" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

जाने नवरात्र से सम्बंधित देवी, ध्यान मंत्र, रंग और ग्रह शांति

Navratri/ Devi/ Dhyan Mantra/ Color & Grah Shanti

माँ भगवती का छठा स्वरुप 

माँ कात्यायनी

06-Maa-Katyayani

 

माँ कात्यायनी, माँ दुर्गा का ही  संघारक स्वरुप  है.  महर्षि कात्यायन की  तपस्या से प्रसन्न होकर आदि शक्ति ने उनकी पुत्री के रूप में जन्म लिया इसीलिए इनका नाम कात्यायनी  पड़ा. माँ कात्यायनी के रूप में ही महिषासुर का संहार किया था. माँ कात्यायनी  की  आराधना करने वाले भक्तो के काम सरलता एवं सुगमता से होते हैं.

 

छठे नवरात्र के वस्त्रों का रंग एवं प्रसाद

नवरात्र में आप माँ कात्यायनी की पूजा में लाल रंग के वस्त्रों का प्रयोग कर सकते हैं. यह दिन केतु  ग्रह से सम्बंधित  शांति पूजा के लिए सर्वोत्तम है.  छठवीं नवरात्रि के दिन माँ को शहद का भोग लगाने से आपकी आकर्षण शक्ति में वृद्धि होती है.

ध्यान

वन्दे वांछित मनोरथार्थ चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
सिंहरूढ़ा चतुर्भुजा कात्यायनी यशस्वनीम्॥
स्वर्णाआज्ञा चक्र स्थितां षष्टम दुर्गा त्रिनेत्राम्।
वराभीत करां षगपदधरां कात्यायनसुतां भजामि॥
पटाम्बर परिधानां स्मेरमुखी नानालंकार भूषिताम्।
मंजीर, हार, केयूर, किंकिणि रत्नकुण्डल मण्डिताम्॥
प्रसन्नवदना पञ्वाधरां कांतकपोला तुंग कुचाम्।
कमनीयां लावण्यां त्रिवलीविभूषित निम्न नाभिम॥

स्तोत्र पाठ

कंचनाभा वराभयं पद्मधरा मुकटोज्जवलां।
स्मेरमुखीं शिवपत्नी कात्यायनेसुते नमोअस्तुते॥
पटाम्बर परिधानां नानालंकार भूषितां।
सिंहस्थितां पदमहस्तां कात्यायनसुते नमोअस्तुते॥
परमांवदमयी देवि परब्रह्म परमात्मा।
परमशक्ति, परमभक्ति,कात्यायनसुते नमोअस्तुते॥

कवच

कात्यायनी मुखं पातु कां स्वाहास्वरूपिणी।
ललाटे विजया पातु मालिनी नित्य सुन्दरी॥
कल्याणी हृदयं पातु जया भगमालिनी॥

 नवरात्री में दुर्गा सप्तसती पाठ कराने हेतु संपर्क करें – +91 – 9990911538

नवरात्रों में किसी भी प्रकार के अनुष्ठान और पूजा का महत्व और परिणाम कई गुना अधिक बढ़ जाता है . नवरात्र के दौरान आप माँ भगवती के पूजन और दुर्गा सप्तसती के पाठ के अलावा निम्नलिखित ज्योतिषीय उपचार भी करा सकते है

वैवाहिक जीवन में समस्या हेतु माँ कात्यायनी अनुष्ठान Book Now
संतान प्राप्ति हेतु माँ स्कंदमाता अनुष्ठान Book Now
राजनैतिक सफलता हेतु माँ अपराजिता अनुष्ठान Book Now
शत्रु बाधा निवारण या कोर्ट – कचहरी सम्बन्धी समस्यायों हेतु माँ बंगलामुखी अनुष्ठान Book Now
भयानक पितृ दोष या प्रेत बाधा निवारण हेतु माँ वनदुर्गा अनुष्ठान Book Now
धन – धन्य एवं समृधि हेतु वैदिक महालक्ष्मी अनुष्ठान Book Now

जय माता दी !

 पं. दीपक दूबे 

 


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web