" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

November Rashifal 2016/November Horoscope 2016/ November  2016/नवम्बर राशिफल 2016/ नवम्बर माह का राशिफल 2016

देखें नवम्बर  माह में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहार 

1 को भाई दूज , विनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत 3 को ,  अक्षय  नवमी  9  को तथा देवुत्थान एकादशी  10-11 को रहेगी , 12 को शनि प्रदोष व्रत , कार्तिक  पूर्णिमा 14 को , सूर्य की वृश्चिक संक्रांति  15 से , संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत  17 को तथा उत्त्पन्ना एकादशी  25 को , मास शिवरात्रि व्रत  27 को , तथा अमावस्या  29 को.

नवम्बर राशिफल 2016 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. नवम्बर 2016 का राशिफल  बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : नवम्बर माह की शुरआत में यात्रा का योग का बन रहा है | माह के शुरुआत में कुछ असफलताएं हाथ लगेंगी | इच्छानुसार फल की प्राप्ति नही होगी जिस कारण मन में खिन्नता का भाव रहेगा | शुरुआत का समय स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है | परंतु माह के दूसरे भाग में आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा , मन में थोड़ी प्रसन्नता रहेगी और कार्यो में सफलता मिलेगी | माह के अंतिम भाग में आय के नए स्रोत बन रहे है | आपकी बौद्धिक क्षमता और निर्णयात्मक क्षमता अच्छी रहेगी | शासन-प्रशासन से सम्बंधित परेशानी का योग है | कार्यस्थल पर भी कुछ कठिनाई उत्पन्न हो सकती है | तो इस प्रकार कुल मिलकर आधा महीना अच्छा नहीं है और आधे भाग में सुधार के योग है | अतः सावधान रहे |

Click Here For Career & Finance related Pooja & Anushthaan 

वृष: प्रथम भाग अधिक मामलो में परेशान  करेगा परंतु बाद में अधिक मामलो में बहुत लाभ की संभावना है | इस समय यात्रा से बहुत लाभ होगा विशेषकर सुदूर और व्यापर सम्बंधित यात्राओ से | पेट सम्बंधित रोग आपको परेशान कर सकते है जैसे वायु-विकार , कब्ज़ | अतः खानपान और व्यायाम पर ध्यान दे | जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या होगी | संतान के कारण परेशानी उठानी पड़ेगी | परिवार के लोगो का साथ तो मिलेगा परंतु वाद-विवाद और मन-मुटाव के बाद | यह माह रोज़गार के लिए अच्छा है | व्यापर में है तो आय के नए स्रोत और नौकरी में है तो पदोन्नति के अवसर बनेंगे | बेरोज़गारो को नौकरी मिलने की संभावना है | इस प्रकार प्रथम सप्ताह के बाद का समय अच्छा है |

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

मिथुन: यह माह मान-प्रतिष्ठा के अच्छा है | जो भी कार्य करेंगे आपको उसका श्रेय अवश्य मिलेगा | आपका समाज में सम्मान बढेगा | नए काम और नयी योजनाएं सफल होगी | इस समय आपकी निर्णय क्षमता बहुत अच्छी रहेगी | आप विरोधियो पर प्रभावशाली रहेंगे | वाद-विवाद और विरोध स्थिति में आप विजयी होंगे | आपके पारिवारिक जीवन और वैवाहिक जीवन में समस्या हो सकती है | किसी प्रिय वस्तु की हानि की आशंका है अतः सावधान रहे | माह के अंत में व्यय के अधिक होने की संभावना है अतः मूल्यांकन करके ही खर्च करे | क़र्ज़ चुकाने में थोड़ी  परेशानी होगी तथा कमर में चोट लगने की संभावना है | 

माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के सरल उपाय 

कर्क: इस समय भाई , बहन या करीबी मित्र से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है | भावुकता बढ़ेगी अतः दूसरो से उम्मीद और अपेक्षा अधिक रखेंगे | और इसी के चलते आपको निराशा हाथ लगेगी और क्रोध भी बहुत आएगा | किसी अनचाही समस्या का सामना करना पड़ सकता है जिसके लिए आप शारीरिक , मानसिक और अधिक रूप से तैयार नहीं है | अधिक हानि का प्रबल योग है | घर-परिवार से बिछोह का भी योग है | इसलिए सावधान रहे और दूसरो से उम्मीद न रखे | अपने आप पर अधिक भरोसा रखे | शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी | अंतिम भाग में मन शांत होगा |

सपनों में छुपे संकेतों को जानने के लिए क्लिक करें 

सिंह: मन में प्रसन्नता रहेगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे | नौकरी मिलने और व्यपार में सफलता की संभावना है | आपकी प्रतिभा और सामर्थ्य बढ़ेगा | आर्थिक  स्थिति अच्छी होगी | मान-सम्मान और उपहार का योग है | परिवार में किसी उत्सव की संभावना है | माता या माता तुल्य किसी महिला का आशीर्वाद मिलेगा | भूमि संबंधी मामलो में कुछ बाधाएं नज़र आ रही है | सावधान रहे और भूमि में निवेश ना करे | जीवनसाथी से मतभेद के आसार है | यह सारा माह उत्थानकारी है अतः निश्चित रहे |

Get Your Career Horoscope Report By Pt.Deepak Dubey Now!

