहेगी | आप जो भी बोलेंगे उसका आपको पूर्ण ज्ञान रहेगा | कार्य-व्यापार में वृद्धि का योग बना हुआ है | धन निवेश से आपको लाभ मिलेगा | इस महीने आप अपने जीवन से सम्बन्धित कुछ ऐसा निर्णय लेंगे जो भविष्य में काफी बदलाव लाएगा | इस महीने भाग्य कहीं साथ देगा तो कहीं भाग्य का सहयोग नहीं मिलेगा | चीजें रूककर प्राप्त होंगी | सफलता के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा |

15 दिसम्बर के बाद किसी भी प्रकार के प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में इस महीने का प्रथम 15 दिन आपके अनुकूल रहेगा , परन्तु महीने के अन्तिम भाग में पिता के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे | जीवन साथी के साथ मिलकर कोई कार्य करें तो उसमे आपको अच्छी सफलता मिलेगी | आपके अन्दर अहंकार की भावना उत्पन्न होगी | जिसके कारण जीवन साथी से वाद-विवाद बढ़ने की सम्भावना बनी हुई है | आपके किसी करीबी मित्र से आपको धोखा मिलने की भी सम्भावना बनी हुई  है | आपके पराक्रम में वृद्धि रहेगी | शिक्षा के मामले में यह महीना आपके अनुकूल रहेगा | आपको अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से भी काफी अच्छा समय रहेगा | कोई लम्बे समय की समस्या आपको परेशान कर सकती है |

सावधानी महीने के प्रारम्भ में कोई कार्य प्रारम्भ ना करें | अंहकार की भावना को अपने अन्दर ना उत्पन्न होने दें | पिता के साथ वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न होने दें | अत्यधिक परिश्रम से घबरायें नहीं | भाग्य भरोसे कोई कार्य ना छोड़ें | कर्ज इत्यादि लेने से बचें | अपने स्वास्थ का विशेष ख़याल करें | “सूर्यदेव” की उपासना करें |

वृषभ कॅरियर और फायनेंस के मामले में इस महीने आपके लिए उतार-चढ़ाव का योग बना हुआ है | कार्य क्षेत्र में आपके सहयोगियों से विवाद बढ़ेगा | इस महीने आपका भाग्य आपका साथ देगा | भाग्य भरोसे कोई भी कार्य अंतिम समय में सफल होगा | महीने के अंतिम भाग में आपके बड़ों से आपको काफी अच्छा सहयोग मिलेगा | पद-प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी | व्यापारिक वर्ग के लिए भी अच्छा समय नहीं है | किसी भी व्यापार में सहयोगी के साथ धन निवेश से आपको हानि होगी | आर्थिक मामले में यह महीना आपके अनुकूल नहीं है | आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी | आप धन बचत नहीं कर पायेंगे | धन-खर्च में वृद्धि रहेगी | परन्तु आपका धन सार्थक खर्च होगा | आपकी निर्णय करने की क्षमता काफी अच्छी रहेगी | परिवार से कहीं दूर जा कर उन्नति का योग बन रहा है | तथ आपकी ख्याति बढ़ेगी |  प्रेम-सम्बन्ध तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह महीना आपके अनुकूल नहीं रहेगा | इस महीने का प्रथम भाग (1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक) का समय आपके लिए काफी नकारात्मक रहेगा | बहुत से लोगों के प्रेम-सम्बन्धों में वृद्दि होगी परन्तु रिश्ते लम्बे समय तक नहीं चलेंगे | जिन लोगों का रिश्तों को लेकर कोर्ट- कचहरी में विवाद चल रहा है, इस पर उनका अत्यधिक धन खर्च होगा | जिन लोगों का प्रेम सम्बन्ध काफी दिनों से है | वो रिश्ते में बदल सकते हैं | जो लोग विवाह के योग्य हैं उनके लिए नए रिश्ते आ सकते हैं , परन्तु इसके लिए अभी अच्छा समय नहीं है | नये रिश्तों से दूर रहें | स्थाई सम्पत्ति में निवेश के लिए काफी अच्छा समय है | इसमें आपको लाभ होगा | इस महीने आपके करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा | तथा उससे आपको लाभ मिलेगा | शिक्षा के मामले में इस महीने का प्रथम भाग कुछ कठिन रहेगा,  परन्तु महीने का अन्तिम भाग आपके लिए काफी अच्छा है | इसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी | आपकी शारीरिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | जो लोग सन्तान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं उनके लिए यह महीना ठीक है | स्वास्थ के मामले में यह महीना काफी नकारात्मक है |  इस महीने बहुत गम्भीर रूप से आपके किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ में कमी आने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | स्वस्थ लोगों को भी चोट-चपेट लगने की संभावना बनी हुई है |

