" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

November Rashifal 2018/November Horoscope 2018/ November  2018/नवम्बर राशिफल 2018/ नवम्बर माह का राशिफल 2018

देखें नवम्बर  माह में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहार 

दिवाली कैलेन्डर 2018

नवम्बर राशिफल 2018 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. नवम्बर 2018 का राशिफल  बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

मेष : इस महीने आपकी आय  में वृद्धि होगी |  मन अनियन्त्रित होगा | बौद्धिक क्षमता पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है | आलस्य आप पर हावी रहेगा | आत्मबल में कमी महसूस हो सकती है | किसी कार्य को लेकर मन आगे-पीछे करेगा | परिश्रम का उचित फल मिलेगा | इस महीने भाग्य भरोसे किसी कार्य को ना छोड़ें | भाग्य आपका उतना साथ नहीं देगा | अचानक पदोन्नति होने का योग बन रहा है | प्रेम-सम्बन्धो के लिये यह महीना अच्छा है | विवाह की दृष्टि से भी यह महीना काफी अच्छा है | नए रिश्ते आ सकते हैं | विवाह की बात चलेगी और बात बन सकती है | जीवन-साथी से प्रेम बढेगा तथा एक दूसरे के प्रति समर्पण भाव बढ़ेगा | शिक्षा की दृष्टि से यह महीना बिल्कुल ठीक नहीं है | आपका मन तनावग्रस्त रहेगा, तथा उत्तेजना बहुत रहेगी | महत्वकांक्षाएँ बढेंगी | जिसके कारण आपका ध्यान एक जगह केन्द्रित नहीं होगा | जो आपको हानि पहुंचाएंगी | स्वास्थ के लिए भी यह महीना ठीक नहीं है | कोई लम्बे समय की बिमारी होने की सम्भावना है |

सावधानी – अपने आत्मबल को मजबूत बनाने के लिए “भगवान सूर्य” को नित्य-प्रति अर्घ्य दें, तथा उपासना करें | आदित्यह्रदय स्तोत्र का पाठ करें अथवा सुने | तथा पीली चीजों के सेवन से बचें | और पीली वस्तुओं का दान करें, स्वास्थ के लिये लाभदायक है |

Click Here For Career & Finance related Pooja & Anushthaan 

वृष: इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी | कहीं न काहीं से धन आता रहेगा | व्यापारिक वर्ग के लिए यह महीन उन्नतिदायक है | आय में वृद्धि होगी | नौकरी करनेवाले लोगों के कार्यक्षेत्र में तनाव का योग बन रहा है | उच्च- अधिकारीयों के साथ तीब्र वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है | अचानक से स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है | महीने के दूसरे भाग में ( 15 नवम्बर ) के बाद आपकी तर्क-शक्ति प्रभावशाली रहेगी और सही पथ पर चलने की प्रेरणा मिलेगी | शिक्षा की दृष्टि से यह महीना बहुत प्रभावशाली है | आपका मन सक्रिय तथा बहुत तेजी से सवालों का निराकरण करनेवाला रहेगा | स्मरणशक्ति में वृद्धि होगी | कोई बड़ी उपलब्धियों को हाँसिल कर सकते है | प्रेम-सम्बन्धो में वाद-विवाद होने की सम्भावना है | अपनी इच्छाओं को लेकर वैचारिक मतभेद होगा | यह महीना प्रेम-सम्बन्धों के दृष्टीकोण से प्रभावशाली नहीं रहेगा | संतान की दृष्टि से यह महीना ठीक है | संतान सुख की प्राप्ति होगी | अच्छी सन्तान की प्राप्ति पर गर्व करेंगे | करीबी लोगों से वाद-विवाद होने की सम्भावना है | आपका बेहद करीबी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है | भाग्य की स्थिति ऐसी है कि बहुत कुछ बचा सकते हैं और गवां भी सकते हैं | आपके श्रम का दुरुपयोग होगा | आप का समय बेवजह व्यर्थ होगा | स्वास्थ की दृष्टि से यह महीना सामान्य नहीं है | उत्साह में कमी रहेगी, कमजोरी महसूस कर सकते हैं |

