" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

April Rashifal 2018/April  Horoscope 2018/ April 2018/ अप्रैल राशिफल 2018/ अप्रैल माह का राशिफल 2018

देखें अप्रैल 2018 में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहार 

अप्रैल राशिफल 2018 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है.   यह राशिफल बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : कैरियर और भाग्य की दृष्टी से यह माह बहुत ही अच्छा रहेगा। कार्य में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नती मिलेगी। कार्य स्थल पर दबदबा बनेगा। आय की दृष्टी से भी यह माह बहुत अच्छा रहेगा, विशेष रूप से 15 अप्रैल के बाद का समय। भाग्य साथ देगा किंतु किसी नए क्षेत्र में निवेश करना उचित नहीं रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। शिक्षा की दृष्टी से 15 अप्रैल तक का समय सही नहीं है लेकिन 15 अप्रैल के बाद का समय शिक्षा की दृष्टी से अच्छा रहेगा।

इस माह  उत्तेजना बहुत अधिक होगी जिसकी वजह से अंहकार बढ़ सकता है। अपनों से वाद-विवाद हो सकता है। आपको चाहिए कि क्रोध और उग्रता पर नियंत्रण रखें और वाद-विवाद से बचें। प्रेम संबंधों को लेकर यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के चलते भाग्योदय होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह माह अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। 

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

वृष: वृषभ राशि के जातको के लिए  यह समय उचित नहीं है। भाग्य का सहयोग नहीं मिलेगा। अधिकारियों से भी सहयोग नहीं मिलेगा जिसकी वजह से पदोंन्नती की संभावना भी कम है। इस माह अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। जातक को परिश्रम के अनुरूप फल नहीं मिलने की संभावना है।

शिक्षा की दृष्टी से वृषभ राशि के लोगों के लिए यह माह अच्छा रहेगा। विशेष रूप से 15 अप्रैल के बाद शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। जातक हल्का भोजन ग्रहण करें और गणेश जी की अराधना करें। इस माह मनोबल कम होगा अत: आपको आत्मशक्ति बढ़ाने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों की दृष्टी से यह समय उचित नहीं है। इसके अतिरिक्ति प्रेमी, पति पत्नी या करीबी लोगों से मन-मुटाव हो सकता है। करीबी लोगों से वाद विवाद या हानि  होने की संभावना है। इस दौरान स्वभाव में चिडचिडापन बढ़ सकता है। निवेश करने के लिए माह का अंतिम समय बहुत ही अच्छा है। वाहन या संपत्ती का सुख मिल सकता है।

2018 में जाने क्या होगा शनि ढैय्या “ का  आप पर प्रभाव

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह माह बहुत ही संघर्ष पूर्ण रहेगा। 15 अप्रैल तक कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। 15 अप्रैल के बाद स्थितियां थोडी सुधरेंगी। बिना  वजह धन खर्च हो सकता है। अधिक धन व्यय होने के चलते परेशानियां बढेंगी। अधिकारियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आपको चाहिए कि वह वाद-विवाद से बचे।

आय में कमी रहेगी लेकिन माह के अंत में आय बढेगी लेकिन आय की तुलना में व्यय अधिक होगा। खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा नहीं है। प्रेमी के साथ मतभेद हो सकता है। अहंकार में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।  नास्तिकता की ओर रूझान बढ सकता है। ऐसे में  अपने से बड़े या गुरू पर विश्वास रखें और उन्हीं के अनुसार चलें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टी से भी यह माह अच्छा नहीं है।

जाने वर्ष 2018 के सभी शुभ योग

कर्क: इस माह क्रोध बढ सकता है जिसके चलते बनते काम बिगड सकते हैं। बिना वजह शत्रु परेशान कर सकते हैं। कोर्ट कचेहरी में फंसने का योग बन रहा है। कैरियर की दृष्टी से 15 अप्रैल के बाद कार्य क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। पदोन्नति मिलने का भी योग बन रहा है। लेकिन व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा नहीं है। कार्यस्थल पर  पर मान सम्मान बढ सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में सोच समझ कर निवेश करें। साझेदारी के काम में नुक्सान मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा नहीं है।

वाद-विवाद और कोर्ट कचेहरी का सामना करना पड़ सकता  है। आर्थिक हानी होने का योग बन रहा है। गलत लोगों से संबंध नुक्सान दे सकता है। संपत्ती खरीदने के लिए 26 अप्रैल तक का समय अच्छा है। मन को शांत रखे, नवग्रहों का ध्यान करें। चन्द्रमा को अर्घ्य दें। शिव जी की उपासना करें। कर्पूर  का दिया जलाए तथा रात में ठंडी चीजों का सेवन न करें और खूब पानी पीएं। वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने पर शानि और केतु का उपाए करें। गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें हनुमान जी की पूजा करें।

