सिंह राशिफल 2027 (Leo Horoscope 2027) के अनुसार यह वर्ष करियर, व्यापार, धन, विवाह, शिक्षा, संतान और पारिवारिक जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आएगा। सिंह लग्न के लिए गुरु, शनि, राहु और केतु के गोचर नए अवसरों के साथ कई चुनौतियाँ भी सामने लाएँगे।
वर्षभर राहु षष्ठ भाव और केतु द्वादश भाव में रहेंगे। इससे नौकरी, प्रतिस्पर्धा, ऋण, विरोधियों, विदेश और आर्थिक व्यय से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे।
25 जनवरी को उच्चस्थ गुरु द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे विदेश, शिक्षा, धार्मिक गतिविधियों और खर्च से संबंधित परिस्थितियाँ बढ़ेंगी।
3 जून से 20 अक्टूबर तक नीचस्थ शनि नवम भाव में रहेंगे। भाग्य, उच्च शिक्षा, लंबी यात्राओं और आय में बाधाएँ आ सकती हैं। षष्ठस्थ राहु पर शनि की दृष्टि पुराने विवादों और कानूनी मामलों को अधिक जटिल बनाएगी।
26 जून को गुरु सिंह लग्न में प्रवेश करेंगे। इससे आत्मविश्वास, शिक्षा, संतान, विवाह और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे।
20 अक्टूबर से शनि पुनः अष्टम भाव में लौटेंगे, जिससे करियर, साझेदारी और पुराने आर्थिक दायित्वों में चुनौतियाँ बढ़ेंगी। 26 नवंबर से गुरु द्वितीय भाव में आकर धन, बचत और पारिवारिक आर्थिक योजनाओं को प्रभावित करेंगे।
YouTube के एक वीडियो में पूरे वर्ष के सभी जीवन-क्षेत्रों का विस्तृत भविष्यफल प्रस्तुत करना संभव नहीं होता।
इसी उद्देश्य से तैयार की गई है “सिंह लग्न 2027 — वार्षिक राशिफल एवं मार्गदर्शिका”, जिसमें जनवरी से दिसंबर तक का विस्तृत जन्मलग्न आधारित मासिक भविष्यफल उपलब्ध है।
इसके अतिरिक्त प्रमुख ग्रहगोचर, विशेष ग्रहयोग, ग्रहण विशेष, मासिक सावधानियाँ और दीपक दूबे की विशेष ज्योतिषीय टिप्पणियाँ भी शामिल हैं।
यह केवल एक बार पढ़ने वाली पुस्तक नहीं, बल्कि पूरे वर्ष उपयोग में आने वाली डिजिटल ज्योतिषीय मार्गदर्शिका है।
PDF डाउनलोड करके आप जनवरी से दिसंबर 2027 तक किसी भी महीने का विस्तृत राशिफल दोबारा पढ़ सकते हैं और बदलती ग्रहस्थितियों के अनुसार अवसरों तथा चुनौतियों को समझ सकते हैं।
मूल्य: ₹499 (भारत) | US$7 (अंतरराष्ट्रीय)
प्रारूप: डाउनलोड करने योग्य PDF
अवधि: जनवरी–दिसंबर 2027
भाषा: हिंदी
आधार: सिंह जन्मलग्न एवं वैदिक ज्योतिष
सफल भुगतान के बाद संपूर्ण PDF ई-बुक उपलब्ध होगी।
पूरे वर्ष का विस्तृत मासिक भविष्यफल एक ही पुस्तक में पढ़ें।
दीपक दूबे
ज्योतिर्विद, लेखक एवं वक्ता
www.AstroTips.in
विशेष सूचना: यह सामान्य जन्मलग्न आधारित ज्योतिषीय मार्गदर्शिका है। व्यक्तिगत जन्मकुंडली एवं दशा के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।
No reviews yet. Be the first to review this eBook!
Only customers who have purchased this eBook can submit a review. Please use the same email address you used at checkout.