कन्या : संतान के कारण कष्ट मिलेगा | आपकी रूचि अनैतिक और असामाजिक कार्यो में रहेगी | इससे सावधान रहें , वरना भारी  हानि उठानी पड़ सकती  है | ग्रह-गोचर का रुझान गलत रास्तो की तरफ रहेगा अतः सतर्क रहे | मध्यान में संतान से सुख और यदि संतान प्राप्ति की संभावना है तो उत्तम संतान की प्राप्ति होगी | माह के अंत में कार्य व्यापर में सफलता मिलेगी| विरोधी लोगो से विजय और लंबे रोग से छुटकारा मिलेगा , परन्तु पूरे माह लालच से बचे |

जानिए नवम्बर माह में पड़ने वाली देवुत्थान एकादशी का महत्व 

तुला : माह का शुरूआती भाग आपको परेशान करेगा जैसे कर्यस्थल पर मतभेद , मानसिक तनाव , करीबी लोगो से झड़प , व्यावसायिक मामलो में हानि , वाद-विवाद की स्थिति आदि | परन्तु बाद का समय अच्छी आर्थिक स्थिति को दर्शा रहा है | नयी योजनाएं, नए  प्रस्ताव बनते नज़र आ रहे है | लेकिन माह के अंतिम भाग में किसी करीबी से धोखा मिलने का योग है | आपके स्वभाव में कुछ कठोरता रहेगी |

वैवाहिक समस्या हेतु “माँ कात्यायनी अनुष्ठान” करवाने के लिए क्लिक करें 

वृश्चिक : यह माह आपके लिए बहुत शुभ है | आपको स्वास्थ्य लाभ , आर्थिक मामलो में सफलता , धन-वृद्धि , प्रसिद्धि प्राप्ति , कार्य-क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी | आपके नए काम भी बनेंगे | यह माह आपको प्रतिष्ठा और उच्च पद दिलाएगा | वाद-विवाद में सफलता मिलेगी , परन्तु क्रोध अधिक रहेगा जिसके चलते परिवार के लोगो से मन-मुटाव हो सकता है | अतः सावधान रहे |

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

धनु: माह के प्रथम भाग में  मानसिक परेशानी , क्रोध , हानि , कार्यो में रूकावट का योग बन रहा है | आपकी वाणी कठोर होगी | अतः वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखे | व्याकुलता और उतेजना पर काबू रखे ये आपको हानि पंहुचा सकती है | अंतिम भाग में आपको कार्य-सफलता मिलेगी , लाभ-प्राप्ति और पद-प्रतिष्ठा मिलेगी | अचानक कोई बड़ा काम बन जायेगा | नए प्रेम-सम्बन्ध बनेगे | पर ध्यान रहे की संपत्ति की हानि का योग है | इसलिए सुरक्षा का ध्यान रखे |

अकाल मृत्यु से बचने का एकमात्र उपाय ” महा मृतुन्जय अनुष्ठान “

मकर: इस माह दाम्पत्य जीवन में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है | कुछ विरोधी भी आप पर हावी हो सकते है | यदि को कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है तो सतर्कता आवश्यक है | स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको घेर सकती है | किसी चोट-चपेट का भी भय है अतः चलते समय या वाहन चलते समय सावधान रहे | माह के अंतिम भाग में आर्थिक मामलो में फायदे का योग है चाहे व्यापार हो या नौकरी | परिवार में किसी उत्सव की संभावना है |

Get Your 5 yrs Career & Finance Report By Pt.Deepak Dubey Now!

कुंभ: इस माह व्यय अधिक होगा | दूर की यात्राओ का योग है | परिवार के लोगो से स्नेह मिलेगा परन्तु कोई गलत आरोप भी आप पर लग सकता है | आपके अच्छे कार्यों  के  बावजूद भी आपको उपेक्षा मिल सकती है | लोगो से ज्यादा उम्मीद ना रखे | अच्छे कार्य करते रहे परिणाम अवश्य मिलेगा | बड़े और अच्छे लोगो का सानिध्य प्राप्त होगा | यह एक ईश्वरीय कृपा है | आपके स्वास्थ्य में सुधर होगा | शत्रुओ को पराजय हासिल होगी |

भयानक पितृ दोष और प्रेत बाधा निवारण हेतु कराएँ “माँ वन दुर्गा अनुष्ठान” 

मीन: इस माह स्वास्थ्य उत्तम रहेगा यदि लंबे समय से कोई रोग है तो उससे छुटकारा मिलेगा | आपकी आय में वृद्धि होगी | भूमि खरीदने का योग बनेगा | विपरीत लिंग के साथ वाद-विवाद का योग बन रहा है विशेषकर कार्यस्थल पर | माह के अंत में कार्यों  में बाधा आ सकती है | मन में निराशा और व्यग्रता बढ़ सकती है | अतः सहज और शांत रहे | अंतिम भाग में आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा | 

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web