" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Weekly Rashifal /साप्ताहिक राशिफल 

22-28 April 2019

देखें अप्रैल माह में पड़ने वाले शुभ महूर्त एवं योग 

Rashifal 2019/ राशिफल 2019

यह राशिफल सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. यह बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : इस सप्ताह आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी | आप अपनी वाणी के प्रभाव से लोगों से अपना कम कराने में सफल होंगे | निर्णयकारी क्षमता काफी अच्छी रहेगी | आर्थिक मामले में वृद्धि का योग है | बुद्धि के बल पर आय में वृद्धि का योग है | प्रेम-सम्बन्धों में तनाव की स्थिति बनी रहेगी | वैवाहिक जीवन में कठिनाई का योग बना हुआ है | शिक्षा के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा | स्वास्थ के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के अन्त में आपके स्वास्थ की समस्या आपको परेशान कर सकती है |

सावधानी प्रेम-सम्बधों में जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति ना उत्पन्न करें | इस सप्ताह के अन्त में अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ख़याल रखें |

वृषभ इस सप्ताह के प्रारम्भ में कार्य-व्यापार सम्बन्धित लिया हुआ निर्णय गलत हो सकता है | परन्तु सप्ताह के अन्तिम भाग में आप जिस कार्य को करेंगे | उसमे आपको अच्छी सफलता मिलेगी | आपके आय में अच्छी वृद्धि होगी | कार्य-व्यापार से आपको अच्छा लाभ मिलेगा | आपके परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा | इस सप्ताह कोई नया कार्य-व्यापार करना चाहते हैं तो कर सकते हैं | इसके लिए काफी अच्छा सप्ताह है | शिक्षा के दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपको अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | किसी भी प्रकार की परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | रिश्तों में वाद-विवाद होने की सम्भावना बनी हुई है | जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकती है | स्वास्थ के लिए यह सामान्य सप्ताह रहेगा |

सावधानी इस सप्ताह के प्रारम्भ में कार्य-व्यापार से सम्बन्धित कोई निर्णय ना लें | रिश्तों में वाद-विवाद से बचें | जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न करें |

मिथुनइस सप्ताह का मध्य भाग आपके प्रतिकूल रहेगा | जिसकी वजह से अचानक कुछ परेशानीयाँ उत्पन्न हो सकती है | सप्ताह का अन्तिम भाग बेहतर रहेगा | आपके आय में वृद्धि रहेगी | कार्य-व्यापार से लाभ मिलेगा | आपके द्वारा लिया गया निर्णय सफल होगा | आपके परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा | कॅरियर के मामले में यह सप्ताह आपके काफी अनुकूल रहेगा | आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की सम्भावना बनी हुई है | जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी मिल सकती है | आपके परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | कुछ नए रिश्ते बनेंगे | कुछ नए दोस्त बनेंगे | जो आपका सहयोग करेंगे और उनके सहयोग से आपको लाभ मिलेगा | आपके शत्रु आपको परेशान करेंगे | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह ठीक नहीं है | आपके जीवनसाथी के स्वास्थ की समस्या आपको परेशान कर सकती है |

सावधानी अपने शत्रुओं से सावधान रहें | अपे जीवन साथी के स्वास्थ का विशेष रूप से ख़याल रखें | इस सप्ताह के मध्य भाग में सावधानी बरतें |

कर्कआर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके काफी अनुकूल रहेगा | आपके आय मे निरंतारता रहेगी कार्य-व्यापार में उन्नति का योग बना हुआ है | कार्य-व्यापार में कोई लम्बे समय से समस्या चल रही हो तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा | भाग्य आपका सहयोगी रहेगा | कहीं सुदूर की यात्रा के लिए यह सप्ताह काफी सहयोगी है | इस समय यात्रा से आपको लाभ मिलेगा | सन्तान के कारण आपको कुछ मानसिक तनाव मिलने की सम्भावना बनी हुई है | शिक्षा के मामले में भी यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | पढाई में मन नहीं लगेगा | आपकी व्याघ्रता बढ़ेंगी | मन विचलित होगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ की समस्या अचानक बढ़ सकती है | ऐसा योग बना हुआ है |

