" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

April Rashifal 2019/April Horoscope 2019/April 2019/ अप्रैल राशिफल 2019/ अप्रैल माह का राशिफल 2019

देखें अप्रैल 2019 में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहार 

यह  राशिफल सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. यह  राशिफल  बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : कैरियर और फायनेंस के दृष्टिकोण से इस महीने का प्रथम भाग (1 से 15 अप्रैल) तक आपके प्रतिकूल रहेगा | आप सही से कोई निर्णय नहीं कर पायेंगे | आपके लिए मतिभ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी | शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है | आपके लिए अपने सन्तान से दूर होने की स्थिति उत्पन्न होगी | परन्तु महीने के दुसरे भाग में (16 से 30 अप्रैल) तक परिस्थितियाँ ठीक इसके विपरीत होंगी | अचानक नौकरी से सम्बन्धित कोई शुभ समाचार मिलेगा | आप की निर्णयकारी क्षमता में अच्छी वृद्धि रहेगी | आपके ख्याति में वृद्धि होगी | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | वाणी सारगर्भित रहेगी | आप जो भी बोलेंगे उसका आपको पूर्ण ज्ञान रहेगा | कार्य-व्यापार में वृद्धि का योग बना हुआ है | धन निवेश से आपको लाभ मिलेगा | इस महीने आप अपने जीवन से सम्बन्धित कुछ ऐसा निर्णय लेंगे जो भविष्य में काफी बदलाव लाएगा | इस महीने भाग्य कहीं साथ देगी तो कहीं भाग्य का सहयोग नहीं मिलेगा | चीजें रूककर प्राप्त होंगी | सफलता के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के  मामले में इस महीने का प्रथम 15 दिन आपके अनुकूल रहेगा | परन्तु महीने के अन्तिम भाग में जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे | जीवन साथी के साथ मिलकर कोई कार्य करें तो उसमे आपको अच्छी सफलता मिलेगी | आपके अन्दर अहंकार की भावना उत्पन्न होगी | जिसके कारण जीवन साथी से वाद-विवाद बढ़ने की सम्भावना बनी हुई है | आपके किसी करीबी मित्र से आपको धोखा मिलने की भी सम्भावना बनी हुई है | आपके पराक्रम में वृद्धि रहेगी | शिक्षा के मामले में सामान्य महीना रहेगा | स्वास्थ के दृष्टिकोण से भी काफी अच्छा समय रहेगा |
सावधानी – अंहकार की भावना को अपने अन्दर ना उत्पन्न होने दें | जीवन साथी वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न होने दें | अत्यधिक परिश्रम से घबरायें नहीं | इस महीने के प्रथम भाग में सावधानी बरतें | भाग्य भरोषे कोई कार्य ना छोड़ें |

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

वृष: वृषभ – कॅरियर और फायनेंस के मामले में इस महीने आपके लिए पदोन्नति का योग बना हुआ है | कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा | व्यापारिक वर्ग के लिए भी काफी अच्छा समय है | जो लोग व्यापार में हैं | उनको भी अच्छा लाभ मिलेगा | आर्थिक मामले में यह महीना आपके अनुकूल नहीं है | आपकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर रहेगी | आप धन बचत नहीं कर पायेंगे | आपकी निर्णय करने की क्षमता काफी अच्छी रहेगी | परिवार से कहीं दूर जा कर उन्नति का योग बन रहा है | तथ आपकी ख्याति बढ़ेगी | प्रेम-सम्बन्ध तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह महीना पके काफी अनुकूल रहेगा | बहुत से लोगों के प्रेम-सम्बन्धों में वृद्दि होगी | जिन लोगों का प्रेम सम्बन्ध काफी दिनों से है | वो रिश्ते में बदल सकते हैं | जो लोग विवाह के योग्य हैं उनके लिए नए रिश्ते आ सकते हैं | तथा विवाह होने की भी प्रबल सम्भावना बनी हुई है | स्थाई सम्पत्ति में
निवेश के लिए काफी अच्छा समय है | इसमें आपको लाभ होगा | इस महीने आपके करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा | तथा उससे आपको लाभ मिलेगा | शिक्षा के मामले में इस महीने का प्रथम भाग कुछ कठिन रहेगा | परन्तु महीने का अन्तिम भाग आपके लिए काफी अच्छा है | इसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी | जो लोग सन्तान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं उनके लिए यह महीना ठीक नहीं है | स्वास्थ के मामले में यह महीना काफी नकारात्मक है | इस महीने बहुत गम्भीर रूप से आपकी स्वास्थ में कमी आने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | स्वस्थ लोगों को भी थोड़ी बहुत परेशानी बढ़ सकती है |