सावधानी – भाग्य के भरोसे कार्य न करें | आपका भाग्य सही हो इसके लिये “गणेशजी” की पूजा करें | तथा बुधवार और शनिवार को “केतू” से सम्बन्धित दान जैसे – काली तिल, कपड़ा, कम्बल,या शीशे का बर्तन दान करें | करीबी लोगों से सतर्क रहें |

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

मिथुन: कैरियर और फयनेंन्स की दृष्टि से यह महीना वृद्धि दायक है |  भाग्यवश कुछ ऐसा होगा की आय में वृद्धि होगी | धन अधिक खर्च होगा जिसके कारण बचत नहीं होगी | जो लोग नौकरी की तालाश में हैं | उनको नौकरी मिलने का योग बन रहा है | भाग्य आपका साथ देगा | कोई आवेदन रुका हुआ है, तो इस महीने सफल हो जाएगा | आप आलस्य के वशीभूत रहेंगे | शिक्षा के मामले में यह महीना बहुत ही अच्छा है | शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी. बौद्धिक क्षमता मजबूत रहेगी | किसी प्रकार की परीक्षा में सफल होंगे | स्वास्थ की दृष्टि से यह महीना बिल्कुल ठीक नहीं है | लम्बी अवधि की बिमारी  हो सकती है | बहुत से लोगों को सर्जरी जैसी समस्या का सामना करना पड़ेगा | वैवाहिक तथा प्रेम-सम्बन्धों के लिये भी यह महीना ठीक नहीं है | प्रेम-सम्बन्धो के टूटने का योग बन रहा है | साथी से वाद-विवाद हो सकता है | विवाह की बात बनते-बनते या तय रिश्ता टूट सकता है | मामला कोर्ट-कचहरी में है तो धन और समय अधिक खर्च होगा | कर्ज ना लें क्योंकि कर्ज आपकी अपेक्षा से ज्यादा मिलेगा मगर चुकाने में समय लगेगा |

सावधानी – स्वास्थ सुरक्षा के लिये पीली चीजों का परहेज करें | “वृहस्पति” से सम्बंधित वृहस्पतिवार को पीली वस्तु जैसे – पीली दाल, पीला फल, का दान करें | शादी में व्यवधान हो तो “शिव-पार्वतीजी” की नीयमित पूजन करें | तथा माँ कात्यायनी जी” अनुष्ठान करावें |

माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के सरल उपाय 

कर्क: यह महीना आर्थिक दृष्टि से आपके अनुकूल है | आय में वृद्धि होगी धन सम्पत्ति बढ़ेगी | कहीं धन निवेश करना है तो कर सकते हैं | अचल सम्पत्ति जैसे- वाहन, भूमि, मकान आदि खरीद सकते हैं | इसके लिए यह महीना अच्छा है | धन में स्थिरता रहेगी | इस महीने कोई नया व्यापार शुरू ना करें नहीं तोधन हानि होगी | शिक्षा की दृष्टि से इस महीने काफी अच्छा योग बन रहा है | किसी भी प्रकार की परीक्षा में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे | आपकी बौद्धिक और तार्किक क्षमता बढ़ी रहेगी | आपके व्यक्तित्व में सुधार आयेगा | धर्म के प्रति काफी लगाव रहेगा | सत्य वचन बोलेंगे | भाग्य का प्रबल सहयोग मिलेगा | प्रेम-सम्बन्धो के लिए यह महीना आपके प्रतिकूल है ( बिल्कुल ठीक नहीं है ) | नए रिश्ते बनाने के लिए बहुत जल्दी आकर्षित होंगे | जिसकी वजह से पुराने रिश्ते टूट सकते हैं | और नए रिश्ते भी नहीं बनेंगे | वाद-विवाद बढेगा | स्वास्थ् की दृष्टि से भी यह महीना सामान्य नहीं है | अचानक चोट लगने की सम्भावना है | वाहन से खतरा हो सकता है | कमर के निचले हिस्से में फ्रैक्चर जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है |

सावधानी – वाहन चलाते समय सावधानी बर्तें | नित्यप्रति संध्या के समय “हनुमानजी” की पूजा करें | और ‘तिल के तेल’ का दीपक जलावें | तथा कुछ देर “हनुमानजी” के नाम का जाप कर लें | पुराना कर्ज चुकाने में कठिनाई हो तो ऋणमोचन मंगलस्तोत्र” का पाठ करें |