सावधानी नये रिश्तों से दूर रहें | स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें | अपने बेहतर स्वास्थ के लिए भगवान “शिवजी” की पूजा करें | वाहन, यातायात में सावधानी बरतें | अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें | कहीं बड़े धन निवेश से बचें | सोच-समझकर धन खर्च करें |

मिथुन कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस महीने व्यापार के क्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा | इस महीने आप किसी भी कार्य में धन निवेश कर सकते हैं | इसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी, जिसकी वजह से आप दूसरों से मदद प्राप्त करने में सफल रहेंगे | अचानक कोई रुकावट आएगी लेकिन वो क्षणिक रहेगी | सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी | आपकी ख्याति में अपमान का भय उत्पन्न होगी | जो लोग आयात-निर्यात के कार्यों में हैं उनके लिए लाभ का योग बना हुआ है | जो लोग इस महीने कोई नया कार्य प्रारम्भ करना चाहते हैं तो 15 दिसम्बर से पहले कर सकते हैं | आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह महीना आपके काफी अनुकूल है | आपके आय में वृद्धि रहेगी | अच्छे कार्य में धन खर्च होंगे | जीवन-साथी के स्वास्थ और संतान की शिक्षा पर धन खर्च होगा | आपके मान-सम्मान में वृद्धि का योग बना हुआ है | दूसरों पर निर्भरता आपके लिये हानिकारक होगा | इसके कारण आपका कार्य रुकेगा | इसके कारण मानसिक तनाव बढेगा | आय में निरन्तरता बनी रहेगी | आपके व्यक्तिगत मामले में यह महीना काफी अच्छा रहेगा | इसमें वृद्धि का योग बना हुआ है | जो लोग संतान के लिये प्रयासरत हैं उनके लिए यह महीना ठीक नहीं है | किसी भी कार्य में आपको अत्यधिक परिश्रम करना पडेगा | शिक्षा की द्रष्टि से यह महीना आपके अनुकूल है | जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं | उनके लिये अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | आप किसी भी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे | परन्तु अधिक परिश्रम के बाद | क्रोध अधिक आयेगा | साथीयों के साथ मनमुटाव होने की सम्भावना है | आपके मन में भविष्य को लेकर अजीबों गरीब विचार आयेंगे | जिसके कारण मन अशान्त होगा, वैवाहिक मामले और प्रेम-सम्बन्धों की दृष्टि से यह महीना बिल्कुल अच्छा नहीं है | विवाह की बात चल रही है तो उसमे कुछ अड़चने आ सकती है | विवाह को लेकार कोई झगड़ा या विवाद चल रहा हो तो उसमे और वृद्धि की सम्भावना है | प्रेम-सम्बन्धों में भी वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं तथा धन अधिक खर्च होगा ऐसा योग बना हुआ है | स्वास्थ की दृष्टि से यह महीना ठीक नहीं है | आपके जीवन साथी के स्वास्थ की समस्या बढ़ सकती है | जिन लोगों को पेट से सम्बन्धित है, इस महीने उनकी समस्या और बढ़ सकती है | कुछ लोगों को चर्मरोग की समस्या उत्पन्न हो सकती है |

सावधानीकिसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें | व्यर्थ धन खर्च पर रोक लगाए | आप अपने जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें, और अपने स्वास्थ का भी ख़याल रखें | इसके लिए अप पीली वस्तुओं का परित्याग करें तथा पीली वस्तुओं का दान करें | “भगवान गणेशजी और विष्णुजी” की आराधना करें | रिश्तों में तनाव से दूर रहें |   