सावधानी – अपने स्वास्थ के प्रति सावदानी बरतें | भोजन में गरिष्ठ चीजों के सेवन से बचें | तथा अपने बेहतर स्वास्थ के लिए भगवान “शिवजी” की पूजा करें | गर्भवती महिलाओं का विशेष रूप से ख़याल रखें | अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें | कहीं बड़े धन निवेश से बचें |

जाने अप्रैल 2019 के सभी शुभ योग

मिथुन – कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस महीने व्यापार के क्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा | अचानक कोई रुकावट आएगी लेकिन वो क्षणिक रहेगी | सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी | इसके कारण आपका कार्य बढ़ेगा तथा आपकी ख्याति में वृद्धि होगी | जो लोग आयात-निर्यात के कार्यों में हैं उनके लिए लाभ का योग बना हुआ है | आपके मान-सम्मान में वृद्धि का योग बना हुआ है | दूसरों पर निर्भरता आपके लिये हानिकारक होगा | इसके कारण आपका कार्य रुकेगा | इसके कारण मानसिक तनाव बढेगा | नौकरी के क्षेत्र में भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है | आय में निरन्तरता बनी रहेगी | अत्यधिक धन-खर्च की सम्भावना बही हुई है | इस महीने आप आयत निर्यात करते हैं तो इसमे आपको लाभ मिलेगा | आपके व्यक्तिगत मामले में यह महीना काफी अच्छा रहेगा | इसमें वृद्धि का योग बना हुआ है | शिक्षा की द्रष्टि से यह महीना आपके अनुकूल
है | जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं | उनके लिये अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | आप किसी भी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे | परन्तु अधिक परिश्रम के बाद | क्रोध अधिक आयेगा | साथीयों के साथ मनमुटाव होने की सम्भावना है | आपके मन में भविष्य को लेकर अजीबों गरीब विचार आयेंगे | जिसके कारण मन अशान्त होगा, वैवाहिक मामले और प्रेम-सम्बन्धों की दृष्टि से यह महीना बिल्कुल अच्छा नहीं है | विवाह की बात चल रही है तो उसमे कुछ अड़चने आ सकती है | विवाह को लेकार कोई झगड़ा या विवाद चल रहा हो तो उसमे और वृद्धि की सम्भावना है | प्रेम-सम्बन्धों में भी वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं | तथा धन अधिक खर्च होगा ऐसा योग बना हुआ है | स्वास्थ की दृष्टि से यह महीना ठीक नहीं है | आपके जीवन साथी के स्वास्थ की समस्या बढ़ सकती है |

सावधानीकिसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें | व्यर्थ धन खर्च पर रोक लगावें | आप अपने जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें |

कर्क – इस महीने कॅरियर और फायनेंस के मामले में धन निवेश से आय में वृद्धि का प्रबल योग बना हुआ है | जो लोग कार्य-व्यापार में हैं या नौकरी में हैं दोनों स्थान पर धन और परिश्रम दोनों के निवेश से लाभ का योग बना हुआ है | कार्य स्थान पर बड़े अधिकारियों के मदद से आपके आय में वृद्धि का योग बना हुआ है | बहुत से लोगों के लिए कार्य भार बढ़ेगा | तथा इसके साथ-साथ आय में भी वृद्ध होगी | नया और साझेदारी में कार्य प्रारम्भ करने के लिए समय बिल्कुल ठीक नहीं है | महीने के आखरी भाग में आपके पद-प्रतिष्ठा में  अचानक वृद्धि का योग बना हुआ है | शिक्षा के दृष्टिकोण से इस महीना आपके लिए कफी अच्छा समय है | कहीं कोई प्रतियोगिता अथवा परीक्षा है तो उसमे आपको अच्छी सफलता मिलेगी | आप कोई बड़ी उपलब्धि हाँसिल करेंगे | सन्तान के लिए काफी अच्छा समय है | जो लोग इस महीने सन्तान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं | उनको सफलता मिलने की पूरी सम्भावना बनी हुई है | और जिन लोगों को इस समय सन्तान प्राप्त होगा वो काफी स्वास्थ होगा | प्रेम-सम्बन्धों और वैवाहिक जीवन के मामले में यह सप्ताह बिल्कुल ठीक नहीं है | इस महीने कई लोगों के नए सम्बन्ध उत्पन्न होंगे | परन्तु यह लम्बे समय तक नहीं रहेंगे | विवाह के उद्देश्य से भी यह बिल्कुल ठीक समय नही है | इसमें कोई बड़ी कठिनाई उत्पन्न हो सकती है | स्वास्थ के मामले में भी अभी अच्छा समय नहीं है | स्वास्थ के मामले में कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है | आपके परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ की समस्या आपको परेशान कर सकती है |

सावधानी इस महीने कोई नया कार्य ना शुरु करें | साझेदारी में भी कोई कार्य करने से बचें | कार्य-व्यापार में अच्छी सफलता के लिए अत्यधिक परिश्रम से ना घबराएँ | विवाह के लिए अभी उचित समय नहीं है | अपने स्वास्थ का विशेष ख़याल रखें |

भयानक पितृ दोष और प्रेत बाधा निवारण हेतु कराएँ “माँ वन दुर्गा अनुष्ठान” 

सिंह – इस महीने जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं,उनके लिए काफी अच्छा समय है | और(15 अप्रैल) के बाद का समय आपके और अनूकुल रहेगा, यदि आपके ग्रह गोचर में कोई दोष नहीं है तो | कहीं कोई अच्छी सफलता मिलेगी | कॅरियर और फायनेंस के मामले में भी यह महीना आपके काफी अनुकूल रहेगा | कार्य-व्यापार  में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | आप कोई भी निर्णय सही और सोच-विचारे कर करेंगे | परन्तु इस महीने का प्रथम चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्थिति आपके विपरीत रहेगी | आपका मन अशान्त रहेगा | तथा मान्सिक तनाव बहुत अधिक रहेगा | किसी भी कार्य-व्यापार में परिश्रम आवश्यकता से अधिक करना पड़ेगा | आर्थिक मामले में भी काफी अच्छा महीना है | कुछ बाधा के साथ धन आयेगा | आपके अन्दर किसी भी प्रकार से धन अर्जित करने की प्रवृत्ति उत्पन्न होगी | आवश्यकता से अधिक धन प्राप्त करने की प्रवृत्ति रहेगी | प्रेम-
सम्बन्धो तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह महीना काफी अच्छा रहेगा | इस महीने जो नये प्रेम- सम्बन्ध बनेंगे वो काफी लम्बे समय तक चलेगा | जो लोग प्रेम-सम्बन्धों में हैं | वे अपने रिश्ते को विवाह के रूप में परिवर्तित कर सकते हैं | रिश्तों में किसी प्रकार की वैचारिक मतभेद रहेगा वो दूर होगा | जो लोग विवाह के योग्य हैं उनके लिए नए रिश्ते आ सकते हैं | शिक्षा के क्षेत्र में इस महीने आपको कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है | पढ़ाईमें मन नहीं लगेगा | आपके लिए जन्मस्थान से कहीं दूर जाकर जाकर शिक्षा ग्रहण करने का योग बना हुआ है | सन्तान से मान्सिक कष्ट होगा | सन्तान आपकी बातों को नहीं मानेंगे | स्वास्थ के मामले में जो गर्भवती महिलाएँ है उनके स्वास्थ की समस्या आपको बार बार परेशान
करेगी |
सावधानी – गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें | मन लगाकर पढ़ाई करें | परिश्रम से घबराएँ नहीं | गलत तरीके से धन अर्जित ना करें | सन्तान के प्रति सहज रहें | मानसिक तनाव से दूर रहें |