सपनों में छुपे संकेतों को जानने के लिए क्लिक करें 

सिंह: कैरियर और आर्थिक दृष्टि से यह महीना सामान्य है | कैरियर में अचानक और अच्छा उत्थान मिलेगा | पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | महीने के अन्त में पदोन्नति होने की सम्भावना है | धन के मामले में यह महीना उतना ठीक नहीं है | खर्च अधिक होगा, तथा आय में कोई वृद्धि की सम्भावना नहीं है | बचत नहीं हो पायेगीव्यापारी वर्ग के लिये अच्छा समय है | कोई भी नया व्यापार कर सकते हैं | सफलता अवश्य मीलेगी | सहयोगी के साथ भी व्यापार करें तो भी सफल होंगे | भाग्य आपके साथ है | आप का मन उत्साह से भरपूर रहेगा | काम में मन लगेगा | किसी कार्य को प्रारम्भ करेंगें तो उसमे आपके करीबीयों तथा बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा | शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ा बाधा का योग है | आलस्य आप पे हावी रहेगा | पढाई में मन नहीं लगेगा, तथा शिक्षा में उत्थान नहीं होगा | सफलता देर से मिलेगी | धैर्य की आवश्यकता है | सन्तान की प्राप्ति के लिए जो लोग प्रयासरत हैं उनके लिए भी थोड़ा कठिनाई आवेगी | प्रेम-सम्बन्धों में अन्तर्जातीय प्रेम-सम्बन्ध बनेंगे | विवाह तक बात जा सकती है | ये रिश्ता विवाद का कारण बन सकता है | विवाह के लिये यह महीना ठीक नहीं है | रिश्तों में विवाद होने की सम्भावना है | स्वास्थ की दृष्टि से यह महीना आप के अनुकूल है | स्वास्थ अच्छा रहेगा |

सावधानी – सम्बन्धों को जोड़ने में ध्यान दें | टीका-टिपण्णी न करें, वाद-विवाद से बचें | नर्वस जैसी समस्या है तो  “भगवान गणेशजी” की आराधना करें | और चिकित्सक से परामर्श लें |

Get Your Career Horoscope Report By Pt.Deepak Dubey Now!

कन्या : यह महीना आर्थिक दृष्टि से बहुत ही अच्छा है | धन में वृद्धि होगी, तथा आय में अचानक और अप्रत्याशित  वृद्धि होगी | धन खर्च में कमी आएगी तथा स्थिरता बनी रहेगी | नौकरी तथा व्यापार इस महीने दोनों में सफलता मिलेगी तथा धन बचेगा | नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है | आपके रहने तथा कार्य करने की जगह भी बदल सकती है | बौद्धिक क्षमता बढ़ी हुई रहेगी | परन्तु भाग्य उतना सहयोगी नहीं रहेगा | आप परिश्रम आधिक करेंगे | सतर्क रहेंगे तथा कोई भी निर्णय बहुत जल्दी करेंगे | आपके वाणी में प्रखरता आएगी | लोग आपके वाणी से प्रभावित होंगे | शिक्षा के क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा | चीजों को प्राप्त करने की महत्वकांक्षा बढ़ेगी |मन में कई तरह के योजनाएँ बनेंगी | मगर परिश्रम में आप से कमी होगी | प्रेम- सम्बन्धो में नये रिश्ते पनप सकते है | विवाह की दृष्टि से भी यह महीना काफी अच्छा है | जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए अच्छा अवसार आयेगा | जो रुकावटें आ रहीं थी वो दूर होंगी | और शीघ्र विवाह संपन्न होगा | पारिवारीक सुख में स्थान परिवर्तन के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है | स्वास्थ के मामले में यह महीना ठीक है | सन्तान के स्वास्थ पर थोडा ध्यान दें |

सावधानी – अति महत्वाकांक्षाओं से बचें और शिक्षा में कोई कमी आ रही हो तो “भागवान गणेश जी” को दुर्वा की घास आर्पित करें |