कर्क इस महीने कॅरियर और फायनेंस के मामले में धन निवेश से आय में वृद्धि का प्रबल योग बना हुआ है | जो लोग कार्य-व्यापार में हैं या नौकरी में हैं दोनों स्थान पर धन और परिश्रम दोनों के निवेश से लाभ का योग बना हुआ है | कार्य स्थान पर बड़े अधिकारियों के मदद से आपके आय में वृद्धि का योग बना हुआ है | बहुत से लोगों के लिए कार्य भार बढ़ेगा तथा इसके साथ-साथ आय में भी वृद्ध होगी | नया और साझेदारी में कार्य प्रारम्भ करने के लिए समय बिल्कुल ठीक नहीं है | महीने के आखरी भाग में आपके पद-प्रतिष्ठा में अचानक वृद्धि का योग बना हुआ है | शिक्षा के दृष्टिकोण से इस महीना आपके लिए कफी अच्छा समय है | कहीं कोई प्रतियोगिता अथवा परीक्षा है तो उसमे आपको अच्छी सफलता मिलेगी | आप कोई बड़ी उपलब्धि हाँसिल करेंगे | सन्तान के लिए काफी अच्छा समय है | जो लोग इस महीने सन्तान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं | उनको सफलता मिलने की पूरी सम्भावना बनी हुई है और जिन लोगों को इस समय सन्तान प्राप्त होगा वो काफी स्वास्थ होगा | प्रेम-सम्बन्धों और वैवाहिक जीवन के मामले में यह सप्ताह बिल्कुल ठीक नहीं है | इस महीने कई लोगों के नए सम्बन्ध उत्पन्न होंगे | परन्तु यह लम्बे समय तक नहीं रहेंगे | विवाह के उद्देश्य से भी यह बिल्कुल ठीक समय नही है | इसमें कोई बड़ी कठिनाई उत्पन्न हो सकती है | स्वास्थ के मामले में भी अभी अच्छा समय नहीं है | स्वास्थ के मामले में कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है | आपके परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ की समस्या आपको परेशान कर सकती है |

सावधानी इस महीने कोई नया कार्य ना शुरु करें | साझेदारी में भी कोई कार्य करने से बचें | कार्य-व्यापार में अच्छी सफलता के लिए अत्यधिक परिश्रम से ना घबराएँ | विवाह के लिए अभी उचित समय नहीं है | अपने स्वास्थ का विशेष ख़याल रखें |

सिंह  इस महीने जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं, उनके लिए काफी अच्छा समय है और (15 दिसम्बर ) के बाद का समय आपके और अनूकुल रहेगा, यदि आपके ग्रह गोचर में कोई दोष नहीं है तो | कहीं कोई अच्छी सफलता मिलेगी | कॅरियर और फायनेंस के मामले में भी यह महीना आपके काफी अनुकूल रहेगा | कार्य-व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | आप कोई भी निर्णय सही और सोच-विचारे कर करेंगे परन्तु इस महीने का प्रथम चरण 1दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक स्थिति आपके विपरीत रहेगी | आपका मन अशान्त रहेगा तथा मानसिक  तनाव बहुत अधिक रहेगा | किसी भी कार्य-व्यापार में परिश्रम आवश्यकता से अधिक करना पड़ेगा | आर्थिक मामले में भी काफी अच्छा महीना है | कुछ बाधा के साथ धन आयेगा | आपके अन्दर किसी भी प्रकार से धन अर्जित करने की प्रवृत्ति उत्पन्न होगी | आवश्यकता से अधिक धन प्राप्त करने की प्रवृत्ति रहेगी | प्रेम-सम्बन्धो तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह महीना काफी अच्छा रहेगा | इस महीने जो नये प्रेम-सम्बन्ध बनेंगे वो काफी लम्बे समय तक चलेगा | जो लोग प्रेम-सम्बन्धों में हैं | वे अपने रिश्ते को विवाह के रूप में परिवर्तित कर सकते हैं | रिश्तों में किसी प्रकार की वैचारिक मतभेद रहेगा वो दूर होगा | जो लोग विवाह के योग्य हैं उनके लिए नए रिश्ते आ सकते हैं | शिक्षा के क्षेत्र में इस महीने आपको कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है | पढ़ाई में मन नहीं लगेगा | आपके लिए जन्मस्थान से कहीं दूर जाकर जाकर शिक्षा ग्रहण करने का योग बना हुआ है | सन्तान से मानसिक कष्ट होगा | सन्तान आपकी बातों को नहीं मानेंगे | स्वास्थ के मामले में जो गर्भवती महिलाएँ है उनके स्वास्थ की समस्या आपको बार बार परेशान करेगी |

