" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

जाने नवरात्र से सम्बंधित देवी, ध्यान मंत्र, रंग और ग्रह शांति

(Navratri : Devi, Dhyan Mantra , Color & Grah Shanti)

माँ भगवती का द्वितीय स्वरुप 

माँ ब्रहाम्चारिणी

माँ दुर्गा के स्वरुप माँ ब्रहाम्चारिणी में माँ ने भगवान् शिव को पति रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की थी इसीलिए इन्हें तपश्चारिणी के नाम से भी जाना जाता है. ब्रहमचारिणी मां दुर्गा को द्वितीय शक्ति स्वरूप है। मां श्वेत वस्त्र पहने दाएं हाथ में अष्टदल की माला और बांए हाथ में कमण्डल लिए हुए सुशोभित है। माँ के इस स्वरुप का पूजन करने से भक्तों में आलस्य , लोभ , स्वार्थ, अहंकार एवं असत्य जैसी दुष्प्रवृत्तियों का नाश होता है.  माँ ब्रहम चारिणी की पूजा भक्तों को विश्वास और अडिगता के साथ कठिन से कठिन परिस्थियों में सदैव आगे बढ़ना सिखाती है. माँ का यह स्वरुप हमें जीवन में अपने पथ से भ्रष्ट हुए बिना पवित्रता और  निष्कलंकित जीवन जीने की प्रेरणा देता है.

दुसरे नवरात्र के वस्त्रों का रंग एवं प्रसाद

माँ ब्रहम चारिणी  की पूजा में आप मटमैले रंग के वस्त्रों का प्रयोग कर सकते हैं यह दिन “राहु शांति पूजा के लिए” सर्वोत्तम दिन है.

दूसरे नवरात्र  के दिन माँ ब्रह्मचारिणी को शक्कर का भोग लगाएँ.इससे आयु वृद्धि होती है।

ध्यान

वन्दे वांछित लाभाय चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
जपमाला कमण्डलु धरा ब्रह्मचारिणी शुभाम्॥
गौरवर्णा स्वाधिष्ठानस्थिता द्वितीय दुर्गा त्रिनेत्राम।
धवल परिधाना ब्रह्मरूपा पुष्पालंकार भूषिताम्॥
परम वंदना पल्लवराधरां कांत कपोला पीन।
पयोधराम् कमनीया लावणयं स्मेरमुखी निम्ननाभि नितम्बनीम्॥

 

स्तोत्र पाठ

तपश्चारिणी त्वंहि तापत्रय निवारणीम्।
ब्रह्मरूपधरा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥
शंकरप्रिया त्वंहि भुक्ति-मुक्ति दायिनी।
शान्तिदा ज्ञानदा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥

 

कवच

त्रिपुरा में हृदयं पातु ललाटे पातु शंकरभामिनी।
अर्पण सदापातु नेत्रो, अर्धरी च कपोलो॥
पंचदशी कण्ठे पातु मध्यदेशे पातु महेश्वरी॥
षोडशी सदापातु नाभो गृहो च पादयो।
अंग प्रत्यंग सतत पातु ब्रह्मचारिणी।

 

नवरात्री में दुर्गा सप्तसती पाठ कराने हेतु संपर्क करें - +91 - 9990911538

नवरात्रों में किसी भी प्रकार के अनुष्ठान और पूजा का महत्व और परिणाम कई गुना अधिक बढ़ जाता है . नवरात्र के दौरान आप माँ भगवती के पूजन और दुर्गा सप्तसती के पाठ के अलावा निम्नलिखित ज्योतिषीय उपचार भी करा सकते है

वैवाहिक जीवन में समस्या हेतु माँ कात्यायनी अनुष्ठान Book Now
संतान प्राप्ति हेतु माँ स्कंदमाता अनुष्ठान Book Now
राजनैतिक सफलता हेतु माँ अपराजिता अनुष्ठान Book Now
शत्रु बाधा निवारण या कोर्ट – कचहरी सम्बन्धी समस्यायों हेतु माँ बंगलामुखी अनुष्ठान Book Now
भयानक पितृ दोष या प्रेत बाधा निवारण हेतु माँ वनदुर्गा अनुष्ठान Book Now
धन – धन्य एवं समृधि हेतु वैदिक महालक्ष्मी अनुष्ठान Book Now

 

जय माता दी !

 पं. दीपक दूबे 


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web