" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Tula Rashifal 2024 : तुला राशिफल 2024

तुला राशिफल 2024 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2024 का राशिफल तुला लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल 2024 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.  

विशेष :

  • केतु आपके द्वादश भाव और राहु आपके छठे भाव में पूरे वर्ष पर्यंत रहेंगे।
  • शनि आपके पंचम भाव में अपनी स्वराशि में रहेंगे।
  • देव गुरु बृहस्पति वर्ष के प्रारंभ में यानी मई तक आपके सप्तम भाव में और उसके बाद अष्टम भाव में रहेंगे।

 

करियर 

आय के दृष्टिकोण से यह वर्ष काफी बेहतर दिखाई दे रहा है। पिछले वर्ष से अधिक व्यापार वृद्धि के  योग इस वर्ष आपके लिए दिख रहे है। कुछ महत्वपूर्ण फैसले इस वर्ष आप लेंगे जो आपके आय को, कॅरिअर को या व्यापार को एक महत्वपूर्ण मोड देगा। कार्यक्षेत्र में बिना वजह की उलझनों से आपको बचना चाहिए। इस वर्ष आपका जो धन है वह धर्मिक और सामाजिक कार्यो में खर्च होगा इसका योग बन रहा है। इससे आपको प्रसिद्धि भी मिलेंगी और आपका धन शुभता में खर्च होगा। जून के बाद आपके सोच में कुछ नकारात्मक परिवर्तन दिखेगा . इसलिए  आप अपने कामों को, या कोई कार्यक्षेत्र का विस्तार करना हो तो वह आप जून से पहले करले। भाग्य का साथ इस वर्ष आपको रहने वाला है। जो लोग नौकरी पेशा है उनके लिए जून और अक्टुबर के महीने में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि, पद उन्नति के लिए अच्छा योग बना रहें हैं ।

जमीन-जायदाद 

जमीन जायदाद के लिए लाभ के योग बने हुए हैं बहुत से लोगों को पैत्रिक संपत्ति मिल सकती है कही रुकी हुई संपत्ति मिल सकती है। धन-संपत्ति से संबंधित खुशियाँ, कुछ शुभता प्राप्त होगी। फरवरी, अक्टुबर, नवंबर का महिना संपत्ति लेने के लिए बहुत अच्छा है। पैत्रिक संपत्ति की प्राप्ति में थोडी बहुत उलझने आपको हो सकती है  परंतु  अंत में  आपको ही उसमें सफलता प्राप्त होगी। अगर आप स्वयं के प्रयोग के लिए कोई संपत्ति खरीदना चाहते है या कोई निवेश कही कारण चाहते है तो इस वर्ष इसके लिए आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा।

शिक्षा 

शिक्षा के लिए भी यह वर्ष अनुकूल है लेकिन जून के बाद अचानक कुछ अप्रत्याशित रुकावटों का समना आपको करना पड़ सकता है। पढाई के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको जून के बाद विशेष प्रयास करना पड़ सकते है। जून के बाद कई लोगों का मन पढाई से भटक सकता हैं कई लोग तो पढाई छोड़ने तक का मन बना सकते है परंतु पढाई छोड़ने का प्रयत्न ना करे अपनी पढाई को जारी रखे। जून से नवंबर का समय नकारात्मक विचार धाराओं को बढायेंगा आपको कुछ अनावश्यक बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परंतु उच्च शिक्षा के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा।

विवाह 

विवाह के दृष्टिकोण से यह वर्ष कोई ज्यादा अच्छा नहीं है।जनवरी से मई तक का महिना ऐसा है कि विवाह के योग बनेंगे  लेकिन यह अच्छा शुभ परिणाम नही देगा आगे जाकर यह बड़ी धनहानि करा सकता है। अगर आपके स्थाई कुंडली में विवाह के लिए अच्छे योग नही है तो आपको कुंडली  मिलान करके उसके बाद ही आप विवाह करे अन्यथा विवाह उपरांत बड़ी धन हानि के योग बनेंगे। मार्च, अप्रिल और जून में अपने पसंद से, प्रेम संबंधों से विवाह का,  विवाह का प्रबल योग बनेगा इसलिए गृहक्लेश ना हो कोई बड़ी धनहानि ना हो इसके लिए अच्छे से विवाह कुंडली मिला के ही विवाह करना चाहिए। अगर किसी को बहुत ही अनिवार्य है विवाह करना तो जून में विवाह करे अन्यथा इस वर्ष विवाह  को टाले।

संतान 

संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों के लिए जनवरी से जून तक का महिना बहुत ही शुभ है। वैसे तो पूरा वर्ष ही शुभता लिया हुआ है संतान से मन प्रसन्न भी रहेगा, इस वर्ष आपकी संतान की अच्छी उपलब्धियां भी होंगी।

स्वास्थ्य 

स्वास्थ्य के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा फिर भी बहुत से लोग को संक्रामक बिमारियां परेशान कर सकती है। कोई बड़ी समस्या नही है लेकिन फिर भी जुलाई माह  संवेदनशील रहेगा।

नोट 

आंशिक कालसर्प दोष आपके द्वादश और छठे भाव से बन रहा है पर यहाँ का कालसर्प दोष ज्यादा खतरनाक नही होता लेकिन थोड़ा बहुत संक्रमक बिमारियाँ हो सकती है बिना वजह से कुछ ना कुछ उलझने उत्पन्न हो सकती है या  शत्रुओं से टकराहट हो सकती है। इस वर्ष को अगर प्रतिशत दे दे तो यह वर्ष आपके लिए 70-75% अच्छा रहेगा ।

शुभम भवतु  पं. दीपक दूबे (View Profile)

मेष राशिफल 2024/ वृषभ राशिफल 2024/मिथुन राशिफल 2024/ कर्क राशिफल 2024सिंह राशिफल 2024कन्या राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024/धनु राशिफल 2024मकर राशिफल 2024कुम्भ राशिफल 2024/मीन राशिफल 2024

 


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web