सावधानी अपने सन्तान के प्रति सतर्क रहें | गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ के प्रति बेहद सावधानी बरतें | शिक्षा में कठिनाईयों को दूर करने के लिए अपने मन को नियन्त्रित करें | और “भगवान् हनुमान जी” की आराधना करें | इससे आपको लाभ मिलेगा |

सिंह इस सप्ताह आपका भाग्य आपका बहुत सहयोगी रहेगा | इस सप्ताह आपके पुरुषार्थ में काफी वृद्धि रहेगी | आत्मबल बढ़ा रहेगा | आर्थिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह का अन्तिम भाग आपको काफ़ी अच्छी वृद्धि देगा | स्थाई सम्पति में धन निवेश से आपको हानि होगी | इसके लिए अच्छा समय नहीं है | इस सप्ताह आपके अंदर नास्तिकता की भावना उत्पन्न होगी | सन्तान के मामले में काफी अच्छा सप्ताह रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में सामान्य सप्ताह रहेगा | पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुतल की स्थिति बनी रहेगी | शिक्षा के दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपको काफी अच्छी सफलता प्राप्त होगी | पढाई में मन लगेगा | किसी भी परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | स्वास्थ के मामले में सामान्य सप्ताह रहेगा |

सावधानी इस सप्ताह आप किसी स्थाई सम्पत्ति में धन निवेश ना करें | इससे आपको हानि होगी | अपने अन्दर उत्पन्न हो रही नास्तिकता की भावना का परित्याग करें | परिवार के प्रति बेहद सतर्क रहें |

कन्याआर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | भोग-विलाषिता की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च करेंगे | भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | कार्य-व्यापार में समानता बनी रहेगी | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके काफी अनुकूल रहेगा | पढ़ाई में मन लगेगा | किसी प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में आपको अच्छी सफलता मिलाने का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के मामले में यह सप्ताह उलट-फेर भरा रहेगा | विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा | कुछ लोगों के नए प्रेम-सम्बन्ध भी जुड़ सकते हैं | परन्तु रिश्ते मजबूत नहीं होंगे तथा रिश्तों के टूटने का भी योग बना हुआ है | पारिवारिक मामले में इस सप्ताह आपके पिता से कुछ वैचारिक मतभेद तथा कष्ट उत्पन्न होने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी अपने पिता से वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न करें | रिश्तों को टूटने से बचाएँ | धन खर्च सोच समझकर करें |

तुला कार्य व्यापार के दृष्टिकोण से इस सप्ताह साझेदारी के कार्यों में आपको हानि होगी | आपके द्वारा लिया गया निर्णय गलत हो सकता है | कार्यव्यापार में परिश्रम अत्यधिक करना पड़ेगा | परिश्रम का उचित परिणाम नहीं मिलेगा | काम में मन नहीं लगेगा | आपके उत्साह में कमी रहेगी | आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह आप पिछले कर्ज से मुक्त होंगे परन्तु नए कर्ज लेकर आप चुका नहीं पाएँगे | कोई नया कार्य-व्यापार करना चाहते हैं तो कर सकते हैं | उसके लिए काफी अच्छा समय है | दूसरों के सहयोग से आगे बढ़ने का प्रबल योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से इस सप्ताह आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाएंगे | कुछ नए रिश्ते बन सकते हैं | इसके लिए सही समय है | परन्तु रिश्ते के प्रति स्वार्थयुक्त सोच रहेगा | शिक्षा तथा स्वास्थ के मामले में या सप्ताह सामन्य रहेगा |

सावधानी साझेदारी में कोई व्यापार ना करें | कार्य-व्यापार में सफलता के लिए सतत परिश्रम से ना घबरायें | कोई नया कर्ज ना लें | रिश्तों के प्रति अपने मान्सिक सोच को बदलें |

वृश्चिक इस सप्ताह आपके कार्य-व्यापार में उन्नति का योग बना हुआ है | कोई नया अवसर प्राप्त होगा | आपके पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी | आर्थिक मामले में भी यह सप्ताह आपके अनूकूल | आय में वृद्धि रहेगी, तथा आप कोई नई आर्थिक योजना बना सकते हैं | भाग्य आप साथ देगी | भाग्य भरोसे कोई भी कार्य शिद्ध होगा | इस सप्ताह आप बहुत जल्दी क्रोधित होंगे | बेवजह धन खर्च होगा | इस सप्ताह अचानक क्रोध बढ़ेगा और सत्य बोलने आपको नुकसान होगा | प्रेम-सम्बन्ध तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से भी काफी अच्छा समय है | रिश्तों के लिए अच्छे और नए अवसर मिलेंगे | सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी | शिक्षा के मामले में और स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी अपने ऊपर क्रोध को हावी ना होने दें | बेवजह धन खर्च पर रोक लगावें | सोचसमझकर सत्य बोलें |

