" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

October Rashifal 2018/ October  Horoscope 2018/ October 2018/अक्टूबर राशिफल 2018/ अक्टूबर माह का राशिफल 2018

देखें अक्टूबर माह में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहार 

नवरात्री 2018

अक्टूबर राशिफल 2018 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. अक्टूबर 2018 का राशिफल  बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : कैरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह महीना बहुत वृद्धि देने वाला है | महीने के अन्त में काफी उन्नति प्राप्त होगा | आप का मन उत्साहित रहेगा तथा काम में मन लगेगा | धन में वृद्धि होगी | व्यवसाय  के क्षेत्र में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा | विशेषकर व्यवसाय में पार्ट्नर की वजह से मन्दी की सम्भावना है |  वैवाहिक जीवन कुछ तनाव के साथ सामान्य रहेगा | प्रेम-सम्बन्ध में उलझने बनी रहेंगी | जीवन-साथी के ऊपर अधिक धन खर्च होगा | परिवार में तनावपूर्ण स्थिति रहेगी, मन अशान्त रहेगा | स्वास्थ की दृष्टि से इस महीने थोड़ी सतर्कता बरतें | शिक्षा की दृष्टि से यह महीना प्रारम्भ में थोड़ा खराब रहेगा |

सावधानी खान-पान पर विशेष ध्यान दें | पारिवारिक सम्बन्धो में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें |

Click Here For Career & Finance related Pooja & Anushthaan 

वृष: कैरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह महीना उतना सहयोगी नहीं है | नौकरी में बड़े अधिकारियों का सहयोग नहीं मिलगा, पदोन्नति नहीं होगी | व्यापार में लाभ मिलेगा, परिश्रम का फल संतोषजनक नहीं होगा | धन में वृद्धि होगी, भाग्य आप का साथ देगा | कार्य-व्यापार में बहुत अधिक परिश्रम से आय में लाभ मिलेगा | शिक्षा के क्षेत्र में इस महीने कठिनाई आयेगी, बहुत अधिक प्रयास करना होगा, निर्णय लेने में कठिनाई होगी | बेवजह मन भ्रमित रहेगा | वैवाहिक जीवन तथा प्रेम सम्बन्ध की दृष्टि से यह महीना आप के अनुकूल है | आप के विवाह की बात तथा जल्दी विवाह होने का योग है | स्वास्थ को लेकर यह महीना आप के लिये ठीक नहीं है | लम्बे अवधि की बीमारी होने की सम्भावना है या छोटी-मोटी बीमारी लम्बे समय तक रह सकती है |

सावधानी मन को शांत रखें, हरे रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें | हरी वस्तुओं  का प्रयोग अधिक से अधिक करें | स्वास्थ की दृष्टि से ठण्डी चीजों से परहेज करें |

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

मिथुन: कैरियर और फाइनेंस की दृष्टि से यह महीना नौकरी करने वालों के लिये सहायक है | आय में वृद्धि होगी | नौकरी मिलेगी, पदोन्नति होने की सम्भावना है | व्यापारिक कार्य के लिये यह महीना ठीक नहीं है | चीजें समय से नहीं मिलेंगी, आप के कार्य में बाधाएँ आयेंगी | वैवाहिक जीवन के लिये यह महीना बिल्कुल नकारात्मक है | विवाह में रुकावट आयेगी, या विवाह हो जाने के बाद परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है | विवाद बढने की सम्भावना है, जिसके कारण रिश्ते भी टूट सकते हैं  और धन की हानि हो सकती है | प्रेम-सम्बन्ध की दृष्टि से इस महीने नये सम्बन्ध बनेंगे मगर लम्बे समय तक नहीं चलेंगे | शिक्षा की दृष्टि से यह महीना आप के लिये अनुकूल है | पढ़ाई में मन लगेगा, आप कुछ अच्छी उपलब्धि हाँसिल कर सकते हैं | स्वास्थ के लिये यह महीना ठीक नहीं है | पेट के निचले भाग की सर्जरी हो सकती है | रक्त से सम्बन्धित बीमारियों के होने की सम्भावना है |

