" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

March Rashifal 2018/March Horoscope 2018/March 2018/ मार्च राशिफल 2018/ मार्च माह का राशिफल 2018

देखें मार्च 2018 में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहार 

मार्च राशिफल 2018 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है.  वर्ष 2018 का यह राशिफल बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : कैरियर की दृष्टी से यह माह बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नती मिलेगी। वहीं खुद का व्यवासय चलाने वालों के लिए विशेष लाभ मिल सकता है। इस माह अचानक आय में वृद्धिऔर अचानक पदोन्नती का योग बन रहा है। किन्तु भाग्य अधिक साथ नहीं देगा इस लिए किसी नए क्षेत्र में निवेश करना उचित नहीं रहेगा। कार्य को लेकर कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नया वाहन जमीन आदि में निवेश कर सकते हैं। महात्वकांक्षा बढ़ सकती हैं। अपने निकट संबंधी व मित्रों से वाद- विवाद न करें। वाद विवाद बढ़ने से नुक्सान हो सकता है। इसमाह शत्रुओं पर विजय मिलेगी। प्रेम संबंधों में कुछ परेशानिया आ सकती है। नए प्रेम संबंध के प्रति रूझान बढ़ेगा तथा पुराने संबंधों से दूरी बन सकती है।

छात्रों के लिए यह माह  सामान्य रहेगा। 15 मार्च तक शिक्षा अच्छी रहेगी किंतु बाद का समय शिक्षा की दृष्टी से उचित नहीं रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह माह  सामान्य रहेगा लेकिन परिवार में किसी के अस्वस्थ्य रहने की वजह से मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है।

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

वृष:  शिक्षा की दृष्टी से वृषभ राशि के लोगों के लिए यह माह बहुत ही अच्छा रहेगा। बुद्ध और शुक्र की युती से दिमागा  शांत रहेगा। इस माह बच्चों को पढ़ाई में भी विशेष लाभ मिलेगा। पराक्रम भाव में राहू के रहने से जातक निर्भिक रहेगा। आय की दृष्टी से भी यह माह अच्छा रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इसके साथ ही जीवन साथी के स्वास्थ्य कुछ खराब रह सकता है। इसके अतिरिक्ति प्रेमी से मन-मुटाव हो सकता है। शत्रु परास्त होंगे लेकिन किसी निकट संबंधी के साथ आरोप प्रत्यारोप हो सकते हैं जिसकी वजह से मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। 

2018 में जाने क्या होगा शनि ढैय्या “ का  आप पर प्रभाव

मिथुन: कैरिय और आय की दृष्टी से यह माह बहुत ही अच्छा है। नई नौकरी मिलने की संभावना है। इस माह व्यय भी अधिक होने की संभावना है। प्रेम संबंधो के लिए समय सामान्य अच्छा है।हालाकि प्रेमी के साथ कुछ मन मुटाव हो सकता है। प्रेमी के साथ अनावश्यक वाद विवाद न करें।  शांति और सामंजस्य की कमी होने से अनावश्यक तर्क वितर्क हो सकता है। इस समयकिसी बात को अधिक ना खिंचे अन्यथा रिश्तों के स्थायी रूप से टूटने की भी आशंका है। विवाह की दृष्टी से यह माह अच्छा नहीं रहेगा। आय में वृद्धि होगी। काम की दृष्टी से बहुत हीअच्छा माह है। मिथुन राशि के जातकों को इस माह में ख्याती मिल सकती है। छात्रों के लिए यह माह बहुत अच्छा रहेगा।  कमर के नीचे के हिस्से का विशेष ध्यान रखें, चोट आदि लगनेकी संभावना है।

जाने वर्ष 2018 के सभी शुभ योग 

कर्क: कैरियर की दृष्टी से 7 मार्च तक का समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि का योग है। नई नौकरी या कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। लेकिन मानसिक परेशानियां पूरे माह बनीरहेंगी। ख्याती में वृद्धि होगी लेकिन किसी भी प्रकार का बड़ा निर्णय न लें। रिश्तों के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें । अपनों से संबंध खराब हो सकते हैं इस लिए संबंधों को संभालने का प्रयास करें। साथ ही अपनी आकांक्षाओं और अपनी वाणी पर विशेष रूप से नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य और शिक्षा की दृष्टी से यह माह अच्छा नहीं है।

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

सिंह: भूमि, वाहन, मकान आदि के 14 मार्च तक का समय बहुत ही अच्छा है। किसी नई वस्तु के घर में आने का योग बन रहा है। 14 मार्च के बाद कुछ परेशानियां आ सकती हैं। ‘आय भंग’ और ‘लाभ भंग’ का योग बन रहा है। नौकरी आदि में भी कुछ परेशानियां आ सकती है। नाकारात्मक विचार आ सकते हैं। आय से अधिक खर्च होने का भी योग बन रहा है। बुद्धि सकारात्मक रहेगी।बुद्धि के बल पर ही भाग्योदय होगा। रोगों से सतर्क रहे। विशेष रूप से आंखों का ध्यान रखें। 

Get Your Career Horoscope Report By Pt.Deepak Dubey Now!