जानिए नवम्बर माह में पड़ने वाली उत्तप्न्ना एवं मोक्षदा एकादशी का महत्व 

तुला : कैरियर और आर्थिक स्थिति की दृष्टि से यह महीना अच्छा है | धन का बचत कर पायेंगे | इस महीने आप आर्थिक योजना बेहतर कर पाएंगे | भविष्य के लिए कोई नया निवेश कर सकते हैं | इसमें आपको लाभ मिलेगा | आय में वृद्धि होगी | व्यापार में धन निवेश कर सकते हैं | आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे | आपको आपका लक्ष्य तथा उसे कैसे प्राप्त करना है , ये सब पता रहेगा और आप उसी आधार पर सफलता की तरफ बढेंगे | बौद्धिक क्षमता बढ़ी रहेगी | आत्मबल बढ़ेगा | आप अपने पुरुषार्थ के बल पर चीजों को प्राप्त करेंगे | नए व्यापार शुरु कर सकते हैं | प्रेम सम्बन्धों में लम्बे समय के लिए नए रिश्ते कायम हो सकते हैं | आकर्षण बहुत अधिक रहेगा | एक दूसरे के प्रति विश्वाश बढेगा | आपके पीठ पीछे वार करने वाले बौद्धिक शत्रु लगे रहेंगे | भाग्य का सहयोग मिलेगा | सुदूर की यात्रा से आपको लाभ होगा | स्वास्थ की दृष्टि से भी यह महीना आपके आनुकुल है |

सावधानी – शत्रुओं से सावधान रहें तथा अपने आक्रामकता पर अंकुश रखें |

वैवाहिक समस्या हेतु “माँ कात्यायनी अनुष्ठान” करवाने के लिए क्लिक करें 

वृश्चिक : 15 नवम्बर तक का समय  कैरियर और पदोन्नति के लिए  ठीक नहीं है | महीने के प्रथम चरण (1 से 15 नवम्बर) में आपके लिए बहुत सी चीजें नहीं हो पाएंगी, जहाँ से उम्मीदें हैं उनसे सहयोग नहीं मिलेगा | उच्च-अधिकारियों से भी कोई उम्मीद नहीं है | बेवजह धन खर्च होगा | बेवजह की यात्राएँ होंगी | लेकिन 15 नवम्बर के बाद बहुत अच्छा समय आनेवाला है | अधिकारियों का सहयोग मिलेगा | बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा | भाग्य आपका साथ देगा | जिसके कारण पदोन्नति प्राप्त करेंगे | आय में वृद्धि होगी | लम्बे समय से रुका हुआ काम जिसमे बाधाएं आ रही हैं | वो बाधाएँ दूर होंगी | आपका काम अचानक बनने लगेगा | आत्मबल में वृद्धी होगी | धर्म में विश्वाश गहरा होगा | आपके अन्दर दूसरों के सहयोग की भावना उत्पन्न होगी | पारिवारिक दायित्व को आप बखूबी निभायेंगे | व्यापारिक वर्ग के लिए यह महीना अच्छा नहीं है | आनावश्यक धन खर्च होगा | व्यापार में अनावश्यक नुकसान होगा | प्रेम-सम्बन्धो के लिये यह समय ठीक नहीं है | आकर्षण रहेगा मगर उसमे भी विच्छेद रहेगा | बुद्धि का प्रयोग ज्यादा रहेगा, प्रेम कम रहेगा | अन्यत्र रिश्ते भी बन सकते हैं | आपका पराक्रम बहुत अच्छा रहेगा | शिक्षा की दृष्टि से यह महीना आपके लिए सर्वोत्तम है | किसी भी प्रकार की परीक्षा में बड़ी सफलता हाँसिल कर सकते हैं | पढाई में मन लगेगा | विशेष करके महीने के दूसरे भाग (15 नवम्बर) के बाद जो लोग लेखन कार्य या प्रबन्धक के तौर पर अच्छा कार्य करेंगे | सन्तान प्राप्ति के लिए भी यह महीना बहुत अच्छा है | जमीन जायदाद, मकान इत्यादि के लिये | के लिये अच्छा समय है | निवेश कर सकते हैं |

सावधानी – दूसरे के सुझाव और आकर्षण में आकर व्यापार में निवेश ना करें | तथा अपने सम्बन्धों को लेकर वफादार बने |

Book Your Telephonic Consultancy With Pt. Deepak Dubey Now!

