Error: Contact form not found.

कुम्भ राशिफल 2024 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2024 का राशिफल कुम्भ लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. राशिफल 2024बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.
विशेष :
आय के दृष्टिकोण से वर्ष का प्रारंभिक हिस्सा काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। वर्ष के प्रारंभ में ही काफी लोगों के लिए पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. उन्नति तथा अप्रत्याशित रूप से आय की प्राप्ति होंगी। आय होने के साथ- साथ खर्च के भी योग बन रहे है .बचत करना थोड़ा मुश्किल होगा इसलिए सोच समझकर खर्च करे। जून से नवंबर का महीना कार्य-व्यापार में नकारात्मक विचार ला सकते है। जो काम कर रहे है उसको छोड़ कर कुछ नया काम करेंगे, नौकरी बदलने या ट्रांसफर लेना हो या फिर व्यापार बदलने के भाव आपके मन में आ सकता है। बेहतर यही होगा की इस दौरान बड़ा कोई फैसला आप ना ले क्योंकि इस तरह का फैसला आपके कॅरिअर को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। जनवरी, फरवरी, मार्च, मई, जुलाई, अगस्त, और सितंबर महीने में नौकरी में पद प्रतिष्ठा की वृद्धि के लिए अच्छे है। अगर आप परेशान होकर कोई काम बदलना चाहते है तो आप जून और नवंबर का महीने को टाल दे, स्वतः कोई चीज आ रही है तो आप उसे स्वीकार कर सकते है। मार्च, जुलाई, अगस्त माह कुछ विशेष परिवर्तन दर्शा रहा है। यह वर्ष सुदूर प्रवास के लिए, जन्म स्थान से दूर बस के लिए, जन्म स्थान से दूर रहने के लिए यह वर्ष काफी योगकारी है।
जमीन जायदाद अगर आप खरीदना चाह रहे हो तो खरीदने के दृष्टिकोण से मई और जुलाई से लेकर आधा अगस्त का जो समय है वह काफी अनुकूल रहेगा। वैसे तो पूरा साल ही अनुकूल है लेकिन अपने निवास के लिए कुछ खरीदना है या कहीं पैसा लगाना हो तो यह महीने काफी अनुकूल रहेंगा।
शिक्षा के दृष्टिकोण से यह वर्ष शुभ है। शिक्षा में अच्छी प्राप्तियां होंगी, गहन अध्ययन होगा, किसी का शोध का काम हो, या कोई टेक्निकल काम हो या logical analyst का काम हो तो उसको आप काफी सामर्थ्य से इन कामों को करेंगे। शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण चीजें हो तो आप उनको जनवरी, फरवरी, जून, जुलाई, सितंबर और अक्टूबर महीनों में करें, इस दौरान सफलता प्राप्ति के अच्छे योग रहेंगे।
विवाह के लिए यह वर्ष कठनाइ भरा दिख रहा है। मनपसंद विवाह करने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. अगर किसी की शनि की दशा अंतरदशा चल रही हो या शनि की ढैया या साढ़े साती हो तो कठनाइयां अधिक होंगी। सामान्य स्थिती में भी विवाह के लिए यह समय ठीक नहीं है, जो लोग विवाहित है उनके रिश्तों में भी वाद विवाद परेशानी रहेंगी।
संतान प्राप्ति के लिए यह वर्ष सामान्य स्थितीयां दर्शा रहा है। जनवरी और जून माह विशेष योगकारी रहेगा फिर भी नित्य पंचांग में आप सूर्य योग, अतिगंड योग देखे इन दिनों को टालना चाहिए।
स्वास्थ्य के लिए यह वर्ष काफी बेहतर रहेगा किसी की लंबे समय से कोई बिमारी चली आरही है तो उसमें इस वर्ष सुधार होगा. कोई भारी बिमारी भी हो जाये तो उससे रिकवरी हो जायेगी। किसी की केतु की दशा अंतरदशा चल रही हो तो नसों से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है।
आंशिक कालसर्प दोष आपके दूसरे भाव और अष्टम भाव से बन रहा है। यह आपके धन और स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। केतु की दशा अंतरदशा हो तो स्वास्थ्य में दिक्कत रहेगी और राहु की दशा अंतरदशा
हो तो दिक्कत हो सकती है। वाणी संतुलित रहे, उत्तेजना में आकर कोई निर्णय ना लें।
इस वर्ष को अगर प्रतिशत दे दे तो यह वर्ष आपके लिए 72-80% अच्छा रहेगा ।
पं. दीपक दूबे (View Profile)
मेष राशिफल 2024/ वृषभ राशिफल 2024/मिथुन राशिफल 2024/ कर्क राशिफल 2024/ सिंह राशिफल 2024/ कन्या राशिफल 2024/ तुला राशिफल 2024/ वृश्चिक राशिफल 2024/धनु राशिफल 2024/ मकर राशिफल 2024/ मीन राशिफल 2024