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

सिंह: कैरियर की दृष्टी से 15 अप्रैल तक का समय अच्छा नहीं है। 15 अप्रैल के बाद का समय बहुत ही अच्छा है। जो जिस पद पर होगा उसी के अनुसार लाभ मिलेगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा । पदोन्नति का योग है। लोगों व पिता का सहयोग मिलेगा। अप्रैल  का अंतिम समय बहुत ही अच्छा है। माह के प्रारंभ में पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक परेशानियां आ सकती हैं। 15 अप्रैल के बाद स्थितियां सुधरेंगी और लाभ मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। शिक्षा की दृष्टी से यह समय अच्छा नहीं है।

अति उत्साह और क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। इस माह अपने प्रेमी के लिए सम्मान कम और अहंकार अधिक होगा है। वाद-विवाद पर नियंत्रण रखें। 15 अप्रैल के बाद विवाह के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य की दृष्टी से 15  तारीख तक का समय सही नहीं है। बाद का समय अच्छा है। यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा से लाभ मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।

Get Your Career Horoscope Report By Pt.Deepak Dubey Now!

कन्या : कैरियर की दृष्टी से 15 अप्रैल तक का समय बहुत ही संघर्ष पूर्ण तथा उतार चढ़ाव से भरा हुआ है। व्यापारियों के लिए हानी का योग बन रहा है, हालांकि नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय सही है। आय बढ़ने का योग बन रहा है। वहीं व्यापारियों के लिए व्यवसाय में नुक्सान का योग भी बन रहा है। इस समय आपको अपनी वास्तविकता को समझने की आवश्कता है। आप  स्वयं का मूल्यांकन करें। भाग्य इस माह साथ नहीं देगा। ऐसे में आपको चाहिए कि निवेश सोच समझ कर करें तो बेहतर रहेगा। भाग्य के भरोसे कोई भी निवेश न करें।  इस समय कोई भी बड़ा जोखिम न लें। यदि जोखिम लेने की आवश्यकता है तो माह के अंतिम समय में कोई निर्णय लें तो बेहतर रहेगा। 15 अप्रैल के बाद स्थितियों में सुधार आएगा। शिक्षा की दृष्टी से भी 15 अप्रैल तक ज्यादा अच्छा समय नहीं है। पूरे माह उत्साह अधिक रहेगा। गर्भवती महिलाओं के लिए यह समय बहुत ही संवेदनशील है। यदि कुंडली में केतु की दशा या अंतर दशा हो तो उसे शांत करा लेना उचित रहेगा। केतु की दशा होने पर संतान पर प्रभाव पड़ सकता है। प्रेम संबंधों की बात करें तो यह माह ज्यादा अच्छा नहीं है। रिश्तों में नीरसता रहेगी।  परिवार के लोगों से मतभेद भी हो सकता है।

जानिए अप्रैल माह में पड़ने वाली  एकादशी का महत्व 

तुला : कैरियर और आय की दृष्टी से 15 अप्रैल के बाद का समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मान सम्मान में भी  वृद्धि का योग है। उत्साह की अधिकता रहेगी। लेकिन ज्यादा उत्साह के चलते किसी भी व्यक्ति से वाद विवाद न करें, विशेष रूप से अधिकारियों से वाद विवाद न करें। भूमि, सम्पत्ती आदि के लिए 26 अप्रैल तक का समय बहुत ही उत्तम है। भाग्य ज्यादा अच्छा नहीं है इस लिए कोई भी कार्य भाग्य के भरोसे न करें। लेकिन परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। प्रेम संबंध से भाग्योदय होगा। जीवन साथी के साथ बहुत अधिक लगाव होगा। संतान की तरफ से कुछ परेशानियां आ सकती हैं। शेयर बाजार और सट्टा आदि से बचें। 

वैवाहिक समस्या हेतु “माँ कात्यायनी अनुष्ठान” करवाने के लिए क्लिक करें 

वृश्चिक : कैरियर की दृष्टी ये यह माह बहुत ही अच्छा है, विशेष रूप से 15 अप्रैल तक का। आर्थिक दृष्टी से भी यह माह बहुत ही अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नए आय के स्त्रोत बनेंगे। पदोन्नती का योग बन रहा है। 15अप्रैल के बाद नौकरी के लिए अच्छा समय है। व्यापार की दृष्टी से यह समय ज्यादा अच्छा नहीं है। साझेदारी में काम करने वालों के लिए 26 अप्रैल तक का समय ज्यादा अच्छा नहीं है किंतु माह का अंतिम समय व्यापार की दृष्टी से अनुकूल  है।

