Error: Contact form not found.

मकर राशिफल 2022 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2022 का राशिफल मकर लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. राशिफल 2022 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.
विशेष :
मकर लग्न राशि वालों को वर्ष का प्रारंभिक हिस्सा मान- सम्मान, पद- प्रतिष्ठा, आय को बढ़ायेगा । आप नई योजनाएं बनाएंगे, उत्साही रहेंगे, काम में नई योजनाओं से लाभ प्राप्त होगा । करियर के दृष्टि से वर्ष का दूसरा हिस्सा और बेहतर होगा, अगर आप किसी काम में परिश्रम करते आ रहें हो और उसका फल आपको तब नहीं मिला पर इस समय आपको अपने किये हुए परिश्रम का फल मिलेगा । यह वर्ष आपकी पद- प्रतिष्ठा को, काम को, धन संचय को, आपके प्रभाव को बढ़ाने वाला है । अगर आप कोई काम या व्यापार स्वयं क्र रहे हैं तो आपके लिए यह साल अच्छा है, लेकिन आप किसी के साथ साझेदारी का काम करते हो या आपके किसी भी निर्णय में दूसरे को शामिल करते है तो वहाँ वाद- विवाद हो सकता है । साझेदारी का काम प्रभावित हो सकता है, कुछ लोगों की यह सोच होती है की अगर व्यापार किसी दूसरे के नाम से हो तो और उस काम को खुद ही चला रहे हो, तो जिसके नाम से आप काम चला रहे हो उसका प्रभाव नहीं आयेगा, अगर आप किसी व्यापार के 100% निर्णय लेते हो तो लाभ- हानी भी आपके भाग्य के अनुसार आपको प्राप्त होंगी । क्योकिं भाग्य हमेंशा कर्म का साथ देता है । वर्ष के प्रारंभ में साझेदारी टूटने का भी योग बन रहा है लेकिन इससे घबराना नहीं क्योकिं इसका अंत का परिणाम लाभ देगा । अगर आप किसी पर निर्भर होकर काम नहीं करते हो तो आप के लिए यह वर्ष अच्छा योग बना रहा है । यह वर्ष आपके लिए 60 से 70% अच्छा रहेगा, अगर किसी खराब ग्रह की दशा- अंतर्दशा नहीं चल रही हो तो ।
प्रेम संबंध के लिए कोई खास समय इस साल नहीं है । लेकिन इस वर्ष से तीन बार विवाह के योग बनेंगे । मकर लग्न वालों को मिथुन लग्न वालों से विवाह करने से बचना चाहिए या मिथुन लग्न वालों को मकर लग्न वालों से, नहीं तो विवाह में नीरसता, वैचारिक मतभेद, कठिनाई आती है ।
शिक्षा के लिए यह साल कोई विशेष उपयुक्त नहीं है । यह वर्ष सामान्य रहेगा, जिसमें वर्ष के प्रारंभ में कुछ कठिनाई, बाधायें, रुकावटें, उलझने आयेंगी । इस तरह का ग्रह गोचर बना हुआ है ।
आपका खुद का स्वास्थ ठीक रहेगा । अगर किसी को पहले से ही आर्थराइटिस, गैस की समस्या हो तो और जिनकी दशा- अंतर्दशा खराब चल रही हो उनको सावधान रहना चाहिए ।
आप दूसरों को मदद करेंगे । किसी बड़े महत्वपूर्ण व्यक्ति के सहयोग में आपका कोई बड़ा महत्वपूर्ण काम पूर्ण होगा । यह वर्ष अगर किसी के लिए सबसे बड़ा नकारात्मक दिख रहा है वह है आपकी माता के स्वास्थ के लिए इसलिए किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी स्वास्थ से संबंधित समस्या हो तो उसे टाले नहीं । जमीन जायदाद खरीदने के लिए समय बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है । अगर कुछ खरीदना भी हो तो वर्ष के प्रारंभ में खरीदे । पारिवारिक वातावरण थोड़ा कष्टकारी रहेगा, घर में आपका मन नहीं लगेगा, पारिवारिक तनाव मिल सकता है । घर के बिजली के उपकरणों से सावधान रहे । घर में चोरों का भय है ।
शुभम भवतु
पं. दीपक दूबे (View Profile)
राशिफल 2022/मेष राशिफल 2022/ वृषभ राशिफल 2022/ मिथुन राशिफल 2022/ कर्क राशिफल 2022/ सिंह राशिफल 2022/ कन्या राशिफल 2022/ तुला राशिफल 2022/ वृश्चिक राशिफल 2022/धनु राशिफल 2022/ कुम्भ राशिफल 2022/ मीन राशिफल 2022