सावधानी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें | मन लगाकर पढ़ाई करें | परिश्रम से घबराएँ नहीं | गलत तरीके से धन अर्जित ना करें | सन्तान के प्रति सहज रहें | मानसिक  तनाव से दूर रहें |

कन्या इस महीने कॅरियर और फायनेंस के मामले में कुछ कठिनाई रहेगी | काम से आपका मन भटकेगा | आप कोई भी सही निर्णय नहीं कर पाएँगे | निर्णय लेने में आपको कठिनाई होगी | आपका मन विचलित होगा | पारिवारिक सुख में कमी रहेगी | घर परिवार में आपको सुख नहीं मिल पाएगा | धन निवेश के लिए भी अच्छा समय नहीं है | महीने के प्रारम्भ में जो लोग धन निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं | इसमे आपको कुछ लाभ मिल सकता है | आपके आत्मबल में वृद्धि रहेगी , परन्तु  कार्यस्थल पर आपके साथी आपका कोई सहयोग नहीं करेंगे | आपकी महत्वाकांक्षाएँ काफी बढ़ी रहेंगी | आपके प्रति आपके सहयोगियों में अविश्वसनीयता रहेगी | इस महीने आपको कार्य-क्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा | कार्य-व्यापार में स्थान परिवर्तन से आपको लाभ मिलेगा | जिसका आपको उचित परिणाम नहीं मिलेगा |  भाग्य आपका साथ नहीं देगा | भाग्य भरोसे कोई कार्य पूर्ण नहीं होगा | आर्थिक मामले में इस महीने कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है | बुद्धिमान लोगों से आपकी शत्रुता होने की सम्भावना बनी हुई है | बौद्धिक रूप से समर्थ लोगों से आपका वाद-विवाद हो सकता है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में भी कठिनाई का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों में अचानक वाद-विवाद की सम्भावना बनी हुई है | विवाह में भी किसी से विवाद बढ़ सकता है | रिश्तों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अथवा  रिश्ते टूट सकते हैं | व्यक्तिगत जीवन के मामले में तनाव भरा महीना रहेगा | शिक्षा और स्वास्थ के मामले में सामान्य महीना रहेगा |

सावधानी व्यक्तिगत जीवन तथा पारिवार में सुख की प्राप्ति के लिए “भगवान गणेशजी” की नित्य आराधना करें | कार्य-व्यापार के लिए स्थान परिवर्तित करें इससे आपको लाभ मिलेगा | अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें | कार्यस्थान पर अपने साथीयों से साधन रहें | बुद्धिमान लोगों से शत्रुता मोल ना लें | रिश्तों में वाद-विवाद से दूर रहें |

तुला कॅरियर और फायनेंस के मामले में इस महीने का प्रथम भाग (1 से 15 दिसम्बर ) आपके काफी अनुकूल रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | आप इस समय निर्णय बहुत सही करेंगे | कुछ नई विचारधरा के साथ आगे बढ़ने का योग बना हुआ है तथा इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी | आपका पुरुषार्थ काफी बढ़ा रहेगा | इस समय आप खूब परिश्रम करेंगे | आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग नहीं है  परन्तु  कार्यक्षेत्र में भी कोई कठिनाई नहीं है | इस महीने की (15 तारीख) के बाद अचानक आपके आय में वृद्धि होगी | और किसी बड़े और प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपके कार्य में और वृद्धि का योग बना हुआ है | परिवार के किसी बड़े व्यक्ति के परामर्श से आपको लाभ मिलेगा | भाग्य बहुत सहयोगी नहीं रहेगा | शिक्षा के मामले में सामान्य महीना रहेगा | यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा तथा इसके लिए काफी उपयुक्त समय है | वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्धों के मामले में भी कोई बहत अच्छा समय नहीं है | पुराने रिश्ते टूटने की सम्भावना बनी हुई है | प्रेम-सम्बन्धों में जीवन साथी से कार्य में आपको लाभ मिलेगा , परन्तु  सम्बन्धों में मधुरता नहीं रहेगी | सन्तान से सुख प्राप्त होगा | जिनको सन्तान की प्राप्ति होने वाली है उनके लिए काफी अच्छा समय है | स्वास्थ के मामले में इस महीने आपको वाहन चलाते समय कहीं चोट या कट लगने की सम्भावना बनी हुई है | आपके गले से ऊपरी हिस्से में कहीं कोई दर्द या परेशानी बढ़ सकती है |

