" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Weekly Rashifal /साप्ताहिक राशिफल 

11-17 March 2019

देखें मार्च माह में पड़ने वाले शुभ महूर्त एवं योग 

Rashifal 2019/ राशिफल 2019

यह राशिफल सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. यह बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष – आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके अनुकूल है | आपकी आय में वृद्धि का योग है | इस सप्ताह आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | कार्य-व्यापार में अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | आपका मन बहुत उत्साहित रहेगा | आपके मन में कुछ अच्छे विचार आयेंगे | इस सप्ताह आप आर्थिक निर्णय भी ले सकते है | पारिवारिक दृष्टिकोण से भी काफी अच्छा सप्ताह है | सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी | आप कोई सम्पत्ति खरीद सकते हैं | स्थान-परिवर्तन से इस सप्ताह आपको हानि होने का योग है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी | जीवन-साथी के सहयोग से अच्छी उन्नति का योग बना हुआ है | शिक्षा के दृष्टि से इस सप्ताह बहुत अधिक उतावलापन होने के कारण कठिनाई उत्पन्न हो सकती है | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |
सावधानी – शिक्षा में मामले में उतावलेपन से बचें | इस सप्ताह स्थान-परिवर्तन ना करें |

वृषभ – इस सप्ताह आपके लिए यात्रा का योग बना हुआ है | यात्राएँ सुखद होंगी | कार्य-व्यापार सम्बन्धित यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा | भाग्य आपका सहयोगी रहेगा | भाग्य भरोसे किया हुआ कार्य पूर्ण होगा | परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा | शिक्षा के मामले में सामान्य सप्ताह रहेगा | इस सप्ताह आपके करीबियों से आपको कुछ मानसिक  असन्तुष्टि मिलने की सम्भावना बनी हुई है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा | इस सप्ताह आपके करीबी लोगों पर अचानक धन खर्च हो सकता है | जिसके लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे | स्वास्थ के मामले में इस सप्ताह आपको कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है |
सावधानी– अपने स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें | अत्यधिक धन खर्च से बचें |

मिथुन – आर्थिक मामले में यह सप्ताह आपके अनुकूल है | आपके आय में अच्छी वृद्धि का योग बना हुआ है | धन का बचत भी कर पायेंगे | इस सप्ताह किसी भी प्रकार के नए कार्य-व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | किसी नए कार्य में धन निवेश के लिए उचित सप्ताह नहीं है | यात्रा से लाभान्वित होंगे | प्रेम- सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से इस सप्ताह नए सम्बन्ध जुड़ने की सम्भावना बनी हुई है | विपरीत लिंग के जातकों से नई मित्रता से आपको हानि हो सकती है | सन्तान से कष्ट मिलेगा | शिक्षा के मामले में भी कुछ बाधा का योग है | मानसिक  अशान्ति बनी रहेगी | आपका वाहन आपको धोखा दे सकता है | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |
सावधानी – अपने सन्तान के प्रति सतर्क रहें | इस सप्ताह किसी नए कार्य में धन निवेश ना करें | मन शान्त रखें | पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें | वाहन सावधानीपूर्वक चलाएँ | विपरीत लिंगी जातकों से मित्रता से दूर रहें |

कर्क – यह सप्ताह आपके लिए विशेष उन्नतिदायक है | आपके पदोन्नति का प्रबल योग बना हुआ है | मान-सम्मान में वृद्धि होगी | इस सप्ताह कोई शुभ-समाचार मिलने की पूरी सम्भावना बनी हुई है | परिवार में भौतिक सुखों पर अधिक धन खर्च होगा | आप कोई सम्पत्ति, वाहन इत्यादि खरीद सकते हैं | प्रेम-सम्बन्धों में मधुरता रहेगी | जो लोग विवाह के योग्य हैं | उनके लिए नए रिश्ते आ सकते हैं | शिक्षा के मामले में भी यह सप्ताह आपके काफी अनुकूल है | किसी प्रकार की परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |
सावधानी – बेवजह धन-खर्च पर अंकुश लगाएं |

