" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Dhanu Rashifal 2024 : धनु राशिफल 2024

धनु राशिफल 2024 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2024 का राशिफल धनु लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल 2024 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

  विशेष :

  • संपूर्ण वर्ष पर्यंत शनि वक्री-मार्गी होते हुए आपके तीसरे भाव में रहते हुए यहाँ से अपनी तीसरी  दृष्टि आपके पंचम भाव पर डालेंगे . सप्तम दृष्टि आपके भाग्य भाव पर होंगी और दसवीं दृष्टि आपके आय भाव
    पर होंगी।
  • देव गुरु बृहस्पति आपके लग्नेश होकर यह वर्ष के प्रारंभ में मई तक आपके पंचम भाव में और उसके बाद आपके छठे भाव में रहेंगे।


करियर

आय के दृष्टिकोण से यह वर्ष थोड़ा कमजोर दिख रहागा 2022-23 के मुकाबले खर्च अधिक होगा बचत कम होंगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेंगे, संघर्ष अधिक होगा, बहुत आसान यह वर्ष नहीं दिख रहा है। कॅरिअर में अचानक बड़े प्रभावित करने वाले फैसले आपको नही लेना चाहिए। मान सम्मान में और प्रसिध्दि में जरूर वृध्दि होंगी, कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है इस वर्ष . हांलाकि इससे लाभ होने की संभावना थोड़ी कम है। व्यापारी वर्ग के लिए यह वर्ष थोड़ासा बेहतर रहेगा. व्यापार में वृद्धि हो सकती है। करीबी लोगों के उपर आपका धन खर्च हो सकता है। मई के बाद जो लोग बेरोजगार है उनके लिए नौकरी की संभावना बन रही है। आपको इस वर्ष परिश्रम अधिक करना पड़ेगा . उसके अनुरूप थोड़ा कम परिणाम आयेगा। नौकरी भले आपको प्राप्त हो लेकिन वह नौकरी आपके मन के अनुकूल हो इसकी संभावना थोड़ी कम रहेगी। जनवरी से मार्च और फिर सितंबर  कुछ विशेष उन्नति कुछ विशेष सुखद समाचार आपके लिए ला रहा है।

इस वर्ष भाग्य पक्ष थोड़ा कमजोर रहेगा मई महीने के बाद आपको अधिक परिश्रम कारना  पड़ेगा तभी आपको परिणाम प्राप्त होगा।

जमीन-जायदाद 


जमीन जायदाद खरीदने के लिए यह वर्ष ठीक नही रहेगा। बेहतर यह है की इस वर्ष कहीं निवेश ना करे, कहीं संपत्ति में निवेश करने से आप फंस भी सकते है। पैत्रिक संपत्ति में अगर कोई कहीं विवाद चल रहा हो तो वह विवाद बढ़ सकता है। कहीं निवेश करने के लिए भी यह वर्ष ठीक नहीं है।


शिक्षा 


शिक्षा के भाव पर शनि की दृष्टि के कारण शिक्षा में कुछ ना कुछ बाधायें उत्पन्न होंगी। फिर भी मई तक का समय शुभ है इस समय शिक्षा में सफलता के आसार है। मई के बाद शिक्षा में शिथिलता, थोड़ा आलस्य, थोड़ी मन में व्यग्रता, सेहत के कारण बाधा रहेंगी। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको अधिक परिश्रम करना होगा आलस्य त्यागना पड़ेगा तभी सफलता प्राप्त होगी।


विवाह 


विवाह के दृष्टिकोण से यह वर्ष योगकारी बना हुआ है। परिवरिक जीवन में वर्ष के प्रारंभ में कुछ मतभेद होसकते है, पारिवारिक जीवन अस्त-व्यस्त रह सकता है। मई का महिना विवाह के लिए विशेष अनुकूल रहेगा।

संतान 


संतान प्राप्ति के लिए पूरा वर्ष ठीक है फिर भी मई तक का समय काफी अच्छा है। शनि की तीसरी  दृष्टि संतान भाव पर है इसलिए कुछ बाधायें आ सकती है। गर्भ धारण करने के लिए मई के बाद का समय ज्यादा ठीक नही है। संतान के कारण मन प्रसन्न रहेगा, संतान को सफलता भी मिल सकती है इस साल में इस के योग बन रहे है।

स्वास्थ्य 

वर्ष का प्रारंभिक हिस्सा स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनुकूल रहेगा इस समय कोई शरीरिक समस्या भी होंगी तो उससे आप बाहर निकल जाओगे। लेकिन वर्ष का जो अगला आधा हिस्सा है उसमें स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। जैसे दीर्घ कालीन पेट की समस्या हो सकती है, इस समय कोई समस्या उत्पन्न हो तो वह जल्दी सही नहीं होंगी। संक्रामक बीमारियों का खतरा भी इस समय बना रहेगा इसलिए आपको थोड़ी सावधानी रखना चाहिए।

नोट 

आंशिक कालसर्प दोष आपके दशम और चतुर्थ भाव को प्रभावित कर रहा है। इससे परिवारिक जीवन में उथल-पुथल, कुछ मानसिक परेशनियां, कार्यक्षेत्र में उतार-चढवा रहेंगा । यह पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, समाज में प्रतिष्ठा, उन्नति के योग आपके लिए बन रहे है। सामाजिक और राजनीति कार्यो में जो है उनके लिए अचानक ख्याति देने वाला यह वर्ष है।

इस वर्ष को अगर प्रतिशत दे दे तो यह वर्ष आपके लिए 60% अच्छा रहेगा ।

शुभम भवतु  पं. दीपक दूबे (View Profile)

 

मेष राशिफल 2024/ वृषभ राशिफल 2024/मिथुन राशिफल 2024/ कर्क राशिफल 2024सिंह राशिफल 2024कन्या राशिफल 2024तुला  राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024मकर राशिफल 2024कुम्भ राशिफल 2024/मीन राशिफल 2024


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web