" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Weekly Rashifal /साप्ताहिक राशिफल 

4-10 March 2019

देखें मार्च माह में पड़ने वाले शुभ महूर्त एवं योग 

Rashifal 2019/ राशिफल 2019

यह राशिफल सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. यह बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : आर्थिक मामले में यह सप्ताह आपके अनुकूल है | आय में वृद्धि का योग बना हुआ है | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | आप निर्णय सही लेंगे | इस सप्ताह आप कुछ ऐसे निर्णय ले सकते हैं जिससे आपके आय में वृद्धि होगी | स्थाई सम्पत्ति खरीदने के लिये सप्ताह आपके अनुकूल है | आपकी वाणी अच्छी व् नियन्त्रित रहेगी | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह ठीक नहीं है | आपके स्वास्थ की समस्या आपको परेशान करेगी | वाहन से आपको परेशानी होने की सम्भावना बनी हुई है |
सावधानी – अपने स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें | वाहन चलाते समय सावधानी बरतें |

वृषभ – इस सप्ताह आपके भौतिक सुख में वृद्धि होगी | आर्थिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह अचानक बहुत अधिक धन खर्च होने की सम्भावना बनी हुई है | जिसके कारण मानसिक तनाव भी बढ़ेगा | यात्रा का योग बना हुआ है | कार्य-व्यापार सम्बन्धित यात्राओं से आप लाभान्वित होंगे | शिक्षा के क्षेत्र में समस्या उत्पन्न होने की सम्भावना है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बनी हुई है | कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं | स्वास्थ के मामले में इस सप्ताह आपके सन्तान की समस्या आपको परेशान कर सकती है |
सावधानी – बेवजह धन-खर्च पर नियंत्रण रखें | पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें | जीवन-साथी से वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न होने दें | अपने सन्तान के प्रति सतर्क रहें |

मिथुन – यह सप्ताह आपके लिये उतार-चढ़ाव भरा रहेगा | आपका मन अशांत रहेगा | उत्साह की कमी के कारण कार्य-व्यापार में मन नहीं लगेगा | कार्य-व्यापार से सम्बन्धित किसी प्रकार के बड़े निर्णय से आपको हानि होगी | जो लोग नौकरी में हैं, उनके लिए सप्ताह का अन्तिम भाग काफी अच्छा है | शिक्षा के क्षेत्र में समानता रहेगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अस्थिरता लिए हुए है | आपके शत्रुओं से आपको हानि होने की सम्भावना है | स्वास्थ के मामले में भी यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है |
सावधानी  – अपने शत्रुओं से सावधान रहें तथा अपने स्वास्थ का ख़याल रखें | कार्य-व्यापार से समन्धित किसी भी प्रकार का कोई निर्णय इस सप्ताह में ना लें |

कर्क – आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके अनुकूल है | आय में वृद्धि का योग बना हुआ है | इस  सप्ताह के मध्य तक मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी | बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी | आप अपनी बुद्धि के बल पर आप कोई नया और अच्छा निर्णय ले सकते हैं | आपके उत्साह में वृद्धि होगी | शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का योग है | पारिवारिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह का अन्तिम भाग तनावपूर्ण रहेगा | पारिवारिक जीवन में सुख की कमी रहेगी | आपके शत्रु आपको परेशान करेंगे | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | कमर से निचले हिस्से में आपको परेशानी हो सकती है | कहीं चोट लगने की सम्भावना भी बनी हुई है |
सावधानी  – परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न ना होने दे | अपने शत्रुओं से सावधान रहें | अपने स्वास्थ का ख़याल रखें |

सिंह – यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा | आपका मन विचलित रहेगा | इस सप्ताह धर्म- अधर्म दोनों तरफ आपका मन उलझन में रहेगा | आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | कार्य-व्यापार में किसी प्रकार के निर्णय से आपको हानि होगी | शिक्षा के दृष्टिकोण से भी यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | पढ़ाई में मन नहीं लगेगा | जिसके कारण असफलता की सम्भावना बनी हुई है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में सामान्य सप्ताह रहेगा | जो लोग सन्तान के इच्छुक हैं, उनके लिये भी इस सप्ताह बाधा का योग बना हुआ है | स्वास्थ सामान्य रहेगा |
सावधानी – आर्थिक फैसला सोच-समझकर लें | मन को शान्त रखें | अपने पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें | अपनी सन्तान के प्रति सतर्क रहें |

कन्या – यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा है | आर्थिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपके आय में वृद्धि का योग बना हुआ है | आपके परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा | इस सप्ताह आप कोई नया कार्य प्रारम्भ करना चाहते हैं, तो उसके लिए काफी अच्छा समय है | अन्य लोगों से भी आपको खूब सहयोग मिलेगा | आपकी निर्णयकारी क्षमता काफी अच्छी रहेगी | शिक्षा के मामले में सफलता क योग बना हुआ है | किसी भी प्रकार की परीक्षा अथवा प्रतियोगिता हो उसमे आपको अच्छी सफलता मिलेगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में यह सप्ताह आपके काफी अनुकूल है | सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी | कई लोगों के लिए नए रिश्ते भी आने का योग है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |
सावधानी – कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें |

तुला – इस सप्ताह आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा | आपके उत्साह में वृद्धि रहेगी | इस सप्ताह आप कोई नयी योजना बना सकते हैं, इससे आप लाभान्वित होंगे | आपके शत्रु आपसे परास्त होंगे | कार्यस्थल पर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगा | पारिवारिक जीवन में आपके करीबी लोगों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी | पैतृक सम्पत्ति के कारण भाई-बहनों से तकरार बढ़ने की सम्भावना बनी हुई है | प्रेम-सम्बन्धों के लिए यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा | शिक्षा के मामले में सप्ताह सामान्य रहेगा | आपके सन्तान के लिए कष्ट उत्पन्न होने की सम्भावना बनी हुई है | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |
सावधानी  भाई-बहन से तकरार से दूर रहें | अपने सन्तान के प्रति सतर्क रहें | करीबियों से मनमुटाव हो सकता है |

वृश्चिक – आर्थिक मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | आय में रुकावट का योग बना हुआ है | अचानक धन खर्च होने की सम्भावना बनी हुई है | आर्थिक निर्णय सही नहीं ले पायेंगे | आलस्यता आप पर हावी रहेगी | इस सप्ताह आपके आत्मबल में वृद्धि होगी निर्णयकारी क्षमता अच्छी रहेगी | बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी | वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी | व्यापारिक क्षेत्र में परिश्रम के बल पर अच्छी सफलता प्राप्त होगी | शिक्षा और स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |
सावधानी – आलस्य से दूर रहें | आर्थिक फैसले सोच-समझकर करें | वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति ना उत्पन्न करें |

धनु – आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा | धन खर्च बढ़ेगा | कहीं सुदूर के कार्य से आपको लाभ मिलेगा | यात्राएँ सुखद होंगी | शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | जो लोग प्राच्य विद्द्या, गूढ़ विद्द्या इत्यादि में कार्यरत हैं उनको अच्छी सफलता का योग है | किसी प्रकार की प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा व्यक्तिगत जीवन में तनाव उत्पन्न होने की सम्भावना बनी हुई है | सन्तान से सुख प्राप्त होगा | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है | समस्या बढ़ने की सम्भावना है |
सावधानी – अपने स्वास्थ का ख़याल रखें | प्रेम-सम्बन्धों तथा वुयाक्तिगत जीवन में तनाव से दूर रहें | बेवजह धन खर्च पर नियंत्रण रखें |

मकर – आर्थिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपके आय में वृद्धि रहेगी | अत्यधिक धन प्राप्त होगा | परन्तु धन बचत नही होगा | इस सप्ताह आपके लिए यात्रा का योग बना हुआ है | धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपका धन खर्च होगा | जो लोग कर्ज लिए हुए हैं,उनका कर्ज समाप्त होगा | ऐसा योग बना हुआ है | नए कर्ज लेंगे तो उसे आप लम्बे समय तक नहीं चुका पायेंगे | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से इस सप्ताह पहले से चल रहे तनाव से राहत मिलेगा | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामन्य रहेगा |
सावधानी – अत्यधिक धन खर्च पर अंकुश लगाएं | धन-खर्च सोच-समझकर खर्च करें | किसी प्रकार का कोई कर्ज लेने से बचें |

कुम्भ – इस सप्ताह आर्थिक दृष्टि से आपके आय में कुछ रुकावट का योग बना हुआ है | आपकी महत्वाकाक्षाएँ बढ़ेंगी | इस सप्ताह आपके अन्दर असंतुष्टि की भावना उत्पन्न होगी | रिश्तों के दृष्टिकोण से सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा | पुराने रिश्ते टूट सकते हैं, और कुछ नए रिश्ते जुड़ सकते हैं | ऐसी स्थिति बनी हुई है | कार्य-व्यापार के दृष्टि से साझेदारी के कार्य में क्षति होने की सम्भावना बनी हुई है | शिक्षा के मामले में इस सप्ताह आपकी युक्तिबल काफी अच्छी रहेगी | आपको चीजों का ज्ञान होते हुए भी उचित समय पर आप भूल जायेंगे ऐसा योग बना हुआ है | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी – अपने अन्दर असंतुष्टि की भावना उत्पन्न ना होने दें | कार्य-व्यापार में साझेदारी से सावधान रहें | अपने महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें | सामाजिक क्षेत्र में केश-मुकदमे से दूर रहें |

मीन – यह सप्ताह आपके अनुकूल है | भाग्य का साथ रहेगा | कार्य-व्यापार में उन्नति का योग बना हुआ है | आपके आय में वृद्धि का योग है | शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | किसी भी प्रकार के परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता का योग है | इस सप्ताह आप कोई  नई उपलब्धि हाँसिल कर सकते हैं | आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | कुछ नए लोगों से भेट-मुलाकत होगी | जिससे आप लाभान्वित होंगे | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल  रहेगा | रिश्तों में तनाव की स्थिति बनी हुई है | स्वास्थ के मामले में आपको कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है |
सावधानी – रिश्तों में तनाव की स्थिति ना उत्पन्न होने दें  तथा आप अपने स्वास्थ का विशेष खयाल रखें |


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web