कन्या – इस महीने कॅरियर और फायनेंस के मामले में कुछ कठिनाई रहेगी | काम से आपका मन भटकेगा | आप कोई भी सही निर्णय नहीं कर पाएँगे | निर्णय लेने में आपको कठिनाई होगी | आपका मन विचलित होगा | पारिवारिक सुख में कमी रहेगी | घर परिवार में आपको सुख नहीं मिल पाएगा | धन निवेश के लिए भी अच्छा समय नहीं है | महीने के प्रारम्भ में जो लोग (1 से 10 अप्रैल) तक जो लोग निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं | इसमे आपको कुछ लाभ मिल सकता है | आपके आत्मबल में वृद्धि रहेगी | परन्तु कार्यस्थल पर आपके साथी आपका कोई सहयोग नहीं करेंगे | आपकी महत्वाकांक्षाएँ काफी बढ़ी रहेंगी | आपके प्रति आपके सहयोगियों में अविश्वसनीयता रहेगी | इस महीने आपको कार्य-क्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा |
कार्य-व्यापार में स्थान परिवर्तन से आपको लाभ मिलेगा | जिसका आपको उचित परिणाम नहीं मिलेगा | भाग्य आपका साथ नहीं देगा | भाग्य भरोषे कोई कार्य पूर्ण नहीं होगा | आर्थिक मामले में इस महीने कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है | बुद्धिमान लोगों से आपकी शत्रुता होने की सम्भावना बनी हुई है | बौद्धिक रूप से समर्थ लोगों से आपका वाद-विवाद हो सकता है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में भी कठिनाई का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों में अचानक वाद-विवाद की सम्भावना बनी हुई है | विवाह में भी किसी से विवाद बढ़ सकता है | रिश्तों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है | अथवा रिश्ते टूट सकते हैं | व्यक्तिगत जीवन के मामले में तनाव भरा महीना रहेगा | शिक्षा और स्वास्थ के मामले में सामान्य महीना रहेगा |
सावधानी – व्यक्तिगत जीवन तथा पारिवार में सुख की प्राप्ति के लिए “भगवान गणेशजी” की नित्य आराधना करें | कार्य-व्यापार के लिए स्थान परिवर्तित करें इससे आपको लाभ मिलेगा | अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें | कार्यस्थान पर अपने साथीयों से साधन रहें | बुद्धिमान लोगों से शत्रुता मोल ना लें | रिश्तों में वाद-विवाद से दूर रहें |

अकाल मृत्यु से बचने का एकमात्र उपाय ” महा मृतुन्जय अनुष्ठान “

तुला – कॅरियर और फायनेंस के मामले में इस महीने का प्रथम भाग (1 से 15 अप्रैल) आपके काफी अनुकूल रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं | जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | आप इस समय निर्णय बहुत सही करेंगे | कुछ नई विचारधरा के साथ आगे बढ़ने का योग बना हुआ है | तथा इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी | आपका पुरुषार्थ काफी बढ़ा रहेगा | इस समय आप खूब परिश्रम करेंगे | आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग नहीं है | परन्तु कार्यक्षेत्र में भी कोई कठिनाई नहीं है | इस महीने की (15 तारीख) के बाद अचानक आपके आय में वृद्धि होगी | और किसी बड़े और प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपके कार्य में और वृद्धि का योग बना हुआ है | परिवार के
किसी बड़े व्यक्ति के परामर्श से आपको लाभ मिलेगा | भाग्य बहुत सहयोगी नहीं रहेगा | शिक्षा के मामले में सामान्य महीना रहेगा | यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा तथा इसके लिए काफी उपयुक्त समय है | वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्धों के मामले में भी कोई बहत अच्छा समय नहीं है | पुराने रिश्ते टूटने की सम्भावना बनी हुई है | प्रेम-सम्बन्धों में जीवन साथी से कार्य में आपको लाभ मिलेगा | परन्तु सम्बन्धों में मधुरता नहीं रहेगी | सन्तान से सुख प्राप्त होगा | जिनको सन्तान की प्राप्ति होने वाली है उनके लिए काफी अच्छा समय है | स्वास्थ के मामले में इस महीने आपको वाहन चलाते समय कहीं चोट या कट लगने की सम्भावना बनी हुई है | आपके गले से ऊपरी हिस्से में कहीं कोई दर्द या परेशानी बढ़ सकती है |