कन्या : व्यापार की दृष्टी से यह माह बहुत ही अच्छा है। भाग्य पूरा साथ देगा। आय में वृद्धि का योग बना हुआ है। इसके अतिरिक्ति आय में भी वृद्धि होगी। किन्तु बुद्धि सही समय पर काम नहींकरेगी। प्रेम संबंधों के लिए यह माह अच्छा नहीं है। भाग्योदय होगा। संतान को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं। किसी भी स्थान पर निवेश करने में सावधानी रखें। स्वास्थ्य काविशेष रूप से ध्यान रखें, रक्त से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।

जानिए मार्च  माह में पड़ने वाली  एकादशी का महत्व 

तुला : ‘भाग्य भंग’ और ‘लाभ भंग योग’ बन रहा है। जिसकी वजह से मेहनत ज्यादा करनी  पड़ सकती हैं। करियर के क्षेत्र में कुछ परेशानियां उत्पन्न होने के आसार हैं। भाग्य से संबंधित काम न करें। लोग आपके पीछे बुराई करेंगे। दुश्मनों से सावधान रहें। धन के मामलें में सतर्कता बरतें। कर्ज आसानी से मिल जाएगा लेकिन जहां तक संभव हो कर्ज न लें। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। विचारों में आस्था और नास्तिकता दोनों का ही समावेश रहेगा। आय सामान्य रहेगी। यह समय शिक्षा की दृष्टी से अच्छा रहेगा।  प्रेम संबंधों में लाभ मिलेगा। घर के किसी बड़े बुुजुर्ग के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

वैवाहिक समस्या हेतु “माँ कात्यायनी अनुष्ठान” करवाने के लिए क्लिक करें 

वृश्चिक : लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी का योग बन रहा है। साथ ही स्थान  परिवर्तन का भी योग है। शुक्र और बुद्ध के संयोग से धन लाभ मिलेगा। शिक्षा में कुछ भटकाव आ सकता है। स्वास्थ्यका ध्यान रखें, स्वास्थ्य खराब रह सकता है। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं लेकिन वह लम्बे समय तक नहीं रहेंगे। करीबों लोगों के प्रति सावधान रहे उनसे धोखा मिल सकता है।

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

धनु: अचानक लाभ मिल सकता है। संतान से सुख मिल सकता है। यह माह वाहन संपत्ती आदि के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम के मामले में यह माह बहुत हीअच्छा रहेगा।  लेकिन अधिक व्यय होने  की संभावना है। भाग्य से सहायता मिलेगी।  शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। लेकिन चोट आदि लगने की संभावना है।

अकाल मृत्यु से बचने का एकमात्र उपाय ” महा मृतुन्जय अनुष्ठान “

मकर: आय के क्षेत्र में कुछ कमी आ सकती है। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। मकर राशि के जातकों कोअपने आवेश पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा नुक्सान हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी मित्रों व करीबियां से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह माह अच्छा नहीं है। प्रेम संबंध में सावधानी रखें। प्रेम संबंध अच्छे लोगों से नहीं बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टी से यह माह अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। भाग्य साथ देगा। 

Get Your 5 yrs Career & Finance Report By Pt.Deepak Dubey Now!

कुंभ: लाभ की दृष्टी से यह माह अच्छा है लेकिन लाभ में कुछ कमी रहेगी। लोगों से वाद-विवाद में सावधानी बरते। वाद-विवाद में धन खर्च होने की संभावना है। मन स्थिर व शांत रहेगा। मानसंमान मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह माह बहुत अच्छा रहेगा। माह के अंत मे जो प्रेम संबंध बनेंगे वह बहुत अच्छे रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आपका धन और समयअच्छी जगह पर खर्च होंगे। भविष्य में इसका फायदा मिलेगा।

भयानक पितृ दोष और प्रेत बाधा निवारण हेतु कराएँ “माँ वन दुर्गा अनुष्ठान” 

मीन: राशि के जातको का पूरे माह मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कोई भी चीज असंभव नहीं लगेगी। लेकिन कठोर परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। अचानक लाभ औरपदोन्नति का योग बन रहा है। प्रेम संबंधों के लिए यह माह बहुत ही अच्छा है। जो व्यक्ति विवाह करना चाहते हैं उनके लिए भी यह समय बहुत ही अच्छा है। मीन राशि के जातकों केलिए यह माह धन सम्मपत्ति का माह है। 7 मार्च के बाद स्थाई निवेश किया जा सकता है। इस माह मन अस्थिर रहेगा जिसकी वजह से शिक्षा में कुछ परेशानियां आ सकती है। इस समस्या से बचने के लिए विशेष रूप से छात्रों को ज्यादा पानी पीना चाहिए। यदि संभव हो तो चांदी के बर्तन में या पानी में चांदी डाल कर पीए। गरिष्ठ भोजन से बचे और गणेश जी और सरस्वती की पूजा करें। 14 मार्च के बाद पराक्रम बढ़ेगा साथ ही बुद्धि अच्छी रहेगी। शुभ समाचार मिलने का भी योग बन रहा है। इस माह स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दीर्घ कालीन रोग लग सकता है इसलिए किसी भी बीमारी का तुरंत उपचार कराएं।

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)

 


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web