" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Makar Rashifal 2023 : मकर राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2023 का राशिफल मकर लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल 20223 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

 

विशेष :

  • पूरे वर्ष पर्यंत शनि कुंभ राशि  में रहेंगे, राहु-केतु इस साल मेष और तुला में 29 नवंबर तक यानि ग्यारह महीने तक यह एक ही राशि में रहेंगे, साल के अंतिम माह में यह मीन और कन्या राशि को प्रभावित करेंगे ।
  • बृहस्पति देव वर्ष के पहले  चार महीने यानि 22 अप्रैल तक मीन स्वराशि में, उसके बाद बाकी के आठ महीने मेष राशि को प्रभावित करेंगे ।
  • साढ़े साती  का प्रभाव इस साल मकर, कुंभ, मीन राशिओं पर रहेगा ।
  • मकर राशि पर शनि की साढ़े साती  का अंतिम भाग, कुंभ राशि पर मध्य भाग और मीन राशि पर साढ़े साती का प्रभाव शुरू होगा ।
  • शनि की ढैया का प्रभाव पूरे वर्ष पर्यंत तक कर्क और वृश्चिक राशि पर रहेगा ।

करियर

यह वर्ष आपके लिए बहुत भाग्यशाली, लाभकारी, प्रतिष्ठा में वृद्धि और उन्नात्ति देने वाला रहेगा । स्थान परिवर्तन के योग है जो आपके लिए लाभकारी होगा । अगर आपके कुंडली में राहु दशा-अंतर्दशा चल रही हो तो थोड़ी बहुत दिक्कत आसकती है अन्यथा काफी अच्छे परिणाम आपको आसकते है । कोई नया अवसर आपको मिलता है तो उसे आपको जरूर स्वीकार करना चाहिए । पूर्व के परिश्रम का फल आपको इस साल प्राप्त होगा । कॅरिअर के लिए वर्ष का शुरुवात का हिस्सा काफी अच्छा रहेगा, वर्ष का दूसरा हिस्सा भी आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन कभी-कभी कुछ दिक्कत आसकती है । धन संपत्ति खरीदने के लिए यह वर्ष नवंबर तक अच्छा नही है । उसके बाद भी सामान्य रहेगा लेकिन आप संपत्ति बेच सकते तो और पुरानी गाड़ी या ऐसी जो जमीन जायदाद जिसके आस-पास गंदगी पड़ी हो ऐसी संपत्ति बिलकुल भी मत खरीदना । कुछ लोगों के लिए अप्रत्याशित रूप से पद प्रतिष्ठा मिल सकती है । शिक्षा प्राप्ति के लिए भी यह वर्ष सामान्य ही कहा जायेगा लेकिन शिक्षा के लिए अप्रैल और दिसंबर महिना अच्छा योगकारी रहेगा ।

सम्बन्ध

इस लग्न के वह जातक जिनकी शादी में कई दिनों से दिक्कते आरही है वह दिक्कते उनकी इस वर्ष खत्म होगी । इस वर्ष अप्रैल तक अच्छे विवाह के योग है अप्रैल के बाद भी विवाह के लिए कोई अशुभ योग नही है । इसलिए विवाह होने के अच्छे योग बने हुए है । प्रेम संबंधों के लिए आपको अच्छा समय है वर्ष के प्रारंभ से वर्ष का दूसरा हिस्सा आपके लिए अच्छा रहेगा । परिवारिक जीवन काफी उथल-पुथल रहने वाली है जिसके कारण कलह मानसिक तनाव आपको बना रहेगा । घर के अंदर आपको काफी अशांति महसूस होगी । कुछ लोगों के लिए कुछ दुखद समाचार भी प्राप्त हो सकते है । संतान प्राप्ति के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा ।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य में बहुत से लोगों को चेस्ट में कोई इंफेक्शन होने की संभावना बन सकती है इसलिए आपको अपने हृदय का विशेष खयाल रखे हालांकि कोई विशेष समस्या नही रहेगी । माता के स्वास्थ्य का विशेष खयाल रखे । घर की कोई वस्तु खोने के योग बन रहे है ।

सावधानियां एवं उपचार

  • इस वर्ष आपके लिए काफी अच्छे योग है इसलिए भगवान को धन्यवाद दें तथा भगवान शिवजी की पूजा करे ।
  • गर्भवती महिलाओं को राहु और मंगल से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए और ‘स्कंदमाता‘ की पूजा करना चाहिए ।
  • मकर लग्न वालों को तेल घी और खट्ठी चीजें खाने से परेज करना चाहिए ।राहु देव का शांति अनुष्ठान करना चाहिए । खान-पान का विशेष ध्यान आपको रखना चाहिए । अगर आपको कोई एलर्जि हो तो उसका आप तुरंत ही उपचार करे । भगवान शिवजी की आप आराधना करते रहे ।

शुभम भवतु  पं. दीपक दूबे (View Profile)

मेष राशिफल 2023/ वृषभ राशिफल 2023/मिथुन राशिफल 2023/ कर्क राशिफल 2023सिंह राशिफल 2023कन्या राशिफल 2023तुला  राशिफल 2023वृश्चिक राशिफल 2023/धनु राशिफल 2023/  कुम्भ राशिफल 2023मीन राशिफल 2023


Puja of this Month

Rashifal 2026

Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web