धनु: इस महीने आप बहुत अधिक भावनाओं में पड़कर अधिक धन खर्च करेंगे | महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी | धर्म और सामाजिक कार्य के लिए उत्साह में आकर अधिक धन खर्च कर सकते हैं | जिससे आपके गृहस्थी में आर्थिक समस्या आ सकती है | इस महीने भाग्य आपका साथ नहीं देगा | कार्य में परिवर्तन से लाभ तथा भाग्य का साथ मिलने का योग है | परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा | थकान देनेवाली स्थिति बनेगी | नौकरी में बड़े अधिकारियों का साथ नहीं मिलेगा जिससे पदोन्नति में बाधा का योग बन रहा है | शिक्षा के लिए भी यह महीना ठीक नहीं है | कहीं न कहीं कुछ बाधा उत्पन्न होगी | आलस्य आप पर हावी रहेगा | मन विचलित होगा | दूसरों के कार्य अथवा व्यर्थ में आपका समय नष्ट होगा | स्वास्थ को लेकार अधिक सतर्कता की आवश्यकता है | स्वास्थ आपको बहुत अधिक परेशानी में डाल सकता है | जिसके कारण आप अपने कार्य से लम्बी अवधि के लिए दूर रहेंगे | विवाह और प्रेम-सम्बन्ध के लिए यह महीना समान्य है | रिश्तों में बहुत अधिक लगाव नहीं होगा | सम्बन्धो में मनमुटाव रहेगा | नया रिश्ता बनने का कोई सम्भावना नहीं है | परिवार में बड़े भाई के साथ विवाद हो सकता है | आपके भाई या बहन की स्वस्थ खराब होने की सम्भावना है |

सावधानी – “शनिदेव” के मन्दिर में तेल का दिया जलावें तथा आराधना करें | इससे स्वास्थ और धन सम्बन्धीत समस्या का समाधान होगा | घर की जरूरतों को पूरा करने के बाद और अपनी आर्थिक स्थिति को देखकर, उसके अनुसार धन खर्च करें | समय का दुरुपयोग न करें |

अकाल मृत्यु से बचने का एकमात्र उपाय ” महा मृतुन्जय अनुष्ठान “

मकर: कार्य व्यापार की दृष्टि से यह महीना आपके अनुकूल नहीं है | नए व्यापार में नुकसान होगा | नए और उत्साहित कार्य का प्रस्ताव हो तो भी इस महीने आरम्भ  ना करें | इससे आपका नुक्सान होगा | अपने पुराने व्यापार का विस्तार करें | नौकरी के मामले में इस महीने आपकी पदोन्नति का योग बना हुआ है | मान-सम्मान में वृद्धि होगी | जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, वे लोग अपना प्रयास बढ़ा दें | तो महीने के प्रथम भाग के अन्त (14,15 नवम्बर) तक सफलता मिलाने का योग है | बौद्धिक क्षमता के बल पर आप चीजों को हाँसिल करेंगे | आप अपने हुनर का प्रदर्शन करके बड़े लोगों का मन जीतेंगे, बड़े लोगों से आपका व्यवहार अच्छा रहेगा | आय में वृद्धि होगी | भाग्य आपका साथ देगा | व्यापार और नौकरी दोनो क्षेत्रों में धन की वृद्धी होगी | धन   में बचत होगी | बहुत से लोगों को सुदूर की यात्रा का योग बन रहा है | यह यात्रा आपके लिए हितकारी सिद्ध होगी | शिक्षा की दृष्टि से यह महीना आपके अनुकूल है | तार्किक शक्ति मजबूत रहेगी, जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए बड़ा सही महीना है | किसी प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे | ये सब विशेष करके (15,16 नवम्बर) के बाद फलित होगा | विवाह के लिए यह समय सही नहीं है | विवाह की बात बड़ी तेजी से चलेगी, रिश्ते भी जुड़ सकते हैं | मगर ये रिश्ते लम्बे उम्र तक नहीं टिकेंगे | प्रेम-सम्बन्धों के लिए भी ये महीना ठीक नहीं है | स्वास्थ के मामले में यह महीना उतना ठीक नहीं रहेगा | अचानक कोई दुर्घटना हो सकती है | चोट-चपेट का डर है | वाहन चलाते समय सावधान रहें | आग से दूर रहें |

सावधानी – रिश्ते को अभी अंतिम रूप न दें | इस महीने कोई नया व्यापार आरम्भ ना  करें | वाहनों, बिजली, आग से सतर्क रहें |

Get Your 5 yrs Career & Finance Report By Pt.Deepak Dubey Now!