सावधानी भाग्य भरोसे कोई कार्य ना करें | पुराने रिश्तों को टूटने से बचाएँ | रिश्तों में तनाव की स्थिति ना उत्पन्न करें | वाहन चलाते समय सावधान रहें | अपने स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें |

वृश्चिक इस महीने कॅरियर और फायनेंस के दृष्टिकोण से आपका आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा | इस समय आय का कोई स्रोत नहीं मिलेगा | धन बचत नहीं कर पायेंगे | इस महीने आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बना हुआ है | भाग्य आपका सहयोगी है | जिसके कारण आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा | पारिवारिक जीवन में शुभता रहेगी | जो लोग स्थाई सम्पत्ति जैसे- भूमि, भवन, वाहन इत्यादि में निवेश करना चाहते हैं | उनके लिए काफी अच्छा समय है | इस महीने आप अन्य लोगों को सलाह बहुत अच्छा देंगे | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में भी काफी अच्छा समय रहेगा | जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनका विवाह होने का प्रबल योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्ध मजबूत होंगे तथा रिश्तों में मधुरता रहेगी | आपके आत्मबल में अच्छी वृद्धि रहेगी | आप हर कार्य को बड़े उत्साह के साथ करेंगे | आपकी वाणी कठोर हो सकती है | आपकी वाकपटुता से बहुत से लोगों को दुःख हो सकता है | इस महीने में 15 दिसम्बर के बाद बहुत से लोगों को कोई नौकरी मिल सकती है | ऐसा योग बना हुआ है | शिक्षा के मामले में सामान्य सप्ताह रहेगा | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | बिजली के उपकरणों से आपको हानि हो सकती है | कहीं अचानक चोट-चपेट लगने की सम्भावना बनी हुई है |

सावधानी आप अपने स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें | बिजली के उपकरणों से सावधानी बरतें | यात्रा के समय सावधानी बरतें , तथा “भगवान शिवजी” का नित्यप्रति पूजा करें | अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें | किसी को कटु वचन ना बोलें | धन खर्च पर नियंत्रण रखें |

धनु कॅरियर और फायनेंस के दृष्टिकोण से इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी | बहुत अधिक धन खर्च होगा | धन बचत नहीं कर पायेंगे | इस महीने आप बहुत से उल्झी हुई चीजों को सुलझा सकते हैं | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | जिसके कारण आपके कार्य-व्यापार में अच्छी सफलता तथा वृद्धि का योग बना हुआ है | आपके करीबी लोगों का तथा मित्रों और भाई-बहनों के सहयोग से आपके कार्य में तरक्की होगी | इस महीने आपको किसी बड़ी मानसिक समस्या से छुटकारा प्राप्त होगा | सन्तान से सुख की प्राप्ति होगी , तथा सन्तान के साथ कही जाने का योग भी बना हुआ है , तथा स्थान परिवर्तन करने का योग बना हुआ है | जो लोग सन्तान प्राप्ति करनेके इच्छुक हैं उनके लिए 15 दिसम्बर के बाद शुभ समय है | इस महीने भाग्य आपका बहुत साथ देगी | भाग्य भरोसे रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपका अत्यधिक धन खर्च होगा | यात्राएँ बहुत अधिक रहेंगी , तथा यात्राएँ कई बार होंगी | जिससे स्थिर होकर आप कार्य नहीं कर पायेंगे | साझेदरी मे कोई कार्य-व्यापार ना करें | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के लिए भी ठीक समय नहीं है | विवाह में रुकावट का प्रबल योग बना हुआ है | प्रेम सम्बन्धो में भी प्रगाढ़ता नहीं रहेगी | नए प्रेम-सम्बन्ध पनप सकते हैं, परन्तु वो लम्बे समय तक नहीं रहेंगे | शिक्षा के मामले में यह महीना सामान्य रहेगा | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह महीना बिल्कुल ठीक नहीं है | हमेशा आपको कोई छोटी-मोटी परेशानी बनी रहेगी |

