" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

May Rashifal 2018/May Horoscope 2018/ May 2018/ मई  राशिफल 2018/ मई माह का राशिफल 2018

देखें मई 2018 में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहार 

 

मई राशिफल 2018 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है.   यह राशिफल बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : मेष राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। इस माह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, विशेष रूप से त्वचा संबंधी समस्या। इस समय आय वृद्धि का योग बन रहा है। साथ ही अचानक मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। इस समय में पद प्रतिष्ठा या तरक्की मिलने का योग बन रहा है। बुद्धि के बल पर लाभ मिल सकता है। जीवन साथी के लिए प्रारंभिक माह में कुछ परेशानी आ सकती है। इसके साथ ही जीवन साथी के साथ मतभेद व वाद-विवाद हो सकता है। आधे माह के बाद स्थितियों में सुधार आएगा। दोनों के सहयोग से कार्य में तरक्की मिलेगी। विवाह की दृष्टी से यह समय सही नहीं है। जमीन जायजाद आदि खरीदने के लिए भी यह समय उचित नहीं है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, वाहन से चोट आदि लगने की संभावना है, साथ ही वाहन चोरी होने का भय बना हुआ है। 

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

वृष: कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य साथ नहीं देगा लेकिन बुद्धि और वाणी के बल पर लाभ मिल सकता है। पदोंन्नति की संभावना कम है। इस समय पराक्रम बढेगा लेकिन नकारात्मक दृष्टी से, जिसकी वजह से संबंधों में खटास या कमी आ सकती है। इस समय में भाग्य साथ नहीं देगा इस लिए कोई भी बड़ा निर्णय न लें। शिक्षा के मामले में यह समय सही नहीं है। इस समय रोग हावी रहेंगे। निवेश की दृष्टी से यह समय सामान्य है। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा और भाग्योदय होगा।

2018 में जाने क्या होगा शनि ढैय्या “ का  आप पर प्रभाव

मिथुन: कैरिय की दृष्टी से यह माह अच्छा नहीं है। कुछ न कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं, ऐसे में किसी बड़े या अनुभवी व्यक्ति से सलाह करके निर्णय ले तो बेहतर रहेगा। अपने आवेश पर नियंत्रण रखें, आवेश में लिए गए निर्णय से नुक्सान हो सकता है। इस समय में परिश्रम से ही लाभ मिल सकता है। भाग्य के भरोसे कोई काम न करें। संतान से सुख मिलेगा। शिक्षा की दृष्टी से यह समय ज्यादा अच्छा नहीं है। कुछ परेशानियों के बाद शिक्षा में सफलता मिल सकती है। बड़े भाई से विवाद हो सकता है।  जीवन साथी के साथ संबंध अच्छा नहीं रहेगा। जीवन साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, कमर के नीचे के हिस्से में परेशानी हो सकती है। जंगल नदी या लंबी यात्रा आदि से बचे, नुक्सान की संभावना है।

जाने वर्ष 2018 के सभी शुभ योग

कर्क: आय की दृष्टी से यह समय सही है। प्रमोशन इत्यादि में कुछ परेशानी आ सकती है। मन को शांत रखें, कार्यस्थल पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा। इस समय में नए प्रेम संबंध बन सकते हैं लेकिन उन में भी कुछ परेशानियां या मतभेद हो सकते हैं।  वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां या मतभेद आ सकते हैं। निवेश की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य की दृष्टी से यह समय सही नहीं है। चोट आदि लगने की भी संभावना है।

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

सिंह: आय की दृष्टी से यह समय बहुत अच्छा है। पद प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है।  भाग्य साथ देगा। वैवाहिक जीवन में कुछ विवाद हो सकता है। आवेशित होकर खर्च अधिक कर सकते हैं। पराक्रम की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से भाई वहनों व पडोसियों आदि से संबंध खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, विशेष रूप से नसो या हड्डियों से संबंधित समस्या।

Get Your Career Horoscope Report By Pt.Deepak Dubey Now!