सावधानी प्रेम सम्बन्धों में स्थाई बात करने से बचें | जीवन-साथी के साथ विवाद से बचें | स्वास्थ के ऊपर ज्यादा ध्यान दें तथा धर्मस्थल पर दान दें, “हनुमान जी” की आराधना करें | वैवाहिक जीवन में शान्ति के लिये “वैदिक गुरु शांति” अनुष्ठान     कराएं |

माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के सरल उपाय 

कर्क: कैरियर और  फाइनेंस की दृष्टि से यह महीना काफी वृद्धि देगा | पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा , आप का मन उत्साहित रहेगा | आय में वृद्धि होगी, और आप से लोग प्रभावित होंगे | पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर धन अधिक खर्च होने की सम्भावना है | प्रेम-सम्बन्धों में विवाद अधिक होगा | अचानक क्रोध के कारण सम्बन्ध टूट सकते है, वैवाहिक सम्बन्ध भी बहुत अच्छे नहीं रहेंगे | सम्बन्धों को लेकर मामला कोर्ट का हो तो बहुत अधिक धन खर्चा होगा | ऐसा भी हो सकता है इससे उबरना मुश्किल हो | सन्तान की प्राप्ति होगी | शिक्षा की दृष्टि से इस महीने आप को उन्नति प्राप्ति होगी | कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं | स्वास्थ और सेहत की दृष्टि से यह महीना काफी अच्छा है | किन्तु मन अशान्त रहेगा |

सावधानी क्रोध पर नियन्त्रण रखें | वाद-विवाद से खुद को दूर रखें |

सपनों में छुपे संकेतों को जानने के लिए क्लिक करें 

सिंह: कैरियर के दृष्टि से इस महीने में भाग्य आपका साथ देगा, पुरुषार्थ में कमी रहेगी | समय से कार्य नहीं कर पायेंगे, समय से कार्य न करने से कई अवसर गँवा सकते हैं | इस महीने सुदूर यात्रा का योग बन रहा है | परन्तु यात्रा आनन्ददायक नहीं रहेगी | अनावश्यक धन खर्च होने की सम्भावना है | यात्रा के समय किसी प्रकार का कष्ट उत्पन्न हो सकता है | आय की दृष्टि से यह महीना सामान्य रहेगा | अपने आय से सन्तुष्टि नहीं होगी | धन ज्यादा खर्च होगा | सम्मान मिलने सम्भावना है | आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी | शिक्षा के क्षेत्र में आलस्य रुकावट का कारण बनेगी | आप का काम तुरन्त की वजाय देर से होगा | वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह महीना सुखदायक है | विवाह की स्थाई बात चल सकती है , तथा शादी होने की भी सम्भावना है | प्रेम-सम्बन्ध और भी गहरा होगा | एक दुसरे के प्रति विश्वाश बढ़ेगा | प्रेम-सम्बन्ध रिश्ते में बदल सकता है | सन्तान की दृष्टि यह महीना ठीक नहीं है | आप को सन्तुष्टि नहीं मिलेगी, विवाद हो सकता है | स्वास्थ की दृष्टि से भी यह महीना आप के अनुकूल नहीं है | छोटी-छोटी बीमारियाँ हो सकती हैं |

सावधानी स्वास्थ सुरक्षा के लिये सुबह “सूर्यदेव” को अर्घ्य दें | शिक्षा में बाधा को दूर करने के लिये “शनिदेवजी”को तेल का दीपक जलाएं  |

Get Your Career Horoscope Report By Pt.Deepak Dubey Now!