सावधानी – भाग्य भरोसे कोई कार्य ना करें | पुराने रिश्तों को टूटने से बचाएँ | रिश्तों में तनाव की स्थिति ना उत्पन्न करें | वाहन चलाते समय सावधान रहें | अपने स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें |

वृश्चिक – इस महीने कॅरियर और फायनेंस के दृष्टिकोण से आपका आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा | इस समय आय का कोई श्रोत नहीं मिलेगा | धन बचत नहीं कर पायेंगे | इस महीने आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बना हुआ है | भाग्य आपका सहयोगी है | जिसके कारण आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा | पारिवारिक जीवन में शुभता रहेगी | जो लोग स्थाई सम्पत्ति जैसे- भूमि, भवन, वाहन इत्यादि में निवेश करना चाहते हैं | उनके लिए काफी अच्छा समय है | इस महीने आप अन्य लोगों को सलाह बहुत अच्छा देंगे | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में भी काफी अच्छा समय रहेगा | जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनका विवाह  होने का प्रबल योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्ध मजबूत होंगे | तथा रिश्तों में मधुरता रहेगी | आपके आत्मबल में अच्छी वृद्धि रहेगी | आप हर कार्य को बड़े उत्साह के साथ करेंगे | आपकी वाणी कठोर हो सकती है | आपकी वाकपटुता से बहुत से लोगों को दुःख हो सकता है | इस महीने में 15 अप्रैल के बाद बहुत से लोगों को कोई नौकरी मिल सकती है | ऐसा योग बना हुआ है | शिक्षा के मामले में सामान्य सप्ताह रहेगा | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | बिजली के उपकरणों से आपको हानि हो सकती है | कहीं अचानक चोट-चपेट लगने की सम्भावना बनी हुई है |
सावधानीआप अपने स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें | बिजली के उपकरणों से सावधानी बरतें | यात्रा के समय सावधानी बरतें | तथा “भगवान शिवजी” का नित्यप्रति पूजा करें | अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें | किसी को कटु वचन ना बोलें | धन खर्च पर नियंत्रण रखें |

वैवाहिक समस्या हेतु “माँ कात्यायनी अनुष्ठान” करवाने के लिए क्लिक करें 

धनु – कॅरियर और फायनेंस के दृष्टिकोण से इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी | बहुत अधिक धन खर्च होगा | धन बचत नहीं कर पायेंगे | इस महीने आप बहुत से उल्झी हुई चीजों को सुलझा सकते हैं | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | जिसके कारण आपके कार्य-व्यापार में अच्छी सफलता तथा वृद्धि का योग बना हुआ है | आपके करीबी लोगों का तथा मित्रों और भाई-बहनों के सहयोग से आपके कार्य में  तरक्की होगी | इस महीने आपको किसी बड़ी मान्सिक समस्या से छुटकारा प्राप्त होगा | सन्तान से सुख की प्राप्ति होगी | तथा सन्तान के साथ कही जाने का योग भी बना हुआ है | तथा स्थान परिवर्तन करने का योग बना हुआ है | जो लोग सन्तान प्राप्ति करनेके इच्छुक हैं उनके लिए 15 अप्रैल के बाद शुभ समय है | इस महीने भाग्य आपका बहुत साथ देगी | भाग्य भरोषे रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे | धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपका अत्यधिक धन खर्च होगा | यात्राएँ बहुत अधिक रहेंगी | तथा यात्राएँ कई बार होंगी | जिससे स्थिर होकर आप कार्य नहीं कर पायेंगे | साझेदरी मे कोई कार्य-व्यापार ना करें | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के लिए भी ठीक समय नहीं है | विवाह में रुकावट का प्रबल योग बना हुआ है | प्रेम सम्बन्धो में भी प्रगाढ़ता नहीं रहेगा | नए प्रेम-सम्बन्ध पनप सकते हैं, परन्तु वो लम्बे समय तक नहीं रहेंगे | शिक्षा के मामले में यह महीना सामान्य रहेगा | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह महीना बिल्कुल ठीक नहीं है | हमेशा आपको कोई छोटी- मोटी परेशानी बनी रहेगी |

