Error: Contact form not found.

मीन राशिफल 2023 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2023 राशिफल मीन लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. राशिफल 2023 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.
विशेष :
कॅरिअर में वर्ष का पहला हिस्सा स्थान परिवर्तन के संकेत दे रहा है । जहां भी आप रह रहे हो वहां से दूर जाने के योग बनेंगे कई लोगों के लिए भटकाव की स्थिति भी उत्पन्न होगी । कुछ लोग कही दूर भी गये हो तो वह थोड़े समय के लिए कही जासकते है । जिनके सुदूर से काम चल रहे हो तो उनकी आय अच्छी रहेगी, सुदूर यानी ऑनल लाइन, ट्रांसपोर्ट के कामों में अच्छी सफलता मिलेगी । वर्ष के प्रारंभ में अच्छी सफलता के योग बने है, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, अच्छी नौकरी प्राप्ति के योग, व्यापारी वर्ग के लिए भी यह समय अच्छी शुभता लिये हुए है । कोई भी व्यापार अपना जमा धन लेकर के या कही से कर्ज लेकर के ना करे उसमें जबरदस्त नुकसान के योग बने हुए है । अगर आपका काम चल रहा है सामान्या काम आप करना चाहते हो तो वह आप कर सकते हो लेकिन अपनी पोहच से अधिक धन लगा कर आप कही भी कोई नया काम ना करे । धन संपदा के लिए यह वर्ष प्रारंभ में अच्छा रहेगा, बाकी वर्ष सामान्या रहेगा कुछ भी खरीदते वक़्त मुहूर्त जरूर देख लेना चाहिए । नये प्रयोग करने से हानि होगी भटकाव भी होगा नये प्रयोग ना करे । जिन लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता में थोड़ी बहुत कठनाई पहले आरही थी या कोई बड़े लेवल की परीक्षा में सफल नही हो रहे थे उनके लिए यह वर्ष अच्छी सफलता देने वाला है
विवाह के लिए वर्ष का पहला हिस्सा सबसे अच्छा रहेगा वर्ष का दूसरा हिस्सा सामान्या अच्छा रहेगा लेकिन नवंबर और दिसंबर अशुभ रहेगा । प्रेम संबंधों में प्रगड़ता आयेगी, जिन लोगों के रिश्तों में मन मुटाव, कुछ मतभेद, कुछ भवनात्मक दबाव हो रहा हो वह इस वर्ष समाप्त होगा । जनवरी के बाद का समय संतान प्राप्ति के लिए अच्छा रहेगा ।
स्वास्थ्य के लिए वर्ष का प्रारंभ बहुत अच्छा है लेकिन उसके बाद का समय अच्छा नही है । अप्रैल के बाद सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए कमर और कमर का निचला हिस्सा आपको परेशान कर सकता है । हड्डीयों में परेशानियाँ, जोड़ो का दर्द कुछ लोगों का बढ़ सकता है अप्रैल के बाद । कही चोट-चपेट भी आपको लग सकती है उसके लिए आप सावधान रहे । अगर कुछ लोगों का केतु, मंगल का गोचर हो तो उनके लिए सर्जरी के योग यह वर्ष बना सकता है । आपके लिए मारकेश ग्रह शुक्र और बुध है इनके गोचर में भी आपको दिक्कत हो सकता है ।
शुभम भवतु
पं. दीपक दूबे (View Profile)
मेष राशिफल 2023/ वृषभ राशिफल 2023/मिथुन राशिफल 2023/ कर्क राशिफल 2023/ सिंह राशिफल 2023/ कन्या राशिफल 2023/ तुला राशिफल 2023/ वृश्चिक राशिफल 2023/धनु राशिफल 2023/ मकर राशिफल 2023/ कुम्भ राशिफल 2023