धनुइस सप्ताह आपके लिए सुदूर की यात्रा का योग बना हुआ है | करीबी लोगों और सगे-सम्बन्धियों से लाभ मिलेगा | आप के आय में रुकावट का योग बना हुआ है | बेवजह धन खर्च होगा | आपकी कार्य करने की क्षमता काफी अच्छी है परन्तु अभी सफलता नहीं मिलेगा | इस सप्ताह धार्मिक और सामाजिक कार्य में सफलता मिलेगी | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | व्यक्ति जीवन और वैवाहिक जीवन में कठिनाई उत्पन्न होगी | सन्तान से सुख की प्राप्ति होगी | शिक्षा के दृष्टिकोण से अच्छा सप्ताह रहेगा | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | स्थाई सम्पत्ति में निवेश करने के लिए अच्छा समय है | इसमे आप धन निवेश कर सकते हैं | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी बेवजह धन खर्च पर अंकुश लगावें | परिश्रम से ना घबराएँ | व्यक्तिगत जीवन और वैवाहिक जीवन में सावधानी बरतें |

मकर आर्थिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपकी आय काफी अच्छी रहेगी | परन्तु धन बचत नही कर पायेंगे | इस सप्ताह पुराने कर्ज से आपको मुक्ति मिलेगी | आपके शत्रु परास्त होंगे | परन्तु शत्रु आपसे बहुत बुरा बर्ताव करेंगे | कुटिल बुद्धि के लोगों से आपकी शत्रुता होगी | जो लोग कर्ज लेना चाहते हैं उनको कर्ज बहुत जल्दी मिलेगा | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह आपके प्रतिकूल रहेगा | अचानक से कहीं चोट-चपेट लगने की सम्भावना बनी हुई है |

सावधानी यात्रा के समय सावधानी बरतें | चोट लगने की सम्भावना प्रबल है | अपने सेहत का ख़याल रखें | कुटिल बुद्धि के लोगों से दुश्मनी मोल ना लें | अत्यधिक धन खर्च पर नियंत्रण करें |

कुम्भ आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा | अचानक आपके आय में वृद्धि होने की सम्भावना बनी हुई है | कार्य करने की क्षमता बढ़ी रहेगी | परिश्रम से नहीं घबराएँगे | पारिवारिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह सन्तान से वैचारिक मतभेद के कारण दूरियाँ बनेंगी | जिसके कारण आपको मान्सिक कष्ट उत्पन्न होगा | शिक्षा के क्षेत्र में रुकावट का योग बना हुआ है | प्रेम –सम्बन्धो तथा वैवाहिक जीवन के मामले में यह सप्ताह ठीक नहीं है | रिश्तों में कोर्ट-कचहरी के मामले में आपकी बदनामी होने का भय बना हुआ है | सुदूर की यात्रा का योग बना हुआ है | इससे आपको लाभ मिलेगा | स्वास्थ के दृष्टिकोण से सामान्य सप्ताह रहेगा |

सावधानी कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी बरतें | बदनामी का होने क योग बना हुआ है | सन्तान से वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न करें | शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान दें |

मीन इस सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से सम्पत्ति में निवेश के लिए अच्छा समय नहीं है | इससे आपको हानि होगी | आय में कुछ रुकावट के साथ वृद्धि का योग बना हुआ है | कार्य-व्यापार में आपके सगे सम्बन्धियों से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा | धर्म के राह पर रहेंगे तो उन्नति का योग बना हुआ है | इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र पर किसी के साथ वाद-विवाद होने की सम्भावना बनी हुई है | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह सप्ताह कुछ परेशानी के साथ अच्छी सफलता देगा | आपका मन पढ़ाई से भटकेगा | प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सामान्य सप्ताह रहेगा | सन्तान से सुख की प्राप्ति होगी | स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा |

सावधानी इस सप्ताह किसी सम्पत्ति में धन निवेश ना करें | कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से दूर रहें | अपने मन-मस्तिष्क को केन्द्रित करें |      


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web