सावधानी आप अपने स्वास्थ के प्रति बेहद सतर्क रहें | इस महीने विवाह से बचें | जीवन साथी से ऐसी स्थिति ना उत्पन्न करें की जिससे सम्बन्धों में दरार उत्पन्न हो | अत्यधिक धन खर्च पर अंकुश करें |

मकर इस महीने कॅरियर और फायनेंस के दृष्टिकोण से काफी अच्छा रहेगा |  इस महीने आपका भाग्य बहुत सहयोगी रहेगा | भाग्य भरोसे रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा | भाग्य के बल पर आपके आय में वृद्धि का योग बना हुआ है |  आप जो इस महीने कोई कार्य करना चाहते हों  तो उसे कर सकते हैं | बहुत से लोगों के लिए पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बना हुआ है | जो लोग व्यापर के क्षेत्र में हैं | नौकरी से सम्बन्धित अचानक कोई शुभ समाचार मिलाने का योग बना हुआ है | आपके सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा | लोगो से काम करवाने की क्षमता काफी प्रबल होगी | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | इस समय किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में आपको कोई परास्त नहीं कर पायेगा | आपके अन्दर बदले की भावना बहुत तेज होगी, जो आपके लिए हानिकारक शिद्ध होगी | इस महीने सुदूर की यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा | अत्यधिक शारीरिक परिश्रम का उचित लाभ मिलेगा | इस महीने आपका धन और समय दोनों अच्छे कार्यों में खर्च होंगे | इस महीने के अन्तिम भाग में अप्रत्याशित खर्चे बढ़ेंगे | वैवाहिक जीवन और प्रेम-सम्बन्धों के लिए भी यह काफी अच्छा महीना रहेगा | इस समय नये रिश्ते बनेंगे वो काफी लम्बे समय तक रहेंगे और सुखद होंगे | अचल संपत्ति के लिए भी यह महीना आपके अनुकूल रहेगा | जो लोग भूमि, भवन, वाहन इत्यादि लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं | स्वास्थ के दृष्टिकोण से इस महीने आपके परिवार में बड़े-बूढ़े लोगों के स्वास्थ के ऊपर अत्यधिक धन खर्च होने की सम्भावना बनी हुई है | सन्तान से सुख की अनुभूति होगी | जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में हैं, उनको इस महीने में अच्छी सफलता मिलेगी, ऐसा योग बना हुआ है | शिक्षा के मामले में आप बेहतर निर्णय लेंगे | इस महीने किसी प्रकार का कर्ज लेंगे तो उसे समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे |

सावधानीअपने स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें | और “शनिदेव जी” की आराधना करें तथा “शनिदेव” से सम्बन्धित दान करें | इस महीने कर्ज लेने से बचें | अत्यधिक धन खर्च पर अंकुश करें | किसी प्रकार की बदले की भावना अपने अन्दर ना उत्पन्न होने दें |

कुम्भ कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस महीने आपको कोई अच्छी सूचना मिलेगी | कार्यस्थल पर आपको लाभ मिलेगा | आय में वृद्धि होगी, तथा निरन्तरता बनी रहेगी | कई लोगों के लिए एक साथ कई कार्य के स्रोत मिलेंगे, आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा | इस महीने स्थान परिवर्तन से व्यापार में आपको लाभ मिलेगा | इस महीने आपका भाग्य बहुत सहयोगी रहेगा | भाग्य भरोसे किये हुए कार्य सिद्ध होंगे | यात्राओं से आपको अच्छे लाभ का योग बना हुआ है | इस महीने आपके सोच में नाकारात्मकता रहेगी | आप लोगों को कई बार गलत सलाह देंगे | कोई पुरानी दुश्मनी इस महीने फिर से शुरू हो सकती है | बहुत तेज वाद-विवाद होने की सम्भवना है | शिक्षा की दृष्टि से यह महीना बाधा उत्पन्न कर सकता है | एक साथ कई कार्य को करने की स्थिति उत्पन्न होगी | जो ठीक नहीं है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह महीना आपके प्रतिकूल रहेगा | इस महीने स्थाई सम्पत्ति के लिए काफी अच्छा है | जो लोन लेना चाहें ले सकते हैं | परिवार में भौतिक सुखों पर भी आपका धन खर्च होगा | सन्तान के दृष्टिकोण से भी यह महीना ठीक नहीं है | इस महीने का अंतिम भाग काफी संवेदनशील है | आपके सन्तान को चोट-चपेट लगने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | गर्भवती महिलाओं को तथा बच्चे दोनों को कुछ कष्ट उत्पन्न होने की सम्भावना बनी हुई है | इस महीने कोई घटना-दुर्घटना होने की सम्भावना बनी हुई है | आपको तेज चोट लगने की सम्भावना है | आपके माता का स्वास्थ खराब हो सकता है | इस महीने आपकी कोई बहुमूल्य चीज खोने का योग बना हुआ है |