कन्या : 15 मई से भाग्येश की स्थिति बन रही है लेकिन बुद्ध की स्थिति खराब होने से मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी तथा मेहनत का फल कम मिलेगा। माह के अंतिम भाग में मान सम्मान मिल सकता है। अचानक सफलता मिल सकती है। आय की दृष्टी से यह समय अच्छा है लेकिन आय के माध्यम का जरूर ध्यान रखें। पद प्रतिष्ठा मिल सकती है। स्थान परिवर्तन से लाभ मिल सकता है। बड़ों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। संतान की दृष्टी से यह समय बहुत ही खराब है। संतान के स्वास्थ्य आदि का विशेष ध्यान रखें। गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। परीक्षा प्रतियोगिता में कुछ परेशानियां होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टी से यह समय सामान्य है। लेकिन हृदय रोगी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

जानिए मई माह में पड़ने वाली  एकादशी का महत्व 

तुला :  आय और भाग्य की दृष्टी से तुला राशि के जातकों के लिए 14-15 मई तक का समय बहुत ही अच्छा है। आय में वृद्धि होगी।  इस समय कुछ नए काम बन सकते हैं। 15 मई के बाद भाग्य में कमी आएगी साथ ही आय में भी कुछ कमी आएगी। पद प्रतिष्ठा पाने के लिए 9 मई तक का समय बहुत ही अच्छा है, हालांकि 15 मई तक प्रमोशन आदि मिल सकता है। 15 मई के बाद प्रमोशन मिलने की संभावना कम है। इस समय में परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। जमीन खरीदने या निवेश के लिए यह समय अच्छा नहीं है, किन्तु जमीन वेचने के लिए यह समय अच्छा है। वाहन आदि खरीदने के लिए यह समय अच्छा नहीं है। इस समय वाहन आदि खरीदने पर दुर्घटना आदि होने की संभावना है। इस समय जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वैवाहिक समस्या हेतु “माँ कात्यायनी अनुष्ठान” करवाने के लिए क्लिक करें 

वृश्चिक : कैरियर और आय की दृष्टी से यह समय बहुत ही अच्छा है। आय में वृद्धि होगी। आधे माह तक खर्च बढ़ सकता है। माह के प्रारंभिक और अंतिम समय में आय सबसे अधिक होगी। पराक्रम और उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा, काम में मन लगेगा जिसकी वजह से काम में सफलता मिलेगी। 15 के बाद तरक्की मिलने की संभावना है। पूरे माह ऊर्जा बनी रहेगी। लेकिन इसके साथ ही पराक्रम और घमंड भी बढ़ेगा। जिसकी वजह से क्रोध बढ़ सकता है। ऐसे में क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्कता है अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है। इस समय में रिश्तों में थोड़ी दूरी थोड़ा टकराव रहेगा। 15 मई के बाद जीवन साथी         आवेशित रहेंगे जिसकी वजह से टकराव व वैचारिक मतभेद की स्थिति बन सकती है। अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय में आर्कषण नहीं रहेगा। कही दूर जाने की स्थिति बन सकती है। शिक्षा और संतान के लिए यह समय अच्छा नहीं है। शिक्षा में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जमीन आदि में निवेश करने के लिए यह समय अच्छा नहीं है किन्तु जमीन आदि बेचने के लिए यह समय अच्छा है। इस समय भाग्य साथ नहीं देगा। इसलिए भाग्य के भरोसे कोई काम न करें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