कन्या : कैरियर और फाइनेंस के दृष्टिकोण से यह महीना उन्नति देनेवाला है | पदोन्नति सम्बन्धित परीक्षा में सफलता मिलेगी | आय में निरन्तरता बनी रहेगी | और अधिक आय वृद्धि की लालसा रहेगी | स्थान परिवर्तन का योग बनेगा | स्थान बदलने से आप की उन्नति होगी | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह महीना ठीक नहीं है | सब-कुछ जानते हुए भी अन्तिम समय में कठिनाई आयेगी | इस महीने आपको बहुत अधिक सफलता नहीं मिलेगा | सन्तान की दृष्टि से यह महीना ठीक नहीं है | सन्तान को  लेकर आप के मन में तनाव रहेगा | इस मामले में मन की गति तेज होगी, जिसके कारण आपको हानि हो सकती है | स्वास्थ को लेकर इस महीने ह्रदय रोगी ज़रा सावधान रहें | क्योकि हृदय रोग और आधिक बढ़ने की सम्भावना है | विवाह की दृष्टि से यह महीना काफी अच्छा है | स्थाई बात चलेगी | तथा शादी का प्रस्ताव स्वीकार्य कर सकते हैं | प्रेम- सम्बन्धों के हिसाब से यह महीना ठीक नहीं है | आपस में लड़ाई-झगड़े होंगे | वाद- विवाद बढेगा | तथा मन तनाव में रहेगा | आप का शत्रु पराजित होगा | संगीत और गायन,(कला) के क्षेत्र में आप कुछ अच्छा करेंगे |

सावधानी तनाव को कम करें | पानी ज्यादा पीयें ,रात को हल्का भोजन करें | प्रातःकाल और संध्या काल में  “का उच्चारण करें | इससे शिक्षा में सफलता मिलेगी , मन शान्त होगा | सन्तान के लिये जो समस्या आ रही हो तो कुण्डली दिखाकर उपचार कराएं |

वर्ष 2018 में पड़ने वाले शुभ महूर्त जानने के लिए क्लिक करें.

तुला : कैरियर के दृष्टि से इस महीने भाग्य आप का साथ देगा | मेहनत का अच्छा फल मिलेगा | पदोन्नति में बाधा आयेगी | आय की दृष्टि से इस महीने के शुरूआती भाग में धन अधिक खर्च होगा | 15 अक्टूबर के बाद आय में वृद्धि होगी | व्यापारी वर्ग के लिये महीने के दुसरे भाग में ( 15 अक्टूबर ) के बाद आय अच्छी होगी | पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा | शिक्षा की दृष्टि से भी आप के लिये यह महीना बेहतर है | शिक्षा के क्षेत्र में स्थाई सफलता मिलेगी | मन शान्त रहेगा | आप के बोलने की शैली काफी अच्छी होगी | जुबान पर नियन्त्रण रहेगा | आप उत्तर बिल्कुल सही देंगे , व्यापार में नये प्रभावशाली पार्टनर बनेंगे और इन्ही पार्टनर की वजह से आपका कार्य आगे बढेगा | बौद्धिक क्षमता बढेगी | वैवाहिक जीवन तथा प्रेम- सम्बन्ध की दृष्टि से यह महीना बहुत अच्छा रहेगा | प्रेम-सम्बन्ध में आकर्षण बढेगा | एक –दूसरे  के प्रति समर्पण की भावना उत्पन्न होगी | विवाह सम्बन्धित बात चलेगी और विवाह होने की सम्भावना बनेगी | बाधाएँ दूर होंगी | इस विषय में लिया गया निर्णय सफल होगा | सन्तान से शुख मिलेगा | सन्तान प्राप्ति के लिये प्रयास कर सकते हैं | स्वास्थ की दृष्टि से यह महीना ठीक नहीं है – परिवार में माता-पिता के स्वास्थ खराब होने की आशंका है |

सावधानी माता-पिता के स्वास्थ पर ध्यान दें तथा उनकी सेवा करें | “भैरवजी” को रविवार के दिन दोपहर को उड़द, या उड़द की दाल, गुड़, दही अर्पित करने से पदोन्नति में आ रही बाधा दूर होगी |