सावधानी आपने माता के स्वास्थ के प्रति सावधान रहें | यातायात के समय सावधानी बरतें | अपनी कीमती चीजों को सुरक्षित करें | अपने कर्जदारों से सावधान रहें | कई कार्य को एक साथ करने की कोशिश ना करें | धन खर्च सोच-समझ कर करें , तथा “भगवान विष्णुजी” की आराधना नित्य करें | पुराने शत्रुओं से बचें | गर्भवती महिलाओं का ध्यान रखे | अपने संतान के प्रति सतर्क रहें |

मीन कॅरियर की दृष्टि से इस महीने के अंतिम भाग में बहुत से लोगों की नौकरी लग सकती है | आर्थिक मामले में यह महीना आपके प्रतिकूल रहेगा | बेवजह धन खर्च होगा | आप कोई ऐसा गलत निर्णय लेंगे जिसके कारण आपका धन खर्च होगा | व्यापार के लिए भी काफी अच्छा समय है | इस महीने जो लोग व्यापार प्रारम्भ करना चाहते हैं, तो 15 दिसम्बर से पहले प्रारम्भ कर सकते हैं | इस महीने दूर की यात्राओं से कोई लाभ नहीं मिलेगा | आय में रुकावट उत्पन्न होगी | स्थाई सम्पत्ति में धन निवेश के लिए उचित समय नहीं है | इस महीने भूमि, वाहन और मकान इत्यादि ना लें | व्यापार के उद्देश्य से लिए गए वाहन से दुर्घटना होने का प्रबल योग बना हुआ है और आपका पैसा डूब सकता है | पिता से वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना प्रबल है | पैत्रिक सम्पत्ति में विवाद होने का योग है | आपके कार्य-स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति रहेगी , परन्तु  स्थितियाँ नियंत्रित रहेंगी | इस महीने के अंतिम भाग में कोर्ट-कचहरी के मामले में बिलकुल ना पड़ें | किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़ें | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से भी यह महीना आपके विपरीत है | इस समय जो भी रिश्ते बनेंगे वो लम्बे समय तक नहीं चलेंगे | स्थान परिवर्तन से आपको कोई लाभ नहीं होगा | शिक्षा के दृष्टिकोण से इस महीने अचानक आपका मन परिवर्तित होगा | जिन लोगों को नशे की लत है | उनकी रूचि और बढ़ेगी | इस महीने आपके बड़े भाई से विवाद हो सकता है | मानसिक  स्थति अचानक परिवर्तित होगी | अचानक बहुत तेज क्रोध आ सकता है | जो लोग विद्यार्थी जीवन में हैं | उनका मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है | इस महीने भाग्य आपका साथ देगा | जन्म-स्थान से दूर जाने पर शिक्षा, कॅरियर इत्यादि में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से इस महीने आपके पिता की तबियत खराब होने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | आपको काल्पनिक भय उत्पन्न होगा | जो चीजें नहीं हैं, उनके बारे में सोच-कर आप भयभीत होंगे |

सावधानीअपने पिता के स्वास्थ का ख़याल रखें तथा पिता से वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न करें | अपने पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करें | क्रोध पर नियंत्रण रखें | परिवार में भाई से वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न होने दें | इस महीने स्थान परिवर्तन से बचें | किसी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े |  आप पाने मन को शांत रखें तथा इसके लिए योगासन करें | “भगवान सूर्यदेव” और “हनुमानजी” जी की नियमित आराधना करें और तिल के तेल का दीपक जलाएं | इस आपको लाभ मिलेगा |

 


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web