सिंह – इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगी | भाग्य के बल पर आपको किसी नए कार्य में सफलता मिलेगी तथा उसमे उन्नति मिलने की पूरी सम्भावना बनी हुई है | आय में समानता रहेगी | अचानक क्रोध बढ़ सकता  है | आपके करीबी लोगों से वाद-विवाद होने की भी सम्भावना बनी हुई है | प्रेम-सम्बन्ध तथा वैवाहिक जीवन के मामले में सामान्य सप्ताह है | कुछ नए रिश्ते बनेंगे  या पुराने रिश्तों को छोड़कर नए रिश्तों में जा सकते हैं | पारिवारिक जीवन में तनाव तथा कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा | घर से कहीं दूर जाने की स्थिति बनी हुई है | शिक्षा के मामले में सामान्य सप्ताह है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपके माता की सेहत आपको परेशान करेगी |
सावधानी – क्रोध पर नियंत्रण रखें | करीबी लोगों से वाद-विवाद से बचें | अपनी माता के सेहत का विशेष ध्यान रखें |

कन्या – आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | आय में निरन्तरता रहेगी | इस सप्ताह आपके लिए यात्रा का योग बना हुआ है | यात्राएँ सुखद होंगी | किसी कार्य-व्यापार से सम्बन्धित यात्रा है तो उसमे आपको अच्छी सफलता मिलेगी | पारिवारिक सुख में कठिनाई उत्पन्न होगी | इस सप्ताह आपके मित्र, सहयोगी या परिवार के सदस्य आपको अच्छी सलाह देंगे | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी | शिक्षा के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी | कहीं अचानक चोट लगने की सम्भावना बनी हुई है | वाहन और जल से इस सप्ताह आपको खतरा है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा |
सावधानी – गहरे पानी से दूर रहें | वाहन से सावधान रहें | अपने स्वास्थ का ख़याल रखें |

तुला – इस सप्ताह आप कोई नई योजना बना सकते हैं | इसके लिए काफी अच्छा समय है | आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा | कही कोई निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं | आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बना हुआ है | साझेदारी में कोई कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं | जो लोग भूमि, भवन, वाहन इत्यादि खरीदना चाहते हैं | वो खरीद सकते हैं | इसके लिए काफी अच्छा समय है | कुछ लोगों के लिए कहीं दूर जाकर बसने या कोई व्यापार करने का अवसर उत्पन्न हो सकता है | पारिवारिक सुख में वृद्धि रहेगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा |प्रेम-सम्बन्ध बेहतर होंगे | कुछ लोगों के नए सम्बन्ध भी बन सकते हैं | शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बाधा के साथ आगे बढ़ने का योग है | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |
सावधानी– अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें |

वृश्चिक – इस सप्ताह भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आपकी महत्वाकांक्षाएँ बढ़ेंगी | एक साथ कई कार्यों को करने की इच्छाएँ प्रबल रहेंगी | आप किसी भी चीज से सन्तुष्ट नहीं होंगे | भाग्य आपका साथ देगा | आय में समानता रहेगी | इस सप्ताह परिश्रम बहुत अधिक होगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से इस सप्ताह नए सम्बन्ध जुड़ेंगे | जिससे आपको कुछ मानसिक  तनाव मिलने की सम्भावना बनी हुई है | आपके करीबी लोगों से अच्छा सहयोग मिलेगा | शिक्षा के मामले में आपके अनुकूल सप्ताह है | किसी परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता का योग है | स्वास्थ के दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपके स्वास्थ में कमी का योग बना हुआ है | विशेषतः मष्तक पर चोट लगने की सम्भावना है |
सावधानी – अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें | परिश्रम से घबरायें नहीं | रिश्तों में मानसिक तनाव से दूर रहें | अपने स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें | धारदार चीजों से सावधान रहें चोट लगने की सम्भावना है |