वैवाहिक समस्या हेतु “माँ कात्यायनी अनुष्ठान” करवाने के लिए क्लिक करें 

वृश्चिक : कैरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह महीना संतोषजनक और संघर्षपूर्ण  है | आप का आत्मबल मजबूत होगा | नौकरी में स्थान परिवर्तन होगा, परन्तु आय में वृद्धि होगी | सुदूर से लाभ के योग बन रहे है | आपका लिया हुआ निर्णय बड़ा प्रभावी रहेगा | आप बहुत सी चीजो को सन्तुलित कर पाएंगे | इस महीने भाग्य आपका उतना साथ नहीं देगा | सफलता          के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी | इस महीने भौतिक सुख पर धन खर्चा अधिक होगा |  वैवाहिक जीवन में विवाह सम्बन्धित बात बन सकती है | नये प्रस्ताव मिलेंगे | प्रेम-सम्बन्ध की संभावनाए हैं | नये प्रेम – सम्बन्ध बनेगा | स्वास्थ की दृष्टि से भी यह महीना काफी अच्छा है | व्याधि दूर होगी | भाई-बहनों के सम्बन्ध में मतभेद होने की सम्भावना है | बातों से एक-दूसरे को कष्ट हो सकता है | इस महीने  शत्रु, रोग व् कर्ज से छुटकारा मिलेगा |

सावधानी   ‘राहू ’ को शान्त करने के लिये अनुष्ठान कराएं | इससे भाग्य आपका साथ देगा | अपने भाई –बहन से व्यर्थ बात करने से बचें |

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

धनु: यह महीना नौकरी की दृष्टि से थोड़ा-बहुत नकारात्मक है | बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ेगा | परिश्रम के अनुसार फल नहीं मिलेगा | आप का मन खिन्न होगा | आय में कमी नहीं होगी | चीजें समय पर न मिलने के कारण आप बेचैन होंगे | व्यापर की दृष्टि से इस महीने आय की स्थिति काफी अच्छी रहेगी | महीने के अंतिम भाग (15 अक्टूबर ) के बाद नौकरी के लिए स्थान परिवर्तन की संभावना है | धन भी अधिक खर्चा होगा | आप आवेश में आ कर फिजूल धन खर्च कर सकते है | वैवाहिक दृष्टि से इस महीने जीवन साथी से राय लेकर काम करने से भाग्य सदा आप का साथ देगा | आय बढेगी , जीवन-साथी का पूरा-पूरा साथ मिलेगा | आपके और आप के जीवन साथी के बीच वैचारिक मतभेद रहेगा | जीवन साथी के स्वास्थ पर बुरा असर पड़ सकता है | प्रेम-सम्बन्ध के दृष्टि से भी यह महीना कुछ खास नहीं है | नये लोग आकर्षण का केन्द्र बनेगे | इस रिश्ते में गहराई नहीं होगी | स्वास्थ की दृष्टि से भी यह महीना आप के प्रतिकूल ही है | धर्म-कार्य में मन लगेगा | धार्मिक कार्य के लिये यात्रा का योग है | यात्रा में थकान होगी | स्थाई संपत्ति खरीदने का योग बनेगा |

सावधानी स्वास्थ पर विशेष ध्यान दें | तथा “रुद्राभिषेक” या लघु “महामृत्युंजय” कराएं | धन खर्च करते समय बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है | आवेश में आकार कोई  फैसला न लें |

अकाल मृत्यु से बचने का एकमात्र उपाय ” महा मृतुन्जय अनुष्ठान “

मकर: कैरियर और की दृष्टि से इस महीने पदोन्नति की बेहतर योग है | आप उन्नति करेंगे | आय की दृष्टि से यह महीना ठीक रहेगा | धन इन्वेस्ट करेंगे तो धन में वृद्धि होगी | आप के अन्दर असन्तुष्टि की भावना होगी, चीजों को प्राप्त करने की भावना रहेगी | जिसके कारण आप दुखी रहेंगे | शिक्षा की दृष्टि से भी यह महीना ठीक है | आपको सफलता प्राप्त होगी | आप के सलाह से दूसरों  को फायदा होगा, इसके विपरीत आपका खुद के प्रति लिया गया निर्णय गलत हो सकता है | जीवन साथी के प्रति तनावपूर्ण स्थिति बनेगी | वाद विवाद हो सकता है | सफलता के लिये काफी मेहनत करनी पड़ेगी | अचानक शादी की बात पक्की हो सकती है | प्रेम-सम्बन्ध में उतार–चढ़ाव रहेगा | विवाह भी होने की सम्भावना है | इस मामले में भी अभी समय ठीक नहीं है | स्वास्थ की दृष्टि से यह महीना अच्छा है | अगर जातक की कुण्डली में ‘वृहस्पति’और ‘मंगल’ की दशा अंतर-दशा है तो स्वास्थ पर बुरा असर पड़ेगा | सर्जरी कराने की आवश्यकता पड़ सकती  है |