व्यवसाय में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा नहीं है। वैवाहिक जीवन में तनाव और प्रेम संबंधों में टकराव वाली स्थति बन सकती है। प्रेम संबंध टूट भी सकते हैं। भाग्य के भरोसे कोई काम न करें। भाग्य ज्यादा साथ नहीं देगा। भाग्य के भरोसे किए गए कार्य से हानी हो सकती है।  शिक्षा की दृष्टी से यह समय अच्छा नहीं है। सरस्वती माता और गणेश जी की पूजा से लाभ मिलेगा। बड़े भाई के साथ मतभेद हो सकता है। पारिवारिक मामलों में उतार चढाव की स्थिति बन सकती है। 

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

धनु: धनु राशि के जातको के लिए यह माह कुछ संघर्षपूर्ण स्थितियों को दर्शा रहा है। इस माह आय कम और खर्च अधिक होने की संभावना है। अधिक खर्च के कारण मानसिक दवाब रह सकता है। व्यापार में भी कुछ समस्या आ सकती है। वैवाहिक जीवन व प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा नहीं है। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है।  पारिवारिक जीवन में भी कुछ मतभेद हो सकते हैं।

15 अप्रैल के बाद स्थितियां थोड़ी सुधरेंगी। हाई ब्लड प्रेशर के रोगी विशेष रूप से ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। शारीरिक कष्ट का योग बन रहा है। शिक्षा की दृष्टी से 15 अप्रैल तक  का समय अच्छा नहीं है। 15 अप्रैल के बाद स्थितियों में सुधार आएगा। 15 अप्रैल के बाद भूमि, भवन आदि खरीदने का योग बन रहा है।

अकाल मृत्यु से बचने का एकमात्र उपाय ” महा मृतुन्जय अनुष्ठान “

मकर: मकर राशि के जातकों के लिए यह माह ज्यादा अच्छा नहीं है। कैरियर की दृष्टी से पदोन्नति हो सकती है लेकिन व्यय बहुत अधिक होगा। अनियंत्रित खर्च हो सकते हैं। अधिकांश खर्चे  व्यर्थ के  कार्यों में होंगे ।

प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन की दृष्टी से भी यह समय अच्छा नहीं है। मकर राशि के जातकों को चाहिए कि इस माह को किसी प्रकार से शांति पूर्वक काटे। वाद-विवाद में ना पड़े । छोटा सा भी वाद विवाद बड़ा रूप ले सकता है। पारिवारिक जीवन में भी परेशानियां हो सकती हैं। करीबी लोगों से भी परेशानी हो सकती है। शिक्षा की दृष्टी से यह समय संतुलित रहेगा। हालांकि 15 अप्रैल के बाद शिक्षा के क्षेत्र में कुछ सुधार आ सकता है। उत्तेजना और क्रोध पर नियंत्रण रखें। बुरी संगत  से दूर रहें नुक्सान हो सकता है।

Get Your 5 yrs Career & Finance Report By Pt.Deepak Dubey Now!

कुंभ: कैरियर की दृष्टी से यह समय बहुत ही अच्छा है विशेष रूप से व्यापार के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल एवं लाभदायक है। भाग्योदय की स्थिति बन रही है.  परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। पदोन्नति के लिए भी यह समय बहुत ही उत्तम है। शिक्षा की दृष्टी से भी यह समय बहुत ही अच्छा है। विशेष रूप से जो लोग अन्य भाषाओं की शिक्षा ले रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा।

कार्य में वृद्धि का योग बन रहा है। तर्क शक्ति और दूर दृष्टी बहुत ही अच्छी रहेगी। पराक्रम में भी वृद्धि होगी। किन्तु शत्रुओं से सतर्क रहें। यात्रा के दौरान सावधानी बरते। दुघर्टना का योग बन रहा है। मंगल और राहू संबंधी दान करें। हनुमान जी की पूजा करें। 15 अप्रैल के बाद का समय विवाह और प्रेम संबंधों के लिए बहुत ही अच्छा है। छोटे भाई के साथ मतभेद हो सकता है। 

भयानक पितृ दोष और प्रेत बाधा निवारण हेतु कराएँ “माँ वन दुर्गा अनुष्ठान” 

मीन: कैरियर और आय की दृष्टी से यह माह अच्छा  नहीं है। कार्य स्थल पर तनाव रह सकता है। वाद-विाद से बचें। बड़े अधिकारियों से सतर्क रहें। कोर्ट कचेहरी का भी योग बन रहा है। उत्तेजना अधिक रहेगी और समझ (ज्ञान) का अभाव रहेगा। आय संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। खर्च अधिक बना रहेगा। शिक्षा की दृष्टी से भी यह समय अच्छा नहीं है। मानसिक स्थिरता की कमी रहेगी। इस समस्या के समाधान के लिए अपने से बड़ों और करीबियों से सलाह लें। संतान संबंधी कुछ परेशानियां आ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टी से भी यह समय अच्छा नहीं है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। 

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web