धनु – कार्य-व्यापर की दृष्टिकोण से यह सप्ताह बिल्कुल ठीक नहीं है | नए कार्य-व्यापार में आपको हानि होगी | महत्वाकांक्षाएँ बढ़ी रहेंगी | धन निवेश के लिये अच्छा समय नहीं है | आय में समानता रहेगी | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | आप कोई भी निर्णय काफी अच्छा लेंगे | शिक्षा के मामले में अच्छी उन्नति का योग बना हुआ है | सन्तान सुख की प्राप्ति होगी | जो लोग सन्तान की इच्छा रखते हैं | उनको सफलता मिलने का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन में समानता रहेगी | यात्राएँ बहुत अधिक होंगी | जो थका देनेवाली होंगी | शारीरिक परिश्रम बहुत अधिक होगा | जो लोग आध्यात्म के लिए काम  करना चाहते हैं | उनके लिए अच्छा समय है | इसमें आपको अच्छी तरक्की मिलेगी | शुभ कार्यों में आपका धन खर्च होगा | धर्म से सम्बन्धित कार्यों में यात्राएँ अधिक होंगी | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह ठीक नहीं है |
सावधानी– इस सप्ताह कोई नया कार्य-व्यापार ना शुरू करें | किसी नई साझेदारी से दूर रहें | अत्यधिक महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें | अपने स्वास्थ का ख़याल रखें |

मकर – इस सप्ताह भौतिक चीजों के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा | आपकी कामोत्तेजना में वृद्धि होगी | कई लोगों से अलग-अलग सम्बन्ध जुड़ेंगे | इस सप्ताह कार्य-व्यापार में आप कोई भी फैसला बहुत जल्दी और आवेशित होकर ले सकते हैं | जो हानिकारक सिद्ध होगा . प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बना हुआ है | परिश्रम बहुत अधिक होगा | आर्थिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह कहीं धन निवेश से आपको हानि का योग है | प्रेम-सम्बन्धों में जीवन साथी से आपके आवश्यकता की पूर्ति नहीं होगी | वैवाहिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह बिल्कुल ठीक नहीं है | शिक्षा और स्वास्थ के मामले यह सप्ताह सामान्य रहेगा |
सावधानी– आवेश में आकर कोई निर्णय ना लें | अपनी कामोत्तेजना को नियन्त्रित करें | किसी नए कार्य-व्यापार में धन निवेश ना करें | इस सप्ताह विवाह सम्बन्धित निर्णय ना लें |

कुम्भ – इस सप्ताह आपके परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा | आर्थिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह बाधा का योग बना हुआ है तथा अत्यधिक धन खर्च का योग बना हुआ है | कार्यक्षेत्र पर जो आपका प्रभाव है | उसमे कमी आयेगी तथा बड़े अधिकारियों से मतभेद उत्पन्न हो सकता है | शिक्षा के क्षेत्र में यह समय आपके प्रतिकूल है | किसी चीज का बहुत अधिक विश्लेषण आपको उल्झन में डाल सकता है | जिसके कारण आप जल्दी कोई निष्कर्ष नहीं कर सकते हैं | चीजे स्पष्ट होंगी परन्तु आपकी उल्झन कम नहीं होगी | चीजे रुकेंगी | आपके युक्तिबल में वृद्धि होगी | जो लोग युक्तिपूर्ण कार्य में हैं | उनको अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह ठीक नहीं है | स्वास्थ दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |
सावधानी– किसी चीज का बहुत अधिक विश्लेषण ना करें | अत्यधिक परिश्रम से ना घबरायें | बड़े लोगों से मतभेद की स्थिति ना उत्पन्न करें | अत्यधिक धन-खर्च पर अंकुश लगावें |

मीन – इस सप्ताह आपके पुरुषार्थ में वृद्धि रहेगी | आपके ख्याति में वृद्धि होगी | कार्यक्षेत्र में आपके पदोन्नति में रुकावट होगी | इस सप्ताह पुरानी चीजों पर आपका अत्यधिक समय व्यय होगा | आपकी सोच बीती बातों पर जायेगी | जिससे आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा | शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | किसी प्रकार की परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | प्रेम- सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन में कष्ट उत्पन्न होने की सम्भावना बनी हुई है | पारिवारिक सुख की अनुभूति नहीं होगी | तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी | इस सप्ताह स्थाई सम्पति माकन इत्यादि लेने के लिए ठीक समय नहीं है | इसमें धन निवेश से हानि का योग बना हुआ है | स्वास्थ के मामले में यह सामान्य सप्ताह रहेगा |
सावधानी – पुरानी चीजों पर अपना समय बर्बाद ना करें | परिवार के प्रति सतर्क रहें | सम्पत्ति मकान इत्यादि में धन निवेश से बचें |

शुभम भवतु !

ज्योतिषविद पं. दीपक दूबे  

<View Profile>


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web