सावधानीआप अपने स्वास्थ के प्रति बेहद सतर्क रहें | इस महीने विवाह से बचें | जीवन साथी से ऐसी स्थिति ना उत्पन्न करें की जिससे सम्बन्धों में दरार उत्पन्न हो | अत्यधिक धन खर्च पर अंकुश करें |

मकर – कॅरियर और फायनेंस के दृष्टिकोण से यह महीना आपके अनुकूल रहेगा | आर्थिक मामले में अच्छा योग बना हुआ है | आय में वृद्धि रहेगी | तथा धन बचत काफी अच्छा होगा | आपके उम्मीद से ज्यादा धन खर्च नहीं होगा | बहुत से लोगों के लिए स्थान परवर्तन से लाभ का योग बना हुआ है | जो लोग इस समय कोई नया कार्य करना चाहते हैं | तो कर सकते हैं | इसके लिए काफी अच्छा समय है | आपकी निर्णय करने की शक्ति काफी अच्छी रहेगी | आप कोई भी निर्णय बहुत सोच-समजकर और सही निर्णय लेंगे | तो आपको कार्य-व्यापर में उन्नति का योग बना हुआ है | आपके लिए यात्राओं से लाभ का योग बना हुआ है | कहीं दूर जाकर व्यापार में आपको लाभ मिलेगा | शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे | किसी भी
प्रकार की प्रतियोगिता अथवा परीक्षा हो इस समय आपको अच्छी सफलता मिलेगी | इस महीने आपको कोई बहुत बड़ा पद प्राप्त हो सकता है | इस महीने कुछ लोग अप्रत्यासित उपलब्धि हाँसिल कर सकते हैं | आपके शत्रु परास्त होंगे | पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी | आपका मन स्थिर नहीं रहेगा | भटकाव की स्थिति बनी हुई है | आपका मन अशान्त रहेगा | अशन्तुष्टि की भावना बढ़ेगी | आवश्यकता से अधिक प्राप्त करने की प्रवृत्ति रहेगी | परिश्रम अत्यधिक होगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में यह महीना सामान्य रहेगा | स्वास्थ के मामले में यह महीना काफी अच्छा रहेगा | पुराना रोग समाप्त होगा ऐसा योग बना हुआ है |

सावधानीअशन्तुष्टि की भावना पर नियंत्रण करें | अपने शत्रुओं से सावधान रहें | मन को शान्त रखें | कोई भी निर्णय शान्ति मन से करें |