कुंभ: इस महीने से आपके लिए बेहतर समय प्रारम्भ हो रहा है | आप अपने किसी गुरु तुल्य व्यक्ति के सलाह से बड़ी सफलता प्राप्त होगी | किसी बड़े कार्य को अपने बड़ों से परामर्श लेकर प्रारम्भ करें तो सफल होंगे | धन में वृद्धि होगी | मेहनत का बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा | अचानक क्रोध के शिकार हो सकते हैं | क्रोध पर नियंत्रण रखें | इससे आपकी उन्नति बाधित नहीं होगी | धर्म और न्याय के पथ पर आगे बढ़ेंगे | स्थाई सम्पत्ति बनाना चाहते हैं तो उसके लिए अच्छा समय है | शिक्षा के क्षेत्र में खाने-पीने वाली चीजों के व्यवशाय में धन निवेश कर सकते हैं | नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति होगी | कीसी बात को लेकर उत्तेजित होना घातक सिद्ध  होगा | भाग्य आपका साथ देगा | शत्रु गन्दे स्वभाव के होंगे जो छोटी-छोटी हरकतें करेंगे और आपको परेशान करेंगे | प्रेम-सम्बन्धो तथा विवाह के दृष्टि से भी यह महीना आपके अनुकूल है, एक दूसरे के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी | जीवन साथी के सहयोग से बहुत उन्नति होगी | विवाह का योग बन रहा है तो विवाह कर सकते हैं | इसके लिए महीने के अन्त में (15 नवंम्बर) के बाद स्थिति और अच्छी रहेगी | स्वास्थ के मामले में एसिडिटी और गैस्टिक की समस्या वाले बहुत तकलीफ में रहेंगे | और अचानक गर्दन के ऊपरी हिस्से में चोट लगने की सम्भावना है |

सावधानी – क्रोध पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है | चेहरे का बचाव करें | छोटी सोच के लोगों से दूरी बनावें | छोटे-छोटे नुकसान पर ध्यान ना दें |

भयानक पितृ दोष और प्रेत बाधा निवारण हेतु कराएँ “माँ वन दुर्गा अनुष्ठान” 

मीन: इस महीने आर्थिक क्षेत्र में धन की बचत नहीं हो पाएगी | बचत करना कठिन होगा | आय का नया स्त्रोत बन सकता है | नया व्यापार करना चाहते हैं तो उसके लिए अच्छा समय है | किसी सहयोगी के साथ व्यापार करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, बौद्धिक क्षमता मजबूत रहेगी तथा भाग्य आपका साथ देगा | परिश्रम का परिणाम अच्छा रहेगा | पदोन्नति में बाधा आवेगी | स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है | जो की किसी मतभेद के कारण होने वाला है | आपका मन आस्तिकता और नास्तिकता  के बीच भ्रमित रहेगा | शिक्षा में भी भटकाव हो सकता है हालाँकि सफलता भी मिलेगी | भविष्य के बारे में सोचकर भयभीत या उत्तेजित हो सकते हैं | आय नियमित नहीं रहेगी इसमें उतार चढ़ाव होने की सम्भावना है | विवाह की बात चल रही है तो अचानक उसमे रुकावट आ सकती है | प्रेम-सम्बन्धों के लिए बिल्कुल अच्छा समय नहीं है | स्वास्थ की दृष्टि से अगर आपको को हृदय रोग की समस्या नहीं है तो स्वास्थ के लिये को दिक्कत नहीं है |

सावधानी – स्वास्थ पर ध्यान दें | मन से काल्पनिक भय को त्याग दें | आप धैर्य से काम लें |  

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web