" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Singh 2018

सिंह 2018 – सफलता के सूत्र

Read In English

सिंह राशिफल 2018 जानने के लिए क्लिक करें 

Aries

सिंह  राशि के जातकों के लिए वर्ष  2018 में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता पाने के लिए कुछ आसान सूत्र.  निम्नलिखित उपाय या सूत्र अपना कर आप आर्थिक, वैवाहिक जीवन , प्रेम संबंधों तथा अपने स्वास्थ्य में और अधिक सुधार कर वर्ष 2018 को सफल बना सकते हैं.

 

धन :

  1. खर्च करते समय आवेश पर नियंत्रण रखें
  2. यात्रा से बहुत लाभ नहीं होने वाला अतः इसे भी कम रखें
  3. साझेदारी के कार्य में स्थिरता रहेगी विशेष कर यदि पुत्र या पत्नि के साथ हो तो
  4. आय में वृद्धि के लिए माणिक्य आर पन्ना सवा 3 – 3 रत्ती का धारण करें मंगल ठीक हो तो मूंगा भी लगा लें
  5. आदित्य ह्रदयस्तोत्र का पाठ करना , सूर्य को जल अर्पित करना और गाय को हरा चारा देना बहुत लाभकारी रहेगा और महत्वपूर्ण अवसर पर हल्के पीले रंग के वस्त्रों का प्रयोग करें
  6. गुरु से या जिसे गुरु स्वरूप मानते हों उसकी सलाह से कार्य – व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय लें लाभ होता रहेगा

प्रेम सम्बन्ध :

  1. अंतर्जातीय विवाह की या प्रेम सम्बन्ध की प्रबल संभावना है
  2. कोई कठिनाई आ रही हो तो एक नीलम या नीली धारण करें और कठिनाई हो तो लोहे का छल्ला धारण करें
  3. प्रेम सम्बन्ध में और प्रगाढ़ता आये इसके लिए नीलम और पुखराज एक साथ पहने
  4. वर्ष के प्रारंभ में ही साथ में कम से कम एक बार अवश्य यात्रा करें
  5. विवाह में रुकावट आ रही हो तो शनि देव को अपराजिता के फूल चढ़ाएं यदि ना मिले तो शमी के पत्ते अर्पित करें और तिल के तेल का दीपक जलाएं

स्वास्थ्य :

  1. तांबे के बर्तन में नित्य पानी पीना प्रारंभ कर दें
  2. अनार का फल रविवार के दिन भगवान् विष्णु को अर्पित करें और फिर उसे प्रसाद स्वरूप अवश्य ग्रहण करें
  3. केतु की दशा – अंतर हो तो शीशे के बर्तन और कुछ फल बुधवार या शनिवार को दान करें
  4. ऊँचे स्थानों पर संभल कर रहें
  5. सूर्य यदि ग्रहण योग में हो तो सूर्य ग्रहण की या सूर्य की पूर्ण वैदिक शांति कराएँ

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)

मेष राशिफल 2018वृषभ राशिफल 2018मिथुन राशिफल 2018कर्क राशिफल 2018कन्या राशिफल 2018तुला  राशिफल 2018वृश्चिक राशिफल 2018/धनु राशिफल 2018मकर राशिफल 2018कुम्भ राशिफल 2018मीन राशिफल 2018


Puja of this Month

Rashifal 2026

Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web