अकाल मृत्यु से बचने का एकमात्र उपाय ” महा मृतुन्जय अनुष्ठान “

कुम्भ – कॅरियर और फायनेंस के मामले में यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा | इस महीने अचानक आपके पद–प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बना हुआ है | जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं | उनके लिए भी काफी अच्छा समय है | राजनितिक मामले में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हाँसिल कर सकते हैं | किसी भी कार्य में आपको अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | आप के अन्दर किसी भी कठिन से कठिन परिस्थिति से निकलने तथा दूसरों की सहायता करने की प्रबल क्षमता रहेगी | भाग्य आपका साथ देगा | आपका पुरुषार्थ काफी बढ़ा रहेगा | आप परिश्रम से नहीं घबराएंगे | कार्यस्थान पर बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा | आपके आय में वृद्धि का योग बना हुआ है | कार्य-व्यापार में अच्छी उन्नति का योग बना हुआ है | इस महीने बहुत से लोगों के लिए जमीन, भूमि, भवन इत्यादि स्थाई सम्पत्ति खरीदने की सम्भावना बनी हुई है | और इसके लिए यह महीना काफी उपयुक्त है | आर्थिक मामले में पहले से कोई समस्या थी वो
दूर होगी | इस महीने आप धन बचत नहीं कर पायेंगे | शुभ कार्यों में आपका धन प्रचुर मात्रा में खर्च होगा | यात्राएँ सुखद होंगी | शिक्षा के मामले में थोड़ी बाधा के साथ अच्छा समय रहेगा | किसी भी परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी | पढ़ाई मे मतिभ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी | प्रेम-सम्बन्ध तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह महीना (1 से 15 अप्रैल) तक आपके प्रतिकल रहेगा | जीवनसाथी के प्रति निराशा रहेगी | लगाव कम होगा | परन्तु (15 अप्रैल) के बाद स्थिति ठीक हो जायेगी | और जीवन साथी के सहयोग से आपक भाग्य बदलेगा | सन्तान के मामले में यह महीना आपके प्रतिकूल रहेगी | जो लोग सन्तान प्राप्ति के लिए प्रतीक्षारत हैं | उनको कुछ कठिनाई का योग बना हुआ है | तथा सन्तान से मतभेद की सम्भावना बनी हुई है | स्वास्थ के मामले में यह सामान्य सप्ताह रहेगा |
सावधानी आप अपने सन्तान के प्रति सावधानी बरतें | शिक्षा में कठिनाईयों को दूर करने के लिए “भगवान गणेशजी” की पूजा करें | तथा उन्हें दुर्वा चढ़ावें | हरी चीजों का सेवन करें | तथा शिक्षाक्षेत्रमें अतिउत्साह से बचें | जीवन साथी के प्रति सम्बन्धों को मजबूत रखें |

मीन – कॅरियर और फायनेंस के मामले में यह महीना आपके प्रतिकूल रहेगा | आपकी महत्वाकांक्षाएँ काफी बढ़ी रहेंगी | मन में अतिउत्साह रहेगा | क्रोध में वृद्धि रहेगी | आर्थिक मामले में कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न होगी | इस महीने भाग्य आपका साथ नहीं देगा | आपके पराक्रम में वृद्धि रहेगी | स्थाई सम्पत्ति में निवेश के लिए सही समय नहीं है | इस महीने कोई नया कार्य-व्यापार शुरू करेंगे तो उसमे हानि होने का योग प्रबल है | पुराने कार्य में आपको अच्छी वृद्धि का योग बना हुआ है | जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं, उनके लिए सफलता भरा महीना है | जो लोग धार्मिक, सामाजिक तथा न्यायिक क्षेत्र में कार्यरत हैं | उनके लिए भी काफी अच्छा महीना है | इसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी | प्रेम-सम्बन्ध तथा वैवाहिक जीवन के मामले में भी यह ठीक समय नहीं है | जीवन साथी के साथ मतभेद उत्पन्न होने की सम्भावना बन हुई है | विवाह सूत्र में बंधने के लिए अच्छ समय नहीं है | इस महीने के अन्तिम भाग में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है |किसी बड़े व्यक्ति के कारण आपके कार्य-क्षेत्र में जो अवरुद्ध मार्ग थे वो खुल सकते हैं | और आपको अच्छी सफलता मिल सकती है | सन्तान के दृष्टिकोण से यह महीना काफी अच्छा है | सन्तान से सुख की प्राप्ति होगी | बौद्धिक क्षमता में वृद्धि रहेगी | शिक्षा के मामले में सामान्य महीना रहेगा | महीने के अन्तिम भाग में किसी प्रकार की प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं | स्वास्थ के मामले में भी सामान्य महीना रहेगा |
सावधानी – अत्यधिक महत्वाकांक्षाओं को नियन्त्रित करें | अहंकार, क्रोध और अति आवेश को अपने ऊपर हावी ना होने दें | आप अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी निभायें | इस महीने कर्ज लेने से बचें | कोई नया कार्य- व्यापार इस महीने ना शुरू करें | जीवन स्थि से मतभेद की स्थिति ना उत्पन्न करें |

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web