सावधानी  पीली चीज़ों  से परहेज़  करें इससे स्वास्थ सम्बन्धित बाधा दूर होगी | इस महीने विवाह न करें | बड़े अधिकारियों से किसी बात को लेकर दबाव न बनायें | अपने काम पर ध्यान दें | अपने अन्दर असन्तुष्टि की भावना ना पनपने दें |

कुंभ: कैरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह महीना बहुत ही अच्छा है | पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा | भाग्य आप का साथ देगा | (11 अक्टूबर ) के बाद आप का काम बढ़ेगा | परिश्रम का फल बिल्कुल अच्छा मिलेगा | आपकी बुद्धि  तेज होगी | आप के द्वारा लिया गया निर्णय बिल्कुल सही होगा | परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी | (17 अक्टूबर ) के बाद नया व्यापार शुरू करें तो लाभदायक है | व्यापार में निवेश भी कर सकते हैं | पार्टनरशिप में भी लाभ मिलेगा | विवाह की दृष्टि से भी यह महीना आप के अनुकूल है | बहुत जल्द शादी तय हो सकती है, प्रेम-सम्बन्ध की दृष्टि से भी यह महीना अति उत्तम है | एक दूसरे पर भरोसा बढेगा | इससे आपका भाग्य उदय होगा और कैरियर पर सकरात्मक असर पड़ेगा | शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे | पठन- पाठन में मन लगेगा | स्वास्थ के मामले में गैस (एसिडिटी ) की समस्या परेशान  करेगी |

सावधानी खान-पान पर  ध्यान दें | जीवन में शुद्धता और उत्थान के लिये भगवान् “गणेशजी” और “शिवजी” की आराधना करें |

भयानक पितृ दोष और प्रेत बाधा निवारण हेतु कराएँ “माँ वन दुर्गा अनुष्ठान” 

मीन: कैरियर और फाइनेंस की दृष्टि से यह महीना आप के अनुकूल है | पदोन्नति होगी, स्थान परिवर्तन होने की सम्भावना है | आय में वृद्धि होगी | व्यापारिक दृष्टि से यह महीना संवेदनशील है | अनावश्यक धन खर्च होने की सम्भावना है | इस महीने आप निवेष कर सकते है | इस महीने उतना अच्छा लाभ नहीं मिलेगा | आप की बुद्धि स्थिर रहेगी | मेहनत का परिणाम बहुत अच्छा मिलेगा | आप कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लेंगे , तो सही परिणाम होंगे | दूरदृष्टि बहुत अच्छी रहेगी | जिससे आप होनेवाले लाभ-हानि का मूल्यांकन बिल्कुल सही कर पायेंगे | वैवाहिक दृष्टि से यह महीना आप के प्रति संवेदनशील है | किसी ऐसी परिस्थिति के कारण दूरियाँ बनी रहने की सम्भावना है | जीवन-साथी के स्वास्थ खराब होने की सम्भावना है | मूड खराब हो सकता है | विवाह में रुकावट है | विवाह के लिये प्रयासरत लोगों को प्रतीक्षा करनी पड़ेगी | यदि आपकी कुण्डली में ‘राहू’ हावी न हो तो शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी | बुद्धि के बल पर भाग्य में वृद्धि होगी | आप किसी भी प्रतियोगिता में सफल होंगे | सन्तान को लेकर यह महीना आप के लिये संवेदनशील रहने वाला है | स्वास्थ की दृष्टि से इस महीने आपको  आलस्य की समस्या रहेगी | चीजों को भूलने की समस्या रहेगी |

सावधानी जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति ध्यान दें | आलस्य का त्याग करें | हरी चीजों का उयोग करें, भगवान् “गणेशजी” की पूजा करें | ‘राहु’ की दशा-अन्तर्दशा के लिये राहु सम्बन्धित दान करें |

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)

 


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web