धनु: आय की दृष्टी से यह समय सही है। आय बढ़ेगी। लेकिन प्रमोशन के लिए यह समय अच्छा नहीं है। नौकरी आदि में कुछ समस्या आ सकती है। साझेदारी के काम में भी कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इस समय गुप्त शत्रु बहुत अधिक सक्रीय रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। रिश्तों की दृष्टी से यह समय अच्छा नहीं है। नए रिश्ते बन सकते हैं लेकिन उनमें बाधाएं भी आएंगी।  27 मई के बाद प्रेम संबंधों में परेशानियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टी से यह समय अच्छा नहीें है। पेट व रक्त संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। चोट आदि लगने का भय है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस समय में क्रोध अधिक आ सकता है जिसकी वजह से काम बिगड सकते हैं। शिक्षा के लिए यह समय सामान्य है। इस समय आपकी छठी इंद्री अधिक सक्रीय रहेगी। जिसकी वजह से किसी भी घटना और दुघर्टना आदि का पहले से ही आभास हो जाएगा।

अकाल मृत्यु से बचने का एकमात्र उपाय ” महा मृतुन्जय अनुष्ठान “

मकर: आय की दृष्टी से मकर राशि के जातकों के लिए यह अच्छा रहेगा, लेकिन मेहनत अधिक करनी पडेगी। कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है। इस समय में प्रमोशन मिलने की संभावना कम है। कार्य स्थल पर सावधानी बरते वाद-विवाद और तनाव की स्थिति बन सकती है। इस समय प्रमोशन के स्थान पर डिमोशन होने का भय बना हुआ है। अधिक उत्तेजना और क्रोध होने से नुक्सान हो सकता है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। शिक्षा और भाग्य की दृष्टी से यह समय बहुत ही अच्छा है। इस समय जातक की निर्णय क्षमता बहुत अच्छी रहेगी। संतान के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। वैवाहिक जीवन में शांति का माहौल बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में मन मुटाव आ सकता है। जिसकी वजह से वैवाहिक जीवन पूरी तरह से तहस नहस हो सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें चोट आदि लगने की संभावना है।

Get Your 5 yrs Career & Finance Report By Pt.Deepak Dubey Now!

कुंभ: कैरियर की दृष्टी से यह समय बहुत ही अच्छा है कैरियर में पदोन्नति मिल सकती है। दूर की यात्रा अच्छी रहेगी। आय में वृद्धि होगी लेकिन आय के साथ परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय बहुत अच्छा है। वाहन मकान आदि खरीदने के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। 15 मई के बाद जमीन खरीदना ज्यादा अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टी से यह समय अच्छा है। शिक्षा की दृष्टी से यह समय अच्छा नहीं है। 15 मई  के बाद का समय अच्छा है। भाग्य साथ देगा।

भयानक पितृ दोष और प्रेत बाधा निवारण हेतु कराएँ “माँ वन दुर्गा अनुष्ठान” 

मीन: मीन राशि के जातकों के लिए अप्रत्याशित आय का योग बन रहा है। आय में वृद्धि होगी। मन में नकारात्मकता भी बढ़ेगी। प्रमोशन के लिए यह समय अच्छा नहीं है। प्रमोशन मिलने की संभावना कम है। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। बड़े अधिकारियों से विवाद हो सकता है। कोर्ट कचेहरी में समस्या का भी योग बन रहा है। कुछ लोगों के लिए यह समय सही नहीं है लेकिन जिन जातकों के अन्य ग्रह अच्छे स्थान पर उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। शिक्षा की दृष्टी से यह समय अच्छा नहीं है। अनजाना सा भय बना रहेगा जिसकी वजह से प्रतियोगिता परीक्षा में सब कुछ भूल सकते हैं। इसके अतिरिक्ति मन चंचल रहने से विधार्थियों के लिए कुछ परेशानियां आ सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिए तीसरे सप्ताह तक का समय अच्छा नहीं है किन्तु माह का अंतिम सप्ताह अच्छा रहेगा। जीवन साथ के साथ सलाह लेकर काम करने से भाग्योदय होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। इस समय कई लोग  आपके खिलाफ हो सकते हैं, लेकिन घर परिवार का सहयोग मिलेगा विशेष रूप से महिलाओं का। १४ मई के बाद वाहन आदि खरीदने का योग बन रहा है।

 

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web